logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गणेश चतुर्थी पर्व पर बाजारों में दिखी रौनक, प्रतिमाओं की जा रही खरीदी, दुकानदारों ने कहा इस बार विक्रय कम

2 hrs ago
user_Dharmendra sahu
Dharmendra sahu
Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

गणेश चतुर्थी पर्व पर बाजारों में दिखी रौनक, प्रतिमाओं की जा रही खरीदी, दुकानदारों ने कहा इस बार विक्रय कम

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गणेश चतुर्थी पर्व पर बाजारों में दिखी रौनक, प्रतिमाओं की जा रही खरीदी, दुकानदारों ने कहा इस बार विक्रय कम
    1
    गणेश चतुर्थी पर्व पर बाजारों में दिखी रौनक, प्रतिमाओं की जा रही खरीदी, दुकानदारों ने कहा इस बार विक्रय कम
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सिंगाजी समाचार रामकिशन कुशवाहा* तेंदूखेड़ा में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद है आज रविवार सुबह चार-पांच बजे के बीच में एक आईसर गाड़ी का करीबन 250 लीटर डीजल चोरी हो गयायह गाड़ी इंदौर की बताई जा रही है HR 38AE 6183गाड़ी का नंबर है
    1
    सिंगाजी समाचार रामकिशन कुशवाहा*
तेंदूखेड़ा में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद है आज रविवार सुबह चार-पांच बजे के बीच में एक आईसर गाड़ी का करीबन 250 लीटर डीजल चोरी हो गयायह गाड़ी इंदौर की बताई जा रही है  HR 38AE 6183गाड़ी का नंबर है
    user_Ramkishan Kuswaha
    Ramkishan Kuswaha
    Farmer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की प्रेस वार्ता 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रम राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने दी अभियान की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी नरसिंहपुर । 14 सितम्बर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशभर में चलेगा। इसी को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने प्रेस वार्ता कर अभियान के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रयास है कि यह अभियान केवल पार्टी का कार्यक्रम न रहकर जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने। अभियान के दौरान 17 सितंबर को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर ‘सेवा दिवस’, रक्तदान शिविर, ‘आशीर्वाद का दीया’, स्वच्छता अभियान, स्कूल-कॉलेजों में चित्रकारी, ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं, ‘सेवा-अनकही कहानियां’, आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम, ‘सेवा की कहानी’, ‘नमो ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, आवास, स्वच्छता, राशन, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और देश के विकास के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। इन उपलब्धियों और आम नागरिकों के जीवन में आए बदलावों की वास्तविक कहानियों को भी अभियान के माध्यम से जनता के सामने लाया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पं. रामस्नेही पाठक, पूर्व राज्यमंत्री एवं तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्योति काकोडिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही। देखिए, आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने प्रेस वार्ता में क्या कुछ कहा- पोलखोल की इस खास रिपोर्ट में।
    1
    सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की प्रेस वार्ता

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रम

राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने दी अभियान की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी


नरसिंहपुर ।  14 सितम्बर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशभर में चलेगा। इसी को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने प्रेस वार्ता कर अभियान के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रयास है कि यह अभियान केवल पार्टी का कार्यक्रम न रहकर जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने।
अभियान के दौरान 17 सितंबर को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर ‘सेवा दिवस’, रक्तदान शिविर, ‘आशीर्वाद का दीया’, स्वच्छता अभियान, स्कूल-कॉलेजों में चित्रकारी, ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं, ‘सेवा-अनकही कहानियां’, आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम, ‘सेवा की कहानी’, ‘नमो ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, आवास, स्वच्छता, राशन, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और देश के विकास के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। इन उपलब्धियों और आम नागरिकों के जीवन में आए बदलावों की वास्तविक कहानियों को भी अभियान के माध्यम से जनता के सामने लाया जाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पं. रामस्नेही पाठक, पूर्व राज्यमंत्री एवं तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्योति काकोडिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही।
देखिए, आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने प्रेस वार्ता में क्या कुछ कहा- पोलखोल की इस खास रिपोर्ट में।
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • आदिवासी महिला व विकलांग युवक की व्यथा बगैर पूर्व सूचना कार्यवाही से रोजी रोटी के पड़े लाले सागर जिले अंतर्गत गौरझामर ग्राम पंचायत में बीते दिनों हुई अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रशासनिक अधिकारियों के मंसूबों पर सवाल उठा रही है जब इतनी बड़ी तरीके का कदम उठाया जाए तो 4ग्राम पंचायतों में सामूहिक तौर पर मुनादी एवं पूर्व में नोटिस जारी किया जाता है और कार्यवाही में यह सब त्रुटि के बावजूद पंचायत कार्यालय भी बंद रखा गया अधिकारयों ने मोबाइल फोन बंद रखे इसी तरह से वार्ड के सबसे पिछड़े मोहल्ले खिरका में हुई कार्यवाही जहां सर्वाधिक अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोग निवास कर रहे हैं उन्हीं के रोजी रोटी का एक मात्र माध्यम था चाय पान एवं छोटी से खाद्य सामग्री की दुकान जिसमें अंदर पूरा सामान रखा था जिसको संचालित 75 वर्षीय अम्मा सेववती गौंड और उनका नाती जो इससे कमाकर अपना जीवन यापन करते थे जो अब इस अघोषित कार्यवाही की भेट चढ़कर उनका प्रतिष्ठान एवं उसके अंदर का सामान भी मौके से अमला साथ ले जाने की खबर है वही इतवारा बाजार में 30 वर्ष से दूसरी पीढ़ी उपरोक्त प्रागंण में सब्जी बेच अपना जीवन यापन करते विकलांग संतोष कुशवाहा को भी प्रागंण बगैर पूर्व सूचित किए कमाई का एकमात्र सहारा क्योंकि विवाहित होने के साथ महिलाए बच्चे का लालन पालन अब मुश्किल है क्योंकि संतोष कुशवाह विकलांग है और नागपुर की दवा खाते आ रहे हैं जो अब दवा और खाने दोनों से मोहताज हो गए अगर सूचना करके यह कार्य किया जाता तो संतोष की लागत को बचाया जाता और वह कही और अपने घर चलाने में इस्तेमाल कर लेता गौरझामर कि अघोषित कार्यवाही कई परिवारों के लिए जीवन गुजारा की दिक्कत खड़ी कर गई है
    1
    आदिवासी महिला व विकलांग युवक की  व्यथा बगैर पूर्व सूचना कार्यवाही से रोजी रोटी के पड़े लाले 
सागर जिले अंतर्गत गौरझामर ग्राम पंचायत में बीते दिनों हुई अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रशासनिक अधिकारियों के मंसूबों पर सवाल उठा रही है जब इतनी बड़ी तरीके का कदम उठाया जाए तो 4ग्राम पंचायतों में सामूहिक तौर पर मुनादी एवं पूर्व में नोटिस जारी किया जाता है और कार्यवाही में यह सब त्रुटि के बावजूद पंचायत कार्यालय भी बंद रखा गया अधिकारयों ने मोबाइल फोन बंद रखे इसी तरह से वार्ड के सबसे पिछड़े मोहल्ले खिरका में हुई कार्यवाही जहां सर्वाधिक अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोग निवास कर रहे हैं उन्हीं के रोजी रोटी का एक मात्र माध्यम था चाय पान एवं छोटी से 
खाद्य सामग्री की दुकान जिसमें अंदर पूरा सामान रखा था जिसको संचालित 75 वर्षीय अम्मा सेववती गौंड और उनका नाती जो इससे कमाकर अपना जीवन यापन करते थे जो अब इस अघोषित कार्यवाही की भेट चढ़कर उनका प्रतिष्ठान एवं उसके अंदर का सामान भी मौके से अमला साथ ले जाने की खबर है वही इतवारा बाजार में 30 वर्ष से दूसरी पीढ़ी उपरोक्त प्रागंण में सब्जी बेच अपना जीवन यापन करते विकलांग संतोष कुशवाहा को भी प्रागंण बगैर पूर्व सूचित किए कमाई का एकमात्र सहारा क्योंकि विवाहित होने के साथ महिलाए बच्चे का लालन पालन अब मुश्किल है क्योंकि संतोष कुशवाह विकलांग है और नागपुर की दवा खाते आ रहे हैं जो अब दवा और खाने दोनों से मोहताज हो गए अगर सूचना करके यह कार्य किया जाता तो संतोष की लागत को बचाया जाता और वह कही और अपने घर चलाने में इस्तेमाल कर लेता गौरझामर कि अघोषित कार्यवाही कई परिवारों के लिए जीवन गुजारा की दिक्कत खड़ी कर गई है
    user_Akhlesh jain Reportar
    Akhlesh jain Reportar
    Salesperson देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रदीप शर्मा करेली एसीएन भारत समाचार 9977447750 नरसिहपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 02 शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 07 चोरी की बाइक बरामद चाचा भतिजे करते थे मोटरसाइकिल चोरी ​ ​
    1
    प्रदीप शर्मा करेली एसीएन भारत समाचार 9977447750

नरसिहपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 02 शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 07 चोरी की बाइक बरामद चाचा भतिजे करते थे मोटरसाइकिल चोरी

​
​
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • लोकेशन नरसिंहपुर नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल नरसिहपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 02 शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 07 चोरी की बाइक बरामद ​नर्सिंहपुर: जिले में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से नरसिंहपुर पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना स्टेशनगंज क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। ​पुलिस अधीक्षक डॉ ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, रात्रि गश्त और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। चोरी की घटनाओं में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया है। ​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन और एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता तथा परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। ​थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से संदिग्ध व्यक्तियों के घूमने की सूचना मिली। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को अभिरक्षा में लिया: ​अखिलेश रजक (पिता हनुमत रजक, उम्र 33 वर्ष) ​टावल रजक (पिता बालकिशन रजक, उम्र 52 वर्ष) (दोनों निवासी: ग्राम मुड़िया, थाना स्टेशनगंज) ​पूछताछ में खुलासे और बरामदगी आरोपियों की निशानदेही पर कुल 07 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। ​अनुमानित कीमत: बरामद की गई मोटरसाइकिलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹7 लाख आंकी गई है। आरोपियों से पूछताछ में चोरी की 07 वारदातों का खुलासा हुआ है, जिससे पुलिस इसे एक बड़ी सफलता मान रही वाईट मनोज गुप्ता एस डी ओ पी पुलिस नरसिंहपुर
    1
    लोकेशन नरसिंहपुर
नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल
नरसिहपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 02 शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 07 चोरी की बाइक बरामद

​नर्सिंहपुर:
जिले में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से नरसिंहपुर पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना स्टेशनगंज क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
​पुलिस अधीक्षक डॉ ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, रात्रि गश्त और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। चोरी की घटनाओं में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया है।
​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संदीप भूरिया के मार्गदर्शन और एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता तथा परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
​थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से संदिग्ध व्यक्तियों के घूमने की सूचना मिली। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को अभिरक्षा में लिया:
​अखिलेश रजक (पिता हनुमत रजक, उम्र 33 वर्ष)
​टावल रजक (पिता बालकिशन रजक, उम्र 52 वर्ष)
(दोनों निवासी: ग्राम मुड़िया, थाना स्टेशनगंज)
​पूछताछ में खुलासे और बरामदगी आरोपियों की निशानदेही पर कुल 07 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
​अनुमानित कीमत: बरामद की गई मोटरसाइकिलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹7 लाख आंकी गई है। आरोपियों से पूछताछ में चोरी की 07 वारदातों का खुलासा हुआ है, जिससे पुलिस इसे एक बड़ी सफलता मान रही 

वाईट मनोज गुप्ता एस डी ओ पी पुलिस नरसिंहपुर
    user_Satish Vishwakarma
    Satish Vishwakarma
    Photographer करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रिपोर्टर: कृष्णा विश्वकर्मा नमस्कार, आप देख रहे हैं BNT न्यूज़। मैं हूँ आपके साथ। आइए, नज़र डालते हैं आज की प्रमुख ख़बरों पर। पहली ख़बर: प्रदेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के बीच राजनीतिक गतिविधियों पर सभी की नजरें बनी हुई हैं। दूसरी ख़बर: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। संबंधित घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है। तीसरी ख़बर: आम जनता से जुड़े मुद्दों और प्रशासनिक गतिविधियों की तस्वीरें सामने आई हैं। चौथी ख़बर: सुरक्षा बलों की गतिविधियों से जुड़ी तस्वीरें भी इस समाचार बुलेटिन में शामिल हैं। पांचवीं ख़बर: विमानन क्षेत्र से जुड़ी खबरों पर भी लोगों की निगाहें बनी हुई हैं। छठवीं ख़बर: ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी गतिविधियों और किसानों से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा जारी है। फिलहाल इस बुलेटिन में इतना ही। देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर से जुड़े रहने के लिए देखते रहिए BNT न्यूज़। मैं कृष्णा विश्वकर्मा, आपसे विदा लेता हूँ। नमस्कार।
    1
    रिपोर्टर: कृष्णा विश्वकर्मा
नमस्कार, आप देख रहे हैं BNT न्यूज़। मैं हूँ आपके साथ।
आइए, नज़र डालते हैं आज की प्रमुख ख़बरों पर।
पहली ख़बर: प्रदेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के बीच राजनीतिक गतिविधियों पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।
दूसरी ख़बर: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। संबंधित घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है।
तीसरी ख़बर: आम जनता से जुड़े मुद्दों और प्रशासनिक गतिविधियों की तस्वीरें सामने आई हैं।
चौथी ख़बर: सुरक्षा बलों की गतिविधियों से जुड़ी तस्वीरें भी इस समाचार बुलेटिन में शामिल हैं।
पांचवीं ख़बर: विमानन क्षेत्र से जुड़ी खबरों पर भी लोगों की निगाहें बनी हुई हैं।
छठवीं ख़बर: ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी गतिविधियों और किसानों से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा जारी है।
फिलहाल इस बुलेटिन में इतना ही। देश और प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर से जुड़े रहने के लिए देखते रहिए BNT न्यूज़।
मैं कृष्णा विश्वकर्मा, आपसे विदा लेता हूँ। नमस्कार।
    user_Krishna Kanha
    Krishna Kanha
    Interior designer करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश: 7 वारदातों का खुलासा, ₹7 लाख की 11 बाइक बरामद!* नरसिंहपुर। 14 सितम्बर 2026 जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत स्टेशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर मोटरसाइकिल चोरों को अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से करीब ₹7 लाख कीमत की 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 7 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिलेभर में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, रात्रि गश्त तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है। चोरी की घटनाओं में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन भी किया गया है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी नरसिंहपुर अनोज गुप्ता एवं परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में स्टेशनगंज क्षेत्र में रात्रि गश्त की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से संदिग्ध व्यक्तियों के घूमने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर अखिलेश रजक पिता हनुमत रजक, उम्र 33 वर्ष तथा टावल रजक पिता बालकिशन रजक, उम्र 52 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम मुड़िया, थाना स्टेशनगंज, को अभिरक्षा में लिया। पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ किए जाने पर आरोपियों ने थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में 5 मोटरसाइकिल चोरी, जबकि थाना करेली एवं गाडरवारा क्षेत्र में 1-1 मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही एवं कब्जे से कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों और उनके नेटवर्क के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका मोटरसाइकिल चोरों की गिरफ्तारी एवं चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी में थाना प्रभारी स्टेशनगंज सौरभ पटेल, उप निरीक्षक राहुल सोनकर, आरक्षक राहुल दुबे, योगेन्द्र सिंह, जयनारायण सेन, जितेन्द्र राणा, आसिफ खान एवं सैनिक राजेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    *मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश: 7 वारदातों का खुलासा, ₹7 लाख की 11 बाइक बरामद!*
नरसिंहपुर।  14 सितम्बर 2026 जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत स्टेशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर मोटरसाइकिल चोरों को अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से करीब ₹7 लाख कीमत की 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 7 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिलेभर में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, रात्रि गश्त तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है। चोरी की घटनाओं में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन भी किया गया है।
इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी नरसिंहपुर अनोज गुप्ता एवं परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में स्टेशनगंज क्षेत्र में रात्रि गश्त की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से संदिग्ध व्यक्तियों के घूमने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर अखिलेश रजक पिता हनुमत रजक, उम्र 33 वर्ष तथा टावल रजक पिता बालकिशन रजक, उम्र 52 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम मुड़िया, थाना स्टेशनगंज, को अभिरक्षा में लिया।
पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ किए जाने पर आरोपियों ने थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में 5 मोटरसाइकिल चोरी, जबकि थाना करेली एवं गाडरवारा क्षेत्र में 1-1 मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही एवं कब्जे से कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों और उनके नेटवर्क के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।
कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
मोटरसाइकिल चोरों की गिरफ्तारी एवं चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी में थाना प्रभारी स्टेशनगंज सौरभ पटेल, उप निरीक्षक राहुल सोनकर, आरक्षक राहुल दुबे, योगेन्द्र सिंह, जयनारायण सेन, जितेन्द्र राणा, आसिफ खान एवं सैनिक राजेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.