logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

​बुलंदशहर: चोरी का फर्जी आरोप लगाकर मां-बेटी को बनाया बंधक, बेरहमी से की मारपीट; युवती से छेड़छाड़ का भी आरोप। ​औरंगाबाद में दबंगई: धोखे से बुलाकर मां-बेटी की लाठी-डंडों से पिटाई, मां का हाथ फ्रैक्चर; गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती। ​खाकी की संवेदनहीनता: तोमड़ी गांव में मां-बेटी पर जानलेवा हमला, पीड़िता की तहरीर के बावजूद औरंगाबाद थाना प्रभारी ने नहीं उठाया फोन! ​बंधक बनाकर मां-बेटी पर ढाया कहर, किसी तरह भागकर बचाई जान; 1 नामजद के खिलाफ दी गई तहरीर। रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)

4 hrs ago
user_Bulandshahr Times News
Bulandshahr Times News
Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

​बुलंदशहर: चोरी का फर्जी आरोप लगाकर मां-बेटी को बनाया बंधक, बेरहमी से की मारपीट; युवती से छेड़छाड़ का भी आरोप। ​औरंगाबाद में दबंगई: धोखे से बुलाकर मां-बेटी की लाठी-डंडों से पिटाई, मां का हाथ फ्रैक्चर; गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती। ​खाकी की संवेदनहीनता: तोमड़ी गांव में मां-बेटी पर जानलेवा हमला, पीड़िता की तहरीर के बावजूद औरंगाबाद थाना प्रभारी ने नहीं उठाया फोन! ​बंधक बनाकर मां-बेटी पर ढाया कहर, किसी तरह भागकर बचाई जान; 1 नामजद के खिलाफ दी गई तहरीर। रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डीपीबीएस महाविद्यालय अनूपशहर में महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जी के सिंह की अध्यक्षता में पुस्तक विमोचन समारोह एवं राष्ट्रीय करघा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुस्तक विमोचन समारोह में अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष श्रीमती कामिनी अग्रवाल द्वारा लिखित "English prose and Writing Skills" पुस्तक का विमोचन किया गया। इस पुस्तक विमोचन समारोह की मुख्य अतिथि डॉक्टर दिव्या वाला पाठक, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश, अमर सिंह कॉलेज लखावटी रहीं । । इस पुस्तक की लेखिका श्रीमती कामिनी अग्रवाल ने बताया के इस किताब को लिखने की प्रेरणा महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जी के सिंह जी से प्राप्त हुई। मैंने इस किताब में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में लागू किए गए बीए प्रथम वर्ष के नए पाठ्यक्रम को पूर्णतया कवर किया है। इस किताब में थ्योरी के साथ-साथ बहुविकल्पीय प्रश्न भी दिए गए हैं जो कि विद्यार्थियों को परीक्षा में सहायता प्रदान करेंगे। इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ दिव्या बाला पाठक ने बताया की कामिनी अग्रवाल मेरी रिसर्च स्कॉलर हैं और इतना अच्छा काम कर रही हैं। मैं उसके लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान करती हूं। अपने पुस्तक की विशेषता बताते हुए कहा कि इस पुस्तक में लेखिका ने पॉइंट टू पॉइंट पाठ्यक्रम पर अपना लेखन कार्य किया है। पुस्तक विमोचन समारोह में महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह ने लेखिका श्रीमती कामिनी अग्रवाल को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मेहनत की प्रशंसा की एवं पुस्तक के विषय में बताते हुए कहा कि लेखिका ने पुस्तक में अत्यंत सरल तरीके से विषयों को स्पष्ट किया है सभी विद्यार्थी इस पुस्तक को पढ़ें। इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर तरुण श्रीवास्तव ने किया। महाविद्यालय के द्वितीय कार्यक्रम राष्ट्रीय करघा दिवस कार्यक्रम का संचालन गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉक्टर मोहनी गुप्ता द्वारा किया गया। डॉ मोहिनी गुप्ता ने बताया कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य भारत के हथकरघा बुनकरों के कौशल को सम्मान देना और छात्राओं को इस दिवस से अवगत कराना है उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 7 अगस्त 2015 को पहली बार की थी। 2026 के 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का मुख्य फोकस "बुनकरों का सम्मान, परंपराओं का नवीनीकरण, क्षितिज का विस्तार" और 'Weaving Innovation' (हैंडलूम हैकाथॉन) जैसी पहलों पर है।गृह विज्ञान की अध्यापक सृष्टि शर्मा ने हथकरघा उद्योग के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि कृषि के बाद यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा उद्योग है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जी के सिंह ने छात्राओं के ज्ञानवर्धक प्रस्तुतिकरण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, स्वदेशी उत्पादों के प्रति सम्मान तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। इन कार्यक्रमों में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफेसर चंद्रावती प्रोफेसर आरके अग्रवाल डॉक्टर रेनू चौधरी आदि सभी सम्मानित प्राध्यापक उपस्थित रहे ।
    3
    डीपीबीएस महाविद्यालय अनूपशहर में   महाविद्यालय  प्राचार्य प्रोफेसर जी के सिंह की अध्यक्षता में पुस्तक विमोचन समारोह एवं राष्ट्रीय करघा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पुस्तक विमोचन समारोह में अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष श्रीमती कामिनी अग्रवाल द्वारा लिखित "English prose and Writing Skills" पुस्तक का विमोचन किया गया। इस पुस्तक  विमोचन समारोह की मुख्य अतिथि डॉक्टर दिव्या वाला पाठक, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश, अमर सिंह कॉलेज लखावटी रहीं । । इस पुस्तक की लेखिका श्रीमती कामिनी अग्रवाल ने बताया के इस किताब को लिखने की प्रेरणा महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जी के सिंह जी से प्राप्त हुई। मैंने इस किताब में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में लागू किए गए बीए प्रथम वर्ष के नए पाठ्यक्रम को पूर्णतया कवर किया है। इस किताब में थ्योरी के साथ-साथ बहुविकल्पीय प्रश्न भी दिए गए हैं जो कि विद्यार्थियों को परीक्षा में  सहायता प्रदान करेंगे। इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता   डॉ दिव्या बाला पाठक ने बताया की कामिनी अग्रवाल मेरी रिसर्च स्कॉलर हैं और इतना अच्छा काम कर रही हैं। मैं उसके लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान करती हूं। अपने पुस्तक की विशेषता बताते हुए कहा कि इस पुस्तक में लेखिका ने पॉइंट टू पॉइंट पाठ्यक्रम पर अपना लेखन कार्य किया है। पुस्तक विमोचन समारोह  में महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह ने लेखिका श्रीमती कामिनी अग्रवाल को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मेहनत की प्रशंसा की एवं पुस्तक के विषय में बताते हुए कहा कि लेखिका ने पुस्तक में अत्यंत सरल तरीके से विषयों को स्पष्ट किया है सभी विद्यार्थी इस पुस्तक को पढ़ें। इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर तरुण श्रीवास्तव ने किया। महाविद्यालय के द्वितीय कार्यक्रम राष्ट्रीय करघा दिवस कार्यक्रम का  संचालन गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉक्टर मोहनी गुप्ता द्वारा किया गया। डॉ मोहिनी गुप्ता ने बताया कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य भारत के हथकरघा बुनकरों के कौशल को सम्मान देना और छात्राओं को इस दिवस से अवगत कराना है उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 7 अगस्त 2015 को पहली बार की थी। 2026 के 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का मुख्य फोकस "बुनकरों का सम्मान, परंपराओं का नवीनीकरण, क्षितिज का विस्तार" और 'Weaving Innovation' (हैंडलूम हैकाथॉन) जैसी पहलों पर है।गृह विज्ञान की अध्यापक सृष्टि शर्मा ने हथकरघा उद्योग के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि कृषि के बाद यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा उद्योग है। 
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जी के सिंह ने छात्राओं के ज्ञानवर्धक प्रस्तुतिकरण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, स्वदेशी उत्पादों के प्रति सम्मान तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। इन कार्यक्रमों में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफेसर चंद्रावती प्रोफेसर आरके अग्रवाल डॉक्टर रेनू चौधरी आदि सभी सम्मानित प्राध्यापक उपस्थित रहे ।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शिव मन्दिर पर आरो खराब कांवड़ियों व राहगीरों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा शिकारपुर : अनूपशहर मार्ग स्थित प्रसिद्ध शिव मन्दिर (बाबा अजय नाथ आश्रम) पर स्थापित पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है ब्लॉक प्रमुख पंकज गौतम, की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहाँ आरो लगाया गया था लेकिन देखरेख के अभाव में यह अब शोपीस बन कर रह गया है आरो से न तो ठण्डा पानी मिल रहा है और न ही सादा जिससे यहाँ आने-जाने वाले राहगीरों के साथ-साथ कांवड़ियों को भारी पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है ​सावन के महीने में अनूपशहर रोड से होकर गुजरने वाले कांवड़ियों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर स्थित इस शिव मन्दिर पर विश्राम के दौरान पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं है श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि तहसील प्रशासन और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत प्राथमिक सुविधाओं का ध्यान रखना चाहिए था लेकिन मन्दिर परिसर में जल व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है ​इस सम्बन्ध में जब शिकारपुर ब्लॉक की बीडीओ स्मृति अवस्थी, से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जल्द से जल्द आरो को ठीक करा कर चालू कराया जाएगा और मन्दिर पर कांवड़ियों व श्रद्धालुओं के लिए पीने के स्वच्छ जल की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी ​अब देखना यह होगा कि प्रशासनिक आश्वासन के बाद कांवड़ियों को राहत मिलती है या उन्हें ऐसे ही जल के लिए परेशान होना पड़ेगा ।
    1
    शिव मन्दिर पर आरो खराब कांवड़ियों व राहगीरों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा
शिकारपुर : अनूपशहर मार्ग स्थित प्रसिद्ध शिव मन्दिर (बाबा अजय नाथ आश्रम) पर स्थापित पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है ब्लॉक प्रमुख पंकज गौतम, की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहाँ आरो लगाया गया था लेकिन देखरेख के अभाव में यह अब शोपीस बन कर रह गया है आरो से न तो ठण्डा पानी मिल रहा है और न ही सादा जिससे यहाँ आने-जाने वाले राहगीरों के साथ-साथ कांवड़ियों को भारी पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है ​सावन के महीने में अनूपशहर रोड से होकर गुजरने वाले कांवड़ियों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर स्थित इस शिव मन्दिर पर विश्राम के दौरान पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं है श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि तहसील प्रशासन और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत प्राथमिक सुविधाओं का ध्यान रखना चाहिए था लेकिन मन्दिर परिसर में जल व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है ​इस सम्बन्ध में जब शिकारपुर ब्लॉक की बीडीओ स्मृति अवस्थी, से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जल्द से जल्द आरो को ठीक करा कर चालू कराया जाएगा और मन्दिर पर कांवड़ियों व श्रद्धालुओं के लिए पीने के स्वच्छ जल की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी ​अब देखना यह होगा कि प्रशासनिक आश्वासन के बाद कांवड़ियों को राहत मिलती है या उन्हें ऐसे ही जल के लिए परेशान होना पड़ेगा ।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पिलखुवा के मेन बाजार में सांडों का तांडव! दुकान में घुसा सांड, मची भगदड़ 😱 | Hapur Breaking पिलखुवा के मेन बाजार में दो आवारा सांडों के बीच सड़क पर जमकर लड़ाई हुई। लड़ाई के दौरान कई वाहनों और दुकानों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई। एक सांड लड़ते-लड़ते दुकान के अंदर जा घुसा, जिससे दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। बाहर निकलते समय सांड ने अचानक पलटी मार दी। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ⚠️ लोगों से अपील है कि ऐसे हालात में सांडों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
    1
    पिलखुवा के मेन बाजार में सांडों का तांडव! दुकान में घुसा सांड, मची भगदड़ 😱 | Hapur Breaking
पिलखुवा के मेन बाजार में दो आवारा सांडों के बीच सड़क पर जमकर लड़ाई हुई। लड़ाई के दौरान कई वाहनों और दुकानों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई। एक सांड लड़ते-लड़ते दुकान के अंदर जा घुसा, जिससे दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। बाहर निकलते समय सांड ने अचानक पलटी मार दी। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
⚠️ लोगों से अपील है कि ऐसे हालात में सांडों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बुलन्दशहर: छतारी क्षेत्र के गाँव "त्योर बुजुर्ग' में वनविभाग की टीम ने लगातार 24 घंटे रेस्कयू ऑपरेशन चलाकर विशालकाय मगरमच्छ कोई पकड़ने में सफलता हासिल की।
    1
    बुलन्दशहर: छतारी क्षेत्र के गाँव "त्योर बुजुर्ग' में वनविभाग की टीम ने
लगातार 24 घंटे रेस्कयू ऑपरेशन चलाकर विशालकाय मगरमच्छ कोई पकड़ने में सफलता हासिल की।
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शाहबेरी' और 'कलाधाम' जैसी किसी बड़ी त्रासदी का इंतजार कर रहा है प्रशासन? हेमिस्फयर सोसाइटी के बेसमेंट में भरा लबालब पानी, इलेक्ट्रिकल पैनल भी डूबे; दर्जनों परिवारों की जान खतरे में! ग्रेटर नोएडा से बिल्डर की मनमानी और प्रशासनिक लापरवाही का बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। हेमिस्फयर सोसाइटी (टावर-2) के बेसमेंट में कई फीट तक गंदा पानी भरा हुआ है, जो न सिर्फ पूरी इमारत की नींव (Structure) को खोखला कर रहा है, बल्कि बेसमेंट में लगे मेन इलेक्ट्रिकल पैनल बोर्ड भी पानी में डूब चुके हैं। 📌 मौके के गंभीर हालात और निवासियों के सवाल: करंट और आग का बड़ा खतरा: बेसमेंट में जहां कई फीट पानी भरा है, वहीं दीवार पर मुख्य बिजली के तार और पैनल बॉक्स लगे हैं। पानी का स्तर जिस तरह बढ़ा है, उससे कभी भी पूरे टावर में करंट फैल सकता है या बड़ा शॉर्ट सर्किट हो सकता है। बिना OC/CC दिए पजेशन का आरोप: स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने बिना ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट (OC) और कम्पलीशन सर्टिफिकेट (CC) के ही जबरन लोगों को पजेशन देकर रहने पर मजबूर कर दिया। इमारत की नींव पर खतरा: बेसमेंट में लगातार पानी भरे रहने से बहुमंजिला इमारत के धंसने या कमजोर होने का बड़ा जोखिम पैदा हो गया है, जिससे ऊपर रह रहे सैकड़ों परिवारों की जिंदगी दांव पर लग गई है। ❓ सो रहा है सिस्टम! कौन लेगा जिम्मेदारी? शाहबेरी में हुए दर्दनाक हादसे या हाल ही में कलाधाम में हुए हादसे के बाद भी क्या हमारे अधिकारी नींद से नहीं जागे हैं? क्या किसी बड़ी घटना के घटित होने के बाद ही फाइलों में जांच का खेल शुरू होगा? आखिर लोगों की जान की कोई कीमत क्यों नहीं समझी जा रही? 📣 प्राधिकरण व पुलिस से सख्त मांग: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (@OfficialGNIDA), जिला प्रशासन और नोएडा पुलिस (@noidapolice) से अनुरोध है कि हेमिस्फयर सोसाइटी के बेसमेंट से तुरंत पानी निकलवाया जाए, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी की जांच हो और नियम ताक पर रखकर पजेशन देने वाले बिल्डर पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
    1
    शाहबेरी' और 'कलाधाम' जैसी किसी बड़ी त्रासदी का इंतजार कर रहा है प्रशासन? हेमिस्फयर सोसाइटी के बेसमेंट में भरा लबालब पानी, इलेक्ट्रिकल पैनल भी डूबे; दर्जनों परिवारों की जान खतरे में!
ग्रेटर नोएडा से बिल्डर की मनमानी और प्रशासनिक लापरवाही का बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। हेमिस्फयर सोसाइटी (टावर-2) के बेसमेंट में कई फीट तक गंदा पानी भरा हुआ है, जो न सिर्फ पूरी इमारत की नींव (Structure) को खोखला कर रहा है, बल्कि बेसमेंट में लगे मेन इलेक्ट्रिकल पैनल बोर्ड भी पानी में डूब चुके हैं।
📌 मौके के गंभीर हालात और निवासियों के सवाल:
करंट और आग का बड़ा खतरा: बेसमेंट में जहां कई फीट पानी भरा है, वहीं दीवार पर मुख्य बिजली के तार और पैनल बॉक्स लगे हैं। पानी का स्तर जिस तरह बढ़ा है, उससे कभी भी पूरे टावर में करंट फैल सकता है या बड़ा शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
बिना OC/CC दिए पजेशन का आरोप: स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने बिना ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट (OC) और कम्पलीशन सर्टिफिकेट (CC) के ही जबरन लोगों को पजेशन देकर रहने पर मजबूर कर दिया।
इमारत की नींव पर खतरा: बेसमेंट में लगातार पानी भरे रहने से बहुमंजिला इमारत के धंसने या कमजोर होने का बड़ा जोखिम पैदा हो गया है, जिससे ऊपर रह रहे सैकड़ों परिवारों की जिंदगी दांव पर लग गई है।
❓ सो रहा है सिस्टम! कौन लेगा जिम्मेदारी?
शाहबेरी में हुए दर्दनाक हादसे या हाल ही में कलाधाम में हुए हादसे के बाद भी क्या हमारे अधिकारी नींद से नहीं जागे हैं? क्या किसी बड़ी घटना के घटित होने के बाद ही फाइलों में जांच का खेल शुरू होगा? आखिर लोगों की जान की कोई कीमत क्यों नहीं समझी जा रही?
📣 प्राधिकरण व पुलिस से सख्त मांग:
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (@OfficialGNIDA), जिला प्रशासन और नोएडा पुलिस (@noidapolice) से अनुरोध है कि हेमिस्फयर सोसाइटी के बेसमेंट से तुरंत पानी निकलवाया जाए, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी की जांच हो और नियम ताक पर रखकर पजेशन देने वाले बिल्डर पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
    user_PANKAJ KUMAR
    PANKAJ KUMAR
    Journalist Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.