Shuru
Apke Nagar Ki App…
वीरू वाल्मीकि के हत्यारे को अगर जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो भीम आर्मी लगी बड़ा एक्शन!!! #bhimarmy #video #veeruvalmiki #reelsinstagram #jaibhim वीरू वाल्मीकि के हत्यारे को अगर जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो भीम आर्मी लगी बड़ा एक्शन!!! #bhimarmy #video #veeruvalmiki #reelsinstagram #jaibhim
Rajkapur
वीरू वाल्मीकि के हत्यारे को अगर जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो भीम आर्मी लगी बड़ा एक्शन!!! #bhimarmy #video #veeruvalmiki #reelsinstagram #jaibhim वीरू वाल्मीकि के हत्यारे को अगर जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो भीम आर्मी लगी बड़ा एक्शन!!! #bhimarmy #video #veeruvalmiki #reelsinstagram #jaibhim
More news from Vidisha and nearby areas
- माननीय प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुनील कुमार चित्तौड़ जी ने सभी साथियों से अपील की है कि मंडल दिवस के अवसर पर आयोजित मंडल चेतना आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कल अधिक से अधिक संख्या में पहुँचें। इस आंदोलन में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद जी स्वयं उपस्थित रहेंगे। 🕙 समय: प्रातः 10:00 बजे 📍 स्थान: ईको गार्डन, लखनऊ आइए, अपने अधिकारों, सम्मान और सामाजिक न्याय की आवाज़ को बुलंद करें। आपकी उपस्थिति ही इस आंदोलन की ताकत है। जय भीम! जय संविधान! आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ज़िंदाबाद! माननीय प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुनील कुमार चित्तौड़ जी ने सभी साथियों से अपील की है कि मंडल दिवस के अवसर पर आयोजित मंडल चेतना आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कल अधिक से अधिक संख्या में पहुँचें। इस आंदोलन में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद जी स्वयं उपस्थित रहेंगे। 🕙 समय: प्रातः 10:00 बजे 📍 स्थान: ईको गार्डन, लखनऊ आइए, अपने अधिकारों, सम्मान और सामाजिक न्याय की आवाज़ को बुलंद करें। आपकी उपस्थिति ही इस आंदोलन की ताकत है। जय भीम! जय संविधान! आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ज़िंदाबाद!1
- *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक : 06 अगस्त 2026* *जिला : विदिशा* *माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश की पहल पर विदिशा में 'जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद' अभियान का शुभारंभ* *युवा पीढ़ी को जागरूक, जिम्मेदार और सुरक्षित नागरिक बनाने की दिशा में विदिशा पुलिस की नई पहल* *विद्यार्थियों को अभियान के अंतर्गत दी जाएगी अधिकारों, कर्तव्यों और कानून की व्यवहारिक शिक्षा* मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अभिनव पहल पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रारंभ किए गए "जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद – मैं, मेरे अधिकार और मेरी जिम्मेदारियां" कार्यक्रम का शुभारंभ आज 06 अगस्त 2026 को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विदिशा में किया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश पुलिस विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाणा जी के निर्देशन एवं पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) ज़ोन श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र, उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल श्री राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के नेतृत्व में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। *अभियान का उद्देश्य:* "सृजन संवाद" का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल कानूनों एवं अपराधों की जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें अपने संवैधानिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व, न्याय व्यवस्था तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता विकसित कर उन्हें भविष्य में उच्च शिक्षा, रोजगार, डिजिटल दुनिया एवं सार्वजनिक जीवन में बेहतर निर्णय लेने के लिए तैयार करना है, ताकि वे स्वयं के अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन कर सकें। *एएसपी विदिशा ने विद्यार्थियों को किया जागरूक:* कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी ने कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को कानून की मूलभूत जानकारी देते हुए उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों, उत्तरदायी नागरिकता, महिला सुरक्षा, बालकों के अधिकार, साइबर अपराधों से बचाव, सड़क सुरक्षा तथा संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अधिकारों की जानकारी केवल स्वयं की सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि एक सुरक्षित, संवेदनशील एवं बेहतर समाज के निर्माण के लिए भी आवश्यक है। *एसडीओपी ने संवाद के माध्यम से किया प्रेरित:* इसी क्रम में एसडीओपी गंजबासौदा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें कानून का सम्मान करने, डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने, नशे से दूर रहने, महिलाओं एवं बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच के साथ समाज में जागरूक नागरिक की भूमिका निभाने का आह्वान किया। *डायल-112 एवं पुलिस व्यवस्था की दी जानकारी:* कार्यक्रम के दौरान सउनि मनीष बोहरे एवं प्रधान आरक्षक मनोज विश्वकर्मा के द्वारा विद्यार्थियों को डायल-112 की भूमिका एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति, दुर्घटना, अपराध अथवा अन्य आवश्यक परिस्थितियों में डायल-112 के माध्यम से त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही विद्यार्थियों को पुलिस रिस्पांस सिस्टम, आपातकालीन सेवाओं एवं नागरिकों की सुरक्षा में डायल-112 की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया गया। *संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर:* कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी (क्विज) का आयोजन किया गया तथा सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, बाल अधिकार, नशा मुक्ति एवं कानूनी जागरूकता से संबंधित विषयों पर संवादात्मक चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया। *चरणबद्ध रूप से होंगे प्रशिक्षण एवं थाना भ्रमण:* पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के शासकीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही चयनित छात्र-छात्राओं को थाना भ्रमण एवं डायल-112 की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन भी कराया जाएगा, जिससे वे पुलिस व्यवस्था, न्याय प्रणाली एवं नागरिक सुरक्षा तंत्र को निकट से समझ सकें। कार्यक्रम में एसडीओपी गंजबासौदा श्रीमती शिखा भलावी, रक्षित निरीक्षक श्री भूर सिंह चौहान, सूबेदार भागीरथ, विद्यालय के प्राचार्य श्री खजान सिंह, विद्यालय अकादमिक प्रभारी श्री विजय श्रीवास्तव, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती ममता चौधरी, श्री जितेंद्र यादव एवं अंत में श्री उमेश ताम्रकार द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।1
- चांचौड़ा-बीनागंज में विशाल निःशुल्क नेत्र एवं दंत रोग जाँच शिविर का सफल आयोजन, 205 मरीजों ने लिया लाभ चांचौड़ा, 6 अगस्त। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के तत्वावधान में, श्री राम शरणम् संस्थान एवं समस्त पत्रकार गण के सहयोग से स्वर्गीय श्री भगवान स्वरूप जी शर्मा (सेवानिवृत्त पटवारी) की पुण्य स्मृति में पत्रकार भवन, रजिस्ट्रार कार्यालय के पास विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच, मोतियाबिंद जाँच एवं दंत रोग जाँच शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में मरीज पहुँचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय श्री भगवान स्वरूप जी शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सद्गुरु महाराज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जनसेवा का संकल्प लिया गया। श्री राम शरणम् संस्थान एवं समस्त पत्रकार गण द्वारा शिविर में पधारे सभी चिकित्सकों, अतिथियों एवं सहयोगियों का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। शिविर में नेत्र एवं दंत रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की निःशुल्क जाँच की गई। मरीजों की आँखों की सम्पूर्ण जाँच, मोतियाबिंद की पहचान, रक्तचाप (बीपी) एवं शुगर की जाँच के साथ दंत रोगों का परीक्षण एवं आवश्यक परामर्श दिया गया। दंत चिकित्सकों ने दाँतों की सड़न, मसूड़ों की सूजन तथा दाँतों की नियमित देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उचित उपचार के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। शिविर में बीनागंज के नेत्र सहायक सोनू शर्मा, दंत चिकित्सक डॉ. आशु शर्मा एवं डॉ. हिमांशु शर्मा ने अपनी सेवाएँ देते हुए मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया। वहीं श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट से पधारे डॉ. अभिषेक सुमन, टीम इंचार्ज जीतू पाठक, डाल सिंह जादौन, श्री रामप्रसाद शुक्ला, नीलम सिंह जादौन एवं उनकी टीम ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, आनंदपुर द्वारा अत्याधुनिक फेको (फोल्डेबल लेंस) तकनीक से पूर्णतः निःशुल्क ऑपरेशन, दवाइयाँ एवं चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही चयनित मरीजों एवं उनके परिजनों के भोजन की निःशुल्क व्यवस्था श्री राम शरणम् संस्थान एवं समस्त पत्रकार गण द्वारा की गई। शिविर की विशेष उपलब्धि यह रही कि ग्राम आमाशहर निवासी 105 वर्षीय श्रीमती कलीबाई, पत्नी श्री मनीराम, भी उपचार हेतु शिविर में पहुँचीं। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत उनका मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया। इतनी अधिक आयु में भी बेहतर दृष्टि पाने की उनकी उम्मीद और उपचार के लिए उनका उत्साह शिविर का प्रेरणादायक एवं भावुक क्षण रहा। शिविर के दौरान चांचौड़ा थाना प्रभारी श्री दिलीप राजोरिया भी शिविर स्थल पर पहुँचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकीय टीम एवं आयोजकों द्वारा किए जा रहे जनसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। उन्होंने आयोजन की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए सभी सहयोगियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर रणछोड़ दास जी आश्रम, बीनागंज के अध्यक्ष एवं व्यवस्थापक विजय सिंह रघुवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा शिविर के सफल संचालन में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। शिविर की प्रमुख उपलब्धियाँ कुल पंजीयन (नेत्र जाँच) : 205 मरीज निःशुल्क दवाइयों का वितरण : 115 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित : 49 मरीज निःशुल्क चश्मों का वितरण : 20 मरीज शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मरीजों एवं उनके परिजनों ने शिविर की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं, चिकित्सकीय सेवाओं एवं आत्मीय सहयोग की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने जानकारी दी कि श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के तत्वावधान में अगला विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिंद चयन शिविर 19 अगस्त को बीनागंज में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर शिविर का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी चिकित्सकों, सहयोगियों, पत्रकार बंधुओं, समाजसेवियों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी स्वास्थ्य शिविरों का निरंतर आयोजन करने का संकल्प व्यक्त किया।2
- hauwidjsjeueusywhhsus eieuwhsi😋🥰😌❤️🩹💓🎉🥹🎉👥🥰👥❤️🩹👥🥰👥🥰1
- वीरू वाल्मीकि के हत्यारे को अगर जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो भीम आर्मी लगी बड़ा एक्शन!!! #bhimarmy #video #veeruvalmiki #reelsinstagram #jaibhim वीरू वाल्मीकि के हत्यारे को अगर जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो भीम आर्मी लगी बड़ा एक्शन!!! #bhimarmy #video #veeruvalmiki #reelsinstagram #jaibhim1
- बिजली की मांग - शहर के हर्ष विहार कॉलोनी के रहवासियों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर से की शिकायत - कॉलोनाइजर द्वारा सड़क बिजली पानी की सुविधा देने का किया था वादा अब तक नहीं मिली बिजली स्लग : बिजली की मांग - शहर के हर्ष विहार कॉलोनी के रहवासियों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर से की शिकायत - कॉलोनाइजर द्वारा सड़क बिजली पानी की सुविधा देने का किया था वादा अब तक नहीं मिली बिजली लोकेशन विदिशा एंकर : शहर के हर्ष विहार कॉलोनी में रहने वाले रहवासी आज कलेक्ट्रेट पहुंचे, कलेक्टर के नाम लिखित शिकायत करते हुए उन्होंने कहा कि कॉलोनाइजर द्वारा यहां सड़क बिजली पानी की सुविधा देने का वादा कर प्लॉट भेजे थे, लेकिन लंबा वक्त बीतने के बाद भी बिजली जैसी मूलभूत सुविधा उन्हें नहीं मिल पाई है। उन्होंने जल्द से जल्द बिजली जलाई जाने की मांग की है कहा कि बच्चे बिजली न होने से अंधेरे में पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, बीमार हो रहे हैं बिजली जलाने या कॉलोनाइजर पर कार्रवाई की मांग की है बाईट : रहवासी बाईट : रहवासी4