logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नर्मदापुरम में त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की सघन जांच, 126 नमूने लिए नर्मदापुरम त्योहारों के मद्देनजर दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर बीते एक माह में दुकानों, एजेंसियों, बसों एवं अन्य परिवहन साधनों का सघन एवं औचक निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों बीएस धाकड़, जितेंद्र सिंह राणा एवं कमलेश एस दियावार ने संदेह के आधार पर घी, मिठाई, सोनपापड़ी, रसगुल्ला, बेसन, सोयाबीन तेल और नमकीन सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के 126 नमूने लिए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान जनहित में बड़ी मात्रा में संदिग्ध खाद्य पदार्थ जब्त किए गए। कार्रवाई में 1,426 किलोग्राम घी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 30 हजार रुपये, तथा 42 किलोग्राम पनीर, जिसकी कीमत करीब 12 हजार रुपये, जब्त किया गया। वहीं कटियार बस से 650 किलोग्राम खोया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये है, भी जब्त किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश एस दियावार ने बताया कि विभाग को प्राप्त जांच रिपोर्ट में नंद कृष्णा घी, संगाथ घी एवं ब्रजवासी घी के नमूने जांच में असुरक्षित एवं मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाए गए हैं। संबंधित विक्रेताओं एवं निर्माताओं को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। इन उत्पादों के संबंध में नियमानुसार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कहा है कि त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की जांच का अभियान लगातार जारी रहेगा। विशेष रूप से दूध, दुग्ध उत्पाद एवं घी की नियमित जांच की जाएगी। मिलावट पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। NDPM NEWS twenty four नर्मदापुरम खास रिपोर्ट

2 hrs ago
user_NDPM NEWS 24
NDPM NEWS 24
Local News Reporter होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

नर्मदापुरम में त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की सघन जांच, 126 नमूने लिए नर्मदापुरम त्योहारों के मद्देनजर दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर बीते एक माह में दुकानों, एजेंसियों, बसों एवं अन्य परिवहन साधनों का सघन एवं औचक निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों बीएस धाकड़, जितेंद्र सिंह राणा एवं कमलेश एस दियावार ने संदेह के आधार पर घी, मिठाई, सोनपापड़ी, रसगुल्ला, बेसन, सोयाबीन तेल और नमकीन सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के 126 नमूने लिए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान जनहित में बड़ी मात्रा में संदिग्ध खाद्य पदार्थ जब्त किए गए। कार्रवाई में 1,426 किलोग्राम घी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 30 हजार रुपये, तथा 42 किलोग्राम पनीर, जिसकी कीमत करीब 12 हजार रुपये, जब्त किया गया। वहीं कटियार बस से 650 किलोग्राम खोया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये है, भी जब्त किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश एस दियावार ने बताया कि विभाग को प्राप्त जांच रिपोर्ट में नंद कृष्णा घी, संगाथ घी एवं ब्रजवासी घी के नमूने जांच में असुरक्षित एवं मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाए गए हैं। संबंधित विक्रेताओं एवं निर्माताओं को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। इन उत्पादों के संबंध में नियमानुसार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कहा है कि त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की जांच का अभियान लगातार जारी रहेगा। विशेष रूप से दूध, दुग्ध उत्पाद एवं घी की नियमित जांच की जाएगी। मिलावट पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। NDPM NEWS twenty four नर्मदापुरम खास रिपोर्ट

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सेमरी हरचंद में छात्राओं ने अधिकारियों को बांधी राखी, मनाया रक्षाबंधन सेमरी हरचंद में छात्राओं ने अधिकारियों को बांधी राखी, मनाया रक्षाबंधन सोहागपुर। रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर ग्राम सेमरी हरचंद स्थित कस्तूरबा बालिका छात्रावास एवं शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में गुरुवार दोपहर 1 बजे के लगभग रक्षाबन्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया।एसडीएम डॉ. बबीता राठौर, बीआरसी राकेश रघुवंशी एवं प्राचार्य संतोष ठाकुर सहित स्टाफ ने छात्राओं से राखी बंधवाई। एसडीएम डॉ. बबीता राठौर ने छात्राओं को मिठाई एवं उपहार भेंट कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई, भोजन, छात्रावास की सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली तथा मेहनत और लगन से पढ़ाई कर अपने माता-पिता व शिक्षकों का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। बीआरसी राकेश रघुवंशी ने कक्षा 10वीं और 12वीं की छात्राओं से परीक्षा की बेहतर तैयारी करने की अपील करते हुए कम से कम एक छात्रा के मेरिट सूची में स्थान बनाने का लक्ष्य रखने को कहा। कार्यक्रम में छात्राओं और अधिकारियों के बीच आत्मीयता का माहौल रहा। अंत में प्राचार्य संतोष ठाकुर ने आभार व्यक्त किया।
    1
    सेमरी हरचंद में छात्राओं ने अधिकारियों को बांधी राखी, मनाया रक्षाबंधन
सेमरी हरचंद में छात्राओं ने अधिकारियों को बांधी राखी, मनाया रक्षाबंधन
सोहागपुर। रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर ग्राम सेमरी हरचंद स्थित कस्तूरबा बालिका छात्रावास एवं शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में  गुरुवार दोपहर 1 बजे के लगभग रक्षाबन्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया।एसडीएम डॉ. बबीता राठौर, बीआरसी राकेश रघुवंशी एवं प्राचार्य संतोष ठाकुर सहित स्टाफ ने छात्राओं से राखी बंधवाई। एसडीएम डॉ. बबीता राठौर ने छात्राओं को मिठाई एवं उपहार भेंट कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई, भोजन, छात्रावास की सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली तथा मेहनत और लगन से पढ़ाई कर अपने माता-पिता व शिक्षकों का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
बीआरसी राकेश रघुवंशी ने कक्षा 10वीं और 12वीं की छात्राओं से परीक्षा की बेहतर तैयारी करने की अपील करते हुए कम से कम एक छात्रा के मेरिट सूची में स्थान बनाने का लक्ष्य रखने को कहा। कार्यक्रम में छात्राओं और अधिकारियों के बीच आत्मीयता का माहौल रहा। अंत में प्राचार्य संतोष ठाकुर ने आभार व्यक्त किया।
    user_रीतेश साहू
    रीतेश साहू
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आपदा मानव ही नहीं जंगल जानवरों पर भी कहर बरपाती है न्यूज कोलार की धड़कन नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ में बहकर हाथी उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में आ पहुँचे आपदा मानव ही नहीं जंगल जानवरों पर भी कहर बरपाती है नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ में बहकर हाथी उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में आ पहुँचे जो नदी तट पर सुरक्षित आ गए है साथ में हाथी के बच्चा भी है
    1
    आपदा मानव ही नहीं जंगल जानवरों पर भी कहर बरपाती है

न्यूज कोलार की धड़कन 
नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ में बहकर हाथी उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में आ पहुँचे
आपदा मानव ही नहीं जंगल जानवरों पर भी कहर बरपाती है
नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ में बहकर हाथी उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में आ पहुँचे जो नदी तट पर सुरक्षित आ गए है साथ में हाथी के बच्चा भी है
    user_कोलार की धड़कन
    कोलार की धड़कन
    Voice of people कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • भरवारा पंचायत में नल-जल योजना का पानी सड़कों पर, कीचड़ से परेशान ग्रामीण नरसिंहपुर। रिपोर्ट: विकास सियारिया नरसिंहपुर तहसील क्षेत्र की भरवारा पंचायत में नल-जल योजना के क्रियान्वयन और सड़क व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की परेशानी सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई स्थानों पर नल-जल योजना का पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे रास्तों पर लगातार पानी और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। मौके के वीडियो और तस्वीरों में सड़क पर पानी बहता हुआ तथा कई स्थानों पर कीचड़ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरपंच और सचिव से ग्रामीणों के सवाल ग्रामीणों का कहना है कि समस्या पंचायत के जिम्मेदारों के संज्ञान में होने के बावजूद इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीण सरपंच मनोहर मेहरा और सचिव से सवाल कर रहे हैं कि सड़क, नाली और पानी निकासी जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं में सुधार कब होगा। ग्रामीणों का यह भी सवाल है कि यदि पंचायत में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध हुई है, तो सड़क और नाली की स्थिति अब तक क्यों नहीं सुधरी? वहीं यदि राशि उपलब्ध नहीं हुई है, तो इसके लिए जिम्मेदार विभाग से ग्रामीणों को स्पष्ट जानकारी क्यों नहीं दी जा रही? नल-जल योजना के पानी की बर्बादी पर सवाल नल-जल योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को घर-घर पानी उपलब्ध कराना है, लेकिन यदि पाइपलाइन या नल से निकलने वाला पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है, तो व्यवस्था की निगरानी पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर पानी के रिसाव, सड़क और नाली की स्थिति की जांच करे तथा आवश्यक सुधार कार्य कराए, ताकि पानी की बर्बादी भी रुके और लोगों को कीचड़ भरे रास्तों से राहत मिल सके। प्रशासन से जांच की मांग भरवारा पंचायत की स्थिति को लेकर ग्रामीण अब संबंधित अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि पंचायत के जिम्मेदारों या संबंधित विभाग की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उनका पक्ष सामने आने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाना उचित होगा। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान कब तक कराता है और नल-जल योजना के पानी की बर्बादी रोकने के साथ-साथ सड़क एवं जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भरवारा पंचायत में सड़क पर पानी बहने के कारण कीचड़ की स्थिति बनी हुई है और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    4
    भरवारा पंचायत में नल-जल योजना का पानी सड़कों पर, कीचड़ से परेशान ग्रामीण
नरसिंहपुर। रिपोर्ट: विकास सियारिया
नरसिंहपुर तहसील क्षेत्र की भरवारा पंचायत में नल-जल योजना के क्रियान्वयन और सड़क व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की परेशानी सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई स्थानों पर नल-जल योजना का पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे रास्तों पर लगातार पानी और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है।
मौके के वीडियो और तस्वीरों में सड़क पर पानी बहता हुआ तथा कई स्थानों पर कीचड़ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सरपंच और सचिव से ग्रामीणों के सवाल
ग्रामीणों का कहना है कि समस्या पंचायत के जिम्मेदारों के संज्ञान में होने के बावजूद इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीण सरपंच मनोहर मेहरा और सचिव से सवाल कर रहे हैं कि सड़क, नाली और पानी निकासी जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं में सुधार कब होगा।
ग्रामीणों का यह भी सवाल है कि यदि पंचायत में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध हुई है, तो सड़क और नाली की स्थिति अब तक क्यों नहीं सुधरी? वहीं यदि राशि उपलब्ध नहीं हुई है, तो इसके लिए जिम्मेदार विभाग से ग्रामीणों को स्पष्ट जानकारी क्यों नहीं दी जा रही?
नल-जल योजना के पानी की बर्बादी पर सवाल
नल-जल योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को घर-घर पानी उपलब्ध कराना है, लेकिन यदि पाइपलाइन या नल से निकलने वाला पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है, तो व्यवस्था की निगरानी पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर पानी के रिसाव, सड़क और नाली की स्थिति की जांच करे तथा आवश्यक सुधार कार्य कराए, ताकि पानी की बर्बादी भी रुके और लोगों को कीचड़ भरे रास्तों से राहत मिल सके।
प्रशासन से जांच की मांग
भरवारा पंचायत की स्थिति को लेकर ग्रामीण अब संबंधित अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि पंचायत के जिम्मेदारों या संबंधित विभाग की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उनका पक्ष सामने आने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाना उचित होगा।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान कब तक कराता है और नल-जल योजना के पानी की बर्बादी रोकने के साथ-साथ सड़क एवं जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भरवारा पंचायत में सड़क पर पानी बहने के कारण कीचड़ की स्थिति बनी हुई है और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_विकास सियारिया
    विकास सियारिया
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    12 min ago
  • महंगाई के विरोध में पिपरिया में कांग्रेस का धरना, पुतला दहन एवं रैली पिपरिया - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिपरिया ग्रामीण, नगर कांग्रेस एवं मटकुली ब्लॉक कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार एवं सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया तथा पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया । नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय सिंह राजपूत ने बताया कि धरना प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार में रैली निकालकर आमजन के बीच बढ़ती महंगाई के मुद्दे को उठाया, कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ गया है खाद्य सामग्री, सब्जियों, तेल, पेट्रोल-डीजल, बिजली बिल, शिक्षा एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों की परेशानियां बढ़ा दी हैं, रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग की । इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण नरेंद्र दुबे, नगर अध्यक्ष उदय सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता अजय कटकवार, फहीम अब्दुल्ला, हरीश मालपानी, लक्ष्मी नारायण सोनी, अटल पटेल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरीश बेमन, मंडलम अध्यक्ष सुनील ठाकुर, मंडलम अध्यक्ष मनोज कुमार मीणा, मंडलम अध्यक्ष शिवनंदन रघुवंशी, जिला प्रवक्ता राजेन्द्र सोनिया, प्रभारी राघवेंद्र पटेल (राधे), किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, सुनीत पुरोहित, अनुपम राय, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष विनोद नायक, नगर सेवादल अध्यक्ष अमित वर्मा, प्रदेश प्रशिक्षक परम गोस्वामी, राधेश्याम ठाकरे, श्रीमती गायत्री गिरी, कौशल महाराज, संजय राजपूत सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
    4
    महंगाई के विरोध में पिपरिया में कांग्रेस का धरना, पुतला दहन एवं रैली
पिपरिया - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिपरिया ग्रामीण, नगर कांग्रेस एवं मटकुली ब्लॉक कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार एवं सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया तथा पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया ।
नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय सिंह राजपूत ने बताया कि धरना प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार में रैली निकालकर आमजन के बीच बढ़ती महंगाई के मुद्दे को उठाया, कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ गया है खाद्य सामग्री, सब्जियों, तेल, पेट्रोल-डीजल, बिजली बिल, शिक्षा एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों की परेशानियां बढ़ा दी हैं, रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग की ।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण नरेंद्र दुबे, नगर अध्यक्ष उदय सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता अजय कटकवार, फहीम अब्दुल्ला, हरीश मालपानी, लक्ष्मी नारायण सोनी, अटल पटेल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरीश बेमन, मंडलम अध्यक्ष सुनील ठाकुर, मंडलम अध्यक्ष मनोज कुमार मीणा, मंडलम अध्यक्ष शिवनंदन रघुवंशी, जिला प्रवक्ता राजेन्द्र सोनिया, प्रभारी राघवेंद्र पटेल (राधे), किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, सुनीत पुरोहित, अनुपम राय, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष विनोद नायक, नगर सेवादल अध्यक्ष अमित वर्मा, प्रदेश प्रशिक्षक परम गोस्वामी, राधेश्याम ठाकरे, श्रीमती गायत्री गिरी, कौशल महाराज, संजय राजपूत सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
    user_Pankaj Pal
    Pankaj Pal
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    42 min ago
  • सरकारी इंटरनेट की केबल बार-बार चोरी, तहसील से लेकर लोकसेवा केंद्र तक काम ठप सरकारी इंटरनेट की केबल बार-बार चोरी, तहसील से लेकर लोकसेवा केंद्र तक काम ठप 27/8/2026 छगन कुशवाहा पिपरिया। शहर के सरकारी कार्यालयों को इंटरनेट सुविधा देने वाली केबल बार-बार चोरी होने से सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि अज्ञात व्यक्ति एक ही स्थान यानी तहसील कार्यालय की छत से बार-बार केबल काटकर ले जा रहा है। अब तक चार-पांच बार केबल चोरी होने की बात सामने आई है। मामले में स्टेशन रोड थाने में शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराई गई है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। केबल चोरी होने से तहसील कार्यालय, जनपद कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यालय, महिला एवं बाल विकास कार्यालय और लोकसेवा केंद्र सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में इंटरनेट आधारित काम प्रभावित हैं। ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेजों के आदान-प्रदान, रजिस्ट्रेशन और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े कामों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। एक ही जगह से बार-बार चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल इंटरनेट प्रभारी शैलेन्द्र ने बताया कि सरकारी इंटरनेट की केबल शहर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों तक पहुंचती है। इसके बावजूद तहसील की छत से ही बार-बार केबल चोरी की जा रही है। अज्ञात व्यक्ति अब तक चार-पांच बार इसी तरह केबल ले जा चुका है। शिकायत के बाद भी चोरी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। काम बंद, लोगों को भी उठानी पड़ रही परेशानी इंटरनेट बंद होने से कार्यालयों में ऑनलाइन कामकाज प्रभावित होने के साथ आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी सेवाओं के लिए कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को कई बार काम पूरा हुए बिना ही लौटना पड़ रहा है। लगातार केबल चोरी की घटनाओं से सरकारी व्यवस्था की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सवाल यह है कि एक ही स्थान से बार-बार केबल चोरी करने वाला कौन है? पुलिस शिकायत दर्ज होने के बाद भी यदि घटनाएं जारी हैं तो तहसील परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।
    1
    सरकारी इंटरनेट की केबल बार-बार चोरी, तहसील से लेकर लोकसेवा केंद्र तक काम ठप
सरकारी इंटरनेट की केबल बार-बार चोरी, तहसील से लेकर लोकसेवा केंद्र तक काम ठप
27/8/2026 छगन कुशवाहा
पिपरिया। शहर के सरकारी कार्यालयों को इंटरनेट सुविधा देने वाली केबल बार-बार चोरी होने से सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि अज्ञात व्यक्ति एक ही स्थान यानी तहसील कार्यालय की छत से बार-बार केबल काटकर ले जा रहा है। अब तक चार-पांच बार केबल चोरी होने की बात सामने आई है। मामले में स्टेशन रोड थाने में शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराई गई है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
केबल चोरी होने से तहसील कार्यालय, जनपद कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यालय, महिला एवं बाल विकास कार्यालय और लोकसेवा केंद्र सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में इंटरनेट आधारित काम प्रभावित हैं। ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेजों के आदान-प्रदान, रजिस्ट्रेशन और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े कामों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।
एक ही जगह से बार-बार चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
इंटरनेट प्रभारी शैलेन्द्र ने बताया कि सरकारी इंटरनेट की केबल शहर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों तक पहुंचती है। इसके बावजूद तहसील की छत से ही बार-बार केबल चोरी की जा रही है। अज्ञात व्यक्ति अब तक चार-पांच बार इसी तरह केबल ले जा चुका है। शिकायत के बाद भी चोरी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं।
काम बंद, लोगों को भी उठानी पड़ रही परेशानी
इंटरनेट बंद होने से कार्यालयों में ऑनलाइन कामकाज प्रभावित होने के साथ आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी सेवाओं के लिए कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को कई बार काम पूरा हुए बिना ही लौटना पड़ रहा है। लगातार केबल चोरी की घटनाओं से सरकारी व्यवस्था की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब सवाल यह है कि एक ही स्थान से बार-बार केबल चोरी करने वाला कौन है? पुलिस शिकायत दर्ज होने के बाद भी यदि घटनाएं जारी हैं तो तहसील परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।
    user_Chhagan Kushawaha
    Chhagan Kushawaha
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    51 min ago
  • कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने गढ़ी में शासकीय स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण रायसेन, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा गुरूवार को गैरतगंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत गढ़ी में शासकीय स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने शासकीय स्कूल के निरीक्षण के दौरान प्राचार्य तथा शिक्षकों से कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या तथा नियमित उपस्थिति, शैक्षणिक प्रगति, गत वर्ष का परीक्षा परिणाम सहित अन्य शैक्षणिक जानकारी लेते हुए शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम की प्राप्ति के लक्ष्य के साथ मेहनत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण कर विद्यार्थियों से अध्यापन कार्य, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, शैक्षणिक गतिविधियों, मध्यान्ह भोजन, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति आदि के बारे में संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से पाठ्यपुस्तक से पाठ भी पढ़वाया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित विद्यालय आने तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर पूरी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा आंगनवाड़ी में संचालित गतिविधियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से आंगनवाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाओं, बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार तथा अन्य गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। साथ ही बच्चों से भी संवाद कर उनकी रुचियों, दैनिक गतिविधियों, पोषण आहार आदि के बारे में जानकारी ली।
    4
    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने गढ़ी में शासकीय स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण
रायसेन, 
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा गुरूवार को गैरतगंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत गढ़ी में शासकीय स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने शासकीय स्कूल के निरीक्षण के दौरान प्राचार्य तथा शिक्षकों से कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या तथा नियमित उपस्थिति, शैक्षणिक प्रगति, गत वर्ष का परीक्षा परिणाम सहित अन्य शैक्षणिक जानकारी लेते हुए शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम की प्राप्ति के लक्ष्य के साथ मेहनत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण कर विद्यार्थियों से अध्यापन कार्य, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, शैक्षणिक गतिविधियों, मध्यान्ह भोजन, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति आदि के बारे में संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से पाठ्यपुस्तक से पाठ भी पढ़वाया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित विद्यालय आने तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर पूरी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इसके उपरांत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा आंगनवाड़ी में संचालित गतिविधियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से आंगनवाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाओं, बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार तथा अन्य गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। साथ ही बच्चों से भी संवाद कर उनकी रुचियों, दैनिक गतिविधियों, पोषण आहार आदि के बारे में जानकारी ली।
    user_Amit sharma
    Amit sharma
    Local News Reporter रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • इटारसी जीआरपी को मिली बड़ी सफलता: 2 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार ​Line / Description (विवरण) ​इटारसी जीआरपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3,05,000/- रुपये का चोरी का माल भी बरामद किया है। यात्रियों की सुरक्षा की दिशा में जीआरपी की यह एक बड़ी कामयाबी है। ​5 Hashtags (हैशटैग्स) ​#ItarsiNews ​#GRPItarsi ​#MadhyaPradeshPolice ​#CrimeNews ​#IndrapalBreaking इटारसी जीआरपी को मिली बड़ी सफलता: 2 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार ​Line / Description (विवरण) ​इटारसी जीआरपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3,05,000/- रुपये का चोरी का माल भी बरामद किया है। यात्रियों की सुरक्षा की दिशा में जीआरपी की यह एक बड़ी कामयाबी है। ​5 Hashtags (हैशटैग्स) ​#ItarsiNews ​#GRPItarsi ​#MadhyaPradeshPolice ​#CrimeNews ​#IndrapalBreaking
    1
    इटारसी जीआरपी को मिली बड़ी सफलता: 2 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार
​Line / Description (विवरण)
​इटारसी जीआरपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3,05,000/- रुपये का चोरी का माल भी बरामद किया है। यात्रियों की सुरक्षा की दिशा में जीआरपी की यह एक बड़ी कामयाबी है।
​5 Hashtags (हैशटैग्स)
​#ItarsiNews
​#GRPItarsi
​#MadhyaPradeshPolice
​#CrimeNews
​#IndrapalBreaking
इटारसी जीआरपी को मिली बड़ी सफलता: 2 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार
​Line / Description (विवरण)
​इटारसी जीआरपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3,05,000/- रुपये का चोरी का माल भी बरामद किया है। यात्रियों की सुरक्षा की दिशा में जीआरपी की यह एक बड़ी कामयाबी है।
​5 Hashtags (हैशटैग्स)
​#ItarsiNews
​#GRPItarsi
​#MadhyaPradeshPolice
​#CrimeNews
​#IndrapalBreaking
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शक्कर के दामों में उबाल से रायसेन का मिठाई बाजार पड़ा सुस्त, रक्षाबंधन की मिठास पर महंगाई का साया रायसेन रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहां बाजारों में रौनक और बहनों की खरीदारी सिर चढ़कर बोल रही है, वहीं त्यौहार की मिठास पर इस बार महंगाई का कड़वा असर साफ नजर आ रहा है। त्योहार के ऐन वक्त पर शक्कर के दामों में आई अप्रत्याशित तेजी और मावा-मेवों की बढ़ती लागत ने स्थानीय मिठाई व्यवसाय का गणित बिगाड़ कर रख दिया है। रायसेन शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक, गुलजार रहने वाले मिठाई बाजार में इस बार त्यौहार की वह पारंपरिक चमक और मिठास फीकी नजर आ रही है। शक्कर और मावे की लागत बढ़ी, मिठाइयों के दाम 10 से 15% तक उछले बीते कुछ दिनों में शक्कर के फुटकर व थोक भावों में हुई बढ़ोतरी का सीधा असर मिठाई निर्माण की लागत पर पड़ा है। शहर के बस स्टैंड रोड, सागर रोड, महामाया चौक और गंज बाजार स्थित मिठाई विक्रेताओं का कहना है कि शक्कर के साथ-साथ शुद्ध मावे की आवक महंगी होने से उनके पास मिठाइयों के दाम बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। त्योहार पर मांग में रहने वाले गुलाब जामुन, रसगुल्ला, मावा पेड़ा, कलाकंद और काजू कतली के प्रति किलो दामों में 15 से 40 रुपये तक की वृद्धि देखी जा रही है। बाजार में भीड़ लेकिन तराजू पर सिमटा बजट शहर के बाजारों में रक्षाबंधन की खरीदारी को लेकर चहल-पहल तो बनी हुई है, लेकिन मिठाई की दुकानों पर पहुंचते ही आम नागरिक अपने बजट को साधते नजर आ रहे हैं। जहां हर साल त्योहार पर लोग एक से दो किलो तक पारंपरिक मिठाइयां सहर्ष खरीदते थे, वहीं इस बार बढ़ी कीमतों के कारण ग्राहक आधा किलो या 250 ग्राम के पैकेट से ही काम चला रहे हैं। मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा परिवारों के लिए त्यौहार पर मेहमाननवाजी और रक्षासूत्र के साथ दी जाने वाली मिठास का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। ब्रांडेड पैक्ड Sweets और सूखी मिठाइयों की ओर बढ़ा रुझान स्थानीय मिठाई बाजार में आई इस सुस्ती का लाभ ब्रांडेड सोनपापड़ी, पैक्ड ड्राई फ्रूट्स और सूखी मिठाइयों के बाजार को मिल रहा है। खुले मावे की मिठाइयों में शुद्धता को लेकर संशय और ज्यादा शक्कर वाली पारंपरिक मिठाइयों की महंगी दरों के कारण ग्राहक अब सीमित बजट वाले डिब्बा बंद विकल्पों को तरजीह दे रहे हैं। कारोबारियों और खरीदारों का दर्द शक्कर और मावे के भाव अचानक बढ़ने से तैयार माल की लागत काफी बढ़ गई है। अगर हम दाम नहीं बढ़ाएंगे तो घाटा होगा, और दाम बढ़ाने पर ग्राहक खरीदारी घटा रहे हैं।" हर साल रक्षाबंधन पर मिठाइयों के भाव बढ़ जाते हैं, लेकिन इस बार शक्कर की तेजी ने त्योहार का बजट ही बदल दिया है। मिठास तो जरूरी है, इसलिए अब कम मात्रा में खरीदारी करनी पड़ रही है।" बहरहाल, त्योहार की परंपरा और बहनों का प्यार अपनी जगह कायम है, लेकिन शक्कर के तीखे तेवरों ने रायसेन के मिठाई बाजार की रंगत पर इस बार निश्चित रूप से ब्रेक लगा दिया है।
    4
    शक्कर के दामों में उबाल से रायसेन का मिठाई बाजार पड़ा सुस्त, रक्षाबंधन की मिठास पर महंगाई का साया
रायसेन रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहां बाजारों में रौनक और बहनों की खरीदारी सिर चढ़कर बोल रही है, वहीं त्यौहार की मिठास पर इस बार महंगाई का कड़वा असर साफ नजर आ रहा है। त्योहार के ऐन वक्त पर शक्कर के दामों में आई अप्रत्याशित तेजी और मावा-मेवों की बढ़ती लागत ने स्थानीय मिठाई व्यवसाय का गणित बिगाड़ कर रख दिया है। रायसेन शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक, गुलजार रहने वाले मिठाई बाजार में इस बार त्यौहार की वह पारंपरिक चमक और मिठास फीकी नजर आ रही है।
शक्कर और मावे की लागत बढ़ी, मिठाइयों के दाम 10 से 15% तक उछले बीते कुछ दिनों में शक्कर के फुटकर व थोक भावों में हुई बढ़ोतरी का सीधा असर मिठाई निर्माण की लागत पर पड़ा है। शहर के बस स्टैंड रोड, सागर रोड, महामाया चौक और गंज बाजार स्थित मिठाई विक्रेताओं का कहना है कि शक्कर के साथ-साथ शुद्ध मावे की आवक महंगी होने से उनके पास मिठाइयों के दाम बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। त्योहार पर मांग में रहने वाले गुलाब जामुन, रसगुल्ला, मावा पेड़ा, कलाकंद और काजू कतली के प्रति किलो दामों में 15 से 40 रुपये तक की वृद्धि देखी जा रही है।
बाजार में भीड़ लेकिन तराजू पर सिमटा बजट शहर के बाजारों में रक्षाबंधन की खरीदारी को लेकर चहल-पहल तो बनी हुई है, लेकिन मिठाई की दुकानों पर पहुंचते ही आम नागरिक अपने बजट को साधते नजर आ रहे हैं। जहां हर साल त्योहार पर लोग एक से दो किलो तक पारंपरिक मिठाइयां सहर्ष खरीदते थे, वहीं इस बार बढ़ी कीमतों के कारण ग्राहक आधा किलो या 250 ग्राम के पैकेट से ही काम चला रहे हैं। मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा परिवारों के लिए त्यौहार पर मेहमाननवाजी और रक्षासूत्र के साथ दी जाने वाली मिठास का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है।
ब्रांडेड पैक्ड Sweets और सूखी मिठाइयों की ओर बढ़ा रुझान स्थानीय मिठाई बाजार में आई इस सुस्ती का लाभ ब्रांडेड सोनपापड़ी, पैक्ड ड्राई फ्रूट्स और सूखी मिठाइयों के बाजार को मिल रहा है। खुले मावे की मिठाइयों में शुद्धता को लेकर संशय और ज्यादा शक्कर वाली पारंपरिक मिठाइयों की महंगी दरों के कारण ग्राहक अब सीमित बजट वाले डिब्बा बंद विकल्पों को तरजीह दे रहे हैं।
कारोबारियों और खरीदारों का दर्द
शक्कर और मावे के भाव अचानक बढ़ने से तैयार माल की लागत काफी बढ़ गई है। अगर हम दाम नहीं बढ़ाएंगे तो घाटा होगा, और दाम बढ़ाने पर ग्राहक खरीदारी घटा रहे हैं।"
हर साल रक्षाबंधन पर मिठाइयों के भाव बढ़ जाते हैं, लेकिन इस बार शक्कर की तेजी ने त्योहार का बजट ही बदल दिया है। मिठास तो जरूरी है, इसलिए अब कम मात्रा में खरीदारी करनी पड़ रही है।"
बहरहाल, त्योहार की परंपरा और बहनों का प्यार अपनी जगह कायम है, लेकिन शक्कर के तीखे तेवरों ने रायसेन के मिठाई बाजार की रंगत पर इस बार निश्चित रूप से ब्रेक लगा दिया है।
    user_Rahul Rajoriya
    Rahul Rajoriya
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार और सरकार की जन नीतियों के विरोध में कांग्रेसियों ने पुतला दहन कर धरना दिया बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार और सरकार की जन नीतियों के विरोध में कांग्रेसियों ने मंगलवारा चौराहे पर पुतला दहन कर धरना दिया
    1
    बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार और सरकार की जन नीतियों के विरोध में कांग्रेसियों ने पुतला दहन कर धरना दिया
बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार और सरकार की जन नीतियों के विरोध में कांग्रेसियों ने मंगलवारा चौराहे पर पुतला दहन कर धरना दिया
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.