सीएम डॉ. मोहन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की अहम चर्चा, कहा- शुभेंदु के नेतृत्व में खिलेगा विकास का नया सूरज - *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया एमपी आने का निमंत्रण* - *शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की शिक्षा नीति पर चर्चा* - *प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल बढ़ेगा आगे* भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 मई को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नई दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से संगठन और सरकार को लेकर लंबी चर्चा की। सीएम डॉ. यादव ने उन्हें मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन ने भी मध्यप्रदेश सरकार के काम पर प्रसन्नता जाहिर की। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी प्रदेश का दौरा करने के लिए कहा। शिक्षा मंत्री प्रधान जून के पहले या दूसरे हफ्ते में भोपाल आ सकते हैं। इस बीच सीएम डॉ. यादव ने शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल के नेता चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शुभेंदु के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में विकास का नया सूरज उगेगा। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडीया से कहा कि मुझे इस बात का संतोष और आनंद है कि मध्यप्रदेश में सरकार बनने के बाद हमने कई जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ कई राष्ट्रीय मुद्दों पर बात की। हमारा राज्य बेहतर संगठन वाला प्रदेश है। हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ संगठन-सरकार की चर्चा की। उन्होंने हमारे कामकाज पर प्रसन्नता जाहिर की। हमने उन्हें प्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया है। भविष्य में हमारे प्रदेश में सिंहस्थ सहित कई बड़े आयोजन होने वाले हैं। इन आयोजनों में सरकार और संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। *पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे हमारे सांदीपनि विद्यालय* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम अगर शिक्षा नीति-2020 की बात करें, तो यह सबसे पहले मध्यप्रदेश में लागू हुई। हमारे सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे। हमने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को निमंत्रण दिया है कि वे दो दिन यहां दौरा करें। हमारे सांदीपनि विद्यालय देखें। हम चाहते हैं कि उच्च शिक्षा-तकनीकी शिक्षा सहित कई प्रकार के विषयों को लेकर मध्यप्रदेश सरकार भारत सरकार के साथ मिलकर काम करे। सीएम डॉ. यादव ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने उन्होंने आश्वस्त किया कि जून के फर्स्ट या सेकंड वीक में वे आएंगे। हम भारत सरकार के साथ उस दिशा में काम करना चाह रहे हैं, जिसमें शिक्षा को लेकर नए प्रयोग हों, युवाओं को गुणवत्ता और रोजगारपरक शिक्षा मिले, युवाओं को आज के समसामयिक विषयों में दक्ष करें। *कदम से कदम मिलाकर चलेगा बंगाल* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज ही बंगाल में विधायक दल ने नए नेता का चयन किया है। हमारा सौभाग्य है कि आजादी के 75 वर्ष में पश्चिम बंगाल में कमल खिला है और बंगाल में शुभेंदु अधिकारी विधायक दल के नेता चुन लिए गए हैं। शुभेंदु कल शपथ ग्रहण करेंगे। विधायक दल के पर्यवेक्षक के नाते गृह मंत्री अमित शाह स्वयं वहां उपस्थित हैं। बंगाल की जीत के बाद देशभर में प्रसन्नता का माहौल है। अब बंगाल में विकास का सूरज निकलेगा। उन्होंने कहा कि शुभेंदु के नेतृत्व में देश के बाकी राज्यों के साथ-साथ बंगाल भी कदम से कदम मिलाकर विकास करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। बंगाल देश के साथ विकास करने के लिए सदैव तत्पर रहा है, कांग्रेस-कम्युनिस्ट और टीएमसी ने बंगाल को बहुत पीछे धकेला है। लेकिन, अब इतिहास को पीछे छोड़ बंगाल आगे बढ़ेगा। मैं शुभेंदु अधिकारी और सारे मित्रों को बधाई देता हूं।

- सीएम डॉ. मोहन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की अहम चर्चा, कहा- शुभेंदु के नेतृत्व में खिलेगा विकास का नया सूरज - *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया एमपी आने का निमंत्रण* - *शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की शिक्षा नीति पर चर्चा* - *प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल बढ़ेगा आगे* भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 मई को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नई दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से संगठन और सरकार को लेकर लंबी चर्चा की। सीएम डॉ. यादव ने उन्हें मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन ने भी मध्यप्रदेश सरकार के काम पर प्रसन्नता जाहिर की। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी प्रदेश का दौरा करने के लिए कहा। शिक्षा मंत्री प्रधान जून के पहले या दूसरे हफ्ते में भोपाल आ सकते हैं। इस बीच सीएम डॉ. यादव ने शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल के नेता चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शुभेंदु के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में विकास का नया सूरज उगेगा। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडीया से कहा कि मुझे इस बात का संतोष और आनंद है कि मध्यप्रदेश में सरकार बनने के बाद हमने कई जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ कई राष्ट्रीय मुद्दों पर बात की। हमारा राज्य बेहतर संगठन वाला प्रदेश है। हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ संगठन-सरकार की चर्चा की। उन्होंने हमारे कामकाज पर प्रसन्नता जाहिर की। हमने उन्हें प्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया है। भविष्य में हमारे प्रदेश में सिंहस्थ सहित कई बड़े आयोजन होने वाले हैं। इन आयोजनों में सरकार और संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। *पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे हमारे सांदीपनि विद्यालय* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम अगर शिक्षा नीति-2020 की बात करें, तो यह सबसे पहले मध्यप्रदेश में लागू हुई। हमारे सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे। हमने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को निमंत्रण दिया है कि वे दो दिन यहां दौरा करें। हमारे सांदीपनि विद्यालय देखें। हम चाहते हैं कि उच्च शिक्षा-तकनीकी शिक्षा सहित कई प्रकार के विषयों को लेकर मध्यप्रदेश सरकार भारत सरकार के साथ मिलकर काम करे। सीएम डॉ. यादव ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने उन्होंने आश्वस्त किया कि जून के फर्स्ट या सेकंड वीक में वे आएंगे। हम भारत सरकार के साथ उस दिशा में काम करना चाह रहे हैं, जिसमें शिक्षा को लेकर नए प्रयोग हों, युवाओं को गुणवत्ता और रोजगारपरक शिक्षा मिले, युवाओं को आज के समसामयिक विषयों में दक्ष करें। *कदम से कदम मिलाकर चलेगा बंगाल* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज ही बंगाल में विधायक दल ने नए नेता का चयन किया है। हमारा सौभाग्य है कि आजादी के 75 वर्ष में पश्चिम बंगाल में कमल खिला है और बंगाल में शुभेंदु अधिकारी विधायक दल के नेता चुन लिए गए हैं। शुभेंदु कल शपथ ग्रहण करेंगे। विधायक दल के पर्यवेक्षक के नाते गृह मंत्री अमित शाह स्वयं वहां उपस्थित हैं। बंगाल की जीत के बाद देशभर में प्रसन्नता का माहौल है। अब बंगाल में विकास का सूरज निकलेगा। उन्होंने कहा कि शुभेंदु के नेतृत्व में देश के बाकी राज्यों के साथ-साथ बंगाल भी कदम से कदम मिलाकर विकास करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। बंगाल देश के साथ विकास करने के लिए सदैव तत्पर रहा है, कांग्रेस-कम्युनिस्ट और टीएमसी ने बंगाल को बहुत पीछे धकेला है। लेकिन, अब इतिहास को पीछे छोड़ बंगाल आगे बढ़ेगा। मैं शुभेंदु अधिकारी और सारे मित्रों को बधाई देता हूं।1
- Post by Bablu,Namdev1
- जमीन में बैठ रीवा कलेक्टर ने खत्म किया वीआईपी कल्चर, लोगों ने कहा वाह साहब!1
- रीवा जिले में चाकघाट-प्रयागराज हाईवे पर नारीबारी चौकी क्षेत्र के भरत नगर में एक बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। गलत दिशा से आ रही बस की वजह से हुई इस भीषण भिड़ंत में सभी यात्री सुरक्षित बच गए। हालांकि, इस घटना ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।1
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जा सके और लोगों को इनका लाभ मिल सके इस उद्देश्य से जमीनी हकीकत को परखने के लिए सकरवट गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणजनों से सीधे संवाद किया : कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जा सके और लोगों को इनका लाभ मिल सके इस उद्देश्य से जमीनी हकीकत को परखने के लिए सकरवट गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणजनों से सीधे संवाद किया : कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी1
- सुलमई नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी सुलमई नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र के सुलमई गांव स्थित नदी में सोमवार दोपहर एक अज्ञात पुरुष का शव उतराया मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की नजर नदी में शव पर पड़ी तो तत्काल इसकी सूचना करछना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भुंडा चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाया। प्रथम दृष्टया शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुट गई है।1
- Post by Bolti Divare1
- मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना अंतर्गत के बहुती सेंगर गांव में महिला की दर्दनाक हत्या से सनसनी। मऊगंज में सनसनीखेज हत्या, घर में बंधी मिली महिला की लाश 45 वर्षीय उमा सिंह का शव घर के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला। महिला के दोनों हाथ-पैर पीछे से बंधे मिले, मुँह में कपड़ा ठूंसा गया था। चेहरे और नाक को भी कपड़े से कसकर बांधा गया, हत्या बेहद क्रूर तरीके से किए जाने की आशंका। मृतिका घर में अकेली रहती थी, जिससे घटना और रहस्यमयी बनी। करीब 2 महीने पहले ही राजन सिंह नरैनी से हुई थी दूसरी शादी। सूचना मिलते ही SDOP सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मध्य प्रदेश पुलिस और FSL टीम मौके से जुटा रही अहम सबूत। और हर एंगल से जांच में जुटी। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत, गांव में भारी भीड़ जमा1