logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश: 7 वारदातों का खुलासा, ₹7 लाख की 11 बाइक बरामद!* नरसिंहपुर। 14 सितम्बर 2026 जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत स्टेशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर मोटरसाइकिल चोरों को अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से करीब ₹7 लाख कीमत की 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 7 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिलेभर में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, रात्रि गश्त तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है। चोरी की घटनाओं में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन भी किया गया है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी नरसिंहपुर अनोज गुप्ता एवं परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में स्टेशनगंज क्षेत्र में रात्रि गश्त की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से संदिग्ध व्यक्तियों के घूमने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर अखिलेश रजक पिता हनुमत रजक, उम्र 33 वर्ष तथा टावल रजक पिता बालकिशन रजक, उम्र 52 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम मुड़िया, थाना स्टेशनगंज, को अभिरक्षा में लिया। पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ किए जाने पर आरोपियों ने थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में 5 मोटरसाइकिल चोरी, जबकि थाना करेली एवं गाडरवारा क्षेत्र में 1-1 मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही एवं कब्जे से कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों और उनके नेटवर्क के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका मोटरसाइकिल चोरों की गिरफ्तारी एवं चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी में थाना प्रभारी स्टेशनगंज सौरभ पटेल, उप निरीक्षक राहुल सोनकर, आरक्षक राहुल दुबे, योगेन्द्र सिंह, जयनारायण सेन, जितेन्द्र राणा, आसिफ खान एवं सैनिक राजेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

1 hr ago
user_Polkholnewz
Polkholnewz
News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सबसे पहले आपको और आपके परिवार को गणेश चतुर्थी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
    1
    सबसे पहले आपको और आपके परिवार को गणेश चतुर्थी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
    user_Satish Vishwakarma
    Satish Vishwakarma
    Photographer करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • EXPRESS MP CG NEWS
    1
    EXPRESS MP CG NEWS
    user_Ashish dubey
    Ashish dubey
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    47 min ago
  • करेली: गणेश उत्सव पर्व को लेकर करेली पुलिस थाने में हुई शांति समिति की बैठक करेली। आगामी गणेश उत्सव पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आज करेली पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में करेली तहसीलदार विक्रम सिंह, थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे ,संदीप ममार अध्यक्ष प्रतिनिधि , सुरेश उपाध्याय नायब तहसीलदार , विधुत मंडल ,नगरपालिका एंव ,नगर के सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, पार्षदगण एवं शहर के गणमान्य नागरिक गणेश समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में गणेश उत्सव के दौरान सुरक्षा, शांति व्यवस्था और सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा हुई। गणेश प्रतिमा का विर्सजन एक ही दिन मे होगा वो भी प्रशासन द्वारा निर्धारित कुंड मे ही विर्सजन हो एंव अन्य विषयो पर भी चर्चा हुई पुलिस प्रशासन ने सभी गणेश मंडलों से सहयोग की अपील की है
    1
    करेली: गणेश उत्सव पर्व को लेकर करेली पुलिस थाने में हुई शांति समिति की बैठक
करेली। आगामी गणेश उत्सव पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आज करेली पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में करेली तहसीलदार विक्रम सिंह, थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे ,संदीप ममार अध्यक्ष प्रतिनिधि , सुरेश उपाध्याय नायब तहसीलदार , विधुत मंडल ,नगरपालिका  एंव ,नगर के सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, पार्षदगण एवं शहर के गणमान्य नागरिक गणेश समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में गणेश उत्सव के दौरान सुरक्षा, शांति व्यवस्था और सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा हुई।  गणेश प्रतिमा  का विर्सजन एक ही दिन मे होगा वो भी प्रशासन द्वारा निर्धारित कुंड मे ही विर्सजन हो एंव अन्य विषयो पर भी चर्चा हुई पुलिस प्रशासन ने सभी गणेश मंडलों से सहयोग की अपील की है
    user_Ashish Dubey Journalist
    Ashish Dubey Journalist
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मध्य प्रदेश की नरसिंहपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता—स्टेशनगंज क्षेत्र से दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 7 लाख रुपये कीमत की 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद। लोकेशन नरसिंहपुर मध्यप्रदेश नरसिंहपुर से चंद्रशेखर मालवीय 8959974497 स्लॉग मध्य प्रदेश की नरसिंहपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता—स्टेशनगंज क्षेत्र से दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 7 लाख रुपये कीमत की 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद। एंकर .. नरसिंहपुर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना स्टेशनगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो शातिर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है। ​पकड़े गए आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय अखिलेश रजक और 52 वर्षीय टामल रजक के रूप में हुई है, जो ग्राम मुड़िया, थाना स्टेशनगंज के निवासी हैं। ​वारदात का खुलासा व बरामदगी: पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के निर्देशन, एएसपी श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन और एसडीओपी मनोज गुप्ता व डीएसपी (परिवीक्षाधीन) अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में जब पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी, तभी संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना मिलने पर दोनों को हिरासत में लिया गया। ​कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने 7 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है। ​फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य मामलों और उनके नेटवर्क के संबंध में आगे की पूछताछ कर रही है। बाइट मनोज गुप्ता एसडीओपी नरसिंहपुर
    4
    मध्य प्रदेश की नरसिंहपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता—स्टेशनगंज क्षेत्र से दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 7 लाख रुपये कीमत की 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद।
लोकेशन नरसिंहपुर मध्यप्रदेश नरसिंहपुर से चंद्रशेखर मालवीय 8959974497
स्लॉग  मध्य प्रदेश की नरसिंहपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता—स्टेशनगंज क्षेत्र से दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 7 लाख रुपये कीमत की 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद।
एंकर .. नरसिंहपुर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना स्टेशनगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो शातिर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है।
​पकड़े गए आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय अखिलेश रजक और 52 वर्षीय टामल रजक के रूप में हुई है, जो ग्राम मुड़िया, थाना स्टेशनगंज के निवासी हैं।
​वारदात का खुलासा व बरामदगी:
पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के निर्देशन, एएसपी श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन और एसडीओपी मनोज गुप्ता व डीएसपी (परिवीक्षाधीन) अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में जब पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी, तभी संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना मिलने पर दोनों को हिरासत में लिया गया।
​कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने 7 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है।
​फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य मामलों और उनके नेटवर्क के संबंध में आगे की पूछताछ कर रही है।
बाइट  मनोज गुप्ता एसडीओपी नरसिंहपुर
    user_News Chandra Shekher Sonu
    News Chandra Shekher Sonu
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नर्मदापुरम में तेज डीजे पर कार्रवाई, तो पिपरिया में क्यों छूट? रविवार रात गूंजता रहा तेज डीजे पिपरिया। नर्मदापुरम में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, वहीं पिपरिया में रविवार रात तेज आवाज में डीजे बजने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गणेश उत्सव के दौरान पिपरिया शहर में कई स्थानों पर देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजने की शिकायतें सामने आ रही हैं। रविवार रात भी तेज डीजे की आवाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या पिपरिया में तेज डीजे के लिए अलग नियम हैं? जब जिले के अन्य क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण को लेकर प्रशासन सख्ती दिखा रहा है, तो पिपरिया में नियमों का पालन कराने के लिए कार्रवाई कब होगी? क्या प्रशासन अब तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई करेगा, या फिर पिपरिया में इसी तरह देर रात तक डीजे के शोर की अनुमति मिलती रहेगी?
    1
    नर्मदापुरम में तेज डीजे पर कार्रवाई, तो पिपरिया में क्यों छूट? रविवार रात गूंजता रहा तेज डीजे
पिपरिया। नर्मदापुरम में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, वहीं पिपरिया में रविवार रात तेज आवाज में डीजे बजने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
गणेश उत्सव के दौरान पिपरिया शहर में कई स्थानों पर देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजने की शिकायतें सामने आ रही हैं। रविवार रात भी तेज डीजे की आवाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या पिपरिया में तेज डीजे के लिए अलग नियम हैं?
जब जिले के अन्य क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण को लेकर प्रशासन सख्ती दिखा रहा है, तो पिपरिया में नियमों का पालन कराने के लिए कार्रवाई कब होगी?
क्या प्रशासन अब तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई करेगा, या फिर पिपरिया में इसी तरह देर रात तक डीजे के शोर की अनुमति मिलती रहेगी?
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *चलती बाइक से गिरी 68 वर्षीय महिला, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत* एंकर -नरसिंहपुर जिले में चलती बाइक से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हुई 68 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा रविवार शाम करीब 7 बजे बंदरबारू के पास हुआ। मृतिका रामकली बाई पति भागचंद यादव, निवासी उखरी, चीचली बाजार से बाइक से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक बाइक से गिरने पर उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें गाडरवारा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल नरसिंहपुर रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है। बाइट — मृतका के परिजन *चलती बाइक से गिरी 68 वर्षीय महिला, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत* एंकर -नरसिंहपुर जिले में चलती बाइक से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हुई 68 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा रविवार शाम करीब 7 बजे बंदरबारू के पास हुआ। मृतिका रामकली बाई पति भागचंद यादव, निवासी उखरी, चीचली बाजार से बाइक से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक बाइक से गिरने पर उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें गाडरवारा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल नरसिंहपुर रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है। बाइट — मृतका के परिजन
    3
    *चलती बाइक से गिरी 68 वर्षीय महिला, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत*

एंकर -नरसिंहपुर जिले में चलती बाइक से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हुई 68 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा रविवार शाम करीब 7 बजे बंदरबारू के पास हुआ। मृतिका रामकली बाई पति भागचंद यादव, निवासी उखरी, चीचली बाजार से बाइक से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक बाइक से गिरने पर उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें गाडरवारा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल नरसिंहपुर रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

बाइट — मृतका के परिजन

    user_Bablu Choudhary.
    Bablu Choudhary.
    Photographer नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • चीचली से बाजार कर लौट रही 68 वर्षीय महिला बाइक से गिरी, सिर में चोट लगने से मौत नरसिंहपुर। 14 सितम्बर 2026 जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में 13 अगस्त की देर शाम सड़क हादसे में 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रामकली बाई, पति भागचंद यादव, निवासी उखरी, चीचली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रामकली बाई चीचली से बाजार करके अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान बांदक बर्रू और छेना कछार के बीच बाइक से गिर गईं। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर लाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना को लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    चीचली से बाजार कर लौट रही 68 वर्षीय महिला बाइक से गिरी, सिर में चोट लगने से मौत
नरसिंहपुर।  14 सितम्बर 2026 जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में 13 अगस्त की देर शाम सड़क हादसे में 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रामकली बाई, पति भागचंद यादव, निवासी उखरी, चीचली के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार रामकली बाई चीचली से बाजार करके अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान बांदक बर्रू और छेना कछार के बीच बाइक से गिर गईं। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगने की जानकारी सामने आई है।
घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर लाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
घटना को लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गणेश चतुर्थी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं घर में पधारो गजानंद जी मेरे घर में पधारो
    1
    गणेश चतुर्थी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं घर में पधारो गजानंद जी मेरे घर में पधारो
    user_Satish Vishwakarma
    Satish Vishwakarma
    Photographer करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ढोल-डीजे की गूंज, आतिशबाजी से रोशन आसमान… गणपति बप्पा के स्वागत में झूम उठा पिपरिया! पिपरिया। जैसे ही गणपति बप्पा की सवारी मंगलवारा चौराहे पर पहुंची, पूरा माहौल भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया। चारों तरफ गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजे और आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। गणेश उत्सव को लेकर शहर की गणेश समितियों ने भगवान गणेश के भव्य आगमन की विशेष तैयारियां की थीं। मंगलवारा चौराहे पर पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर समिति के सदस्य जमकर थिरकते नजर आए।
    1
    ढोल-डीजे की गूंज, आतिशबाजी से रोशन आसमान… गणपति बप्पा के स्वागत में झूम उठा पिपरिया!
पिपरिया। जैसे ही गणपति बप्पा की सवारी मंगलवारा चौराहे पर पहुंची, पूरा माहौल भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया। चारों तरफ गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजे और आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा।
गणेश उत्सव को लेकर शहर की गणेश समितियों ने भगवान गणेश के भव्य आगमन की विशेष तैयारियां की थीं। मंगलवारा चौराहे पर पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर समिति के सदस्य जमकर थिरकते नजर आए।
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.