नगरपालिका पडरौना में सुनी गई ‘मन की बात’, स्वच्छता और नशामुक्ति का लिया संकल्प पडरौना, कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का रविवार को नगरपालिका परिषद पडरौना में लाइव प्रसारण किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तकालय के विद्यार्थियों, नगरपालिका कर्मियों एवं अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी, सामाजिक जिम्मेदारी और देशहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ, देश की सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति तथा जनगणना में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का उल्लेख किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए चल रहे नशा मुक्त युवा अभियान का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज के विभिन्न वर्गों को सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करने का माध्यम है। उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति जैसे अभियानों में जनभागीदारी बढ़ाने की अपील की। अध्यक्ष ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा ही संकल्प’ सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के अलावा शिव मद्धेशिया, अनिल पाण्डेय, गौरव रौनियार, मनीष पाठक, अभय मारोदिया, मित्युंजय दीक्षित, आदर्श जायसवाल, भाष्कर शर्मा, आकाश पाण्डेय, सन्नी मिश्रा, धर्मेंद्र मद्धेशिया, राजेश कुशवाहा, पिंटू साह, कुंदन सिंह, आकाश वर्मा, संदीप गुप्ता, पंकज सिंह, राहुल गुप्ता, सचिन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नगरपालिका पडरौना में सुनी गई ‘मन की बात’, स्वच्छता और नशामुक्ति का लिया संकल्प पडरौना, कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का रविवार को नगरपालिका परिषद पडरौना में लाइव प्रसारण किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तकालय के विद्यार्थियों, नगरपालिका कर्मियों एवं अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी, सामाजिक जिम्मेदारी और देशहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ, देश की सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति तथा जनगणना में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का उल्लेख किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए चल रहे नशा मुक्त युवा अभियान का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज के विभिन्न वर्गों को सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करने का माध्यम है। उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति जैसे अभियानों में जनभागीदारी बढ़ाने की अपील की। अध्यक्ष ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा ही संकल्प’ सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के अलावा शिव मद्धेशिया, अनिल पाण्डेय, गौरव रौनियार, मनीष पाठक, अभय मारोदिया, मित्युंजय दीक्षित, आदर्श जायसवाल, भाष्कर शर्मा, आकाश पाण्डेय, सन्नी मिश्रा, धर्मेंद्र मद्धेशिया, राजेश कुशवाहा, पिंटू साह, कुंदन सिंह, आकाश वर्मा, संदीप गुप्ता, पंकज सिंह, राहुल गुप्ता, सचिन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
- नगरपालिका पडरौना में सुनी गई ‘मन की बात’, स्वच्छता और नशामुक्ति का लिया संकल्प पडरौना, कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का रविवार को नगरपालिका परिषद पडरौना में लाइव प्रसारण किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तकालय के विद्यार्थियों, नगरपालिका कर्मियों एवं अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी, सामाजिक जिम्मेदारी और देशहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ, देश की सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति तथा जनगणना में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का उल्लेख किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए चल रहे नशा मुक्त युवा अभियान का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज के विभिन्न वर्गों को सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करने का माध्यम है। उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति जैसे अभियानों में जनभागीदारी बढ़ाने की अपील की। अध्यक्ष ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा ही संकल्प’ सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल के अलावा शिव मद्धेशिया, अनिल पाण्डेय, गौरव रौनियार, मनीष पाठक, अभय मारोदिया, मित्युंजय दीक्षित, आदर्श जायसवाल, भाष्कर शर्मा, आकाश पाण्डेय, सन्नी मिश्रा, धर्मेंद्र मद्धेशिया, राजेश कुशवाहा, पिंटू साह, कुंदन सिंह, आकाश वर्मा, संदीप गुप्ता, पंकज सिंह, राहुल गुप्ता, सचिन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- महराजगंज के निचलौल क्षेत्र के गेड़हवा गांव में बाढ़ प्रभावित इलाके के निरीक्षण के दौरान डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की मानवीय तस्वीर सामने आई। महराजगंज के निचलौल क्षेत्र के गेड़हवा गांव में बाढ़ प्रभावित इलाके के निरीक्षण के दौरान डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की मानवीय तस्वीर सामने आई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक मासूम बच्चे को गोद में उठाकर चॉकलेट दी, जिससे बाढ़ के मुश्किल माहौल में बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया और बाढ़ के पानी में निकलने वाले जहरीले जीव-जंतुओं से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया।1
- सेवा संकल्प अभियान में उमड़ा जनसैलाब, विषम परिस्थितियों के बावजूद पहुंचे हजारो लोग 🚨 महराजगंज ब्रेकिंग | सेवा संकल्प अभियान में उमड़ा जनसैलाब, विषम परिस्थितियों के बावजूद पहुंचे हजारो लोग 📍 फरेंदा। अंबेडकर तिराहे के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 🌧️ विषम परिस्थितियों के बावजूद कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चौधरी शिवेन्द्र सिंह शामिल हुए, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 🎙️ राज्यमंत्री चौधरी शिवेन्द्र सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख किया। वहीं आयोजकों ने सेवा संकल्प अभियान के जरिए समाज के अंतिम पायदान तक सेवा और जनकल्याण की भावना पहुंचाने की बात कही। 📸 फरेंदा में कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी चर्चा में रही। Public maharajganj #PublicMaharajganj #Maharajganj #Farrenda #Farenda #SevaSankalpAbhiyan #ChaudharyShivendraSingh #RajeshJaiswal #PMModi #NarendraModi #MaharajganjNews #UPNews #BreakingNews #NewsUpdate #LatestNews #ViralNews #Anganwadi #जनसेवा #जनकल्याण #फरेंदा #महराजगंज1
- रोहिणी नदी का जलस्तर बढ़ा, DM ने जर्दी-डोमरा बांध का किया निरीक्षण महराजगंज।* लगातार हो रही भारी बारिश के बाद जिले में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने जर्दी-डोमरा बांध और रोहिणी नदी क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। रोहिणी नदी में पानी बढ़ने के कारण डीएम मौके पर बांध तक नहीं पहुंच सके और बाढ़ चौकी से ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने और अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बांध के संवेदनशील हिस्सों की नियमित जांच की जाए। जहां भी रेनकट या कटान की आशंका हो, वहां तत्काल सुरक्षात्मक कार्य कराया जाए। बाढ़ की स्थिति बनने पर राहत और बचाव के लिए टीमें तैयार रहें। वहीं भारी बारिश के बाद जर्दी-डोमरा बांध पर रेनकट और क्षतिग्रस्त हिस्सों को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश जारी रही और नदी का जलस्तर और बढ़ा तो बांध को खतरा हो सकता है। ग्रामीणों ने संवेदनशील हिस्सों की तत्काल मरम्मत की मांग की है। प्रशासन ने सिंचाई विभाग को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जलस्तर में आगे बढ़ोतरी के अनुसार आवश्यक कदम उठाने की तैयारी है।2
- दुदही में बड़ा विकास कार्य! प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण, जानिए क्या मिली सुविधाएं1
- *नरायणी नदी का जलस्तर बढ़ने से गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानी, डीएम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण* कुशीनगर,*नरायणी नदी का जलस्तर बढ़ने से गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानी, डीएम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण* नेपाल में पिछले तीन दिनों से हो रही छिटपुट बारिश तथा नेपाल से गंडक (नरायणी) नदी में पानी छोड़े जाने के कारण जनपद के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नदी के बढ़ते जलस्तर से हरिहरपुर, मरचहवा, शिवपुर, महदेवा, सालिकपुर सहित आसपास के गांव प्रभावित हुए हैं। स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया तथा छितौनी तटबंध एवं विरभार ठोकर का निरीक्षण कर तटबंधों की सुरक्षा एवं नदी के बढ़ते जलस्तर की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से बाढ़ की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। *सुबह 6:35 बजे छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक पानी जनपद की सीमा के पास पहुंच रहा : डीएम* जिलाधिकारी संजय चौहान ने बताया कि पिछले तीन दिनों से छिटपुट बारिश हो रही है। एक साथ अधिक वर्षा होने के कारण निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। सीमावर्ती जनपद होने के कारण नेपाल से भी गंडक नदी, जिसे नेपाल में नारायणी नदी के नाम से जाना जाता है, में समय-समय पर बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 6:35 बजे लगभग 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जो अब लगभग जनपद की सीमा के पास से गुजर रहा है। डीएम ने बताया कि वर्तमान में दो गांवों के लगभग 1400 परिवार प्रभावित हैं। गांवों में जाने वाले मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। लगभग 600 परिवारों को बाढ़ चौकी के पास तटबंध पर सुरक्षित रूप से शिफ्ट किया गया है। उनके लिए भोजन एवं रहने की व्यवस्था की गई है तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप भी लगाया गया है। पीएसी की फ्लड वाहिनी एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर तैनात है। राजस्व, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी व्यक्ति को जनहानि अथवा पशुहानि का सामना न करना पड़े। आवश्यकता के अनुसार समय से हरसंभव राहत उपलब्ध कराई जा रही है। *तटबंधों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश* डीएम ने छितौनी तटबंध एवं विरभार ठोकर के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तटबंधों एवं संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी की जाए। कहीं भी कटान, रिसाव अथवा क्षति की स्थिति दिखाई देने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। प्रभावित गांवों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की व्यवस्था पूरी तरह तैयार रखी जाए। *प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार रखी जा रही नजर* नरायणी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन द्वारा प्रभावित गांवों एवं संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। नदी के जलस्तर में होने वाले उतार-चढ़ाव की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव की कार्रवाई की जा सके। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की गई है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।3
- 👉 पडरौना में व्यापारियों की आवाज बना पूर्वांचल व्यापार मंडल, यूपीआई टैक्स को लेकर सरकार पर साधा निशाना ✍️ आई कैन न्यूज / पडरौना l पडरौना में करीब चार व्यापार मंडल सक्रिय हैं। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि पूरे जनपद कुशीनगर में कितने व्यापार मंडल होंगे और उत्तर प्रदेश में इनकी संख्या कितनी होगी? अलग-अलग संगठनों के बीच पडरौना का पूर्वांचल व्यापार मंडल पिछले कुछ समय से व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर अधिकारियों के कार्यालय तक आवाज उठाने वाले पूर्वांचल व्यापार मंडल ने हाल ही में यूपीआई लेनदेन पर टैक्स लगाए जाने की आशंका/विरोध को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा कि व्यापारियों और आम जनता पर लगातार बढ़ते करों का बोझ चिंता का विषय है। राजेश सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से करों के संबंध में लिए गए विभिन्न फैसलों से व्यापारी वर्ग और आम जनता पर आर्थिक दबाव बढ़ा है। उनका कहना है कि यदि नए-नए करों का बोझ लगातार बढ़ता रहा तो इसका सीधा असर छोटे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी केवल सरकार की नीतियों के लाभार्थी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भूमिका निभाने वाला महत्वपूर्ण वर्ग भी है। व्यापारी सरकार बनाने में योगदान देता है तो लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता परिवर्तन का अधिकार भी जनता के पास है। पूर्वांचल व्यापार मंडल की ओर से राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर यूपीआई टैक्स के प्रस्ताव का विरोध दर्ज कराया गया। संगठन ने केंद्र सरकार से मांग की कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की नीति के बीच आम जनता और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाले किसी भी कदम पर पुनर्विचार किया जाए। राजेश सैनी ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार जनता द्वारा चुनी जाती है और उसका दायित्व जनता के हितों का ध्यान रखना है। उन्होंने कहा कि देश का आम नागरिक बेरोजगारी, शिक्षा, चिकित्सा और महंगाई जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे समय में करों का अतिरिक्त बोझ बढ़ाना आम जनता और व्यापारियों के हित में नहीं होगा। उन्होंने सरकार से व्यापारियों और आम जनता की आर्थिक परेशानियों को समझने तथा नीतियां बनाते समय उनके हितों को प्राथमिकता देने की अपील की।1
- महराजगंज/नौतनवा। नौतनवा थाना क्षेत्र के कजरी ग्राम सभा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महराजगंज/नौतनवा। नौतनवा थाना क्षेत्र के कजरी ग्राम सभा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मारपीट का दृश्य दिखाई दे रहा है। इस मामले में ग्रामीणों ने कोटेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उनसे फिंगर लगवाने के बावजूद राशन नहीं दिया गया। शिकायत की जानकारी मिलने के बाद कोटेदार कथित तौर पर अपने सहयोगियों के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंच गया और शिकायतकर्ताओं के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि मारपीट में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई। उसका उपचार कराया गया और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह पूरा मामला महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र स्थित कजरी ग्राम सभा का बताया जा रहा है। नोट: वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस और संबंधित विभाग की आधिकारिक कार्रवाई या बयान आने पर स्थिति और स्पष्ट होगी।1