परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार हरदा- कोलवा गांव में 24 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे 48 वर्षीय परमानंद पिता हरनाथ की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जाट समाज जिला हरदा के अध्यक्ष ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार हरदा महेंद्र चौहान को आवेदन सौंपकर दिलीप पिता कमल को भी मामले में आरोपी बनाए जाने और मुख्य आरोपी कमल के मकान को हटाने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि हत्या के मामले में सिटी कोतवाली हरदा पुलिस ने कमल, हरिओम और अक्षय को गिरफ्तार किया है। आवेदनकर्ता का दावा है कि दिलीप भी घटना में शामिल था और ग्रामीणों ने उसे घटनास्थल के आसपास देखा था। आवेदन के अनुसार, घटना से पहले दिलीप मृतक परमानंद को बुलाने आया था तथा घटना के समय चारों आरोपियों की मौजूदगी घटनास्थल के आसपास बताई गई है। आवेदन में कमल पर पूर्व में भी आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। वहीं, कमल द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बनाए जाने का भी आरोप लगाया गया है। आवेदनकर्ता का कहना है कि गांव में उसके रहने से लोगों में भय का माहौल है। जाट समाज के जिला अध्यक्ष ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दिलीप की भूमिका की भी जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर उसे आरोपी बनाया जाए। साथ ही कमल के मकान की भूमि संबंधी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार हरदा- कोलवा गांव में 24 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे 48 वर्षीय परमानंद पिता हरनाथ की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जाट समाज जिला हरदा के अध्यक्ष ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार हरदा महेंद्र चौहान को आवेदन सौंपकर दिलीप पिता कमल को भी मामले में आरोपी बनाए जाने और
मुख्य आरोपी कमल के मकान को हटाने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि हत्या के मामले में सिटी कोतवाली हरदा पुलिस ने कमल, हरिओम और अक्षय को गिरफ्तार किया है। आवेदनकर्ता का दावा है कि दिलीप भी घटना में शामिल था और ग्रामीणों ने उसे घटनास्थल के आसपास देखा था। आवेदन के अनुसार, घटना से पहले दिलीप मृतक परमानंद को बुलाने आया था तथा घटना के समय चारों आरोपियों की मौजूदगी घटनास्थल के आसपास बताई गई है। आवेदन में कमल पर पूर्व में भी आपराधिक मामलों में
शामिल होने का आरोप लगाया गया है। वहीं, कमल द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बनाए जाने का भी आरोप लगाया गया है। आवेदनकर्ता का कहना है कि गांव में उसके रहने से लोगों में भय का माहौल है। जाट समाज के जिला अध्यक्ष ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दिलीप की भूमिका की भी जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर उसे आरोपी बनाया जाए। साथ ही कमल के मकान की भूमि संबंधी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
- खेलो इंडिया संवाद में युवाओं को मिला खेल और राष्ट्र निर्माण का संदेश खेलो इंडिया संवाद में युवाओं को मिला खेल और राष्ट्र निर्माण का संदेश हरदा/टिमरनी- खेल दिवस के अवसर पर माय भारत हरदा एवं भाऊ साहब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय, टिमरनी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात पी.एम. मोदी के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवाओं के साथ संवाद प्रसारित किया गया। उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने, प्रतिभा निखारने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी खुशबू खान, कराते खिलाड़ी मन्ना मंडलेकर एवं मल्लखंभ खिलाड़ी प्रशांत भलावी ने युवाओं से अपने संघर्ष और सफलता के अनुभव साझा किए। वहीं NSS विद्यार्थियों ने खेल, नशामुक्ति, युवा सशक्तिकरण एवं प्रशासन में युवाओं की भागीदारी को लेकर सुझाव दिए। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद डी. डी. उईके ने युवाओं को संबोधित करते हुए उनकी ऊर्जा और प्रतिभा को देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में युवाओं ने नशामुक्ति की शपथ भी ली। NSS एवं NCC विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहभागिता की।4
- फिलगुड चौक छनेरा हरसूद पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शकर के लगातार बढ़ते दामों को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई का सीधा असर आम आदमी की रसोई पर पड़ रहा है। शकर समेत रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं के बढ़ते दामों से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई के कारण आम परिवारों का बजट बिगड़ रहा है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण लगाने और आम जनता को राहत देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और सदस्य मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी। फिलगुड चौक पर हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर जवाब मांगा।1
- रक्षाबंधन पर सड़क घेरकर लगाया टेबल, मिठाई दुकान संचालक पर केस कोतवाली पुलिस ने चार लोहे के टेबल किए जब्त, सार्वजनिक मार्ग बाधित करने पर बीएनएस की धारा 285 के तहत कार्रवाई नर्मदापुरम। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसी दौरान सार्वजनिक सड़क पर दुकान का सामान रखकर यातायात बाधित करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मिठाई दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार 27 अगस्त को रक्षाबंधन रोड व्यवस्था के दौरान इंदिरा चौक स्थित राजस्थान मिष्ठान भंडार के सामने लोहे के टेबल लगाकर व्यवसाय किया जा रहा था। इससे सार्वजनिक मार्ग बाधित हो रहा था और आम लोगों के आवागमन में परेशानी उत्पन्न हो रही थी। मामले में पुलिस ने दुकान संचालक नखत सिंह पिता भीम सिंह राजपुरोहित, उम्र 57 वर्ष, निवासी साकेत नगर, नर्मदापुरम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से चार लोहे के टेबल भी जब्त किए हैं। यह कार्रवाई एसडीओपी नर्मदापुरम के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी कोतवाली के निर्देशन में उपनिरीक्षक संजय रघुवंशी, रेवाराम गायाकवाड़ और आरक्षक रितेश यादव ने की। पुलिस ने पर्व के दौरान सड़क और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।2
- नर्मदापुरम में त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की सघन जांच, 126 नमूने लिए नर्मदापुरम त्योहारों के मद्देनजर दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर बीते एक माह में दुकानों, एजेंसियों, बसों एवं अन्य परिवहन साधनों का सघन एवं औचक निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों बीएस धाकड़, जितेंद्र सिंह राणा एवं कमलेश एस दियावार ने संदेह के आधार पर घी, मिठाई, सोनपापड़ी, रसगुल्ला, बेसन, सोयाबीन तेल और नमकीन सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के 126 नमूने लिए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान जनहित में बड़ी मात्रा में संदिग्ध खाद्य पदार्थ जब्त किए गए। कार्रवाई में 1,426 किलोग्राम घी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 30 हजार रुपये, तथा 42 किलोग्राम पनीर, जिसकी कीमत करीब 12 हजार रुपये, जब्त किया गया। वहीं कटियार बस से 650 किलोग्राम खोया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये है, भी जब्त किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश एस दियावार ने बताया कि विभाग को प्राप्त जांच रिपोर्ट में नंद कृष्णा घी, संगाथ घी एवं ब्रजवासी घी के नमूने जांच में असुरक्षित एवं मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाए गए हैं। संबंधित विक्रेताओं एवं निर्माताओं को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। इन उत्पादों के संबंध में नियमानुसार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कहा है कि त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की जांच का अभियान लगातार जारी रहेगा। विशेष रूप से दूध, दुग्ध उत्पाद एवं घी की नियमित जांच की जाएगी। मिलावट पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। NDPM NEWS twenty four नर्मदापुरम खास रिपोर्ट1
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना पातालपानी, खतरों के साये में मरीज एवं स्टॉफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना पातालपानी, खतरों के साये में मरीज एवं स्टॉफ हरदा/ टिमरनी- हरदा जिले के टिमरनी विकासखंड के अंतर्गत नगर टिमरनी में बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था हर मारी काफी लंबे समय से स्वास्थ्य केंद्र की इमारत जर्जर हालत में पहुंचती जा रही है अधिकांश हिस्सों में छत से पानी झरने की भांति टपक रहा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लाखों रुपए इस बिल्डिंग की मरम्मत के लिए लगाए जा चुके फिर भी समस्या जस की तस।छतों से लगातार बारिश का पानी अंदर गिर रहा,बिजली पंखे फाल्ट हुए।छत से गिर रहे पानी को टपो में एकत्रित किया जा रहा,फर्श पानी से भरा,मरीज,स्टॉफ जान हथेली पर लेकर वहाँ उपचार हेतु मौजूद।लगभग सभी कमरों में यही स्थिति बनी।बीएमओ डॉ जयसिंह कुशवाह ने बताया कि वरिष्ठ कार्यालय को समस्या से अवगत कराया है,वैकल्पिक निदान किये जायेंगे,नई बिल्डिंग का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा गया है।4
- नाबालिग युवती की हत्या मामले में बड़ा एक्शन, प्रेमी सहित तीन पर केस दर्ज खातेगांव के हरणगाँव थाना क्षेत्र के खिवनी गांव में नाबालिग युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए जबरसिंह, टिकाराम और सावित्री बाई के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस जांच के मुताबिक युवती को विवाह के नाम पर युवक करीब 5 माह पहले अपने साथ ले गया था। आरोप है कि इलाज को लेकर सास से हुए विवाद के बाद तीनों आरोपियों ने युवती की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पहले कुएं में फेंकने और बाद में साड़ी से पत्थर बांधकर तालाब में डालने का आरोप है। पुलिस ने साक्ष्य छिपाने के एंगल से भी जांच की है। नाबालिग से जुड़े यौन अपराध और हत्या की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी।2
- खालवा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, एक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर किया गया खालवा में दर्दनाक सड़क हादसा, एक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर - खालवा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, एक की हालत नाजुक - खालवा में सड़क हादसा, युवक गंभीर घायल, खंडवा रेफर - खालवा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, एक गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया - खालवा में तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में एक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर1
- एमपी के इटारसी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के बाद एक ही परिवार की तीन मासूम बहनों की मौत हो गई। यह परिवार मूल रूप से रायपुर (छत्तीसगढ़) का रहने वाला है। इंदौर में दो बच्चियों की मौत के बाद परिजन उनके शव लेकर रायपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में तीसरी बेटी आशिष्का की भी हालत अचानक बिगड़ गई। उसे तुरंत इटारसी के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। एक साथ तीन मासूमों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। #Itarsi #Raipur #Indore #MPNews #BreakingNews #Tragedy #FoodPoisoning #MadhyaPradesh एमपी के इटारसी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के बाद एक ही परिवार की तीन मासूम बहनों की मौत हो गई। यह परिवार मूल रूप से रायपुर (छत्तीसगढ़) का रहने वाला है। इंदौर में दो बच्चियों की मौत के बाद परिजन उनके शव लेकर रायपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में तीसरी बेटी आशिष्का की भी हालत अचानक बिगड़ गई। उसे तुरंत इटारसी के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। एक साथ तीन मासूमों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। #Itarsi #Raipur #Indore #MPNews #BreakingNews #Tragedy #FoodPoisoning #MadhyaPradesh1