logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार बरेली :हाईवे कट से पुराने रास्ते पर पुलिस की सटीक घेराबंदी… और हथियार के साथ एक शख्स दबोच लिया गया… आखिर कौन है ये और क्या है इसका रिकॉर्ड? देखिए ये रिपोर्ट…

10 hrs ago
user_News Network Bharatvarsh
News Network Bharatvarsh
Local News Reporter मीरगंज•
10 hrs ago

फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार बरेली :हाईवे कट से पुराने रास्ते पर पुलिस की सटीक घेराबंदी… और हथियार के साथ एक शख्स दबोच लिया गया… आखिर कौन है ये और क्या है इसका रिकॉर्ड? देखिए ये रिपोर्ट…

More news from मीरगंज and nearby areas
  • बरेली :हाईवे कट से पुराने रास्ते पर पुलिस की सटीक घेराबंदी… और हथियार के साथ एक शख्स दबोच लिया गया… आखिर कौन है ये और क्या है इसका रिकॉर्ड? देखिए ये रिपोर्ट…
    1
    बरेली :हाईवे कट से पुराने रास्ते पर पुलिस की सटीक घेराबंदी… और हथियार के साथ एक शख्स दबोच लिया गया… आखिर कौन है ये और क्या है इसका रिकॉर्ड? देखिए ये रिपोर्ट…
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    10 hrs ago
  • अस्पतालों में ईलाज उपकरण के साथ-साथ पुरुष-महिला डॉक्टरों की कमी के चलते सही इलाज न मिलना
    1
    अस्पतालों  में ईलाज उपकरण के साथ-साथ पुरुष-महिला  डॉक्टरों की  कमी के चलते सही इलाज न मिलना
    user_NO1 BN NEWS LIVE
    NO1 BN NEWS LIVE
    Board of trade Bareilly, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • बरेली। गरीब शक्ति दल ने बरेली में एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) की स्थापना की मांग को लेकर आवाज उठाई है। संगठन प्रमुख मनोज विकट के निर्देश पर कार्यकर्ता संजीव सागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान संजीव सागर ने कहा कि बरेली में लंबे समय से एम्स बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला जेल में बंद कैदियों बंदियों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते उनकी मौत हो जाती है। जेल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं और मरीजों का सही उपचार नहीं हो पाता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बरेली में जल्द से जल्द एम्स की स्थापना की जाए, ताकि कैदियों, बंदियों और गरीब जनता को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। ज्ञापन देने वालों में तस्लीम, राबिया, संजीव सागर, गुलाम साबिर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    बरेली। गरीब शक्ति दल ने बरेली में एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) की स्थापना की मांग को लेकर आवाज उठाई है। संगठन प्रमुख मनोज विकट के निर्देश पर कार्यकर्ता संजीव सागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
इस दौरान संजीव सागर ने कहा कि बरेली में लंबे समय से एम्स बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला जेल में बंद कैदियों बंदियों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते उनकी मौत हो जाती है। जेल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं और मरीजों का सही उपचार नहीं हो पाता है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि बरेली में जल्द से जल्द एम्स की स्थापना की जाए, ताकि कैदियों, बंदियों और गरीब जनता को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।
ज्ञापन देने वालों में तस्लीम, राबिया, संजीव सागर, गुलाम साबिर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उर्स ए शाहदाना वली को लेकर बड़ी तैयारी! नगर आयुक्त से मिली वेलफेयर सोसाइटी की टीम | 4 से 8 अप्रैल तक होगा आयोजन दिनांक 01 अप्रैल 2026 को शाहदाना वली वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने उर्स ए शाहदाना वली की व्यवस्थाओं को लेकर नगर आयुक्त से अहम मुलाकात की। इस दौरान दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खा नूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अप्रैल से सरकार शाहदाना वली का छोटा उर्स शुरू होने जा रहा है, जो 8 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उर्स के दौरान सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं, ताकि दूर-दराज से आने वाले जायरीनों को किसी तरह की परेशानी न हो। मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया कि शाहदाना वली साहब के कुल शरीफ में हर साल बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होते हैं। ऐसे में साफ-सफाई, पेयजल और रोशनी की बेहतर व्यवस्था बेहद जरूरी है। टीम ने प्रशासन के सामने रखीं ये प्रमुख मांगें: दरगाह और आसपास के क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई अभियान पीने के पानी की समुचित व्यवस्था पुल के नीचे खराब पड़ी लाइटों को ठीक कराया जाए दरगाह के आसपास टूटी सड़कों की मरम्मत जाम पड़े नालों और गटर की सफाई उर्स से पहले सभी इंतजाम पूरी तरह पुख्ता किए जाएं सोसाइटी के सदस्यों ने साफ कहा कि उर्स शुरू होने से पहले ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे: अब्दुल वाजिद खा नूरी, वसी अहमद वारसी, हाजी गफूर पहलवान, मिर्जा शाहाब बेग, शीरोज सैफ कुरैशी, मोहम्मद सलीम रजा, सलमान शम्शी, मिर्जा मुकर्रम बेग, गुल्लन खा, यूसुफ इब्राहिम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अब देखना होगा कि प्रशासन उर्स से पहले इन व्यवस्थाओं को कितनी तेजी से पूरा करता है।
    1
    उर्स ए शाहदाना वली को लेकर बड़ी तैयारी! नगर आयुक्त से मिली वेलफेयर सोसाइटी की टीम | 4 से 8 अप्रैल तक होगा आयोजन
दिनांक 01 अप्रैल 2026 को शाहदाना वली वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने उर्स ए शाहदाना वली की व्यवस्थाओं को लेकर नगर आयुक्त से अहम मुलाकात की। इस दौरान दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खा नूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 अप्रैल से सरकार शाहदाना वली का छोटा उर्स शुरू होने जा रहा है, जो 8 अप्रैल तक चलेगा।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उर्स के दौरान सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं, ताकि दूर-दराज से आने वाले जायरीनों को किसी तरह की परेशानी न हो।
मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया कि शाहदाना वली साहब के कुल शरीफ में हर साल बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होते हैं। ऐसे में साफ-सफाई, पेयजल और रोशनी की बेहतर व्यवस्था बेहद जरूरी है।
टीम ने प्रशासन के सामने रखीं ये प्रमुख मांगें:
दरगाह और आसपास के क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई अभियान
पीने के पानी की समुचित व्यवस्था
पुल के नीचे खराब पड़ी लाइटों को ठीक कराया जाए
दरगाह के आसपास टूटी सड़कों की मरम्मत
जाम पड़े नालों और गटर की सफाई
उर्स से पहले सभी इंतजाम पूरी तरह पुख्ता किए जाएं
सोसाइटी के सदस्यों ने साफ कहा कि उर्स शुरू होने से पहले ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे: अब्दुल वाजिद खा नूरी, वसी अहमद वारसी, हाजी गफूर पहलवान, मिर्जा शाहाब बेग, शीरोज सैफ कुरैशी, मोहम्मद सलीम रजा, सलमान शम्शी, मिर्जा मुकर्रम बेग, गुल्लन खा, यूसुफ इब्राहिम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अब देखना होगा कि प्रशासन उर्स से पहले इन व्यवस्थाओं को कितनी तेजी से पूरा करता है।
    user_शाहबुद्दीन
    शाहबुद्दीन
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • #कासका एस्थेटिक्स की डाक्टर मोनिका बांदी ने पेश की एडवांस स्किन और हेयर केयर की नई दिशा; सुरक्षित सौंदर्य पर विशेषज्ञों ने दिया जोर#
    1
    #कासका एस्थेटिक्स की डाक्टर मोनिका बांदी ने पेश की एडवांस स्किन और हेयर केयर की नई दिशा; सुरक्षित सौंदर्य पर विशेषज्ञों ने दिया जोर#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर चोरी की वारदात का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। आधुनिक तकनीक ‘यक्ष एप’ की मदद से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। घटना 30 मार्च की रात की है, जब सम्राट अशोक नगर में एक घर में छत के रास्ते घुसकर चोर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और चांदी का कड़ा चोरी कर फरार हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आसपास लगे निगरानी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जांच के दौरान संदिग्ध का चेहरा ‘यक्ष एप’ पर अपलोड किया गया, जिससे मुख्य आरोपी Sikandar urf Chhot की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे उसके साथी Mukesh के साथ दोहराचौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एक अन्य दोपहिया वाहन और करीब 35 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ बरामद किया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि चोरी किया गया चांदी का कड़ा मुख्य आरोपी ने निगल लिया, जिसे बरामद करने के लिए चिकित्सीय जांच कराई जा रही है। आरोपियों ने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिल को नेपाल सीमा पर बेचने की योजना थी, जबकि दूसरी बाइक को काटकर माल ढोने के काम में बेचने की तैयारी थी। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह हाल ही में जेल से बाहर आया था। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी धनंजय पांडे समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को तकनीकी पुलिसिंग का बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है।
    1
    बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर चोरी की वारदात का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। आधुनिक तकनीक ‘यक्ष एप’ की मदद से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना 30 मार्च की रात की है, जब सम्राट अशोक नगर में एक घर में छत के रास्ते घुसकर चोर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और चांदी का कड़ा चोरी कर फरार हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आसपास लगे निगरानी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।
जांच के दौरान संदिग्ध का चेहरा ‘यक्ष एप’ पर अपलोड किया गया, जिससे मुख्य आरोपी Sikandar urf Chhot की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे उसके साथी Mukesh के साथ दोहराचौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एक अन्य दोपहिया वाहन और करीब 35 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ बरामद किया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि चोरी किया गया चांदी का कड़ा मुख्य आरोपी ने निगल लिया, जिसे बरामद करने के लिए चिकित्सीय जांच कराई जा रही है।
आरोपियों ने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिल को नेपाल सीमा पर बेचने की योजना थी, जबकि दूसरी बाइक को काटकर माल ढोने के काम में बेचने की तैयारी थी। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह हाल ही में जेल से बाहर आया था।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी धनंजय पांडे समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को तकनीकी पुलिसिंग का बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है।
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • प्रेम नगर के बालाजी बिहार इलाके में सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। चाय बनाते समय अचानक गैस लीकेज होने से रसोई में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाया और दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं प्रशासन ने लोगों से गैस इस्तेमाल में सावधानी बरतने की अपील की है।
    1
    प्रेम नगर के बालाजी बिहार इलाके में सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। चाय बनाते समय अचानक गैस लीकेज होने से रसोई में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाया और दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं प्रशासन ने लोगों से गैस इस्तेमाल में सावधानी बरतने की अपील की है।
    user_King
    King
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बरेली। विभिन्न किसान समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल गंगवार और पूर्व मंत्री प्रवीन सिंह ऐरन के नेतृत्व में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल गंगवार ओरपूव मंत्री प्रवीन सिंह ऐरन ने कहा कि किसान इस समय गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है और उसे तत्काल राहत की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आलू के दामों में भारी गिरावट के कारण किसान अपनी फसल खेत में ही जोतने को मजबूर हो रहे हैं। इससे किसानों के सामने बच्चों की पढ़ाई, शादी, इलाज और बैंक कर्ज चुकाने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। नेताओं ने किसानों का कर्ज माफ करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। ज्ञापन में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और सरकारी व निजी स्कूलों में समान पाठ्यक्रम लागू करने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा ओसवाल, बजाज और बहेड़ी चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान जल्द कराने की मांग की गई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में जन्म, मृत्यु, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान की सहमति से जारी करने की मांग की जिससे किसान का पैसा बर्बाद नहीं हो तथा गेहूं और धान खरीद केंद्र प्रत्येक पंचायत में स्थापित कर पारदर्शी तौल सुनिश्चित करने की मांग भी शामिल रही।ज्ञापन के दौरान छेदा लाल, राजकुमार दिवाकर , ओमप्रकाश , मोहम्मद इसरार , चंद्रपाल, भगवान दास, बाबूराम आदि मौजूद थे।
    1
    बरेली। विभिन्न किसान समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल गंगवार और पूर्व मंत्री प्रवीन सिंह ऐरन के नेतृत्व में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल गंगवार ओरपूव मंत्री प्रवीन सिंह ऐरन ने कहा कि किसान इस समय गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है और उसे तत्काल राहत की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आलू के दामों में भारी गिरावट के कारण किसान अपनी फसल खेत में ही जोतने को मजबूर हो रहे हैं। इससे किसानों के सामने बच्चों की पढ़ाई, शादी, इलाज और बैंक कर्ज चुकाने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
नेताओं ने किसानों का कर्ज माफ करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। ज्ञापन में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और सरकारी व निजी स्कूलों में समान पाठ्यक्रम लागू करने की मांग भी उठाई गई।
इसके अलावा ओसवाल, बजाज और बहेड़ी चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान जल्द कराने की मांग की गई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन में जन्म, मृत्यु, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान की सहमति से जारी करने की मांग की जिससे किसान का पैसा बर्बाद नहीं हो तथा गेहूं और धान खरीद केंद्र प्रत्येक पंचायत में स्थापित कर पारदर्शी तौल सुनिश्चित करने की मांग भी शामिल रही।ज्ञापन के दौरान छेदा लाल, राजकुमार दिवाकर , ओमप्रकाश , मोहम्मद इसरार , चंद्रपाल, भगवान दास, बाबूराम आदि मौजूद थे।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.