Shuru
Apke Nagar Ki App…
शंकरगढ़ निराला नगर ग्राम पंचायत लखनपुर मे बारिश के चलते जलभराव की स्थिति लोगो के घरों मे घुसा पानी स्थानीय लोगों ने की जलनिकासी की मांग
Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
शंकरगढ़ निराला नगर ग्राम पंचायत लखनपुर मे बारिश के चलते जलभराव की स्थिति लोगो के घरों मे घुसा पानी स्थानीय लोगों ने की जलनिकासी की मांग
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महिलाओं ने मनाया ललही छठ संतान के लिए किया ललही छठ माता से मंगल की कामना प्रयागराज तहसील बारा अंतर्गत विकास खण्ड शंकरगढ़ क्षेत्र के ग्राम सभा चन्दरा, लोहगरा नीबी सहित समूचे प्रयागराज में ललही छठ का पावन पर्व बुधवार को पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धा-आस्था के साथ मनाया गया। संतान के सुख, स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गाए। पूजा के दौरान फल, मिष्ठान व पूजन सामग्री अर्पित की गई। महिलाओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामना दी1
- प्रयागराज-यूपीटीईटी की ओएमआर शीट में त्रुटि को लेकर छात्रों में नाराजगी, शिक्षा चयन आयोग कार्यालय पर जमा किए जा रहे फॉर्म प्रयागराज उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) जुलाई 2026 की ओएमआर शीट में हुई कथित त्रुटि को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। बुधवार को बड़ी संख्या में छात्र अपनी शिकायतों और संबंधित दस्तावेजों के साथ एलनगंज स्थित उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग कार्यालय पहुंचे। अभ्यर्थियों द्वारा ओएमआर शीट में हुई त्रुटि के संबंध में अपने फॉर्म एवं प्रार्थना पत्र कार्यालय में जमा किए जा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया में ओएमआर शीट से जुड़ी त्रुटि के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभ्यर्थियों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर उचित समाधान किए जाने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि उनकी समस्या का शीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि परीक्षा परिणाम एवं आगामी प्रक्रिया पर इसका प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। कार्यालय परिसर में फॉर्म जमा करने के लिए छात्रों की आवाजाही बनी रही। अब अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से मामले में की जाने वाली कार्रवाई और निर्णय का इंतजार है।1
- बुदावां गांव में जलभराव से हाहाकार, राहगीर जान जोखिम में डालकर आने-जाने को मजबूर प्रयागराज/जसरा जसरा विकास खंड के बुदावां गांव में भारी बारिश के बाद हालात बदतर हो गए हैं। गांव के मुख्य संपर्क मार्ग पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण नाली-नालों का पानी सड़कों पर आ गया है। जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से पानी गांव के रास्तों में ही जमा हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है। कई बाइक सवार फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है, जो जसरा बाजार और प्रयागराज को जोड़ता है। पानी भरने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। राहगीरों को मजबूरी में जान जोखिम में डालकर इसी पानी से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी और सड़क मरम्मत की मांग की है। बुदावां गांव में जलभराव से हाहाकार, राहगीर जान जोखिम में डालकर आने-जाने को मजबूर प्रयागराज/जसरा जसरा विकास खंड के बुदावां गांव में भारी बारिश के बाद हालात बदतर हो गए हैं। गांव के मुख्य संपर्क मार्ग पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण नाली-नालों का पानी सड़कों पर आ गया है। जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से पानी गांव के रास्तों में ही जमा हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है। कई बाइक सवार फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है, जो जसरा बाजार और प्रयागराज को जोड़ता है। पानी भरने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। राहगीरों को मजबूरी में जान जोखिम में डालकर इसी पानी से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी और सड़क मरम्मत की मांग की है।4
- प्रयागराज। नैनी जमुनानगर में महिलाओं ने हल छठ का व्रत रखकर मांगी संतानों की दीर्घायु प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के चक रघुनाथ जमुनानगर मोहल्ले में संतानों की दीर्घायु, आरोग्य और सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ हल छठ (हरछठ/ललही छठ) का पर्व मनाया। इस अवसर पर माताओं ने निर्जला व्रत रखकर अपने पुत्रों की लंबी उम्र और उनके कल्याण की कामना की। पूजा के दौरान मोहल्ले की महिलाओं ने सामूहिक रूप से एकत्र होकर कुश, पलाश और झरबेरी की झाड़ियों की स्थापना कर 'हरछठ माता' का प्रतीक बनाया। वैदिक मंत्रोचार और पारंपरिक गीतों के बीच महिलाओं ने महुआ, चना, पसाही का चावल (तिन्नी का चावल), छह प्रकार के अनाज और भैंस के दूध-दही से बने प्रसाद का भोग अर्पित किया। हल छठ व्रत की मुख्य बातें: पारंपरिक पूजन: महिलाओं ने पूजा स्थल पर तालाब (बेड़ी) बनाकर कुश स्थापित किया और धूप, दीप, फूल व फल चढ़ाकर आरती उतारी। कथा श्रवण: पूजा के बाद माताओं ने हल छठ माता की व्रत कथा सुनी और संतानों के सिर पर अक्षत व हल्दी का टीका लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। नियम के अनुसार सुमन मिश्रा, सीमा मिश्रा, बताती है कि हल छठ के व्रत में बिना हल चले अनाज और भैंस के दूध-दही का ही उपयोग किया जाता है, जिसका महिलाओं ने कड़ाई से पालन किया। पूजन के बाद महिलाओं ने बड़ों का आशीर्वाद लेकर अपने व्रत का पारण किया। इस अवसर पर मोहल्ले की कई व्रती महिलाएं उपस्थित रहीं और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।1
- अभिषेक तिवारी को अपना बहुमूल्य वोट एवं आशीर्वाद दें। इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव 2026 में महासचिव पद के उम्मीदवार। भारी मतों से विजयी बनाएं। सौजन्य से — रॉबिन श्रीवास्तव, डायरेक्टर, London’s Pitman, प्रयागराज।1
- लगातार हो रही बारिश के कारण गांव गांव में पानी भर गया है1
- अभिषेक तिवारी को अपना बहुमूल्य वोट एवं आशीर्वाद दें। इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव 2026 में महासचिव पद के उम्मीदवार। भारी मतों से विजयी बनाएं। सौजन्य से — रॉबिन श्रीवास्तव, डायरेक्टर, London’s Pitman, प्रयागराज।1
- शंकरगढ़ निराला नगर ग्राम पंचायत लखनपुर मे बारिश के चलते जलभराव की स्थिति लोगो के घरों मे घुसा पानी स्थानीय लोगों ने की जलनिकासी की मांग1
- मनौरी आदिल डीजे के पड़ाका गोदाम में भयानक ब्लॉस्ट से 14 लोगों की जान गई, मीरपुर निवासी राम जी साहू के परिवार में 4 बच्चों ने जान गंवाई, मुवावजा न मिलने पर क्या कहा कौशाम्बी : थाना पिपरी अंतर्गत मीरपुर निवासी साहू समाज के मनौरी पड़ाका ब्लास्ट में चार लोगों की मौत हुई थी, पोस्टमाडम आने के बाद पुलिस प्रशासन व एसडीएम शासन में अंतिम संस्कार के लिए हुआ विवाद। पुलिस प्रशासन ने बताया कि रामजी साहू राजनीति करते हैं, इसी बीच ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया गया। शासन और प्रशासन में खूब नोकझोक हुआ। बाद में डीएम, एसपी, चायल विधायक पूजा के नेतृत्व में बात करके अंतिम संस्कार किया गया। वीडियो वायरल2