logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

BREAKING NEWS | कजरी में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल 🚨 BREAKING NEWS | कजरी में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के कजरी गांव के मुसहर टोले में दो युवकों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग दोनों युवकों को दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं। एक युवक ‘मत मारो’ की गुहार लगाता दिख रहा है, लेकिन पिटाई जारी रहती है। बताया जा रहा है कि राशन वितरण में कथित अनियमितता से जुड़ी खबर बनाए जाने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि कोटेदार और उसके समर्थकों को शक था कि दोनों युवकों ने पत्रकार को बुलाया था। मारपीट में एक युवक के सिर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित ने नौतनवां थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ⚠️ वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी। #Maharajganj #Nautanwa #Kajari #BreakingNews #MaharajganjNews #UPNews #ViralVideo #NewsUpdate #PublicMaharajganj #PublicMaharajganjNews #NautanwaNews #UttarPradesh #CrimeNews

21 hrs ago
user_PUBLIC MAHARAJGANJ
PUBLIC MAHARAJGANJ
महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

BREAKING NEWS | कजरी में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल 🚨 BREAKING NEWS | कजरी में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के कजरी गांव के मुसहर टोले में दो युवकों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग दोनों युवकों को दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं। एक युवक ‘मत मारो’ की गुहार लगाता दिख रहा है, लेकिन पिटाई जारी रहती है। बताया जा रहा है कि राशन वितरण में कथित अनियमितता से जुड़ी खबर बनाए जाने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि कोटेदार और उसके समर्थकों को शक था कि दोनों युवकों ने पत्रकार को बुलाया था। मारपीट में एक युवक के सिर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित ने नौतनवां थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ⚠️ वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी। #Maharajganj #Nautanwa #Kajari #BreakingNews #MaharajganjNews #UPNews #ViralVideo #NewsUpdate #PublicMaharajganj #PublicMaharajganjNews #NautanwaNews #UttarPradesh #CrimeNews

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महराजगंज के निचलौल क्षेत्र के गेड़हवा गांव में बाढ़ प्रभावित इलाके के निरीक्षण के दौरान डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की मानवीय तस्वीर सामने आई। महराजगंज के निचलौल क्षेत्र के गेड़हवा गांव में बाढ़ प्रभावित इलाके के निरीक्षण के दौरान डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की मानवीय तस्वीर सामने आई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक मासूम बच्चे को गोद में उठाकर चॉकलेट दी, जिससे बाढ़ के मुश्किल माहौल में बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया और बाढ़ के पानी में निकलने वाले जहरीले जीव-जंतुओं से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया।
    1
    महराजगंज के निचलौल क्षेत्र के गेड़हवा गांव में बाढ़ प्रभावित इलाके के निरीक्षण के दौरान डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की मानवीय तस्वीर सामने आई।
महराजगंज के निचलौल क्षेत्र के गेड़हवा गांव में बाढ़ प्रभावित इलाके के निरीक्षण के दौरान डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की मानवीय तस्वीर सामने आई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक मासूम बच्चे को गोद में उठाकर चॉकलेट दी, जिससे बाढ़ के मुश्किल माहौल में बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया और बाढ़ के पानी में निकलने वाले जहरीले जीव-जंतुओं से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया।
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Local Politician महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • सेवा संकल्प अभियान में उमड़ा जनसैलाब, विषम परिस्थितियों के बावजूद पहुंचे हजारो लोग 🚨 महराजगंज ब्रेकिंग | सेवा संकल्प अभियान में उमड़ा जनसैलाब, विषम परिस्थितियों के बावजूद पहुंचे हजारो लोग 📍 फरेंदा। अंबेडकर तिराहे के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 🌧️ विषम परिस्थितियों के बावजूद कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चौधरी शिवेन्द्र सिंह शामिल हुए, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 🎙️ राज्यमंत्री चौधरी शिवेन्द्र सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख किया। वहीं आयोजकों ने सेवा संकल्प अभियान के जरिए समाज के अंतिम पायदान तक सेवा और जनकल्याण की भावना पहुंचाने की बात कही। 📸 फरेंदा में कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी चर्चा में रही। Public maharajganj #PublicMaharajganj #Maharajganj #Farrenda #Farenda #SevaSankalpAbhiyan #ChaudharyShivendraSingh #RajeshJaiswal #PMModi #NarendraModi #MaharajganjNews #UPNews #BreakingNews #NewsUpdate #LatestNews #ViralNews #Anganwadi #जनसेवा #जनकल्याण #फरेंदा #महराजगंज
    1
    सेवा संकल्प अभियान में उमड़ा जनसैलाब, विषम परिस्थितियों के बावजूद पहुंचे हजारो लोग
🚨 महराजगंज ब्रेकिंग | सेवा संकल्प अभियान में उमड़ा जनसैलाब, विषम परिस्थितियों के बावजूद पहुंचे हजारो लोग
📍 फरेंदा। अंबेडकर तिराहे के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
🌧️ विषम परिस्थितियों के बावजूद कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चौधरी शिवेन्द्र सिंह शामिल हुए, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
🎙️ राज्यमंत्री चौधरी शिवेन्द्र सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख किया। वहीं आयोजकों ने सेवा संकल्प अभियान के जरिए समाज के अंतिम पायदान तक सेवा और जनकल्याण की भावना पहुंचाने की बात कही।
📸 फरेंदा में कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी चर्चा में रही।
Public maharajganj 
#PublicMaharajganj #Maharajganj #Farrenda #Farenda #SevaSankalpAbhiyan #ChaudharyShivendraSingh #RajeshJaiswal #PMModi #NarendraModi #MaharajganjNews #UPNews #BreakingNews #NewsUpdate #LatestNews #ViralNews #Anganwadi #जनसेवा #जनकल्याण #फरेंदा #महराजगंज
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रोहिणी नदी का जलस्तर बढ़ा, DM ने जर्दी-डोमरा बांध का किया निरीक्षण महराजगंज।* लगातार हो रही भारी बारिश के बाद जिले में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने जर्दी-डोमरा बांध और रोहिणी नदी क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। रोहिणी नदी में पानी बढ़ने के कारण डीएम मौके पर बांध तक नहीं पहुंच सके और बाढ़ चौकी से ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने और अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बांध के संवेदनशील हिस्सों की नियमित जांच की जाए। जहां भी रेनकट या कटान की आशंका हो, वहां तत्काल सुरक्षात्मक कार्य कराया जाए। बाढ़ की स्थिति बनने पर राहत और बचाव के लिए टीमें तैयार रहें। वहीं भारी बारिश के बाद जर्दी-डोमरा बांध पर रेनकट और क्षतिग्रस्त हिस्सों को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश जारी रही और नदी का जलस्तर और बढ़ा तो बांध को खतरा हो सकता है। ग्रामीणों ने संवेदनशील हिस्सों की तत्काल मरम्मत की मांग की है। प्रशासन ने सिंचाई विभाग को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जलस्तर में आगे बढ़ोतरी के अनुसार आवश्यक कदम उठाने की तैयारी है।
    2
    रोहिणी नदी का जलस्तर बढ़ा, DM ने जर्दी-डोमरा बांध का किया निरीक्षण
महराजगंज।* लगातार हो रही भारी बारिश के बाद जिले में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने जर्दी-डोमरा बांध और रोहिणी नदी क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।
रोहिणी नदी में पानी बढ़ने के कारण डीएम मौके पर बांध तक नहीं पहुंच सके और बाढ़ चौकी से ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने और अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि बांध के संवेदनशील हिस्सों की नियमित जांच की जाए। जहां भी रेनकट या कटान की आशंका हो, वहां तत्काल सुरक्षात्मक कार्य कराया जाए। बाढ़ की स्थिति बनने पर राहत और बचाव के लिए टीमें तैयार रहें।
वहीं भारी बारिश के बाद जर्दी-डोमरा बांध पर रेनकट और क्षतिग्रस्त हिस्सों को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश जारी रही और नदी का जलस्तर और बढ़ा तो बांध को खतरा हो सकता है। ग्रामीणों ने संवेदनशील हिस्सों की तत्काल मरम्मत की मांग की है।
प्रशासन ने सिंचाई विभाग को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जलस्तर में आगे बढ़ोतरी के अनुसार आवश्यक कदम उठाने की तैयारी है।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ठूठीबारी:लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी में घुसा बाढ़ का पानी, पूरा चौकी परिसर जलमग्न लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी में घुसा बाढ़ का पानी, पूरा चौकी परिसर जलमग्न महराजगंज के ठूठीबारी क्षेत्र से बाढ़ की गंभीर तस्वीरें सामने आई हैं। लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी में बाढ़ का पानी घुस गया है। पूरा चौकी परिसर पानी से जलमग्न नजर आ रहा है। चौकी परिसर में पानी भरने से पुलिसकर्मियों के सामने भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। तस्वीरें महराजगंज जिले के ठूठीबारी क्षेत्र की हैं, जहां लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी बाढ़ के पानी से घिर गई है। चौकी परिसर में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। बाढ़ का पानी पुलिस चौकी के अंदर तक पहुंच चुका है। ग्राउंड जीरो की तस्वीरें साफ बता रही हैं कि इलाके में जलभराव की स्थिति कितनी गंभीर है। पुलिस चौकी परिसर पूरी तरह पानी से जलमग्न दिखाई दे रहा है। ऐसे हालात में पुलिसकर्मियों के सामने चौकी की व्यवस्था संभालने के साथ-साथ आसपास के लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चुनौती बनी हुई है। फिलहाल लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी की तस्वीरें बाढ़ की स्थिति की गंभीरता को सामने ला रही हैं। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रभावित इलाकों में लोगों की सुरक्षा और सुचारु आवागमन बड़ी चुनौती बन सकता है।
    1
    ठूठीबारी:लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी में घुसा बाढ़ का पानी, पूरा चौकी परिसर जलमग्न
लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी में घुसा बाढ़ का पानी, पूरा चौकी परिसर जलमग्न
महराजगंज के ठूठीबारी क्षेत्र से बाढ़ की गंभीर तस्वीरें सामने आई हैं। लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी में बाढ़ का पानी घुस गया है। पूरा चौकी परिसर पानी से जलमग्न नजर आ रहा है। चौकी परिसर में पानी भरने से पुलिसकर्मियों के सामने भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। 
तस्वीरें महराजगंज जिले के ठूठीबारी क्षेत्र की हैं, जहां लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी बाढ़ के पानी से घिर गई है। चौकी परिसर में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। बाढ़ का पानी पुलिस चौकी के अंदर तक पहुंच चुका है।
ग्राउंड जीरो की तस्वीरें साफ बता रही हैं कि इलाके में जलभराव की स्थिति कितनी गंभीर है। पुलिस चौकी परिसर पूरी तरह पानी से जलमग्न दिखाई दे रहा है। ऐसे हालात में पुलिसकर्मियों के सामने चौकी की व्यवस्था संभालने के साथ-साथ आसपास के लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चुनौती बनी हुई है।
फिलहाल लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी की तस्वीरें बाढ़ की स्थिति की गंभीरता को सामने ला रही हैं। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रभावित इलाकों में लोगों की सुरक्षा और सुचारु आवागमन बड़ी चुनौती बन सकता है।
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पेड़ गिरने से दों लोगों की हुई,, #maharaganj #weather #SDM #CMYogiAdityanath #vairalvideo #NewsUpdate #highlight #vairalreels #paniyra
    1
    पेड़ गिरने से दों लोगों की हुई,,

#maharaganj 
#weather 
#SDM 
#CMYogiAdityanath 
#vairalvideo 
#NewsUpdate 
#highlight 
#vairalreels 
#paniyra
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कच्चा मकान गिरने से 59 वर्षीय महिला की दबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के जिगिनिहा गांव में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिरने से मलबे में दबकर 59 वर्षीय कुसुमी देवी की मौत हो गई। हादसे के समय उनके पति भी पास में सो रहे थे, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। परिजनों के मुताबिक परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मृतका के दो बेटे हैं, जिनमें से एक की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि दूसरा अपने ससुराल में रहता है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बताया गया कि मृतका के पति का करीब चार महीने पहले सड़क हादसे में पैर टूट गया था। मकान गिरने की सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    कच्चा मकान गिरने से 59 वर्षीय महिला की दबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के जिगिनिहा गांव में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिरने से मलबे में दबकर 59 वर्षीय कुसुमी देवी की मौत हो गई। हादसे के समय उनके पति भी पास में सो रहे थे, लेकिन वह बाल-बाल बच गए।
परिजनों के मुताबिक परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मृतका के दो बेटे हैं, जिनमें से एक की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि दूसरा अपने ससुराल में रहता है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बताया गया कि मृतका के पति का करीब चार महीने पहले सड़क हादसे में पैर टूट गया था।
मकान गिरने की सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_DD INDIA NEWS
    DD INDIA NEWS
    Voice of people फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • नगरपालिका पडरौना में सुनी गई ‘मन की बात’, स्वच्छता और नशामुक्ति का लिया संकल्प पडरौना, कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का रविवार को नगरपालिका परिषद पडरौना में लाइव प्रसारण किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तकालय के विद्यार्थियों, नगरपालिका कर्मियों एवं अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी, सामाजिक जिम्मेदारी और देशहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ, देश की सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति तथा जनगणना में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का उल्लेख किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए चल रहे नशा मुक्त युवा अभियान का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज के विभिन्न वर्गों को सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करने का माध्यम है। उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति जैसे अभियानों में जनभागीदारी बढ़ाने की अपील की। अध्यक्ष ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा ही संकल्प’ सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के अलावा शिव मद्धेशिया, अनिल पाण्डेय, गौरव रौनियार, मनीष पाठक, अभय मारोदिया, मित्युंजय दीक्षित, आदर्श जायसवाल, भाष्कर शर्मा, आकाश पाण्डेय, सन्नी मिश्रा, धर्मेंद्र मद्धेशिया, राजेश कुशवाहा, पिंटू साह, कुंदन सिंह, आकाश वर्मा, संदीप गुप्ता, पंकज सिंह, राहुल गुप्ता, सचिन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    नगरपालिका पडरौना में सुनी गई ‘मन की बात’, स्वच्छता और नशामुक्ति का लिया संकल्प

 पडरौना, कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का रविवार को नगरपालिका परिषद पडरौना में लाइव प्रसारण किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तकालय के विद्यार्थियों, नगरपालिका कर्मियों एवं अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी, सामाजिक जिम्मेदारी और देशहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ, देश की सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति तथा जनगणना में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का उल्लेख किया।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए चल रहे नशा मुक्त युवा अभियान का भी उल्लेख किया।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज के विभिन्न वर्गों को सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करने का माध्यम है। उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति जैसे अभियानों में जनभागीदारी बढ़ाने की अपील की।
अध्यक्ष ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा ही संकल्प’ सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के अलावा शिव मद्धेशिया, अनिल पाण्डेय, गौरव रौनियार, मनीष पाठक, अभय मारोदिया, मित्युंजय दीक्षित, आदर्श जायसवाल, भाष्कर शर्मा, आकाश पाण्डेय, सन्नी मिश्रा, धर्मेंद्र मद्धेशिया, राजेश कुशवाहा, पिंटू साह, कुंदन सिंह, आकाश वर्मा, संदीप गुप्ता, पंकज सिंह, राहुल गुप्ता, सचिन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_राजेश पाण्डेय
    राजेश पाण्डेय
    Court reporter कप्तानगंज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • महराजगंज/नौतनवा। नौतनवा थाना क्षेत्र के कजरी ग्राम सभा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महराजगंज/नौतनवा। नौतनवा थाना क्षेत्र के कजरी ग्राम सभा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मारपीट का दृश्य दिखाई दे रहा है। इस मामले में ग्रामीणों ने कोटेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उनसे फिंगर लगवाने के बावजूद राशन नहीं दिया गया। शिकायत की जानकारी मिलने के बाद कोटेदार कथित तौर पर अपने सहयोगियों के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंच गया और शिकायतकर्ताओं के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि मारपीट में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई। उसका उपचार कराया गया और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह पूरा मामला महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र स्थित कजरी ग्राम सभा का बताया जा रहा है। नोट: वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस और संबंधित विभाग की आधिकारिक कार्रवाई या बयान आने पर स्थिति और स्पष्ट होगी।
    1
    महराजगंज/नौतनवा। नौतनवा थाना क्षेत्र के कजरी ग्राम सभा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
महराजगंज/नौतनवा। नौतनवा थाना क्षेत्र के कजरी ग्राम सभा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मारपीट का दृश्य दिखाई दे रहा है। इस मामले में ग्रामीणों ने कोटेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि उनसे फिंगर लगवाने के बावजूद राशन नहीं दिया गया। शिकायत की जानकारी मिलने के बाद कोटेदार कथित तौर पर अपने सहयोगियों के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंच गया और शिकायतकर्ताओं के साथ मारपीट की।
बताया जा रहा है कि मारपीट में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई। उसका उपचार कराया गया और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
यह पूरा मामला महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र स्थित कजरी ग्राम सभा का बताया जा रहा है।
नोट: वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस और संबंधित विभाग की आधिकारिक कार्रवाई या बयान आने पर स्थिति और स्पष्ट होगी।
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Local Politician महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.