Shuru
Apke Nagar Ki App…
sarvjanik sthan per babaon ki add direction hota Hai vahan babaon ki add hai kya prashasan chor Hai
Kewal Singh
sarvjanik sthan per babaon ki add direction hota Hai vahan babaon ki add hai kya prashasan chor Hai
More news from Alwar and nearby areas
- मुंडावर: पूर्व विधायक धर्मपाल चौधरी की 8वीं पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि; कार्यकर्ताओं ने याद किया विकास पुरुष का योगदान जाट बहरोड़ (अलवर/मुंडावर)। नीमराना उपखंड के समीपवर्ती मुंडावर क्षेत्र के गांव जाट बहरोड़ में रविवार को मुंडावर के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव स्वर्गीय धर्मपाल चौधरी की 8वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के कोने-कोने से आए समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनकी समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। शोक के चलते हवन कार्यक्रम स्थगित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उनके पुत्र व पूर्व विधायक मनजीत चौधरी ने बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन प्रस्तावित था, लेकिन गांव में व्याप्त शोक की स्थिति को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया। इसके बाद एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित जनसमूह ने स्व. धर्मपाल चौधरी की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाकर उनके द्वारा क्षेत्र में कराए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों को याद किया। क्षेत्र के विकास में रहा अतुलनीय योगदान श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. धर्मपाल चौधरी मुंडावर से तीन बार विधायक रहे और उन्होंने राजनीति में सेवा की एक नई मिसाल पेश की थी। क्षेत्र के लोग आज भी उन्हें एक 'जननायक' के रूप में याद करते हैं। इनकी रही विशेष उपस्थिति श्रद्धांजलि सभा में स्व. धर्मपाल चौधरी की धर्मपत्नी विमला देवी, पूर्व विधायक मनजीत चौधरी, अमित चौधरी (भाजपा उपाध्यक्ष मंडल जाट बहरोड़), भीमराज यादव, श्रवण सिंह शेखावत (अध्यक्ष, सरस दूध डेयरी), नितिन सागवान (प्रधान, मुंडावर पंचायत समिति), महेश गुप्ता, भूप सिंह अध्यापक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।1
- *रतनपुरा निवासी शिंभू जो 14 अप्रैल की शाम से घर से लापता था।* आज शिंभू की डेड बॉडी रेलवे स्टेशन खैरथल के पास मिली है। शव को पहुंचाया गया राजकीय सैटलाइट हॉस्पिटल खैरथल। *रोटी बैंक की शव वाहिनी मौके पर मौजूद1
- मेवात का मशहूर सिंगर असलम को नूंह पुलिस ने किया गिरफतार, भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में !1
- कोटपूतली बहरोड जिले के नीमराना के जापानी जोन औद्योगिक क्षेत्र की निडेक कंपनी में कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर किया जा रहा धरना करीब 11 घंटे बाद समाप्त हो गया। सुबह 6 बजे कंपनी गेट पर शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन कर्मचारी और प्रबंधन के बीच कई दौर की वार्ता के बाद शाम 5 बजे खत्म हुआ। धरने के दौरान कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि, सैलरी कटौती नहीं करने, रविवार को साप्ताहिक अवकाश देने और रविवार को ड्यूटी बुलाने पर डबल भुगतान की मांग रखी। इसके साथ ही 12 घंटे की बजाय 8 घंटे की ड्यूटी, औसत वेतन ₹20,000 करने, 26 दिन की ड्यूटी व्यवस्था में 1 दिन कम होने पर वेतन कटौती नहीं करने, कैंटीन की खराब गुणवत्ता, छुट्टी के दिन वेतन कटौती और प्रबंधन व सुरक्षा कर्मियों के व्यवहार को लेकर भी नाराजगी जताई गई। नीमराना उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच कई दौर की बातचीत कराई गई। शुरुआती दौर में वार्ता सफल नहीं हुई, लेकिन बाद में पुनः बातचीत शुरू होने पर प्रबंधन ने अधिकांश मांगों पर सहमति जताई। वेतन वृद्धि के मुद्दे पर कर्मचारियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। कंपनी के एचआर हेड विनोद कौल ने कहा कि कर्मचारियों की कई मांगों को मान लिया गया है, जबकि सैलरी बढ़ोतरी के विषय में उच्च अधिकारियों से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। साथ ही, धरने के दिन किसी भी कर्मचारी की सैलरी नहीं काटी जाएगी। धरने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तीन कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई, जिसमें एक कर्मचारी के सिर में गंभीर चोट आई और उसे बहरोड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कंपनी गेट पर सिक्योरिटी रूम के शीशे तोड़े गए और दो कर्मचारियों के वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी रही, जिनमें उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह यादव, तहसीलदार विक्रम सिंह, एडिशनल एसपी सुरेश कुमार खींची, डीएसपी चारुल गुप्ता, सचिन शर्मा, मेघा सहित कई अधिकारी शामिल रहे। शाम 5 बजे वार्ता सफल होने के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं।4
- फरुखनगर से वजीरपुर रोड का सड़क निर्माण कार्य चल रहा है और जाम की समस्या बनी हुई है जिसके कारण ट्रैफिक वन में किया हुआ है और आज शाम के समय एक मोटरसाइकिल सवार और वैगनार कार का एक्सीडेंट होगा जिसके कारण लंबा जाम लग गया1
- कलयुगी बेटे ने नारनौल के निवाज़ नगर में माँ, बहन के साथ बीबी और ससुरालियों से मिलकर करी मारपीट.. पीड़िता राजबाला का कहना पिता के साथ मारपीट कर पहले ही घर से निकाल चुका बेटा......1
- डोर-टू-डोर अभियान से डॉ. मीनू डहीनवाल ने ठोकी ताल, वार्ड 26 में मिला जबरदस्त जनसमर्थन1
- प्रथम प्रयास में कोमल चौधरी ने लहराया परचम, RAS परीक्षा में हासिल की 698वीं रैंक मुंडावर/सोडावास। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा घोषित राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (RAS) के परिणाम में सोडावास क्षेत्र की बेटी कोमल चौधरी ने सफलता का परचम लहराया है। कोकावास निवासी सुरेंद्र ठेकेदार की सुपुत्री कोमल ने पूरे प्रदेश में 698वीं रैंक प्राप्त कर राठ क्षेत्र का मान बढ़ाया है। प्रारंभिक शिक्षा और शैक्षणिक सफर कोमल की इस सफलता के पीछे उनकी शुरुआती शिक्षा का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा राव वीरेंद्र सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोडावास से पूरी की। इसके बाद उन्होंने प्रज्ञा महिला महाविद्यालय, सोडावास से अपनी स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की। विशेष बात यह है कि कोमल ने अपने पहले ही प्रयास में यह मुकाम हासिल किया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय है। क्षेत्र में हर्ष की लहर बेटी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस खुशी के अवसर पर उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद रहे: भीमराज यादव (उपाध्यक्ष, भाजपा जाट बहरोड मंडल) वीरेंद्र सिंह (निदेशक, राव बीरेंद्र स्कूल) अजीत चौधरी, अमित शर्मा, सुरेंद्र कुमार एवं समस्त ग्रामवासी। भविष्य की आशाएँ परिजनों और ग्रामीणों ने कोमल को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। भीमराज यादव और वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कोमल ने न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कोमल भविष्य में भी इसी तरह समर्पण के साथ कार्य करते हुए प्रशासनिक सेवाओं के माध्यम से समाज और क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देंगी।1
- सीवर लाइन में दो सफाई कर्मचारियों की सफाई करते समय मौत मामला ने लिया नया मोड़। अनुसूचित जनजाति आयोग के निदेशक परविंदर सिंह पहुंचे मामले की जांच करने, जल्द मिलेगी दोषियों को सजा !1