Shuru
Apke Nagar Ki App…
गणेश महोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर, घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा संवाददाता प्रवीण गौर की खास रिपोर्ट डोलरिया// गणेश महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। घरों से लेकर गणेश पंडालों तक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवक-युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ प्रथम पूज्य भगवान गणेश की घर-घर स्थापना की जाएगी। गणेश पंडालों में आकर्षक सजावट की जा रही है, वहीं बाजारों में भी रौनक और चहल-पहल बढ़ गई है। गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में भक्ति और युवाओं में जोश साफ नजर आ रहा है।
Praveen Gour पत्रकार
गणेश महोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर, घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा संवाददाता प्रवीण गौर की खास रिपोर्ट डोलरिया// गणेश महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। घरों से लेकर गणेश पंडालों तक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवक-युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ प्रथम पूज्य भगवान गणेश की घर-घर स्थापना की जाएगी। गणेश पंडालों में आकर्षक सजावट की जा रही है, वहीं बाजारों में भी रौनक और चहल-पहल बढ़ गई है। गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में भक्ति और युवाओं में जोश साफ नजर आ रहा है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- इटारसी न्यूज़ गणेश चतुर्थी पर शहर में दिखी गणेश भगवान की प्रतिमाएं लेने पहुंचे श्रद्धालु शहर से लेकर गांव तक दिखा उत्साह इटारसी न्यूज़ शहर में विशेष गणेश भगवान की अनेकों प्रतिमाएं विशेष श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिमा लेने पहुंची गणेश उत्सव पर शहर के विभिन्न पंडाल पर भी तैयारी करते दिखे श्रद्धालु जगह-जगह आकर्षक पंडाल तैयार किए जा रहे हैं, वहीं बाजारों में भी गणेश प्रतिमाओं की बिक्री और सजावटी सामग्री की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। गणेश उत्सव समितियां पंडालों में विद्युत सजावट, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक इंतजाम करने में जुटी हैं। कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के बाद प्रतिदिन पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।1
- नीमसाड़िया में घायल सांप का शानदार रेस्क्यू | युवराज स्नेक रेस्क्यू | Nimsadiya Snake Rescue डिस्क्रिप्शन नीमसाड़िया गांव से एक घायल सांप का सफल रेस्क्यू किया गया! सांप के शरीर पर गंभीर चोट थी और उसे डॉक्टर के पास ले जाकर 6 टांके लगवाए गए तथा उसकी पट्टी कराई गई। इस पूरी प्रक्रिया में कोई चार्ज नहीं लिया गया, क्योंकि यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है। मैं नित्या गांव का रहने वाला हूं और पर्यावरण व वन्यजीवों की रक्षा के लिए बिना किसी शुल्क के सांपों का रेस्क्यू करता हूं। यदि आपके घर या आसपास भी कोई सांप आ जाए, तो तुरंत संपर्क करें। रेस्क्यूकर्ता: युवराज (नित्या गांव) संपर्क नंबर: 9343163029 हैशटेग #SnakeRescue #YuvrajSnakeRescue #WildlifeRescue #Nimsadiya #Nitya #SnakeAids #FreeRescue #WildlifeConservation #RescueOperation #IndianWildlife नीमसाड़िया में घायल सांप का शानदार रेस्क्यू | युवराज स्नेक रेस्क्यू | Nimsadiya Snake Rescue डिस्क्रिप्शन नीमसाड़िया गांव से एक घायल सांप का सफल रेस्क्यू किया गया! सांप के शरीर पर गंभीर चोट थी और उसे डॉक्टर के पास ले जाकर 6 टांके लगवाए गए तथा उसकी पट्टी कराई गई। इस पूरी प्रक्रिया में कोई चार्ज नहीं लिया गया, क्योंकि यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है। मैं नित्या गांव का रहने वाला हूं और पर्यावरण व वन्यजीवों की रक्षा के लिए बिना किसी शुल्क के सांपों का रेस्क्यू करता हूं। यदि आपके घर या आसपास भी कोई सांप आ जाए, तो तुरंत संपर्क करें। रेस्क्यूकर्ता: युवराज (नित्या गांव) संपर्क नंबर: 9343163029 हैशटेग #SnakeRescue #YuvrajSnakeRescue #WildlifeRescue #Nimsadiya #Nitya #SnakeAids #FreeRescue #WildlifeConservation #RescueOperation #IndianWildlife1
- सावलमेंढा रक्तदान शिविर आयोजित, आधा सैकड़ा ने किया रक्तदान भैंसदेही ग्रामीणो में रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं प्रोत्साहन को लेकर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वास्तिक जनकल्याण संस्था सावलमेंढा द्वारा गणेश मंदिर समिति,विलोहित सेवा वेलफेयर समिति एवं खासदेव हॉस्पिटल के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ प्रबंधक सहकारी समिति बेलकुण्ड रामसिंग उईके,ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री सागर शिवहरे,डॉ विकास खासदेव,डॉ महेश वागद्रे,भीमराव उईके द्वारा भारत माता के छायाचित्र कि पूजा अर्चना के साथ किया गया। शिविर में प्रथम रक्तदान महिला सपना भरत कवड़े ने दो युवतियों अपूर्वा ब्यौहार एवं श्रेया सगमनेरकर के साथ किया। शिविर में लगभग आधा सैकड़ा लोगो ने रक्तदान किया जिसमें सावलमेंढा के अतिरिक्त धायवानी,मातक़ा, ठेमगाव,राजनी, माथनी,हनुमानढाना,खापा,कोथलकुण्ड,बरहापुर आदि ग्रामो के युवाओं ने भी सावलमेंढा पहुँच रक्तदान किया।सभी रक्तदाताओं को विलोहित सेवा समिति द्वारा मैडल एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर में एमओ डॉ वसीम खान,लेब टेक्नीशियन संजय ठाकुर,मुहर्त उईके, सहायक राजेश बोरखडे ,नीलेश जावलकर सहित रक्तदान समिति के लोग उपस्थित रहे।3
- इछावर में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का शुभारंभ, माटी गणेश अभियान ने बढ़ाया उत्साह इछावर में BSW/MSW कक्षाओं का शुभारंभ, माटी गणेश अभियान के तहत छात्रों ने बनाई गणेश प्रतिमाएं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व पाठ्यक्रम का नया सत्र शुरू | इछावर में हुआ भव्य आयोजन1
- नगर पालिका के पदोन्नत कर्मचारियों का किया स्वागत-सम्मान। तृप्ति रेस्टोरेंट में नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में हुआ सम्मान समारोह। नगर पालिका आष्टा में विभिन्न पदों पर पदोन्नत हुए कर्मचारियों के सम्मान में तृप्ति रेस्टोरेंट आष्टा में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वाल्मीकि समाज अध्यक्ष रमेश भामा द्वारा किया गया। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान नगर पालिका में पदोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों विनोद सांगते, स्वच्छता उप निरीक्षक; विनोद घेंघट, सहायक ग्रेड-03; राजेश घेंघट, स्वच्छता पर्यवेक्षक; मनोज घेंघट, स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं अर्जुन घेंघट, सहायक ग्रेड-03 का पुष्पमाला पहनाकर एवं सम्मान कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रायसिंह मेवाड़ा ने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति कर्मचारी के कार्य एवं जिम्मेदारियों के प्रति विभाग द्वारा जताए गए विश्वास का प्रतीक है। नई जिम्मेदारी के साथ कर्मचारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए नगरवासियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की स्वच्छता व्यवस्था सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। कर्मचारियों के बेहतर कार्य से ही शहर की व्यवस्थाओं में सकारात्मक बदलाव आता है। सम्मान समारोह के आयोजक एवं वाल्मीकि समाज अध्यक्ष रमेश भामा ने पदोन्नत हुए सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह समाज एवं कर्मचारियों के लिए खुशी का अवसर है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और सेवाभाव को सम्मान मिलना उत्साह बढ़ाने वाला है। कार्यक्रम में वाल्मीकि महापंचायत के प्रदेश मंत्री राजेश घेंघट, बनवारी लाल पवार, विजय घेंघट, पप्पू खरे, अखिलेश डुमने, जितेंद्र भामा, लखन डुमाने, गोलू घेंघट सहित समाज के अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी पदोन्नत कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।2
- पलासपानी में आदिवासी परंपरा से जुड़ी जड़ी-बूटी पूजन जंगल में 9 मुवा के पेड़ों के बीच लगाए जाते हैं 9 फेरे, पीढ़ियों से चली आ रही अनूठी परंपरा भीमपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत पलासपानी में आदिवासी समाज की वर्षों पुरानी परंपरा आज भी श्रद्धा और आस्था के साथ निभाई जा रही है। प्रतिवर्ष पोला पर्व के अवसर पर ग्रामीण जंगल में जाकर विभिन्न प्रकार की पारंपरिक जड़ी-बूटियां एकत्रित करते हैं और उन्हें घर लाकर पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार जंगल से करीब 20 से 25 प्रकार की पारंपरिक जड़ी-बूटियां एकत्रित की जाती हैं। इन्हें घर लाने के बाद विधि-विधान और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार पूजा की जाती है। इसके बाद परिवार के सदस्य अपनी पारंपरिक मान्यता के अनुसार इनका सेवन करते हैं। ग्रामीण इस परंपरा को ‘कोल्हापुर’ की मान्यता से भी जोड़कर देखते हैं। इस पारंपरिक आयोजन का एक विशेष आकर्षण जंगल में एक ही स्थान पर मौजूद 9 मुवा के पेड़ हैं। ग्रामीणों के अनुसार इन 9 पेड़ों के बीच पारंपरिक रूप से 9 फेरे लगाए जाते हैं। यह प्रक्रिया आदिवासी समाज की पारंपरिक आस्था और रीति-रिवाज का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है।1
- पुनासा/मुंदी-प्लांट मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत मुंदी थाना क्षेत्र की बीड़ चौकी अंतर्गत मुंदी प्लांट मार्ग पर बीती रात हुए सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की शुरुआती वजह बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाना बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शेख रमजान अली बाइक से अपने दोस्त को लेने मुंदी बस स्टैंड आ रहे थे। इसी दौरान मुंदी-प्लांट मार्ग पर अचानक उनकी बाइक के सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में रमजान अली के सिर में गंभीर चोट आई। घटना की जानकारी मिलते ही प्लांट में कार्यरत उनके साथियों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए मुंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद रमजान अली को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रमजान अली मूल रूप से बंगाल के रहने वाले थे और संत सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट में एक निजी कंपनी के माध्यम से कार्यरत थे। हादसे की सूचना मिलने पर डायल-112 के साथ मुंदी थाने के एएसआई के.एन. तिवारी भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस द्वारा देर रात मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।1
- न्यूज़ कोलार की धड़कन भोपाल एक बार फिर खोले गए भदभदा के गेट सीहोर में भारी बारिश को देखते हुए बड़ी झील का जलस्तर बड़ा *तेज बारिश के बाद चौथी बार खुले भदभदा के गेट* भोपाल। रविवार शाम हुई तेज बारिश के बाद बड़ी झील का जलस्तर फुल टैंक लेवल से ऊपर पहुंच गया। जलस्तर नियंत्रित रखने के लिए रात 8 बजे भदभदा बांध का गेट नंबर 10 खोला गया। इस वर्षा सत्र में यह चौथी बार है, जब भदभदा के गेट खोले गए हैं। सीहोर के आसपास लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए भदभदा के गेट खोलने पड़े अभी और भारी बारिश की संभावना है जिससे गेट खोले जा सकते हैं1
- कुकड़ीखापा झरने में फंसे महाराष्ट्र के तीन युवक तेज बहाव और फिसलन भरी चट्टानों के बीच रेस्क्यू की चुनौती, NDRF मौके पर1