logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विश्व स्तनपान सप्ताह: नुक्कड़ नाटकों के जरिए गांव-गांव पहुंचा मातृ एवं शिशु पोषण का संदेश विश्व स्तनपान सप्ताह: नुक्कड़ नाटकों के जरिए गांव-गांव पहुंचा मातृ एवं शिशु पोषण का संदेश सहजनवा, गोरखपुर। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर बाल विकास विभाग, गोरखपुर एवं प्रोग्रेसिव फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सहजनवा विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहजनवा तथा बेलहर और जुड़ियन गांवों में मातृ एवं शिशु पोषण जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, स्तनपान, कुपोषण की रोकथाम और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. व्यास कुशवाहा एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ऋचा पांडेय ने किया। डॉ. व्यास कुशवाहा ने कहा कि जन्म के एक घंटे के भीतर नवजात को मां का पहला गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रम) अवश्य पिलाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जन्म से छह माह तक केवल मां का दूध ही शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है तथा कुपोषण की रोकथाम के लिए संतुलित पोषण और नियमित स्वास्थ्य जांच आवश्यक है। बाल विकास परियोजना अधिकारी ऋचा पांडेय ने कहा कि कुपोषित बच्चों का प्रबंधन घर पर भी प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों के भोजन में कम से कम चार खाद्य समूह शामिल करने, दूध एवं दुग्ध उत्पादों का नियमित सेवन कराने तथा पौष्टिक आहार अपनाने की अपील की। साथ ही प्रोग्रेसिव फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की। "सही पोषण–स्वस्थ बचपन" विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने गीत, संवाद और अभिनय के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की देखभाल, सुरक्षित संस्थागत प्रसव, छह माह तक केवल स्तनपान, समय पर पूरक आहार, नियमित टीकाकरण और कुपोषण की पहचान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी संदेश दिए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, प्रोग्रेसिव फाउंडेशन के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। अंत में ऋचा पांडेय ने बताया कि यह जागरूकता अभियान 1 से 3 अगस्त 2026 तक सहजनवा, उरुवा और खोराबार विकास खंड के चयनित गांवों में संचालित किया जाएगा, ताकि "सही पोषण–देश रोशन" का संदेश अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाया जा सके।

15 hrs ago
user_सर्वेश कुमार शुक्ला
सर्वेश कुमार शुक्ला
सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

विश्व स्तनपान सप्ताह: नुक्कड़ नाटकों के जरिए गांव-गांव पहुंचा मातृ एवं शिशु पोषण का संदेश विश्व स्तनपान सप्ताह: नुक्कड़ नाटकों के जरिए गांव-गांव पहुंचा मातृ एवं शिशु पोषण का संदेश सहजनवा, गोरखपुर। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर बाल विकास विभाग, गोरखपुर एवं प्रोग्रेसिव फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सहजनवा विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहजनवा तथा बेलहर और जुड़ियन गांवों में मातृ एवं शिशु पोषण जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य,

12368327-5487-4e1b-ac6a-875fd3e3142e

स्तनपान, कुपोषण की रोकथाम और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. व्यास कुशवाहा एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ऋचा पांडेय ने किया। डॉ. व्यास कुशवाहा ने कहा कि जन्म के एक घंटे के भीतर नवजात को मां का पहला गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रम) अवश्य पिलाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जन्म से छह माह तक केवल मां का दूध ही शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है तथा कुपोषण की रोकथाम के लिए संतुलित पोषण और नियमित स्वास्थ्य जांच आवश्यक है। बाल

5dd2ee42-5f95-44da-93ac-cc99e16fb7c7

विकास परियोजना अधिकारी ऋचा पांडेय ने कहा कि कुपोषित बच्चों का प्रबंधन घर पर भी प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों के भोजन में कम से कम चार खाद्य समूह शामिल करने, दूध एवं दुग्ध उत्पादों का नियमित सेवन कराने तथा पौष्टिक आहार अपनाने की अपील की। साथ ही प्रोग्रेसिव फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की। "सही पोषण–स्वस्थ बचपन" विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने गीत, संवाद और अभिनय के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की देखभाल, सुरक्षित संस्थागत प्रसव, छह माह

c56d8658-a549-4852-8b5a-87f1a9db73a3

तक केवल स्तनपान, समय पर पूरक आहार, नियमित टीकाकरण और कुपोषण की पहचान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी संदेश दिए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, प्रोग्रेसिव फाउंडेशन के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। अंत में ऋचा पांडेय ने बताया कि यह जागरूकता अभियान 1 से 3 अगस्त 2026 तक सहजनवा, उरुवा और खोराबार विकास खंड के चयनित गांवों में संचालित किया जाएगा, ताकि "सही पोषण–देश रोशन" का संदेश अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाया जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सूर्यांश न्यूज़ 24 में आप सबका हार्दिक स्वागत अभिनंदन है आपका अपना लुक भेज चैनल सूर्यांश में 24 हर खबर पर नजर
    1
    सूर्यांश न्यूज़ 24 में आप सबका हार्दिक स्वागत अभिनंदन है आपका अपना लुक भेज चैनल सूर्यांश में 24 हर खबर पर नजर
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गोरखपुर: इमाम हुसैन के चेहल्लुम पर मिशन अहले बैत का मानवता संदेश | बीबी सकीना की याद में निःशुल्क जलपान
    1
    गोरखपुर: इमाम हुसैन के चेहल्लुम पर मिशन अहले बैत का मानवता संदेश | बीबी सकीना की याद में निःशुल्क जलपान
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दिव्यांश एजेंसी गिडा गोरखपुर thok फुटकर विक्रेता फिनायल एसिड हार्पिक क्लीनर
    1
    दिव्यांश एजेंसी गिडा गोरखपुर thok फुटकर विक्रेता फिनायल एसिड हार्पिक क्लीनर
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गोरखपुर: नारियल काटने वाले गड़ासे से सिपाही पर हमला, पुलिस टीम में मचा हड़कंप.....
    1
    गोरखपुर: नारियल काटने वाले गड़ासे से सिपाही पर हमला, पुलिस टीम में मचा हड़कंप.....
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.