logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाबा रामदेव जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा क्षेत्र, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब बाबा रामदेव जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा क्षेत्र, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब महाआरती के बाद भंडारे में 5 हजार से अधिक भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी, जगह-जगह हुआ शोभायात्रा का स्वागत हरदा/सोडलपुर-सोडलपुर ग्राम के बाबा रामदेव मंदिर में भादो वाली दूज पर रविवार को बाबा रामदेव महाराज का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। टिमरनी नगर से भी बाबा के भक्तों ने भक्ति भाव के साथ सोडलपुर तक पैदल शोभायात्रा निकाली।सुबह से ही पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मंदिर में सुबह 7 बजे बाबा रामदेव का अभिषेक एवं पूजन किया गया। इसके बाद मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा कान्हा बाबा चौक, गुठान मोहल्ला, बाजार चौक, मालीपुर, रहटगांव रोड होते हुए वापस बाबा रामदेव मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में बाबा की आकर्षक ध्वजाएं और सुंदर झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। महिलाओं ने जगह-जगह बाबा रामदेव के भजनों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं बाबा के अश्वों ने भी बैंड-बाजे की धुन पर चौक-चौराहों पर नृत्य कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जगह-जगह हुआ स्वागत, बांटी प्रसादी शोभायात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने प्रसाद वितरित किया । शोभायात्रा में चल रही बाबा रामदेव की झांकी की श्रद्धालुओं ने घर-घर पूजा-अर्चना की। पैदल निशान लेकर पहुंचे श्रद्धालु शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद बाबा रामदेव की महाआरती की गई। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। सुबह से शाम तक मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगी रही। टिमरनी, दूधकच्छ, भुनास सहित आसपास के गांवों से भी सैकड़ों श्रद्धालु पैदल निशान लेकर बाबा रामदेव के दर्शन करने सोडलपुर पहुंचे।

1 day ago
user_संदीप अग्रवाल Agrawal
संदीप अग्रवाल Agrawal
Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
1 day ago
d1ea5e64-2554-4e69-a892-1dc7fd1277e6

बाबा रामदेव जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा क्षेत्र, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब बाबा रामदेव जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा क्षेत्र, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब महाआरती के बाद भंडारे में 5 हजार से अधिक भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी, जगह-जगह हुआ शोभायात्रा का स्वागत हरदा/सोडलपुर-सोडलपुर ग्राम के बाबा रामदेव मंदिर में भादो वाली दूज पर रविवार को बाबा रामदेव महाराज का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। टिमरनी नगर से भी बाबा के

39df83d8-12b1-4bae-a9ac-0446193e5aa9

भक्तों ने भक्ति भाव के साथ सोडलपुर तक पैदल शोभायात्रा निकाली।सुबह से ही पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मंदिर में सुबह 7 बजे बाबा रामदेव का अभिषेक एवं पूजन किया गया। इसके बाद मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा कान्हा बाबा चौक, गुठान मोहल्ला, बाजार चौक, मालीपुर, रहटगांव रोड होते हुए वापस बाबा रामदेव मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में बाबा

की आकर्षक ध्वजाएं और सुंदर झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। महिलाओं ने जगह-जगह बाबा रामदेव के भजनों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं बाबा के अश्वों ने भी बैंड-बाजे की धुन पर चौक-चौराहों पर नृत्य कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जगह-जगह हुआ स्वागत, बांटी प्रसादी शोभायात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने प्रसाद वितरित किया । शोभायात्रा में चल रही बाबा रामदेव की

झांकी की श्रद्धालुओं ने घर-घर पूजा-अर्चना की। पैदल निशान लेकर पहुंचे श्रद्धालु शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद बाबा रामदेव की महाआरती की गई। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। सुबह से शाम तक मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगी रही। टिमरनी, दूधकच्छ, भुनास सहित आसपास के गांवों से भी सैकड़ों श्रद्धालु पैदल निशान लेकर बाबा रामदेव के दर्शन करने सोडलपुर पहुंचे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आज गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना पूरी आस्था के साथ ग्राम शहर और सभी घरों में आज गणपति बप्पा का आगमन हुआ पूरे शहर गांव और घर में गणेश जी की जय करो गूज शुरू हो गई है
    1
    आज गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना पूरी आस्था के साथ
ग्राम शहर और सभी घरों में आज गणपति बप्पा का आगमन हुआ पूरे शहर गांव और घर में गणेश जी की जय करो गूज शुरू हो गई है
    user_Surendra rajput
    Surendra rajput
    डोलरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गणेश महोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर, घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा संवाददाता प्रवीण गौर की खास रिपोर्ट डोलरिया// गणेश महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। घरों से लेकर गणेश पंडालों तक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवक-युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ प्रथम पूज्य भगवान गणेश की घर-घर स्थापना की जाएगी। गणेश पंडालों में आकर्षक सजावट की जा रही है, वहीं बाजारों में भी रौनक और चहल-पहल बढ़ गई है। गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में भक्ति और युवाओं में जोश साफ नजर आ रहा है।
    1
    गणेश महोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर, घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा
संवाददाता प्रवीण गौर की खास रिपोर्ट डोलरिया// गणेश महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। घरों से लेकर गणेश पंडालों तक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवक-युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
“गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ प्रथम पूज्य भगवान गणेश की घर-घर स्थापना की जाएगी। गणेश पंडालों में आकर्षक सजावट की जा रही है, वहीं बाजारों में भी रौनक और चहल-पहल बढ़ गई है।
गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में भक्ति और युवाओं में जोश साफ नजर आ रहा है।
    user_Praveen Gour पत्रकार
    Praveen Gour पत्रकार
    Business Networking Company डोलरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शहर में गणेश उत्सव के दौरान गणेश पंडाल की विद्युत व्यवस्था को लेकर विवाद सामने आया है। पंडाल की लाइट काटे जाने के बाद मामला बढ़ गया और पार्षद शीतल गेहलोत अपनी टीम के साथ देवास कोतवाली पहुंचीं। गणेश पंडाल की लाइट काटने पर विवाद, पार्षद शीतल गेहलोत टीम के साथ कोतवाली पहुंचे देवास। शहर में गणेश उत्सव के दौरान गणेश पंडाल की विद्युत व्यवस्था को लेकर विवाद सामने आया है। पंडाल की लाइट काटे जाने के बाद मामला बढ़ गया और पार्षद शीतल गेहलोत अपनी टीम के साथ देवास कोतवाली पहुंचीं। बताया जा रहा है कि गणेश पंडाल में रोशनी के लिए लगी विद्युत व्यवस्था को लेकर विवाद हुआ। लाइट काटे जाने से नाराज पार्षद और समिति से जुड़े लोग कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब सवाल यह उठ रहा है कि गणेश उत्सव के दौरान पंडाल की विद्युत व्यवस्था आखिर किस वजह से काटी गई और इसकी अनुमति या कार्रवाई किसके निर्देश पर हुई? पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
    2
    शहर में गणेश उत्सव के दौरान गणेश पंडाल की विद्युत व्यवस्था को लेकर विवाद सामने आया है। पंडाल की लाइट काटे जाने के बाद मामला बढ़ गया और पार्षद शीतल गेहलोत अपनी टीम के साथ देवास कोतवाली पहुंचीं।

गणेश पंडाल की लाइट काटने पर विवाद, पार्षद शीतल गेहलोत टीम के साथ कोतवाली पहुंचे
देवास। शहर में गणेश उत्सव के दौरान गणेश पंडाल की विद्युत व्यवस्था को लेकर विवाद सामने आया है। पंडाल की लाइट काटे जाने के बाद मामला बढ़ गया और पार्षद शीतल गेहलोत अपनी टीम के साथ देवास कोतवाली पहुंचीं।
बताया जा रहा है कि गणेश पंडाल में रोशनी के लिए लगी विद्युत व्यवस्था को लेकर विवाद हुआ। लाइट काटे जाने से नाराज पार्षद और समिति से जुड़े लोग कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब सवाल यह उठ रहा है कि गणेश उत्सव के दौरान पंडाल की विद्युत व्यवस्था आखिर किस वजह से काटी गई और इसकी अनुमति या कार्रवाई किसके निर्देश पर हुई? पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इटारसी न्यूज़ दो घंटे की चेतावनी का असर, गणेश प्रतिमा बाजार में पालिका ने कराई सफाई कीचड़ और गंदगी से परेशान थे श्रद्धालु व व्यापारी, धरना किंग यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गज्जू तिवारी ने दी थी धरने की चेतावनी इटारसी। गणेश उत्सव के चलते गणेश प्रतिमाओं के बाजार में पसरी गंदगी, कीचड़ और जलभराव को लेकर कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड ने सोमवार को मोर्चा खोल दिया। बाजार में अव्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी (गज्जू भैया) ने नगर पालिका प्रशासन को दो घंटे के भीतर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समय में व्यवस्था नहीं सुधरी तो वे अपने साथियों के साथ मौके पर धरने पर बैठेंगे। तिवारी के साथ यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष शुभम वालिया, नगर अध्यक्ष विशाल तिलोतिया सहित पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। तिवारी ने कहा कि गणेश प्रतिमाओं के बाजार में श्रद्धालुओं और प्रतिमा विक्रेताओं को कीचड़ एवं गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से मानवीय संवेदना के साथ तत्काल व्यवस्था सुधारने की अपील की। चेतावनी के बाद हरकत में आया प्रशासन दो घंटे की चेतावनी के बाद नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हुआ। सफाई कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और बाजार में जमा कीचड़, गंदा पानी एवं गंदगी को हटाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई। इससे श्रद्धालुओं और प्रतिमा विक्रेताओं को राहत मिली। सफाई कार्य पूर्ण होने के बाद मौके पर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के नारों से माहौल गूंज उठा। गजानंद तिवारी एवं उनकी टीम ने सफाई कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके द्वारा किए गए सफाई कार्य के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान तिवारी ने इटारसी एसडीएम एवं नगर पालिका सीएमओ का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते प्रशासन ने जनसमस्या को गंभीरता से लिया और तत्काल सफाई कराई। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या को लेकर आवाज उठाना ही जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। तिवारी ने कहा कि जनता की समस्या होगी तो वे आगे भी मैदान में उतरकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते रहेंगे।
    1
    इटारसी न्यूज़ 
दो घंटे की चेतावनी का असर, गणेश प्रतिमा बाजार में पालिका ने कराई सफाई
कीचड़ और गंदगी से परेशान थे श्रद्धालु व व्यापारी, धरना किंग यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गज्जू तिवारी ने दी थी धरने की चेतावनी
इटारसी। गणेश उत्सव के चलते गणेश प्रतिमाओं के बाजार में पसरी गंदगी, कीचड़ और जलभराव को लेकर कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड ने सोमवार को मोर्चा खोल दिया। बाजार में अव्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी (गज्जू भैया) ने नगर पालिका प्रशासन को दो घंटे के भीतर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समय में व्यवस्था नहीं सुधरी तो वे अपने साथियों के साथ मौके पर धरने पर बैठेंगे।
तिवारी के साथ यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष शुभम वालिया, नगर अध्यक्ष विशाल तिलोतिया सहित पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। तिवारी ने कहा कि गणेश प्रतिमाओं के बाजार में श्रद्धालुओं और प्रतिमा विक्रेताओं को कीचड़ एवं गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से मानवीय संवेदना के साथ तत्काल व्यवस्था सुधारने की अपील की।
चेतावनी के बाद हरकत में आया प्रशासन
दो घंटे की चेतावनी के बाद नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हुआ। सफाई कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और बाजार में जमा कीचड़, गंदा पानी एवं गंदगी को हटाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई। इससे श्रद्धालुओं और प्रतिमा विक्रेताओं को राहत मिली।
सफाई कार्य पूर्ण होने के बाद मौके पर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के नारों से माहौल गूंज उठा। गजानंद तिवारी एवं उनकी टीम ने सफाई कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके द्वारा किए गए सफाई कार्य के लिए धन्यवाद दिया।
इस दौरान तिवारी ने इटारसी एसडीएम एवं नगर पालिका सीएमओ का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते प्रशासन ने जनसमस्या को गंभीरता से लिया और तत्काल सफाई कराई। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या को लेकर आवाज उठाना ही जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
तिवारी ने कहा कि जनता की समस्या होगी तो वे आगे भी मैदान में उतरकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते रहेंगे।
    user_बन्दे भारत live news
    बन्दे भारत live news
    Local News Reporter इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधि-विधान से विराजे भगवान गणेश भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधि-विधान से विराजे भगवान गणेश भोपाल, 14 सितंबर 2026। गणेश चतुर्थी के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित की गई। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। प्रतिमा स्थापना के साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में गणेशोत्सव का शुभारंभ हुआ। पूजन, आरती और जयघोष के दौरान पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता श्रद्धा और भक्तिभाव में नजर आए। सभी ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की। भक्ति संगीत से गूंजा प्रदेश कार्यालय गणेश प्रतिमा स्थापना के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया। पंडाल में ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ की मधुर धुन गूंजती रही। भजन और भगवान गणेश की स्तुति के बीच पदाधिकारी और कार्यकर्ता भक्ति में भावविभोर नजर आए। पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह से सराबोर रहा। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, संभाग प्रभारी डॉ. अभय यादव, अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव, लघु उद्योग निगम अध्यक्ष सत्येन्द्र भूषण सिंह, महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, योग आयोग अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
    1
    भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधि-विधान से विराजे भगवान गणेश
भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधि-विधान से विराजे भगवान गणेश
भोपाल, 14 सितंबर 2026। गणेश चतुर्थी के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित की गई। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।
प्रतिमा स्थापना के साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में गणेशोत्सव का शुभारंभ हुआ। पूजन, आरती और जयघोष के दौरान पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता श्रद्धा और भक्तिभाव में नजर आए। सभी ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की।
भक्ति संगीत से गूंजा प्रदेश कार्यालय
गणेश प्रतिमा स्थापना के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया। पंडाल में ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ की मधुर धुन गूंजती रही। भजन और भगवान गणेश की स्तुति के बीच पदाधिकारी और कार्यकर्ता भक्ति में भावविभोर नजर आए। पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह से सराबोर रहा।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, संभाग प्रभारी डॉ. अभय यादव, अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव, लघु उद्योग निगम अध्यक्ष सत्येन्द्र भूषण सिंह, महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, योग आयोग अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पुनासा/मुंदी-प्लांट मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत मुंदी थाना क्षेत्र की बीड़ चौकी अंतर्गत मुंदी प्लांट मार्ग पर बीती रात हुए सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की शुरुआती वजह बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाना बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शेख रमजान अली बाइक से अपने दोस्त को लेने मुंदी बस स्टैंड आ रहे थे। इसी दौरान मुंदी-प्लांट मार्ग पर अचानक उनकी बाइक के सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में रमजान अली के सिर में गंभीर चोट आई। घटना की जानकारी मिलते ही प्लांट में कार्यरत उनके साथियों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए मुंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद रमजान अली को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रमजान अली मूल रूप से बंगाल के रहने वाले थे और संत सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट में एक निजी कंपनी के माध्यम से कार्यरत थे। हादसे की सूचना मिलने पर डायल-112 के साथ मुंदी थाने के एएसआई के.एन. तिवारी भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस द्वारा देर रात मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।
    1
    पुनासा/मुंदी-प्लांट मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

मुंदी थाना क्षेत्र की बीड़ चौकी अंतर्गत मुंदी प्लांट मार्ग पर बीती रात हुए सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की शुरुआती वजह बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाना बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शेख रमजान अली बाइक से अपने दोस्त को लेने मुंदी बस स्टैंड आ रहे थे। इसी दौरान मुंदी-प्लांट मार्ग पर अचानक उनकी बाइक के सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में रमजान अली के सिर में गंभीर चोट आई।
घटना की जानकारी मिलते ही प्लांट में कार्यरत उनके साथियों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए मुंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद रमजान अली को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि रमजान अली मूल रूप से बंगाल के रहने वाले थे और संत सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट में एक निजी कंपनी के माध्यम से कार्यरत थे।
हादसे की सूचना मिलने पर डायल-112 के साथ मुंदी थाने के एएसआई के.एन. तिवारी भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस द्वारा देर रात मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा था।
फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।
    user_Shahrukh mansuri333
    Shahrukh mansuri333
    पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • एसडीओपी ने अपील की है कि रात्रि के समय गणेश पंडालों में समिति के सदस्य मौजूद रहकर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालें। साथ ही पंडाल के आसपास बिजली के तार खुले न छूटे हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके। गणेश पंडालों की सुरक्षा को लेकर कन्नौद पुलिस की अपील रात में समिति सदस्य रहें मौजूद, बिजली के खुले तारों पर रखें विशेष नजर कन्नौद। गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए कन्नौद पुलिस ने गणेश पंडाल आयोजक समितियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अनुभाग कन्नौद के थाना क्षेत्रों एवं नगर कन्नौद में विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणेश पंडालों की सुरक्षा को लेकर एसडीओपी पुलिस कन्नौद आदित्य तिवारी ने वीडियो संदेश जारी कर आमजन एवं पंडाल समितियों से आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। एसडीओपी ने अपील की है कि रात्रि के समय गणेश पंडालों में समिति के सदस्य मौजूद रहकर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालें। साथ ही पंडाल के आसपास बिजली के तार खुले न छूटे हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस जवान जब पंडालों का निरीक्षण करने पहुंचे तो समिति द्वारा एक निरीक्षण रजिस्टर/बुक रखी जाए। पुलिसकर्मी के निरीक्षण के बाद उसमें इंट्री करवाने के साथ उनके हस्ताक्षर भी करवाए जाएं। एसडीओपी आदित्य तिवारी ने सोमवार दोपहर 2 बजे विडिओ जारी कर गणेश पंडाल आयोजकों से पुलिस की इस सामान्य अपील को गंभीरता से लेने और वीडियो संदेश को ध्यानपूर्वक देखने के साथ आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने का आग्रह किया है। उन्होंने सभी नागरिकों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सावधानी और सहयोग के साथ पर्व को सफल एवं सुरक्षित बनाया जा सकता है।
    1
    एसडीओपी ने अपील की है कि रात्रि के समय गणेश पंडालों में समिति के सदस्य मौजूद रहकर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालें। साथ ही पंडाल के आसपास बिजली के तार खुले न छूटे हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके।
गणेश पंडालों की सुरक्षा को लेकर कन्नौद पुलिस की अपील
रात में समिति सदस्य रहें मौजूद, बिजली के खुले तारों पर रखें विशेष नजर
कन्नौद। गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए कन्नौद पुलिस ने गणेश पंडाल आयोजक समितियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
अनुभाग कन्नौद के थाना क्षेत्रों एवं नगर कन्नौद में विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणेश पंडालों की सुरक्षा को लेकर एसडीओपी पुलिस कन्नौद आदित्य तिवारी ने वीडियो संदेश जारी कर आमजन एवं पंडाल समितियों से आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।
एसडीओपी ने अपील की है कि रात्रि के समय गणेश पंडालों में समिति के सदस्य मौजूद रहकर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालें। साथ ही पंडाल के आसपास बिजली के तार खुले न छूटे हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस जवान जब पंडालों का निरीक्षण करने पहुंचे तो समिति द्वारा एक निरीक्षण रजिस्टर/बुक रखी जाए। पुलिसकर्मी के निरीक्षण के बाद उसमें इंट्री करवाने के साथ उनके हस्ताक्षर भी करवाए जाएं।
एसडीओपी आदित्य तिवारी ने सोमवार दोपहर 2 बजे विडिओ जारी कर
गणेश पंडाल आयोजकों से पुलिस की इस सामान्य अपील को गंभीरता से लेने और वीडियो संदेश को ध्यानपूर्वक देखने के साथ आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने का आग्रह किया है। उन्होंने सभी नागरिकों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सावधानी और सहयोग के साथ पर्व को सफल एवं सुरक्षित बनाया जा सकता है।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इटारसी के जुझारपुर फाटक के पास तिलक सिंदूर दर्शन जा रहे परिवार से मारपीट, दो अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज ​विवरण (Description): मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (इटारसी) के पथरोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुझारपुर फाटक के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ तिलक सिंदूर दर्शन करने जा रहे एक परिवार के साथ रास्ते के विवाद को लेकर दो अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में राहगीरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ​हैशटैग (Hashtags): #ItarsiNews #Narmadapuram #MPNews #CrimeNews #ItarsiCrime #PoliceInvestigation #MadhyaPradeshNews इटारसी के जुझारपुर फाटक के पास तिलक सिंदूर दर्शन जा रहे परिवार से मारपीट, दो अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज ​विवरण (Description): मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (इटारसी) के पथरोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुझारपुर फाटक के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ तिलक सिंदूर दर्शन करने जा रहे एक परिवार के साथ रास्ते के विवाद को लेकर दो अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में राहगीरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ​हैशटैग (Hashtags): #ItarsiNews #Narmadapuram #MPNews #CrimeNews #ItarsiCrime #PoliceInvestigation #MadhyaPradeshNews
    1
    इटारसी के जुझारपुर फाटक के पास तिलक सिंदूर दर्शन जा रहे परिवार से मारपीट, दो अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज
​विवरण (Description):
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (इटारसी) के पथरोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुझारपुर फाटक के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ तिलक सिंदूर दर्शन करने जा रहे एक परिवार के साथ रास्ते के विवाद को लेकर दो अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में राहगीरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
​हैशटैग (Hashtags):
#ItarsiNews #Narmadapuram #MPNews #CrimeNews #ItarsiCrime #PoliceInvestigation #MadhyaPradeshNews
इटारसी के जुझारपुर फाटक के पास तिलक सिंदूर दर्शन जा रहे परिवार से मारपीट, दो अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज
​विवरण (Description):
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (इटारसी) के पथरोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुझारपुर फाटक के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ तिलक सिंदूर दर्शन करने जा रहे एक परिवार के साथ रास्ते के विवाद को लेकर दो अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में राहगीरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
​हैशटैग (Hashtags):
#ItarsiNews #Narmadapuram #MPNews #CrimeNews #ItarsiCrime #PoliceInvestigation #MadhyaPradeshNews
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.