Shuru
Apke Nagar Ki App…
हंडिया । तहसील हंडिया क्षेत्र के ग्राम में सड़क हादसा हादसे में ट्रैक्टर ट्राली पालिटी
Mohanlal Nagle
हंडिया । तहसील हंडिया क्षेत्र के ग्राम में सड़क हादसा हादसे में ट्रैक्टर ट्राली पालिटी
More news from Narmadapuram and nearby areas
- एक ऐसी स्थितियों में CPR बेहद मददगार है। सबसे महत्वपूर्ण है कि CPR प्रशिक्षण लेने से सड़क दुर्घटना की स्थिति या आपातकाल में क्या करना है, यह स्पष्ट रहता है—घबराहट कम होती है और निर्णय तेजी से लिया जा सकता है। उक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में जीवन बचाने हेतु दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में सीपीआर प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया गया। विगत तीन माह में 110 सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर 3625 नागरिकों को प्रशिक्षित किया गया। इस पहल का सकारात्मक परिणाम भी सामने आया, जहाँ एक प्रशिक्षित व्यक्ति नर्मदापुरम निवासी प्रमोद कुमार दुबे द्वारा समय पर सीपीआर देकर एक नागरिक अम्बा प्रसाद कुशवाह का जान1
- बनखेड़ी। आज नगर के सांदीपनि विद्यालय परिसर में विकासखंड स्तरीय निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मध्यप्रदेश सरकार की योजना के तहत कक्षा 6वीं से 9वीं तक के विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा देना और शिक्षा से जुड़ाव बढ़ाना रहा। हालांकि कार्यक्रम में एक दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली। मंच पर अतिथियों की संख्या छात्रों से अधिक नजर आई, क्योंकि यह कार्यक्रम विकासखंड स्तर का रखा गया था और सीमित संख्या में ही छात्र-छात्राएं समारोह में शामिल हो सके। बीआरसी प्रभारी हिमांशु बड़कुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में कक्षा 6वीं और 9वीं के 45 विद्यार्थियों को साइकिलों का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे बनखेड़ी विकासखंड के लिए कुल 649 विद्यार्थियों को साइकिल देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से अब तक 387 साइकिलें प्राप्त हो चुकी हैं। शेष विद्यार्थियों को उनके-अपने स्कूलों के माध्यम से जल्द साइकिलें वितरित की जाएंगी।1
- *नारी क्या नहीं कर सकती जब ठान लेती है तो शासन तक हिला देती है...?* ऐसी ही यह घटना इटावा से देखने को मिली है जहां समसपुर गांव की महिलाओं ने इकट्ठा होकर शराब के ठेके को तहस नहस कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि शराब के ठेके की वजह से गांव के पुरुष शराबी होते जा रहे हैं और वह रोज लड़ाई झगड़ा करते हैं । गुसाईं महिलाओ ने लाखों रुपए की शराब को नष्ट कर दिया इस घटना पर प्रशासन की नजर तेज बनी हुई है। लेकिन गांव के लोगों का कहना है कि ठेका गांव में नहीं होना चाहिए , इसे गांव से कहीं बाहर ले जाया जाए।1
- Post by Dushyant dhurvey1
- नौकर ही निकला मास्टरमाइंड, जो दुकान की 6 किलो 105 ग्राम चांदी लेकर हो गया था फरार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर, 5 किलो 800 ग्राम चांदी, स्कूटी और मोबाइल किया जप्त इंदौर - शहर के सराफा क्षेत्र में ज्वेलर्स के यहां से 15 लाख से ज्यादा कीमत की चांदी चोरी प्रकरण को सुलझाने में पुलिस थाना सराफा को सफलता मिली है और दो आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई लगभग 6 किलो चांदी को भी रिकवर किया गया है। घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 08.04.2026 को फरियादी राहुल पिता राकेश जैन निवासी साउथ तुकोगंज इंदौर (विहर्ष ज्वेलर्स) बड़ा सराफा इंदौर ने रिपोर्ट की उनके नौकर पंकज निमावत को 6 किलो 105 ग्राम चांदी लेने हेतु बड़ा सराफा में ही आशीष कुमार मोहन लाल ज्वेलर्स के यहाँ फाईन चांदी उठाने हेतु भेजा गया था जो कीमती 15 लाख 9 हजार 106 रुपये की थी । पर नौकर चांदी लेकर दुकान पर नहीं आया और उक्त चांदी चुराकर भाग गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पर अप.क्र.66/2026 धारा 306 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया । उक्त घटना पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु डीसीपी ज़ोन-04 श्री आनंद कलादगी द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री दिशेष अग्रवाल व सहायक पुलिस आयुक्त सराफा श्री विजय तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सराफा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश मुखबिर तंत्र व तकनीकी सहायता से की गई। जिसके आधार पर आरोपी पंकज निमावत को हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ करने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी से कुल 4 किलो 800 ग्राम चांदी जप्त की गई व बेची गई चांदी एक किलो आठ ग्राम एक अन्य आरोपी राहुल से जप्त की गई, इस प्रकार कुल 5 किलो 800 ग्राम चांदी व एक एक्टिवा स्कूटी व मोबाईल वीवो का कंपनी का आरोपी से जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सराफा निरी. राजकुमार लिटौरिया सउनि. रणवीर सिंह राठौर सउनि. अरविंद सिंह चौहान, आर. सचिन जाट, आर. केतन गौड, मआर. क्षमा उपाध्याय, सायवर टीम आर. गौरव,अरविंद पटेल की सराहनीय भूमिका रही।1
- आज जमनिया गांव में माता जी का विशाल भंडार दिया1
- Post by Vinit Rajput1
- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में आउटसोर्स, अस्थाई और अंशकालीन कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन ₹26,000 करने और नियमितीकरण की मांग को लेकर उग्र आंदोलन शुरू कर दिया है। प्रदेशभर से आए हजारों कर्मचारियों ने 'आउटसोर्स-अस्थाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा' के बैनर तले शक्ति प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 📢 आंदोलन की प्रमुख मांगें न्यूनतम वेतन की गारंटी: आउटसोर्स कर्मियों का न्यूनतम मासिक वेतन बढ़ाकर ₹26,000 किया जाए। नियमितीकरण: जो कर्मचारी विभागों में पिछले 15-20 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें नियमित किया जाए। ठेका प्रथा की समाप्ति: विभागों में चल रहे ठेकाकरण पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। संविलियन या सेवा निगम: उत्तर प्रदेश की तर्ज पर 'आउटसोर्स सेवा निगम' बने या फिर लघु कैडर बनाकर कर्मचारियों का सीधे विभाग में संविलियन हो। 😟 कर्मचारियों की मुख्य शिकायतें नाममात्र का मानदेय: चौकीदार, भृत्य, सफाईकर्मी और पंप ऑपरेटर जैसे पदों पर मात्र ₹3,000 से ₹5,000 में काम कराया जा रहा है। वेतन में अवैध कटौती: कंपनियों द्वारा श्रम कानूनों के तहत तय की गई दरों की तुलना में काफी कम पैसा हाथ में दिया जाता है और अवैध कटौतियां की जाती हैं। नौकरी की असुरक्षा: ठेका व्यवस्था के चलते कर्मचारियों के पास रोजगार की कोई सुरक्षा या भविष्य के लाभ नहीं हैं। ⚠️ वर्तमान स्थिति और चेतावनी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में 1 अप्रैल 2026 से लागू की गई नई न्यूनतम वेतन दरों से कर्मचारी संगठन असंतुष्ट हैं। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी 10 सूत्रीय मांगों पर जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो कर्मचारी सांकेतिक सामूहिक आत्मदाह और राज्यव्यापी बड़े आंदोलन के लिए विवश होंगे।1
- बरगी बांध में क्रूज डूबने के समाचार। क्रूज में 40 लोग सवार थे। 15 को रेस्क्यू भी कर लेने की खबर। रेस्क्यू जारी है। साभार: हॉट लाइन1