logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ढोल-डीजे की गूंज, आतिशबाजी से रोशन आसमान… गणपति बप्पा के स्वागत में झूम उठा पिपरिया! पिपरिया। जैसे ही गणपति बप्पा की सवारी मंगलवारा चौराहे पर पहुंची, पूरा माहौल भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया। चारों तरफ गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजे और आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। गणेश उत्सव को लेकर शहर की गणेश समितियों ने भगवान गणेश के भव्य आगमन की विशेष तैयारियां की थीं। मंगलवारा चौराहे पर पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर समिति के सदस्य जमकर थिरकते नजर आए।

17 hrs ago
user_न्यूज नर्मदापुरम
न्यूज नर्मदापुरम
पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago

ढोल-डीजे की गूंज, आतिशबाजी से रोशन आसमान… गणपति बप्पा के स्वागत में झूम उठा पिपरिया! पिपरिया। जैसे ही गणपति बप्पा की सवारी मंगलवारा चौराहे पर पहुंची, पूरा माहौल भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया। चारों तरफ गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजे और आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। गणेश उत्सव को लेकर शहर की गणेश समितियों ने भगवान गणेश के भव्य आगमन की विशेष तैयारियां की थीं। मंगलवारा चौराहे पर पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर समिति के सदस्य जमकर थिरकते नजर आए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नर्मदापुरम में तेज डीजे पर कार्रवाई, तो पिपरिया में क्यों छूट? रविवार रात गूंजता रहा तेज डीजे पिपरिया। नर्मदापुरम में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, वहीं पिपरिया में रविवार रात तेज आवाज में डीजे बजने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गणेश उत्सव के दौरान पिपरिया शहर में कई स्थानों पर देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजने की शिकायतें सामने आ रही हैं। रविवार रात भी तेज डीजे की आवाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या पिपरिया में तेज डीजे के लिए अलग नियम हैं? जब जिले के अन्य क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण को लेकर प्रशासन सख्ती दिखा रहा है, तो पिपरिया में नियमों का पालन कराने के लिए कार्रवाई कब होगी? क्या प्रशासन अब तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई करेगा, या फिर पिपरिया में इसी तरह देर रात तक डीजे के शोर की अनुमति मिलती रहेगी?
    1
    नर्मदापुरम में तेज डीजे पर कार्रवाई, तो पिपरिया में क्यों छूट? रविवार रात गूंजता रहा तेज डीजे
पिपरिया। नर्मदापुरम में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, वहीं पिपरिया में रविवार रात तेज आवाज में डीजे बजने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
गणेश उत्सव के दौरान पिपरिया शहर में कई स्थानों पर देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजने की शिकायतें सामने आ रही हैं। रविवार रात भी तेज डीजे की आवाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या पिपरिया में तेज डीजे के लिए अलग नियम हैं?
जब जिले के अन्य क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण को लेकर प्रशासन सख्ती दिखा रहा है, तो पिपरिया में नियमों का पालन कराने के लिए कार्रवाई कब होगी?
क्या प्रशासन अब तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई करेगा, या फिर पिपरिया में इसी तरह देर रात तक डीजे के शोर की अनुमति मिलती रहेगी?
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शोभापुर रोड़ स्थित प्रसिद्ध हनुमान मड़िया में चोरी, सांडिया के मंदिरों में भी चोरी का प्रयास, ग्रामीणों में दहशत, पुलिस के लिए चुनौती नर्मदापुरम - जिले के मंगलवारा थाना क्षेत्र पिपरिया के शोभापुर रोड़ स्थित जग प्रसिद्ध हनुमान मड़िया में चोरी की घटना के बाद आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है । जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात के बाद संदिग्ध चोर सांडिया की ओर भागते देखे गए सांडिया क्षेत्र के कुछ मंदिरों में भी चोरी का प्रयास किया गया लेकिन स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही संदिग्ध मौके से फरार हो गए । मंदिर के पुजारी बृजेश बैरागी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना शनिवार देर रात की है मंदिरों को निशाना बनाए जाने से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है, लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही बढ़ी है जिस पर पुलिस को विशेष निगरानी रखने की जरूरत है । ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस कबाड़ खरीदने-बेचने वालों और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जांच करे तथा क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए साथ ही मंदिरों और सार्वजनिक धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए । फिलहाल पुलिस से आरोपियों की जल्द पहचान कर कार्यवाही की मांग की जा रही है । अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस इन चोरों तक कब पहुंचती है ।
    4
    शोभापुर रोड़ स्थित प्रसिद्ध हनुमान मड़िया में चोरी, सांडिया के मंदिरों में भी चोरी का प्रयास, ग्रामीणों में दहशत, पुलिस के लिए चुनौती
नर्मदापुरम - जिले के मंगलवारा थाना क्षेत्र पिपरिया के शोभापुर रोड़ स्थित जग प्रसिद्ध हनुमान मड़िया में चोरी की घटना के बाद आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है ।
जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात के बाद संदिग्ध चोर सांडिया की ओर भागते देखे गए सांडिया क्षेत्र के कुछ मंदिरों में भी चोरी का प्रयास किया गया लेकिन स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही संदिग्ध मौके से फरार हो गए ।
मंदिर के पुजारी बृजेश बैरागी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना शनिवार देर रात की है मंदिरों को निशाना बनाए जाने से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है, लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही बढ़ी है जिस पर पुलिस को विशेष निगरानी रखने की जरूरत है ।
ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस कबाड़ खरीदने-बेचने वालों और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जांच करे तथा क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए साथ ही मंदिरों और सार्वजनिक धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए ।
फिलहाल पुलिस से आरोपियों की जल्द पहचान कर कार्यवाही की मांग की जा रही है ।
अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस इन चोरों तक कब पहुंचती है ।
    user_Pankaj Pal
    Pankaj Pal
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • माता की स्मृति में किया गया अन्नदान सबसे बड़ा पुण्य है--माता की स्मृति में जरूरतमंदों को भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम) गौतम वार्ड (मारूपुरा) निवासी हमारे प्रिय श्री भैयालाल सराठे जी एवं श्री जीतू सराठे जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती कलाबाई सराठे जी के देहावसान के पश्चात आज उनके गंगा जली पूजन "तेरहवीं" का कार्यक्रम श्रद्धा एवं शांति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सराठे परिवार द्वारा अपनी पूज्य माताजी की पुण्य आत्मा की शांति हेतु राम रहीम रोटी बैंक, सोहागपुर के माध्यम से जरूरतमंद भाई-बहनों एवं माँ नर्मदा के परिक्रमावासियों के लिए स्वादिष्ट भोजन प्रसादी भिजवाई गई। मातृ-ऋण से बड़ा कोई ऋण नहीं, और माता की स्मृति में किया गया अन्नदान सबसे बड़ा पुण्य है। सराठे परिवार का यह सेवा-भाव अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। राम रहीम रोटी बैंक परिवार दिवंगत पुण्य आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वे पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति 🙏
    1
    माता की स्मृति में किया गया अन्नदान सबसे बड़ा पुण्य है--माता की स्मृति में जरूरतमंदों को भोजन-
सोहागपुर (नर्मदापुरम)
गौतम वार्ड (मारूपुरा) निवासी हमारे प्रिय श्री भैयालाल सराठे जी एवं श्री जीतू सराठे जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती कलाबाई सराठे जी के देहावसान के पश्चात आज उनके गंगा जली पूजन "तेरहवीं" का कार्यक्रम श्रद्धा एवं शांति के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सराठे परिवार द्वारा अपनी पूज्य माताजी की पुण्य आत्मा की शांति हेतु राम रहीम रोटी बैंक, सोहागपुर के माध्यम से जरूरतमंद भाई-बहनों एवं माँ नर्मदा के परिक्रमावासियों के लिए स्वादिष्ट भोजन प्रसादी भिजवाई गई।
मातृ-ऋण से बड़ा कोई ऋण नहीं, और माता की स्मृति में किया गया अन्नदान सबसे बड़ा पुण्य है। सराठे परिवार का यह सेवा-भाव अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।
राम रहीम रोटी बैंक परिवार दिवंगत पुण्य आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वे पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
ॐ शांति शांति 🙏
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की प्रेस वार्ता 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रम राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने दी अभियान की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी नरसिंहपुर । 14 सितम्बर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशभर में चलेगा। इसी को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने प्रेस वार्ता कर अभियान के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रयास है कि यह अभियान केवल पार्टी का कार्यक्रम न रहकर जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने। अभियान के दौरान 17 सितंबर को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर ‘सेवा दिवस’, रक्तदान शिविर, ‘आशीर्वाद का दीया’, स्वच्छता अभियान, स्कूल-कॉलेजों में चित्रकारी, ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं, ‘सेवा-अनकही कहानियां’, आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम, ‘सेवा की कहानी’, ‘नमो ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, आवास, स्वच्छता, राशन, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और देश के विकास के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। इन उपलब्धियों और आम नागरिकों के जीवन में आए बदलावों की वास्तविक कहानियों को भी अभियान के माध्यम से जनता के सामने लाया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पं. रामस्नेही पाठक, पूर्व राज्यमंत्री एवं तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्योति काकोडिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही। देखिए, आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने प्रेस वार्ता में क्या कुछ कहा- पोलखोल की इस खास रिपोर्ट में।
    1
    सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की प्रेस वार्ता

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रम

राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने दी अभियान की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी


नरसिंहपुर ।  14 सितम्बर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशभर में चलेगा। इसी को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने प्रेस वार्ता कर अभियान के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रयास है कि यह अभियान केवल पार्टी का कार्यक्रम न रहकर जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने।
अभियान के दौरान 17 सितंबर को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर ‘सेवा दिवस’, रक्तदान शिविर, ‘आशीर्वाद का दीया’, स्वच्छता अभियान, स्कूल-कॉलेजों में चित्रकारी, ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं, ‘सेवा-अनकही कहानियां’, आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम, ‘सेवा की कहानी’, ‘नमो ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, आवास, स्वच्छता, राशन, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और देश के विकास के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। इन उपलब्धियों और आम नागरिकों के जीवन में आए बदलावों की वास्तविक कहानियों को भी अभियान के माध्यम से जनता के सामने लाया जाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पं. रामस्नेही पाठक, पूर्व राज्यमंत्री एवं तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्योति काकोडिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही।
देखिए, आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने प्रेस वार्ता में क्या कुछ कहा- पोलखोल की इस खास रिपोर्ट में।
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    57 min ago
  • इटारसी न्यूज़ गणेश प्रतिमाओं के बाजार में अव्यवस्था और गंदगी पर भड़के धरना किंग गजानंद तिवारी 2 घंटे की चेतावनी सफाई नहीं हुई तो धरना इटारसी न्यूज़ गणेश प्रतिमाओं के बाजार में अव्यवस्था और गंदगी पर भड़के धरना किंग गजानंद तिवारी गणेश प्रतिमाओं के बाजार में चारों ओर गंदगी, कीचड़ और अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। त्यौहार के समय श्रद्धालुओं और प्रतिमा विक्रेताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अव्यवस्था से नाराज मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी (गज्जू भैया) के साथ यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष शुभम वालिया एवं यंग ब्रिगेड नगर अध्यक्ष विशाल तिलोतिया और यंग ब्रिगेड के पदाधिकारीओं ने मौके पर पहुंचकर जिम्मेदार अधिकारियों को 2 घंटे का अल्टीमेटम दिया। 👉 2 घंटे के भीतर सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुईं, तो कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड द्वारा मौके पर धरना दिया जाएगा। जनता की आस्था और त्योहार से जुड़े बाजार में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की समस्या है, तो गज्जू तिवारी मैदान में कांग्रेस परिवार के साथ
    1
    इटारसी न्यूज़
गणेश प्रतिमाओं के बाजार में अव्यवस्था और गंदगी पर भड़के धरना किंग गजानंद तिवारी 2 घंटे की चेतावनी सफाई नहीं हुई तो धरना 
इटारसी न्यूज़
गणेश प्रतिमाओं के बाजार में अव्यवस्था और गंदगी पर भड़के धरना किंग गजानंद तिवारी
गणेश प्रतिमाओं के बाजार में चारों ओर गंदगी, कीचड़ और अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। त्यौहार के समय श्रद्धालुओं और प्रतिमा विक्रेताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस अव्यवस्था से नाराज मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी (गज्जू भैया) के साथ यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष शुभम वालिया एवं यंग ब्रिगेड नगर अध्यक्ष विशाल तिलोतिया और यंग ब्रिगेड के पदाधिकारीओं ने मौके पर पहुंचकर जिम्मेदार अधिकारियों को 2 घंटे का अल्टीमेटम दिया।
👉 2 घंटे के भीतर सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुईं, तो कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड द्वारा मौके पर धरना दिया जाएगा।
जनता की आस्था और त्योहार से जुड़े बाजार में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता की समस्या है, तो गज्जू तिवारी मैदान में कांग्रेस परिवार के साथ
    user_बन्दे भारत live news
    बन्दे भारत live news
    Local News Reporter इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गणेश उत्सव के दौरान, डीजे की तेज आवाज पर रहेगी पाबंदी कोतवाली में डीजे संचालकों की बैठक, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने दिए निर्देश नर्मदापुरम। गणेश उत्सव के दौरान ध्वनि प्रदूषण और आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए रविवार को थाना कोतवाली में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी जितेंद्र पाठक और थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने डीजे संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि गणेश प्रतिमा स्थापना और विसर्जन के दौरान डीजे की आवाज निर्धारित सीमा में रखी जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो। विशेष रूप से धार्मिक आयोजनों के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने से बचने के निर्देश दिए गए। एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्देशों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने पर डीजे जब्त कर संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने भी सभी संचालकों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। बैठक में डीजे संचालक संघ के अध्यक्ष गौरव गौर, गौतम यादव, अंकुश सहित करीब 14 से 15 डीजे संचालक मौजूद रहे।
    3
    गणेश उत्सव के दौरान, डीजे की तेज आवाज  पर रहेगी पाबंदी
कोतवाली में डीजे संचालकों की बैठक, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने दिए निर्देश
नर्मदापुरम। गणेश उत्सव के दौरान ध्वनि प्रदूषण और आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए रविवार को थाना कोतवाली में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी जितेंद्र पाठक और थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने डीजे संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि गणेश प्रतिमा स्थापना और विसर्जन के दौरान डीजे की आवाज निर्धारित सीमा में रखी जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो। विशेष रूप से धार्मिक आयोजनों के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने से बचने के निर्देश दिए गए।
एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्देशों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने पर डीजे जब्त कर संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने भी सभी संचालकों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।
बैठक में डीजे संचालक संघ के अध्यक्ष गौरव गौर, गौतम यादव, अंकुश सहित करीब 14 से 15 डीजे संचालक मौजूद रहे।
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ढोल-डीजे की गूंज, आतिशबाजी से रोशन आसमान… गणपति बप्पा के स्वागत में झूम उठा पिपरिया! पिपरिया। जैसे ही गणपति बप्पा की सवारी मंगलवारा चौराहे पर पहुंची, पूरा माहौल भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया। चारों तरफ गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजे और आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। गणेश उत्सव को लेकर शहर की गणेश समितियों ने भगवान गणेश के भव्य आगमन की विशेष तैयारियां की थीं। मंगलवारा चौराहे पर पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर समिति के सदस्य जमकर थिरकते नजर आए।
    1
    ढोल-डीजे की गूंज, आतिशबाजी से रोशन आसमान… गणपति बप्पा के स्वागत में झूम उठा पिपरिया!
पिपरिया। जैसे ही गणपति बप्पा की सवारी मंगलवारा चौराहे पर पहुंची, पूरा माहौल भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया। चारों तरफ गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजे और आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा।
गणेश उत्सव को लेकर शहर की गणेश समितियों ने भगवान गणेश के भव्य आगमन की विशेष तैयारियां की थीं। मंगलवारा चौराहे पर पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर समिति के सदस्य जमकर थिरकते नजर आए।
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • इटारसी के जुझारपुर फाटक के पास तिलक सिंदूर दर्शन जा रहे परिवार से मारपीट, दो अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज ​विवरण (Description): मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (इटारसी) के पथरोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुझारपुर फाटक के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ तिलक सिंदूर दर्शन करने जा रहे एक परिवार के साथ रास्ते के विवाद को लेकर दो अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में राहगीरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ​हैशटैग (Hashtags): #ItarsiNews #Narmadapuram #MPNews #CrimeNews #ItarsiCrime #PoliceInvestigation #MadhyaPradeshNews इटारसी के जुझारपुर फाटक के पास तिलक सिंदूर दर्शन जा रहे परिवार से मारपीट, दो अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज ​विवरण (Description): मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (इटारसी) के पथरोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुझारपुर फाटक के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ तिलक सिंदूर दर्शन करने जा रहे एक परिवार के साथ रास्ते के विवाद को लेकर दो अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में राहगीरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ​हैशटैग (Hashtags): #ItarsiNews #Narmadapuram #MPNews #CrimeNews #ItarsiCrime #PoliceInvestigation #MadhyaPradeshNews
    1
    इटारसी के जुझारपुर फाटक के पास तिलक सिंदूर दर्शन जा रहे परिवार से मारपीट, दो अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज
​विवरण (Description):
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (इटारसी) के पथरोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुझारपुर फाटक के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ तिलक सिंदूर दर्शन करने जा रहे एक परिवार के साथ रास्ते के विवाद को लेकर दो अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में राहगीरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
​हैशटैग (Hashtags):
#ItarsiNews #Narmadapuram #MPNews #CrimeNews #ItarsiCrime #PoliceInvestigation #MadhyaPradeshNews
इटारसी के जुझारपुर फाटक के पास तिलक सिंदूर दर्शन जा रहे परिवार से मारपीट, दो अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज
​विवरण (Description):
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (इटारसी) के पथरोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुझारपुर फाटक के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ तिलक सिंदूर दर्शन करने जा रहे एक परिवार के साथ रास्ते के विवाद को लेकर दो अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में राहगीरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
​हैशटैग (Hashtags):
#ItarsiNews #Narmadapuram #MPNews #CrimeNews #ItarsiCrime #PoliceInvestigation #MadhyaPradeshNews
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.