माता की स्मृति में किया गया अन्नदान सबसे बड़ा पुण्य है--माता की स्मृति में जरूरतमंदों को भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम) गौतम वार्ड (मारूपुरा) निवासी हमारे प्रिय श्री भैयालाल सराठे जी एवं श्री जीतू सराठे जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती कलाबाई सराठे जी के देहावसान के पश्चात आज उनके गंगा जली पूजन "तेरहवीं" का कार्यक्रम श्रद्धा एवं शांति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सराठे परिवार द्वारा अपनी पूज्य माताजी की पुण्य आत्मा की शांति हेतु राम रहीम रोटी बैंक, सोहागपुर के माध्यम से जरूरतमंद भाई-बहनों एवं माँ नर्मदा के परिक्रमावासियों के लिए स्वादिष्ट भोजन प्रसादी भिजवाई गई। मातृ-ऋण से बड़ा कोई ऋण नहीं, और माता की स्मृति में किया गया अन्नदान सबसे बड़ा पुण्य है। सराठे परिवार का यह सेवा-भाव अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। राम रहीम रोटी बैंक परिवार दिवंगत पुण्य आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वे पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति 🙏
माता की स्मृति में किया गया अन्नदान सबसे बड़ा पुण्य है--माता की स्मृति में जरूरतमंदों को भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम) गौतम वार्ड (मारूपुरा) निवासी हमारे प्रिय श्री भैयालाल सराठे जी एवं श्री जीतू सराठे जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती कलाबाई सराठे जी के देहावसान के पश्चात आज उनके गंगा जली पूजन "तेरहवीं" का कार्यक्रम श्रद्धा एवं शांति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सराठे परिवार द्वारा अपनी पूज्य माताजी की पुण्य आत्मा की शांति हेतु राम रहीम रोटी बैंक, सोहागपुर के माध्यम से जरूरतमंद भाई-बहनों एवं माँ नर्मदा के परिक्रमावासियों के लिए स्वादिष्ट भोजन प्रसादी भिजवाई गई। मातृ-ऋण से बड़ा कोई ऋण नहीं, और माता की स्मृति में किया गया अन्नदान सबसे बड़ा पुण्य है। सराठे परिवार का यह सेवा-भाव अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। राम रहीम रोटी बैंक परिवार दिवंगत पुण्य आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वे पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति 🙏
- ढोल-डीजे की गूंज, आतिशबाजी से रोशन आसमान… गणपति बप्पा के स्वागत में झूम उठा पिपरिया! पिपरिया। जैसे ही गणपति बप्पा की सवारी मंगलवारा चौराहे पर पहुंची, पूरा माहौल भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया। चारों तरफ गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजे और आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। गणेश उत्सव को लेकर शहर की गणेश समितियों ने भगवान गणेश के भव्य आगमन की विशेष तैयारियां की थीं। मंगलवारा चौराहे पर पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर समिति के सदस्य जमकर थिरकते नजर आए।1
- इटारसी न्यूज़ गणेश चतुर्थी पर शहर में दिखी गणेश भगवान की प्रतिमाएं लेने पहुंचे श्रद्धालु शहर से लेकर गांव तक दिखा उत्साह इटारसी न्यूज़ शहर में विशेष गणेश भगवान की अनेकों प्रतिमाएं विशेष श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिमा लेने पहुंची गणेश उत्सव पर शहर के विभिन्न पंडाल पर भी तैयारी करते दिखे श्रद्धालु जगह-जगह आकर्षक पंडाल तैयार किए जा रहे हैं, वहीं बाजारों में भी गणेश प्रतिमाओं की बिक्री और सजावटी सामग्री की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। गणेश उत्सव समितियां पंडालों में विद्युत सजावट, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक इंतजाम करने में जुटी हैं। कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के बाद प्रतिदिन पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।1
- नीमसाड़िया में घायल सांप का शानदार रेस्क्यू | युवराज स्नेक रेस्क्यू | Nimsadiya Snake Rescue डिस्क्रिप्शन नीमसाड़िया गांव से एक घायल सांप का सफल रेस्क्यू किया गया! सांप के शरीर पर गंभीर चोट थी और उसे डॉक्टर के पास ले जाकर 6 टांके लगवाए गए तथा उसकी पट्टी कराई गई। इस पूरी प्रक्रिया में कोई चार्ज नहीं लिया गया, क्योंकि यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है। मैं नित्या गांव का रहने वाला हूं और पर्यावरण व वन्यजीवों की रक्षा के लिए बिना किसी शुल्क के सांपों का रेस्क्यू करता हूं। यदि आपके घर या आसपास भी कोई सांप आ जाए, तो तुरंत संपर्क करें। रेस्क्यूकर्ता: युवराज (नित्या गांव) संपर्क नंबर: 9343163029 हैशटेग #SnakeRescue #YuvrajSnakeRescue #WildlifeRescue #Nimsadiya #Nitya #SnakeAids #FreeRescue #WildlifeConservation #RescueOperation #IndianWildlife नीमसाड़िया में घायल सांप का शानदार रेस्क्यू | युवराज स्नेक रेस्क्यू | Nimsadiya Snake Rescue डिस्क्रिप्शन नीमसाड़िया गांव से एक घायल सांप का सफल रेस्क्यू किया गया! सांप के शरीर पर गंभीर चोट थी और उसे डॉक्टर के पास ले जाकर 6 टांके लगवाए गए तथा उसकी पट्टी कराई गई। इस पूरी प्रक्रिया में कोई चार्ज नहीं लिया गया, क्योंकि यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है। मैं नित्या गांव का रहने वाला हूं और पर्यावरण व वन्यजीवों की रक्षा के लिए बिना किसी शुल्क के सांपों का रेस्क्यू करता हूं। यदि आपके घर या आसपास भी कोई सांप आ जाए, तो तुरंत संपर्क करें। रेस्क्यूकर्ता: युवराज (नित्या गांव) संपर्क नंबर: 9343163029 हैशटेग #SnakeRescue #YuvrajSnakeRescue #WildlifeRescue #Nimsadiya #Nitya #SnakeAids #FreeRescue #WildlifeConservation #RescueOperation #IndianWildlife1
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की प्रेस वार्ता 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रम राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने दी अभियान की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी नरसिंहपुर । 14 सितम्बर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशभर में चलेगा। इसी को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने प्रेस वार्ता कर अभियान के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रयास है कि यह अभियान केवल पार्टी का कार्यक्रम न रहकर जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने। अभियान के दौरान 17 सितंबर को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर ‘सेवा दिवस’, रक्तदान शिविर, ‘आशीर्वाद का दीया’, स्वच्छता अभियान, स्कूल-कॉलेजों में चित्रकारी, ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं, ‘सेवा-अनकही कहानियां’, आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम, ‘सेवा की कहानी’, ‘नमो ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, आवास, स्वच्छता, राशन, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और देश के विकास के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। इन उपलब्धियों और आम नागरिकों के जीवन में आए बदलावों की वास्तविक कहानियों को भी अभियान के माध्यम से जनता के सामने लाया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पं. रामस्नेही पाठक, पूर्व राज्यमंत्री एवं तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्योति काकोडिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही। देखिए, आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने प्रेस वार्ता में क्या कुछ कहा- पोलखोल की इस खास रिपोर्ट में।1
- ग्राम करहोदा 😱 में आया चोरी का मामला खरबई चौकी ने किया पर्दा फांस1
- गणेश चतुर्थी पर्व पर बाजारों में दिखी रौनक, प्रतिमाओं की जा रही खरीदी, दुकानदारों ने कहा इस बार विक्रय कम1
- पिपरिया के शोभापुर रोड पंचवटी हनुमान मंदिर में चोरी, वीडियो हुआ वायरल पिपरिया। शोभापुर रोड स्थित मड़िया के पंचवटी हनुमान मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर में हुई चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चोरी की घटना से जुड़े दृश्य दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद घटना की जांच और वीडियो के आधार पर संदिग्ध की पहचान किए जाने की कार्रवाई की जा सकती है।1
- गड्ढों का लाडला हुआ 4 महीने का! इटारसी में सड़क के जन्मदिन पर कटा केक, प्रशासन को अल्टीमेटम डिस्क्रिप्शन (Description): इटारसी के वार्ड क्रमांक 06, ब्रिज के नीचे पाइपलाइन खुदाई के बाद पिछले 4 महीनों से अधूरी पड़ी जानलेवा सड़क ने आखिरकार अपने चार महीने पूरे कर लिए हैं! जनता की परेशानी और प्रशासन की गहरी नींद पर तंज कसते हुए युवक कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया और सड़क का केक काटकर जन्मदिन मनाया। साथ ही, युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष गौतम मैना ने नगर पालिका प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। क्या 7 दिन में सुधरेगी इटारसी की यह बदहाल सड़क? देखिए यह खास रिपोर्ट! हैशटैग (Hashtags): #ItarsiUpdate #ItarsiNews #RoadBirthday #MPNews #YouthCongress #Itarsi #AdministrationFailure #PublicIssues #MadhyaPradeshNews गड्ढों का लाडला हुआ 4 महीने का! इटारसी में सड़क के जन्मदिन पर कटा केक, प्रशासन को अल्टीमेटम डिस्क्रिप्शन (Description): इटारसी के वार्ड क्रमांक 06, ब्रिज के नीचे पाइपलाइन खुदाई के बाद पिछले 4 महीनों से अधूरी पड़ी जानलेवा सड़क ने आखिरकार अपने चार महीने पूरे कर लिए हैं! जनता की परेशानी और प्रशासन की गहरी नींद पर तंज कसते हुए युवक कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया और सड़क का केक काटकर जन्मदिन मनाया। साथ ही, युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष गौतम मैना ने नगर पालिका प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। क्या 7 दिन में सुधरेगी इटारसी की यह बदहाल सड़क? देखिए यह खास रिपोर्ट! हैशटैग (Hashtags): #ItarsiUpdate #ItarsiNews #RoadBirthday #MPNews #YouthCongress #Itarsi #AdministrationFailure #PublicIssues #MadhyaPradeshNews1
- *मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश: 7 वारदातों का खुलासा, ₹7 लाख की 11 बाइक बरामद!* नरसिंहपुर। 14 सितम्बर 2026 जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत स्टेशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर मोटरसाइकिल चोरों को अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से करीब ₹7 लाख कीमत की 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 7 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिलेभर में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, रात्रि गश्त तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है। चोरी की घटनाओं में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन भी किया गया है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी नरसिंहपुर अनोज गुप्ता एवं परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में स्टेशनगंज क्षेत्र में रात्रि गश्त की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से संदिग्ध व्यक्तियों के घूमने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर अखिलेश रजक पिता हनुमत रजक, उम्र 33 वर्ष तथा टावल रजक पिता बालकिशन रजक, उम्र 52 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम मुड़िया, थाना स्टेशनगंज, को अभिरक्षा में लिया। पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ किए जाने पर आरोपियों ने थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में 5 मोटरसाइकिल चोरी, जबकि थाना करेली एवं गाडरवारा क्षेत्र में 1-1 मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही एवं कब्जे से कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों और उनके नेटवर्क के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका मोटरसाइकिल चोरों की गिरफ्तारी एवं चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी में थाना प्रभारी स्टेशनगंज सौरभ पटेल, उप निरीक्षक राहुल सोनकर, आरक्षक राहुल दुबे, योगेन्द्र सिंह, जयनारायण सेन, जितेन्द्र राणा, आसिफ खान एवं सैनिक राजेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1