विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस ने जांच शुरू की *आज दिनांक 15-03-2026 को प्रातः लगभग 05:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि विश्व बैंक, बर्रा क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। सूचना पर थाना स्थानीय की टीम व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।मृतका की शादी लगभग 6 वर्ष पूर्व हुई थी। प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने के कारण शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है। मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।परिजन मौके पर उपस्थित हैं, अभी तक उनकी ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा दी गई बाइट*
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस ने जांच शुरू की *आज दिनांक 15-03-2026 को प्रातः लगभग 05:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि विश्व बैंक, बर्रा क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। सूचना पर थाना स्थानीय की टीम व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।मृतका की शादी लगभग 6 वर्ष पूर्व हुई थी। प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने के कारण शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है। मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।परिजन मौके पर उपस्थित हैं, अभी तक उनकी ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा दी गई बाइट*
- कन्नौज इत्रोत्सव–2026 का भव्य आगाज, खुशबू और संस्कृति से महका बोर्डिंग ग्राउंड राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। ऐतिहासिक बोर्डिंग ग्राउंड में शनिवार को तीन दिवसीय “कन्नौज इत्रोत्सव–2026” का भव्य शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी और समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने इत्र स्टॉल, फूड स्टॉल और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मथुरा की राधा रानी ब्रज संस्कृति कला समिति के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए, जबकि लखनऊ की नृत्यांजलि फाउंडेशन ने रामायण और गंगावतरण पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि कन्नौज सदियों से इत्र की राजधानी के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध रहा है। यहां के कारीगरों की मेहनत और पारंपरिक कला ने कन्नौज को विशिष्ट पहचान दिलाई है। इत्रोत्सव के माध्यम से कारीगरों और उद्यमियों को नया मंच मिलेगा तथा कन्नौज के इत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने कहा कि यह आयोजन कन्नौज की संस्कृति, परंपरा और इत्र उद्योग को नई पहचान देगा तथा पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि इत्रोत्सव के माध्यम से कन्नौज के इत्र उद्योग, स्थानीय कारीगरों की कला और पारंपरिक संस्कृति को देश-विदेश तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस महोत्सव में इत्र उद्योग, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए हैं। साथ ही प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।1
- सुबह-सुबह घना कोहरा | Nature Foggy Morning Video 🌫️#FoggyMorning #Kohra #MorningWeather आज सुबह जब बाहर देखा तो चारों तरफ घना कोहरा छाया हुआ था। प्रकृति का यह खूबसूरत नज़ारा कैमरे में कैद कर लिया। अगर आपको भी सुबह का यह शांत और ठंडा मौसम पसंद है तो वीडियो जरूर देखें। #FoggyMorning #Kohra #MorningWeather #NatureView #WinterMorning #VillageMorning #WeatherUpdate1
- उसरी कानपुर देहात।जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र में होली के अवसर पर एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत क्षेत्र के हजारों मतदाताओं, क्षेत्रवासियों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह समारोह जिला पंचायत रसूलाबाद प्रथम से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी कुमार मयंक सिंह गौर के तत्वावधान में तथा जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित हुआ।समारोह में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। पूरा कार्यक्रम रंगों और खुशियों के माहौल में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने होली के पारंपरिक गीतों का आनंद लिया।कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी कुमार मयंक सिंह गौर ने समारोह में आए सभी मतदाताओं और क्षेत्रवासियों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों का प्रेम और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। गौर ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार सिंह ने भी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और सहयोग ही जनप्रतिनिधियों को जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। सिंह ने बताया कि वे क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और जनता के सहयोग से विकास कार्यों को गति दी जाएगी।इस अवसर पर दिलीप सिंह ऊर्फ कल्लू यादव एमएलसी, संतोष त्रिपाठी पिलख जिला पंचायत सदस्य,नीरज सिंह गौर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मैथा, सोनू सिंह गौर, कमल सिंह गौर सहित हजारों लोग होली मिलन समारोह में क्षेत्र के कई वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी, युवा कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों की ओर से आए हुए लोगों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के अंत में आयोजक मंडल ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।4
- “उम्मीद कभी हार नहीं मानती… लेकिन कभी-कभी जिंदगी चुपचाप विदा भी ले लेती है।” गाजियाबाद के हरीश राणा की कहानी सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि माता-पिता के अटूट प्रेम और उम्मीद की कहानी है। 13 साल पहले एक भयानक हादसे ने हरीश की जिंदगी बदल दी। वह कोमा में चले गए और तब से अस्पताल के बिस्तर पर ही थे। डॉक्टरों ने अपनी पूरी कोशिश की, देश के कई अस्पतालों में इलाज हुआ, नई-नई दवाइयाँ और तकनीकें आज़माई गईं, लेकिन हरीश की आँखें कभी नहीं खुलीं। इन 13 सालों में उनके माता-पिता ने उम्मीद का दामन कभी नहीं छोड़ा। हर सुबह उन्हें लगता था कि शायद आज उनका बेटा आँखें खोल देगा, शायद आज वह “माँ” या “पापा” कहेगा। लेकिन समय ने एक कठिन फैसला सामने ला दिया। दिल्ली के एम्स में सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद उनका लाइफ़ सपोर्ट सिस्टम हटाने का निर्णय लिया गया। जब अंतिम विदाई का समय आया, तो पिता की आँखों में आँसू थे और माँ के होंठ कांप रहे थे। उन्होंने अपने बेटे से कहा — “सबको माफ करते हुए, सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ… ठीक है बेटा।” यह शब्द सिर्फ विदाई नहीं थे, यह 13 साल की उम्मीद, संघर्ष और अथाह प्रेम का आखिरी अध्याय था। हरीश शायद कुछ बोल नहीं पाए, लेकिन उनकी खामोशी ने पूरी दुनिया को यह सिखा दिया कि माता-पिता का प्यार समय और परिस्थितियों से भी बड़ा होता है। कभी-कभी जिंदगी जीत नहीं पाती, लेकिन प्रेम हमेशा अमर हो जाता है। ❤️1
- Breking news तेज हवाओं के चलते 2 घरों में लगी आग। लाखों का सामान जल के खाक माधोगंज ब्लॉक के शुक्लापुर भगत मे मजरा हरिचंदापुर में अज्ञात कारणों से लगी आग 2 घरों से हजारों का सामना जल का खाक हो गया1
- कानपुर स्वच्छता अभियान की पोल खोलते दिख रहे जॉन 3 वार्ड 70 के कर्मचारी जहां करीब एक हफ्ते से ऊपर हो जाने के बावजूद भी नहीं हो रही रोड की सफाई व्यापारियों में दिखा आक्रोश विवेकानंद इंटर कॉलेज के पीछे का है पूरा मामला1
- सौरिख (कन्नौज): क्षेत्र के नादेमऊ मार्ग से अलीपुर को जोड़ने वाली सीसी रोड के निर्माण में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। रविवार को घटिया निर्माण सामग्री और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने काम रुकवा कर जमकर हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक कैलाश राजपूत ने मौके पर पहुंचकर जब निर्माण कार्य का मुआयना किया, तो ग्रामीणों के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। 13-14 साल के लंबे इंतजार के बाद शुरू हुआ था काम स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग की हालत पिछले 13 से 14 वर्षों से बेहद जर्जर थी। यहां से पैदल निकलना भी दूभर हो गया था। इतने लंबे वनवास के बाद जब सड़क निर्माण शुरू हुआ, तो ठेकेदार की मनमानी सामने आने लगी। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि बेस तैयार किए बिना पुरानी टूटी-फूटी सड़क के ऊपर ही सीधे मोटी गिट्टी डाल दी गई। मानक के अनुसार न तो इसमें छोटी गिट्टी या डस्ट का प्रयोग किया गया और न ही जमीन को ठोस करने के लिए कोई रोलर चलाया गया। बिना तराई और घटिया सीमेंट से बिगड़ा सड़क का लेवल ग्रामीणों का सबसे गंभीर आरोप यह है कि ठेकेदार द्वारा जो सीमेंट इस्तेमाल किया जा रहा है, वह कथित तौर पर 'डुप्लीकेट' और गुणवत्ताहीन है। लोगों के मुताबिक, निर्माण के दौरान न तो पानी का छिड़काव किया जा रहा है और न ही ढलाई का कोई मानक तय है। इसी का नतीजा है कि सीसी रोड का कोई लेवल नहीं है; सड़क कहीं से बहुत ऊंची तो कहीं से नीची नजर आ रही है। निर्माण में सरेआम हो रही इस धांधली को देखकर मोहल्ले वालों ने आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन किया। विधायक ने भी पाईं खामियां, कार्रवाई की उम्मीद हंगामे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक कैलाश राजपूत मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद आक्रोशित लोगों की शिकायतें सुनीं और निर्माण कार्य की बारीकी से जांच-पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान विधायक ने भी स्थानीय लोगों के आरोपों को सही ठहराया। विधायक के हवाले से यह बात सामने आई है कि सड़क निर्माण में वास्तव में मानकों की अनदेखी हो रही है और इस्तेमाल किया जा रहा सीमेंट कथित रूप से अमानक है। विधायक की इस पुष्टि के बाद कार्यदायी संस्था और ठेकेदार में हड़कंप मच गया है। अब क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए, सड़क का निर्माण पूरी गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप कराया जाए।3
- Post by मोनू शुक्ला1
- Post by Shiva Gautam1