डीपीबीएस महाविद्यालय अनूपशहर में महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जी के सिंह की अध्यक्षता में पुस्तक विमोचन समारोह एवं राष्ट्रीय करघा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुस्तक विमोचन समारोह में अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष श्रीमती कामिनी अग्रवाल द्वारा लिखित "English prose and Writing Skills" पुस्तक का विमोचन किया गया। इस पुस्तक विमोचन समारोह की मुख्य अतिथि डॉक्टर दिव्या वाला पाठक, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश, अमर सिंह कॉलेज लखावटी रहीं । । इस पुस्तक की लेखिका श्रीमती कामिनी अग्रवाल ने बताया के इस किताब को लिखने की प्रेरणा महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जी के सिंह जी से प्राप्त हुई। मैंने इस किताब में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में लागू किए गए बीए प्रथम वर्ष के नए पाठ्यक्रम को पूर्णतया कवर किया है। इस किताब में थ्योरी के साथ-साथ बहुविकल्पीय प्रश्न भी दिए गए हैं जो कि विद्यार्थियों को परीक्षा में सहायता प्रदान करेंगे। इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ दिव्या बाला पाठक ने बताया की कामिनी अग्रवाल मेरी रिसर्च स्कॉलर हैं और इतना अच्छा काम कर रही हैं। मैं उसके लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान करती हूं। अपने पुस्तक की विशेषता बताते हुए कहा कि इस पुस्तक में लेखिका ने पॉइंट टू पॉइंट पाठ्यक्रम पर अपना लेखन कार्य किया है। पुस्तक विमोचन समारोह में महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह ने लेखिका श्रीमती कामिनी अग्रवाल को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मेहनत की प्रशंसा की एवं पुस्तक के विषय में बताते हुए कहा कि लेखिका ने पुस्तक में अत्यंत सरल तरीके से विषयों को स्पष्ट किया है सभी विद्यार्थी इस पुस्तक को पढ़ें। इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर तरुण श्रीवास्तव ने किया। महाविद्यालय के द्वितीय कार्यक्रम राष्ट्रीय करघा दिवस कार्यक्रम का संचालन गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉक्टर मोहनी गुप्ता द्वारा किया गया। डॉ मोहिनी गुप्ता ने बताया कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य भारत के हथकरघा बुनकरों के कौशल को सम्मान देना और छात्राओं को इस दिवस से अवगत कराना है उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 7 अगस्त 2015 को पहली बार की थी। 2026 के 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का मुख्य फोकस "बुनकरों का सम्मान, परंपराओं का नवीनीकरण, क्षितिज का विस्तार" और 'Weaving Innovation' (हैंडलूम हैकाथॉन) जैसी पहलों पर है।गृह विज्ञान की अध्यापक सृष्टि शर्मा ने हथकरघा उद्योग के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि कृषि के बाद यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा उद्योग है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जी के सिंह ने छात्राओं के ज्ञानवर्धक प्रस्तुतिकरण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, स्वदेशी उत्पादों के प्रति सम्मान तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। इन कार्यक्रमों में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफेसर चंद्रावती प्रोफेसर आरके अग्रवाल डॉक्टर रेनू चौधरी आदि सभी सम्मानित प्राध्यापक उपस्थित रहे ।
डीपीबीएस महाविद्यालय अनूपशहर में महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जी के सिंह की अध्यक्षता में पुस्तक विमोचन समारोह एवं राष्ट्रीय करघा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुस्तक विमोचन समारोह में अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष श्रीमती कामिनी अग्रवाल द्वारा लिखित "English prose and Writing Skills" पुस्तक का विमोचन किया गया। इस पुस्तक विमोचन समारोह की मुख्य अतिथि डॉक्टर दिव्या वाला पाठक, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश, अमर सिंह कॉलेज लखावटी रहीं । । इस पुस्तक की लेखिका श्रीमती कामिनी अग्रवाल ने बताया के इस किताब को लिखने की प्रेरणा महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जी के सिंह जी से प्राप्त हुई। मैंने इस किताब में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में लागू किए गए बीए प्रथम वर्ष के नए पाठ्यक्रम को पूर्णतया कवर किया है। इस किताब में थ्योरी के साथ-साथ बहुविकल्पीय प्रश्न भी दिए गए हैं जो कि विद्यार्थियों को परीक्षा में सहायता प्रदान करेंगे। इसके पश्चात कार्यक्रम के
मुख्य वक्ता डॉ दिव्या बाला पाठक ने बताया की कामिनी अग्रवाल मेरी रिसर्च स्कॉलर हैं और इतना अच्छा काम कर रही हैं। मैं उसके लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान करती हूं। अपने पुस्तक की विशेषता बताते हुए कहा कि इस पुस्तक में लेखिका ने पॉइंट टू पॉइंट पाठ्यक्रम पर अपना लेखन कार्य किया है। पुस्तक विमोचन समारोह में महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह ने लेखिका श्रीमती कामिनी अग्रवाल को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मेहनत की प्रशंसा की एवं पुस्तक के विषय में बताते हुए कहा कि लेखिका ने पुस्तक में अत्यंत सरल तरीके से विषयों को स्पष्ट किया है सभी विद्यार्थी इस पुस्तक को पढ़ें। इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर तरुण श्रीवास्तव ने किया। महाविद्यालय के द्वितीय कार्यक्रम राष्ट्रीय करघा दिवस कार्यक्रम का संचालन गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉक्टर मोहनी गुप्ता द्वारा किया गया। डॉ मोहिनी गुप्ता ने बताया कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य भारत
के हथकरघा बुनकरों के कौशल को सम्मान देना और छात्राओं को इस दिवस से अवगत कराना है उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 7 अगस्त 2015 को पहली बार की थी। 2026 के 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का मुख्य फोकस "बुनकरों का सम्मान, परंपराओं का नवीनीकरण, क्षितिज का विस्तार" और 'Weaving Innovation' (हैंडलूम हैकाथॉन) जैसी पहलों पर है।गृह विज्ञान की अध्यापक सृष्टि शर्मा ने हथकरघा उद्योग के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि कृषि के बाद यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा उद्योग है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जी के सिंह ने छात्राओं के ज्ञानवर्धक प्रस्तुतिकरण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, स्वदेशी उत्पादों के प्रति सम्मान तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। इन कार्यक्रमों में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफेसर चंद्रावती प्रोफेसर आरके अग्रवाल डॉक्टर रेनू चौधरी आदि सभी सम्मानित प्राध्यापक उपस्थित रहे ।
- अपर आयुक्त मेरठ मण्डल अम्बरीश कुमार बिंद ने बुलंदशहर में कांवड़ शिवरों का किया औचक निरीक्षण, शिव भक्तों से की वार्ता *अपर आयुक्त मेरठ मण्डल अम्बरीश कुमार बिंद ने बुलंदशहर में कांवड़ शिवरों का किया औचक निरीक्षण, शिव भक्तों से की वार्ता* कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अम्बरीश कुमार बिंद, पी.सी.एस., अपर आयुक्त मेरठ मण्डल ने आज स्याना तहसील क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त ने स्याना में बने विभिन्न कांवड़ शिवरों का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने शिवरों में पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। शिव भक्तों से की सीधी बातचीत अपर आयुक्त अम्बरीश कुमार बिंद ने शिवरों में मौजूद कांवड़ियों और शिव भक्तों से सीधे वार्ता की। उन्होंने भक्तों से यात्रा के दौरान मिल रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया और किसी भी तरह की दिक्कत होने पर तुरंत समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर 24 घंटे बिजली, साफ-सफाई और पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए। किसी भी शिव भक्त को परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। प्रशासनिक अधिकारियों रहे मौजूद इस दौरान स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, पुलिस अधिकारी और संबंधित विभागों के कर्मचारी भी उनके साथ मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि स्याना से होकर हर साल लाखों कांवड़िए गुजरते हैं। प्रशासन शिव भक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है4
- डेरा सच्चा सौदा सिरसा के लिए दिल्ली से सेवादारों की बस रवाना एमएसजी अवतार माह की खुशियों के बीच सेवा का जज्बा बुलन्दशहर : पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए दिल्ली की साध-संगत का एक जत्था बस के जरिए डेरा सच्चा सौदा सिरसा (हरियाणा) के लिए रवाना हुआ माली समिति के सेवादार वेदपाल इन्सां, ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य गुरु जी के पावन वचनों और आश्रम से मिलने वाले हुकम के अनुसार साध-संगत को सेवा के लिए ले जाया जाता है जितने भी दिनों की सेवा का हुकम होता है सभी श्रद्धालु पूरी श्रद्धा, लगन और समर्पण के साथ आश्रम में अपनी सेवाएं निभाते है उन्होंने बताया कि इस समय पूज्य गुरु जी का अवतार माह (पावन जन्म माह) बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है इसी खुशी के अवसर पर दिल्ली से साध-संगत से पूरी तरह भरी हुई (हाउसफुल) बस सिरसा आश्रम के लिए रवाना हुई है श्रद्धालुओं में सेवा को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और सभी एमएसजी के प्यारे जयकारों के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के लिए आगे बढ़ रहे हैं ।1
- *कांवड़ यात्रा में ओवरहाइट डीजे पर पुलिस की कार्रवाई, बाबूगढ़ में मौके पर पहुंचकर ऊंचाई कराई कम* *कांवड़ यात्रा में ओवरहाइट डीजे पर पुलिस की कार्रवाई, बाबूगढ़ में मौके पर पहुंचकर ऊंचाई कराई कम* हापुड़ में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर कांवड़ यात्रा में शामिल एक ओवरहाइट डीजे को पुलिस ने रोक लिया। जानकारी के अनुसार डीजे कैंटर पर निर्धारित मानकों से अधिक ऊंचाई पर लगाया गया था, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। सूचना मिलते ही सीओ अनीता चौहान, सीओ दीपक चतुर्वेदी और थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे तथा डीजे संचालक को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। पुलिस की मौजूदगी में डीजे की अतिरिक्त ऊंचाई को मौके पर ही कम कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन करना होगा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हापुड़ पुलिस लगातार अभियान चलाकर नियमों का पालन करा रही है।2
- *स्याना अपर आयुक्त मेरठ मण्डल अम्बरीश कुमार बिंद ने बुलंदशहर में कांवड़ शिवरों का किया औचक निरीक्षण, शिव भक्तों से की वार्ता* *ब्रेकिंग बुलंदशहर |* *स्याना अपर आयुक्त मेरठ मण्डल अम्बरीश कुमार बिंद ने बुलंदशहर में कांवड़ शिवरों का किया औचक निरीक्षण, शिव भक्तों से की वार्ता* कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अम्बरीश कुमार बिंद, पी.सी.एस., अपर आयुक्त मेरठ मण्डल ने आज स्याना तहसील क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त ने स्याना में बने विभिन्न कांवड़ शिवरों का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने शिवरों में पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। शिव भक्तों से की सीधी बातचीत अपर आयुक्त अम्बरीश कुमार बिंद ने शिवरों में मौजूद कांवड़ियों और शिव भक्तों से सीधे वार्ता की। उन्होंने भक्तों से यात्रा के दौरान मिल रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया और किसी भी तरह की दिक्कत होने पर तुरंत समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर 24 घंटे बिजली, साफ-सफाई और पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए। किसी भी शिव भक्त को परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। प्रशासनिक अधिकारियों रहे मौजूद इस दौरान स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, पुलिस अधिकारी और संबंधित विभागों के कर्मचारी भी उनके साथ मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि स्याना से होकर हर साल लाखों कांवड़िए गुजरते हैं। प्रशासन शिव भक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है2
- खुर्जा: वाहनपुर में डीलर की दबंगई, किसी तरह बचकर गांव से निकलीं पूर्ति अधिकारी। किसी तरह बचकर गांव से निकलीं पूर्ति अधिकारी। बुलंदशहर: कम राशन वितरण की शिकायत पर जांच करने गईं आपूर्ति अधिकारी प्रीति सिंह के साथ राशन डीलर के पति और समर्थकों ने अभद्रता कर गाड़ी रोक ली और कार्य में बाधा डाली। खुर्जा तहसील क्षेत्र के बहानपुर गांव का मामला।1
- बुलंदशहर: चोरी का फर्जी आरोप लगाकर मां-बेटी को बनाया बंधक, बेरहमी से की मारपीट; युवती से छेड़छाड़ का भी आरोप। औरंगाबाद में दबंगई: धोखे से बुलाकर मां-बेटी की लाठी-डंडों से पिटाई, मां का हाथ फ्रैक्चर; गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती। खाकी की संवेदनहीनता: तोमड़ी गांव में मां-बेटी पर जानलेवा हमला, पीड़िता की तहरीर के बावजूद औरंगाबाद थाना प्रभारी ने नहीं उठाया फोन! बंधक बनाकर मां-बेटी पर ढाया कहर, किसी तरह भागकर बचाई जान; 1 नामजद के खिलाफ दी गई तहरीर। रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1