सावलमेंढा रक्तदान शिविर आयोजित, आधा सैकड़ा ने किया रक्तदान भैंसदेही ग्रामीणो में रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं प्रोत्साहन को लेकर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वास्तिक जनकल्याण संस्था सावलमेंढा द्वारा गणेश मंदिर समिति,विलोहित सेवा वेलफेयर समिति एवं खासदेव हॉस्पिटल के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ प्रबंधक सहकारी समिति बेलकुण्ड रामसिंग उईके,ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री सागर शिवहरे,डॉ विकास खासदेव,डॉ महेश वागद्रे,भीमराव उईके द्वारा भारत माता के छायाचित्र कि पूजा अर्चना के साथ किया गया। शिविर में प्रथम रक्तदान महिला सपना भरत कवड़े ने दो युवतियों अपूर्वा ब्यौहार एवं श्रेया सगमनेरकर के साथ किया। शिविर में लगभग आधा सैकड़ा लोगो ने रक्तदान किया जिसमें सावलमेंढा के अतिरिक्त धायवानी,मातक़ा, ठेमगाव,राजनी, माथनी,हनुमानढाना,खापा,कोथलकुण्ड,बरहापुर आदि ग्रामो के युवाओं ने भी सावलमेंढा पहुँच रक्तदान किया।सभी रक्तदाताओं को विलोहित सेवा समिति द्वारा मैडल एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर में एमओ डॉ वसीम खान,लेब टेक्नीशियन संजय ठाकुर,मुहर्त उईके, सहायक राजेश बोरखडे ,नीलेश जावलकर सहित रक्तदान समिति के लोग उपस्थित रहे।
सावलमेंढा रक्तदान शिविर आयोजित, आधा सैकड़ा ने किया रक्तदान भैंसदेही ग्रामीणो में रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं प्रोत्साहन को लेकर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वास्तिक जनकल्याण संस्था सावलमेंढा द्वारा गणेश मंदिर समिति,विलोहित सेवा वेलफेयर समिति एवं खासदेव हॉस्पिटल के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ प्रबंधक सहकारी समिति
बेलकुण्ड रामसिंग उईके,ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री सागर शिवहरे,डॉ विकास खासदेव,डॉ महेश वागद्रे,भीमराव उईके द्वारा भारत माता के छायाचित्र कि पूजा अर्चना के साथ किया गया। शिविर में प्रथम रक्तदान महिला सपना भरत कवड़े ने दो युवतियों अपूर्वा ब्यौहार एवं श्रेया सगमनेरकर के साथ किया। शिविर में लगभग आधा सैकड़ा लोगो ने रक्तदान किया जिसमें सावलमेंढा
के अतिरिक्त धायवानी,मातक़ा, ठेमगाव,राजनी, माथनी,हनुमानढाना,खापा,कोथलकुण्ड,बरहापुर आदि ग्रामो के युवाओं ने भी सावलमेंढा पहुँच रक्तदान किया।सभी रक्तदाताओं को विलोहित सेवा समिति द्वारा मैडल एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर में एमओ डॉ वसीम खान,लेब टेक्नीशियन संजय ठाकुर,मुहर्त उईके, सहायक राजेश बोरखडे ,नीलेश जावलकर सहित रक्तदान समिति के लोग उपस्थित रहे।
- सावलमेंढा रक्तदान शिविर आयोजित, आधा सैकड़ा ने किया रक्तदान भैंसदेही ग्रामीणो में रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं प्रोत्साहन को लेकर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वास्तिक जनकल्याण संस्था सावलमेंढा द्वारा गणेश मंदिर समिति,विलोहित सेवा वेलफेयर समिति एवं खासदेव हॉस्पिटल के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ प्रबंधक सहकारी समिति बेलकुण्ड रामसिंग उईके,ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री सागर शिवहरे,डॉ विकास खासदेव,डॉ महेश वागद्रे,भीमराव उईके द्वारा भारत माता के छायाचित्र कि पूजा अर्चना के साथ किया गया। शिविर में प्रथम रक्तदान महिला सपना भरत कवड़े ने दो युवतियों अपूर्वा ब्यौहार एवं श्रेया सगमनेरकर के साथ किया। शिविर में लगभग आधा सैकड़ा लोगो ने रक्तदान किया जिसमें सावलमेंढा के अतिरिक्त धायवानी,मातक़ा, ठेमगाव,राजनी, माथनी,हनुमानढाना,खापा,कोथलकुण्ड,बरहापुर आदि ग्रामो के युवाओं ने भी सावलमेंढा पहुँच रक्तदान किया।सभी रक्तदाताओं को विलोहित सेवा समिति द्वारा मैडल एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर में एमओ डॉ वसीम खान,लेब टेक्नीशियन संजय ठाकुर,मुहर्त उईके, सहायक राजेश बोरखडे ,नीलेश जावलकर सहित रक्तदान समिति के लोग उपस्थित रहे।3
- पलासपानी में आदिवासी परंपरा से जुड़ी जड़ी-बूटी पूजन जंगल में 9 मुवा के पेड़ों के बीच लगाए जाते हैं 9 फेरे, पीढ़ियों से चली आ रही अनूठी परंपरा भीमपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत पलासपानी में आदिवासी समाज की वर्षों पुरानी परंपरा आज भी श्रद्धा और आस्था के साथ निभाई जा रही है। प्रतिवर्ष पोला पर्व के अवसर पर ग्रामीण जंगल में जाकर विभिन्न प्रकार की पारंपरिक जड़ी-बूटियां एकत्रित करते हैं और उन्हें घर लाकर पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार जंगल से करीब 20 से 25 प्रकार की पारंपरिक जड़ी-बूटियां एकत्रित की जाती हैं। इन्हें घर लाने के बाद विधि-विधान और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार पूजा की जाती है। इसके बाद परिवार के सदस्य अपनी पारंपरिक मान्यता के अनुसार इनका सेवन करते हैं। ग्रामीण इस परंपरा को ‘कोल्हापुर’ की मान्यता से भी जोड़कर देखते हैं। इस पारंपरिक आयोजन का एक विशेष आकर्षण जंगल में एक ही स्थान पर मौजूद 9 मुवा के पेड़ हैं। ग्रामीणों के अनुसार इन 9 पेड़ों के बीच पारंपरिक रूप से 9 फेरे लगाए जाते हैं। यह प्रक्रिया आदिवासी समाज की पारंपरिक आस्था और रीति-रिवाज का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है।1
- बैतूल ब्रेकिंग अड़ीबाजी, मारपीट और धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार बैतूल। कोतवाली पुलिस ने अड़ीबाजी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी सुमित उईके (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम सोनाघाटी निवासी 60 वर्षीय रमेश बामने ने शिकायत दर्ज कराई थी कि साइकिल का धक्का लगने की बात पर आरोपी सुमित उईके एवं राहुल उईके ने गाली-गलौज कर रुपये मांगे, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। फरियादी की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 776/2026 के तहत BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुमित उईके को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं दूसरे आरोपी राहुल उईके की तलाश जारी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।1
- बोरीवली मुंबई अटल स्मृति उद्यान में आयोजित हुआ पीसीडब्लूजे का पत्रकार सम्मान समारोह1
- कुकड़ीखापा झरने में फंसे महाराष्ट्र के तीन युवक तेज बहाव और फिसलन भरी चट्टानों के बीच रेस्क्यू की चुनौती, NDRF मौके पर1
- गणेश महोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर, घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा संवाददाता प्रवीण गौर की खास रिपोर्ट डोलरिया// गणेश महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। घरों से लेकर गणेश पंडालों तक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवक-युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ प्रथम पूज्य भगवान गणेश की घर-घर स्थापना की जाएगी। गणेश पंडालों में आकर्षक सजावट की जा रही है, वहीं बाजारों में भी रौनक और चहल-पहल बढ़ गई है। गणेश महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में भक्ति और युवाओं में जोश साफ नजर आ रहा है।1
- विश्व प्रसिद्ध गोटमार मेले में स्वास्थ्यकर्मियों ने संभाला मोर्चा, घायलों को दी चिकित्सा सेवा पांढुर्णा:-जिले में आयोजित विश्व प्रसिद्ध गोटमार मेले में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। मेले के दौरान जहां लोग पारंपरिक आयोजन में शामिल हुए, वहीं घायलों के उपचार के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा कर्मी अपनी सेवाएं देते नजर आए। स्वास्थ्यकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों का इलाज किया और जरूरतमंदों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। गोटमार मेले के दौरान मारुति मंडल पांढुर्णा में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा कर्मियों द्वारा सेवा कार्य किया गया। मेले में घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए घायलों की मदद की और चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर राजू खंडाईत जी ने भी सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर मेले में घायलों की सहायता के लिए योगदान दिया। सेवा कार्य के माध्यम से मानवता और जनसेवा का संदेश दिया गया।विश्व प्रसिद्ध गोटमार मेले में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल होते हैं। ऐसे आयोजनों में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। मेले के दौरान चिकित्सा कर्मियों की मौजूदगी से घायलों को उपचार उपलब्ध कराने में सहायता मिली। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा कर्मियों द्वारा किए गए सेवा कार्य की सराहना की गई। घायलों को समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के प्रयासों से मेले में स्वास्थ्य व्यवस्था को सहयोग मिला। गोटमार मेले में स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा भावना और राजू खंडाईत जी के योगदान ने जनसेवा की मिसाल पेश की।1
- SP वीरेन्द्र जैन ने चिचोली थाने का किया औचक निरीक्षण रिकॉर्ड, सुरक्षा व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश बैतूल। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन ने 14 सितंबर को थाना चिचोली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने के रिकॉर्ड एवं अभिलेख, रजिस्टरों का संधारण, बंदी व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, जब्त सामग्री व वाहनों के रखरखाव तथा लंबित कार्यों की समीक्षा की गई। एसपी ने थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बाउंड्रीवॉल सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक हरिओम पटेल एवं पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने तथा अपराधों और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला एवं बालिका संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं आगामी गणेश चतुर्थी एवं गणेश विसर्जन को देखते हुए जुलूस, विसर्जन स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर एवं अभिलेखों को व्यवस्थित और अद्यतन रखने के साथ ही थाने में आने वाले पीड़ितों एवं आवेदकों की शिकायतों को विनम्रता से सुनकर नियमानुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।1