Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुकड़ीखापा झरने में फंसे महाराष्ट्र के तीन युवक तेज बहाव और फिसलन भरी चट्टानों के बीच रेस्क्यू की चुनौती, NDRF मौके पर
AMLA NEWS
कुकड़ीखापा झरने में फंसे महाराष्ट्र के तीन युवक तेज बहाव और फिसलन भरी चट्टानों के बीच रेस्क्यू की चुनौती, NDRF मौके पर
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- हिन्दी भाषा को समर्पित काव्य गोष्ठी आयोजित हिन्दी की समृद्धि समावेशी लोक के द्वंद्वों के समाधान में है": प्रो. अमर सिंह अपनी भाषा को खोना खुद के वजूद को खो देना है ": अवधेश तिवारी छिंदवाड़ा: म. प्र. आंचलिक साहित्यकार परिषद छिंदवाड़ा की हिन्दी भाषा को समर्पित संकट मोचन हनुमान मंदिर नरसिंहपुर रोड छिंदवाड़ा में आयोजित काव्य गोष्ठी में वरिष्ठ कवि रतनाकर रतन ने कविता को क्रांतिकारी संवेदनाओं से अभूतपूर्व बदलाव का एक जरिया बताया। पूर्व आकाशवाणी उद्घोषक अवधेश तिवारी ने हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपनी भाषा को खोना खुद के वजूद को खोकर पहचान के संकट को निमंत्रण देने जैसा है। प्रो. अमर सिंह ने हिन्दी भाषा की भावी समृद्धि को सर्वहारा वर्ग के द्वंद्वों के वैचारिक समाधान में निहित बताया। वरिष्ठ कवि राजेंद्र चौबे ने "मुंह लगे कौन हवाओं के इसलिए, ओट में जलता है मिट्टी का दीया", कहकर काव्य अभिव्यक्ति का अनूठा उदाहरण पेश किया। सौंसर से पधारी कवयित्री श्रीमती अन्नू कामोने ने "अपनी आँखों से अश्क बहाया न करो, मैं आ नहीं सकता, अपने को सताया न करो", ग़ज़ल पढ़कर हिन्दी भाषा को नमन किया। वरिष्ठ समीक्षक अशोक जैन ने "सांसें चलने तक जीना है, सच है तेरा, मेरा भी है, सांझ ढले पक्षी उड़ जाना, अंतिम यही कहानी बाबा", कविता से आध्यात्मिक होने पर बल दिया। श्रीमती ज्योति गुप्ता ने "तुमने हमको कांटे सौंपे, हमने तुमको गुल सौंपा था, तुमने दरिया मोड़ दिए थे, हमने फिर से पुल सौंपा था", काव्य पंक्तियों से विषम हालातों में भी फर्ज निर्वहन को रेखांकित किया। उम्दा कवि ओमप्रकाश नयन ने अपनी रचना "अलसाई पलकों पर, वीणा का पहरा देता हूं, अनुभूति के उद्गारों से वाल्मीकि रामायण रच जाता है", रचना सौंदर्य का अनूठा नमूना प्रस्तुत किया। श्रीमती मोहिता मुकेश कमलेंदु ने अपनी कविता"विचार हैं गहने मेरे, उमंग है मेरा श्रृगांर, बोली है झुमकी मेरी, बिंदी में है भाषा हिंदी", पढ़कर हिन्दी के प्रति अंतर्निहित प्रेम को उजागर किया। युवा कवयित्री हिना खान ने अपनी काव्य रचना "बेखौफ जिंदगी की परेशानियों से था, एक सिक्के में सारी खुशियां थी, क्या हुआ हजारा बचपन गरीब था", से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वात्सल्य कवि प्रभूदयाल श्रीवास्तव ने "पूजा के कमरे में घंटी की टुन टुन, दादा दादी का कंचन सा मन, उनसे जाकर दुआएं पाओ, अरे भाई थोड़ा हँसो, मुस्कराओ", ध्वनि अलंकार की एक अद्भुत बानगी प्रस्तुत की। सविता श्रीवास्तव ने "रिम झिम फुहारों का, झिलमिल सितारों का अद्भुत संसार", नंद कुमार दीक्षित ने "हमने खाई है कसम, एक दीया जलाने की" और रामलाल सराठे ने अपनी रचना "जय हिंद लिखो, जय गान लिखो, युग जननी का यश गान लिखो, अभिमान करें सब जनम जनम, कवि ऐसा हिंदुस्तान लिखो", पढ़कर सभी श्रोताओं में देशभक्ति का रस उड़ेल दिया। राजेंद्र यादव ने अपनी कविता यों पढ़ी: "होती आई, ज़िन्दगी में, भूल देखें, फिर किताबों में दबे, वो फूल देखें।, पुष्प हमने भी बिछाए, अक्सर उनकी राह में,पाँव में मेरे चुभोने, जिनके कर में, शूल देखे"। वरिष्ठ कवि नेमीचंद व्योम ने अपनी संस्कृत भाषा में और हैदर अली ने विरह की अभिव्यक्ति से सराबोर अपनी कविता पढ़ी। गोष्ठी का मंच संचालन हिना खान ने अपने अनूठे अंदाज में किया।4
- माता की स्मृति में किया गया अन्नदान सबसे बड़ा पुण्य है--माता की स्मृति में जरूरतमंदों को भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम) गौतम वार्ड (मारूपुरा) निवासी हमारे प्रिय श्री भैयालाल सराठे जी एवं श्री जीतू सराठे जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती कलाबाई सराठे जी के देहावसान के पश्चात आज उनके गंगा जली पूजन "तेरहवीं" का कार्यक्रम श्रद्धा एवं शांति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सराठे परिवार द्वारा अपनी पूज्य माताजी की पुण्य आत्मा की शांति हेतु राम रहीम रोटी बैंक, सोहागपुर के माध्यम से जरूरतमंद भाई-बहनों एवं माँ नर्मदा के परिक्रमावासियों के लिए स्वादिष्ट भोजन प्रसादी भिजवाई गई। मातृ-ऋण से बड़ा कोई ऋण नहीं, और माता की स्मृति में किया गया अन्नदान सबसे बड़ा पुण्य है। सराठे परिवार का यह सेवा-भाव अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। राम रहीम रोटी बैंक परिवार दिवंगत पुण्य आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वे पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति 🙏1
- विभिन्न गणेश उत्सव समितियों एवं नगरवासियों ने डीजे, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया। नगर के बस स्टैंड पर आकर्षक एवं ऐतिहासिक आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी पहुंचे। आतिशबाजी के दौरान पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा और गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं राजाधिराज मित्र मंडल सिंगोड़ी समिति ने भगवान गणेश की प्रतिमा को नगर के मुख्य मार्ग से विशाल शोभायात्रा के रूप में लाया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और स्वागत किया। ग्रामीण इलाकों में भी गणेश प्रतिमाएं धूमधाम के साथ लाई गईं। इस दौरान लोगों में देखने लायक उत्साह रहा। पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठ� विभिन्न गणेश उत्सव समितियों एवं नगरवासियों ने डीजे, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया। नगर के बस स्टैंड पर आकर्षक एवं ऐतिहासिक आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी पहुंचे। आतिशबाजी के दौरान पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा और गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं राजाधिराज मित्र मंडल सिंगोड़ी समिति ने भगवान गणेश की प्रतिमा को नगर के मुख्य मार्ग से विशाल शोभायात्रा के रूप में लाया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और स्वागत किया। ग्रामीण इलाकों में भी गणेश प्रतिमाएं धूमधाम के साथ लाई गईं। इस दौरान लोगों में देखने लायक उत्साह रहा। पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठ�1
- इटारसी न्यूज़ गणेश प्रतिमाओं के बाजार में अव्यवस्था और गंदगी पर भड़के धरना किंग गजानंद तिवारी 2 घंटे की चेतावनी सफाई नहीं हुई तो धरना इटारसी न्यूज़ गणेश प्रतिमाओं के बाजार में अव्यवस्था और गंदगी पर भड़के धरना किंग गजानंद तिवारी गणेश प्रतिमाओं के बाजार में चारों ओर गंदगी, कीचड़ और अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। त्यौहार के समय श्रद्धालुओं और प्रतिमा विक्रेताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अव्यवस्था से नाराज मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी (गज्जू भैया) के साथ यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष शुभम वालिया एवं यंग ब्रिगेड नगर अध्यक्ष विशाल तिलोतिया और यंग ब्रिगेड के पदाधिकारीओं ने मौके पर पहुंचकर जिम्मेदार अधिकारियों को 2 घंटे का अल्टीमेटम दिया। 👉 2 घंटे के भीतर सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुईं, तो कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड द्वारा मौके पर धरना दिया जाएगा। जनता की आस्था और त्योहार से जुड़े बाजार में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की समस्या है, तो गज्जू तिवारी मैदान में कांग्रेस परिवार के साथ1
- हिंदी दिवस विशेष भारत के अलावा विदेशों में भी में पाठ्यक्रम कोर्स कराए जा रहे हैं हिंदी दिवस विशेष में आप सभी के लिए लाए हैं एक संकलन जिसमें की विदेश की धरती में भी हमारे देश की मूल भाषा हिंदी को अपनाया जा रहा है लेकिन भारत में ही कई राज्य ऐसे हैं जो हिंदी भाषा का विरोध करते हैं दक्षिण प्रांत तरफ जाते हैं तो वहां हिंदी भाषा वालों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है तथा राज्य हिंदी भाषा को भी मानने से इनकार करता है जबकि विदेश तकलीफ और जर्मनी स्विट्जरलैंड मलेशिया में भारतीय संस्कृति की सभ्यता और भारत की भाषा को अपनाया जा रहा है यह परिवर्तन हमारे संस्कृति की गरिमा को बढ़ाता है आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं1
- दो माह जेल में रहने के बाद बाहर आते ही बाइक चोरी में पकड़ा गया आरोपी देहात पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलें कीं जब्त, कुल कीमत करीब 1.28 लाख रुपये छिंदवाड़ा। देहात थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। देहात पुलिस प्रभारी निरीक्षक द्वारा स्टाफ के साथ आरोपी का जुलूस निकालकर न्यायालय में ले जाया गया पुलिस के अनुसार आरोपी हाल ही में करीब दो माह जेल में रहने के बाद बाहर आया था और इसके बाद फिर चोरी की वारदात में शामिल हो गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कम दाम में मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी गणेश पिता बाबूलाल कुमरे, उम्र 28 वर्ष, निवासी बीसापुरकला थाना मोहखेड़ को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने MP28-MZ-4118 नंबर की मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर कराबोह डैम के पास खंडहर में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखी गई दूसरी मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। बरामद दोनों वाहनों की कुल कीमत करीब 1 लाख 28 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से भी मोहखेड़ थाना क्षेत्र में चोरी, मारपीट और जुआ जैसे अपराध दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी के निर्देशन में देहात थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत और पुलिस टीम की कार्रवाई रही।4
- इटारसी न्यूज़ गणेश चतुर्थी पर शहर में दिखी गणेश भगवान की प्रतिमाएं लेने पहुंचे श्रद्धालु शहर से लेकर गांव तक दिखा उत्साह इटारसी न्यूज़ शहर में विशेष गणेश भगवान की अनेकों प्रतिमाएं विशेष श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिमा लेने पहुंची गणेश उत्सव पर शहर के विभिन्न पंडाल पर भी तैयारी करते दिखे श्रद्धालु जगह-जगह आकर्षक पंडाल तैयार किए जा रहे हैं, वहीं बाजारों में भी गणेश प्रतिमाओं की बिक्री और सजावटी सामग्री की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। गणेश उत्सव समितियां पंडालों में विद्युत सजावट, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक इंतजाम करने में जुटी हैं। कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के बाद प्रतिदिन पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।1
- नीमसाड़िया में घायल सांप का शानदार रेस्क्यू | युवराज स्नेक रेस्क्यू | Nimsadiya Snake Rescue डिस्क्रिप्शन नीमसाड़िया गांव से एक घायल सांप का सफल रेस्क्यू किया गया! सांप के शरीर पर गंभीर चोट थी और उसे डॉक्टर के पास ले जाकर 6 टांके लगवाए गए तथा उसकी पट्टी कराई गई। इस पूरी प्रक्रिया में कोई चार्ज नहीं लिया गया, क्योंकि यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है। मैं नित्या गांव का रहने वाला हूं और पर्यावरण व वन्यजीवों की रक्षा के लिए बिना किसी शुल्क के सांपों का रेस्क्यू करता हूं। यदि आपके घर या आसपास भी कोई सांप आ जाए, तो तुरंत संपर्क करें। रेस्क्यूकर्ता: युवराज (नित्या गांव) संपर्क नंबर: 9343163029 हैशटेग #SnakeRescue #YuvrajSnakeRescue #WildlifeRescue #Nimsadiya #Nitya #SnakeAids #FreeRescue #WildlifeConservation #RescueOperation #IndianWildlife नीमसाड़िया में घायल सांप का शानदार रेस्क्यू | युवराज स्नेक रेस्क्यू | Nimsadiya Snake Rescue डिस्क्रिप्शन नीमसाड़िया गांव से एक घायल सांप का सफल रेस्क्यू किया गया! सांप के शरीर पर गंभीर चोट थी और उसे डॉक्टर के पास ले जाकर 6 टांके लगवाए गए तथा उसकी पट्टी कराई गई। इस पूरी प्रक्रिया में कोई चार्ज नहीं लिया गया, क्योंकि यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है। मैं नित्या गांव का रहने वाला हूं और पर्यावरण व वन्यजीवों की रक्षा के लिए बिना किसी शुल्क के सांपों का रेस्क्यू करता हूं। यदि आपके घर या आसपास भी कोई सांप आ जाए, तो तुरंत संपर्क करें। रेस्क्यूकर्ता: युवराज (नित्या गांव) संपर्क नंबर: 9343163029 हैशटेग #SnakeRescue #YuvrajSnakeRescue #WildlifeRescue #Nimsadiya #Nitya #SnakeAids #FreeRescue #WildlifeConservation #RescueOperation #IndianWildlife1
- इटारसी के जुझारपुर फाटक के पास तिलक सिंदूर दर्शन जा रहे परिवार से मारपीट, दो अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज विवरण (Description): मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (इटारसी) के पथरोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुझारपुर फाटक के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ तिलक सिंदूर दर्शन करने जा रहे एक परिवार के साथ रास्ते के विवाद को लेकर दो अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में राहगीरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हैशटैग (Hashtags): #ItarsiNews #Narmadapuram #MPNews #CrimeNews #ItarsiCrime #PoliceInvestigation #MadhyaPradeshNews इटारसी के जुझारपुर फाटक के पास तिलक सिंदूर दर्शन जा रहे परिवार से मारपीट, दो अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज विवरण (Description): मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (इटारसी) के पथरोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुझारपुर फाटक के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ तिलक सिंदूर दर्शन करने जा रहे एक परिवार के साथ रास्ते के विवाद को लेकर दो अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में राहगीरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हैशटैग (Hashtags): #ItarsiNews #Narmadapuram #MPNews #CrimeNews #ItarsiCrime #PoliceInvestigation #MadhyaPradeshNews1