Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुसरीघरारी में NH 28 पर,हायवा-बस की जोरदार टक्कर, 3 लोग घायल समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर मुख्य मार्ग पर हायवा और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि टक्कर के बाद हायवा करीब 200 मीटर दूर जाकर रुका।
Anil shriwastav
मुसरीघरारी में NH 28 पर,हायवा-बस की जोरदार टक्कर, 3 लोग घायल समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर मुख्य मार्ग पर हायवा और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि टक्कर के बाद हायवा करीब 200 मीटर दूर जाकर रुका।
More news from बिहार and nearby areas
- समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र में, डिजे पर गाना को लेकर, दो माह पूर्व हुए हत्या में, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजन हुए आक्रोशित.1
- Post by Rajkumar Paswan1
- 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम समस्तीपुर । वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर पंचायत के वार्ड संख्या-6 में सोमवार को निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर खानपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के कानूविशनपुर पंचायत के रैनी के वार्ड -15 निवासी आनंदू महतो के 55 वर्षीय पुत्र राम प्रताप के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, सतमलपुर वार्ड संख्या-4 निवासी फूल हसन, पिता मोहम्मद फर्जन के निर्माणाधीन मकान में सोमवार को राम प्रताप मजदूरी करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मकान के समीप से 11 हजार वोल्ट का बिजली तार गुजर रहा था, जो काफी नीचे झूल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान मजदूर अचानक विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों के साथ-साथ वारिसनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद आक्रोशित परिजन एवं स्थानीय लोगों ने शव के साथ खानपुर-समस्तीपुर मार्ग को जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया।घटना की सूचना मिलने पर वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा,पुलिस पदाधिकारी आजाद खान घटना स्थल पर पहुंचे । पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और अपने स्तर से जांच-पड़ताल शुरू कर दी।पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के समझाने-बुझाने के बाद जाम समाप्त किया गया ,घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।1
- शाहपुर पटोरी के शिक्षा इतिहास में सबसे बड़ी कामयाबी! 25 नंबर ढाला के पास स्थित 'BBR एजुकेशन' (भारत भूषण सर क्लासेस) ने रचा नया कीर्तिमान! एक ही परिवार के तीन बच्चों ने देश और राज्य की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता का परचम लहराकर पूरे समस्तीपुर जिले का नाम रोशन किया है। यह शानदार सफलता भारत भूषण सर (रेलवे मेल सर्विस) के बच्चों ने हासिल की है, जो स्वयं एक Amazon Best-Selling Author भी हैं।🎉 'BBR एजुकेशन' परिवार की ट्रिपल ऐतिहासिक सफलता:बड़ी बेटी: BPSC +2 शिक्षक परीक्षा में Maths (गणित) विषय से शानदार सफलता!बड़ा बेटा (अनुराग विक्रम): देश की सबसे प्रतिष्ठित KVS PRT परीक्षा में चयन!छोटा बेटा: रेलवे मेल सर्विस (RMS) में सरकारी पद पर चयनित!जिस संस्थान के मार्गदर्शक और गुरुओं के अपने बच्चे देश की शीर्ष परीक्षाओं में टॉपर बन रहे हैं, वहां आपके बच्चों का भविष्य कितना सुरक्षित और उज्जवल होगा, इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं!📚 BBR एजुकेशन: सत्र 2026-2027 के लिए नामांकन शुरू!यदि आप भी अपने बच्चों को भविष्य का अधिकारी, शिक्षक या टॉपर बनाना चाहते हैं, तो आज ही पटोरी के नंबर-1 संस्थान में दाखिला कराएं:कक्षाएं: Class 1 से 10th तक (सभी विषयों की मुकम्मल तैयारी)विशेषज्ञता: CBSE और बिहार बोर्ड (BSEB) दोनों माध्यमों के लिए सर्वश्रेष्ठ पढ़ाई।गणित का जादू: BPSC +2 शिक्षक (Maths) के मार्गदर्शन में गणित का विशेष बेस कोर्स।🌟 हमारी मुख्य विशेषताएं:🎯 हर हफ्ते चैप्टर-वाइज टेस्ट और प्रोग्रेस रिपोर्ट।🧠 रटने की जगह कॉन्सेप्ट को आसानी से समझाने पर जोर।📉 कमजोर छात्रों के लिए विशेष बैकअप और डाउट क्लासेस।📢 सीटें बेहद सीमित हैं! सफलता की इस गूंज के बाद नामांकन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। अपने बच्चे के सुनहरे भविष्य की सीट आज ही बुक करें!📍 पता: 25 नंबर ढाला के पास, शाहपुर पटोरी, समस्तीपुर (बिहार)4
- मोकामा में दशकर्म में गंगा स्नान करने गया छात्र डूबा, झाझा झाझा निवासी चंद्र किशोर प्रसाद यादव अपने साले सिंटू कुमार के साथ दशकर्म में शामिल होने मोकामा घाट गंगा स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान सिंटू कुमार गंगा में डूब गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया और इलाज के लिए मोकामा ट्रामा सेंटर ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि ट्रामा सेंटर में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। वहां मौजूद GNM ने जांच के बाद सिंटू कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मोकामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुये परिजनों के सुपुर्द कर दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।1
- *4 श्रम कोड वापस लेने व किसानों की मांगों को लेकर समस्तीपुर समाहरणालय पर प्रदर्शन* *ऐक्टू–किसान महासभा ने चेताया, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा तेज*1
- पटोरी थाना क्षेत्र में अवैध कारोबारी के घर से पुलिस की बड़ी कार्रवाई में भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद। पटोरी थाना क्षेत्र में अवैध कारोबारी के घर से पुलिस की बड़ी कार्रवाई में भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद। क्षेत्र के अवैध कारोबारियों में मची हड़कंप । मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के अशरफपुर सुपौल गाँव में , मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर लगभग लाखों रुपये के मादक पदार्थ सहित अन्य कई सामानों को बरामद किया है । यह कार्रवाई अशरफपुर सुपौल गांव निवासी प्रमोद साह के घर की बताई जा रही है। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है है कि प्रमोद साह इसी कारोबार के दम पर अकूत सम्पति का मालिक बन बैठा है | कहा तो यहाँ तक जाता है कि उक्त कारोबारी का नेटवर्क, इलाके समेत पूरे बिहार में ही नहीं बल्कि देश के पूर्वोतर राज्य समेत यूपी, झारखण्ड, दिल्ली आदि राज्यों तक फैला हुआ है । इतना ही नही वह केवल नशा पदार्थ का ही कारोबार करता है बल्कि सूत्रों की माने तो वह अन्य कई अवैध कार्यों को संगठित गिरोह के माध्यम से कई घटनाओं का अंजाम दिया है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि हाल ही में उक्त गाँव के एक घर में हुई चोरी की बड़ी घटना का अंजाम देने में भी, उसी गिरोह का हाथ हो सकता है | उक्त छापेमारी के दौरान उक्त घर के सभी पुरुष फरार बताये गये है, वही पुलिस उक्त घर की 2 महिलाओं को उक्त कारोबार में सहयोग देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने नशीला पदार्थ के अलावे घर में लगे 3 बाइक को भी बरामद किया है । पुलिस उक्त मामले में फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ बोलने से अभी परहेज कर रही है, जबकि इस मामले में अवैध कारोबारियों के नेटवर्क की जानकारी में जुट गई है |1