Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rangila kumar
More news from बिहार and nearby areas
- जहानाबाद में चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी का भव्य स्वागत, संगठन मजबूत करने पर जोर। जहानाबाद में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पहली बार पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रविवार को जदयू जिला कार्यालय में सम्मान सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। समारोह में कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के अनाप-शनाप बयान देने से अब कुछ होने वाला नहीं है और जदयू मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल केवल एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है, जबकि निशांत कुमार को जनता और संगठन की मांग पर सक्रिय राजनीति में लाया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों परिस्थितियों में काफी अंतर है और फिलहाल निशांत कुमार के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का काम चल रहा है। चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन को मजबूत करने की जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की। परिवारवाद के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कभी नहीं चाहते थे कि उनका पुत्र राजनीति में आए, लेकिन संगठन के नेताओं के लगातार आग्रह और काफी मशक्कत के बाद उन्होंने सक्रिय भूमिका स्वीकार की है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व के साथ आने वाले दिनों में जदयू संगठन और अधिक मजबूत होगा।कार्यक्रम में मौजूद कई स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे तथा पार्टी नेतृत्व के फैसले का स्वागत किया।1
- tujhe rabne banaya is liye is liye purane hindi gane . collab song1
- बिहार में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के बाद केंद्र सरकार पर रोजगार उपलब्ध कराने में विफल रहने का आरोप लगा है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से युवाओं के लिए नौकरी तथा किसान-मजदूरों पर ध्यान देने की मांग की गई है।1
- इंसानियत के नाते इनकी मदद करें, आपका एक छोटा सा दान किसी की जिंदगी बदल सकता है। आप अपनी खुशी से 10, 20 रुपये या जो भी हो सके स्कैनर पर भेजें। मैं खुद इन तक यह मदद पहुँचाऊँगा। कृपया इस नेक काम में मेरा साथ दें और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।दोस्तों, मैंने इन भाई साहब को बहुत बुरी हालत में देखा। मेरे अकेले के बस की बात नहीं थी, इसलिए आप सबसे हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूँ। वीडियो में दिए गए QR कोड को स्कैन करके जो भी बनती मदद हो सके जरूर करें। आपका थोड़ा सा पैसा इनके खाने और दवा के काम आएगा। धन्यवाद।1
- आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वाधान में मातृ दिवस के पावन अवसर पर मातृशक्ति संगोष्ठी का आयोजन। राजधानी पटना के एजी कालोनी में स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में मातृ दिवस के पावन अवसर पर मातृशक्ति संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन सुविख्यात शिक्षाविद्, समाजसेविका एवं राष्ट्र सेविका समिति दक्षिण बिहार प्रांत की सह कार्यवाहिका श्रीमती निवेदिता सिन्हा, भारतीय जनता पार्टी शास्त्री नगर पटना के महामंत्री श्रीमती गुड़िया झा एवं समाजसेविका श्रीमती चिंतामणि देवी जी के श्री कर कमलों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुश्री ऋचा कुमारी ने किया। जबकि परिचय शिक्षिका श्रीमती अमृता सिन्हा ने कराया। वहीं कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि आज का यह दिन माताओं के लिए समर्पित है। सभी माताएं शक्ति स्वरूपा हैं। हम सब आप जैसे माताओं के गोद में पलकर बड़े हुए हैं। निश्चित रूप से आज के दिन आपका आशीर्वाद हम सभी को प्राप्त होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुआ। जहां छात्राओं ने सस्वर प्रस्तुति कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं भाषण प्रतियोगिता, समूह नृत्य, एकल गीत के साथ-साथ माताओं की भी प्रतियोगिता हुई, जिसमें माताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी माताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। माताओं ने अनुभव कथन भी प्रस्तुत किया, जहां सक्षम आर्या की मां एवं केशव मिश्र की माताजी ने अपने अनुभव कथन को गागर में सागर भर दिया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती निवेदिता सिन्हा ने कहा कि विद्यालय द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सराहनीय है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है। मैं यहां उपस्थित सभी सम्मानित माताओं से कहना चाहती हूं कि आपके कंधों पर बच्चों के सर्वांगीण विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है। आप अपने दायित्व को समझें और बच्चों के विकास में अपना योगदान दें। आप अपने बच्चों के साथ अधिकतम समय देती हैं, उसकी सभी पक्षों को भली-भांति जानती भी हैं। आपके सकारात्मक प्रयास से बच्चों में चहुंमुखी विकास होगा। वहीं आभार ज्ञापन करते हुए शिक्षिका श्रीमती ज्योति कुमारी ने कहा कि आज आप सबकी उपस्थिति देखकर मन गदगद है। अल्प सूचना पर आपकी गरिमामयी उपस्थिति हम विद्यालय परिवार को संबल प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर श्रीमती सविता कुमारी, श्रीमती निशा कुमारी, श्रीमती गुंजा सिंह, सुश्री अन्नु कुमारी, श्री राकेश कुमार, श्री नरेश प्रसाद, श्री शिव कुमार साहू, सुश्री दीक्षा कुमारी, श्री धर्मेन्द्र कुमार सुधांशु सहित अन्य लोग उपस्थित थे।1
- नालंदा के तकिया पर गाँव में ग्राम पंचायत ने नाली का निर्माण अधूरा छोड़ दिया है। इस कारण पानी का सही निकास नहीं हो पा रहा और ग्रामीणों को जलजमाव की समस्या से जूझना पड़ रहा है।1
- अरवल जिले के सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड में बने नए स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नदारद हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें बिना उपचार वापस लौटना पड़ रहा है। इस स्थिति ने नए स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के उद्देश्य पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- जहानाबाद के कड़ौना में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 24 कार्टन कैन बीयर बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर गोलू कुमार से शराब के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके के शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।1