logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायबरेली। लालगंज कस्बे में मंडी समिति के सामने दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में सवार लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल हादसे और मारपीट की घटना को लेकर मौके पर स्थिति क्या रही और पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है।

5 hrs ago
user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

रायबरेली। लालगंज कस्बे में मंडी समिति के सामने दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में सवार लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल हादसे और मारपीट की घटना को लेकर मौके पर स्थिति क्या रही और पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • निर्दलीय प्रत्याशी सरफराज अली ने किया नामांकन, समर्थकों में दिखा जोश सलोन, रायबरेली। सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार, 24 सितंबर को निर्दलीय प्रत्याशी सरफराज अली ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने प्रत्याशी के पक्ष में नारे लगाकर जोश का प्रदर्शन किया। नामांकन के बाद सरफराज अली ने कहा कि सलोन नगर पंचायत क्षेत्र की जनता कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया तो क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा। उन्होंने विकास कार्यों को गति देने और नागरिकों की समस्याओं को लेकर सक्रियता से काम करने की बात कही। नामांकन के दौरान मोहम्मद इरशाद राइन, शान ट्रेडर, बुद्धे सलमानी, अशरफ मेवाती, हाजी वसीम चौधरी, अफताब आलम, अकरम प्रधान, मोहम्मद हकीम समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। नामांकन के साथ ही सलोन नगर पंचायत उपचुनाव में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
    1
    निर्दलीय प्रत्याशी सरफराज अली ने किया नामांकन, समर्थकों में दिखा जोश
सलोन, रायबरेली। सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार, 24 सितंबर को निर्दलीय प्रत्याशी सरफराज अली ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने प्रत्याशी के पक्ष में नारे लगाकर जोश का प्रदर्शन किया।
नामांकन के बाद सरफराज अली ने कहा कि सलोन नगर पंचायत क्षेत्र की जनता कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया तो क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा। उन्होंने विकास कार्यों को गति देने और नागरिकों की समस्याओं को लेकर सक्रियता से काम करने की बात कही।
नामांकन के दौरान मोहम्मद इरशाद राइन, शान ट्रेडर, बुद्धे सलमानी, अशरफ मेवाती, हाजी वसीम चौधरी, अफताब आलम, अकरम प्रधान, मोहम्मद हकीम समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। नामांकन के साथ ही सलोन नगर पंचायत उपचुनाव में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
    user_Ajay Kumar
    Ajay Kumar
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जय जगजीवन जय सत्यनाम साहेब बंदगी आप समस्त् देशवासियों एवं मित्रों को परिवार सहित अनंत् चतुर्दशी के पावन अवसर पर अनंत् हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। आप सभी के जीवन में परिवार सहित अमन् चैन सुख समृद्धि शांति समर्थ स्वामी जगजीवन साहेब प्रदान करे। पराग प्रसाद रावत महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच
    1
    जय जगजीवन जय सत्यनाम साहेब बंदगी 
आप समस्त् देशवासियों एवं मित्रों को परिवार सहित अनंत् चतुर्दशी के पावन अवसर पर अनंत् हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
आप सभी के जीवन में परिवार सहित अमन् चैन सुख समृद्धि शांति समर्थ स्वामी जगजीवन साहेब प्रदान करे। 
पराग प्रसाद रावत
   महासचिव 
अखिल भारतीय राजीव गांधी 
   विचार मंच
    user_Parag Prasad Rawat
    Parag Prasad Rawat
    Political party office Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • गुरुवार को रायबरेली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा :- "भारतीय जानता पार्टी PDA से घबराई हुई है।”
    1
    गुरुवार को रायबरेली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा :- "भारतीय जानता पार्टी PDA से घबराई हुई है।”
    user_पवन कुमार गुप्ता
    पवन कुमार गुप्ता
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • मलवां औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर, 135 श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण और सरकारी योजनाओं से जोड़े गए श्रमिक 'लेबर चौक' पोर्टल पर मौके पर हुआ पंजीकरण, श्रमिक कल्याण योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
    1
    मलवां औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर, 135 श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण और सरकारी योजनाओं से जोड़े गए श्रमिक
'लेबर चौक' पोर्टल पर मौके पर हुआ पंजीकरण, श्रमिक कल्याण योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
    user_ज्योति गुप्ता न्यूज
    ज्योति गुप्ता न्यूज
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच 27 सितंबर 2026 को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। करीब दो महीने से अधिक के लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम के दो सबसे सीनियर और दिग्गज बल्लेबाज, रोहित शर्मा और विराट कोहली, इस मुकाबले से एक साथ वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। रोहित और विराट की वापसी पर ताजा अपडेट नेट्स में जमकर बहाया पसीना: तिरुवनंतपुरम पहुँचने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। विराट कोहली नेट्स पर बेहद शानदार लय में दिखे, जहाँ उन्होंने कुलदीप यादव और नमन धीर के खिलाफ कुछ बेहतरीन छक्के लगाए। वहीं रोहित शर्मा ने बारिश की बाधा के बाद अलग ग्रुप में बल्लेबाजी की और प्रसिद्ध कृष्णा की शॉर्ट गेंदों पर स्ट्रोकप्ले का अभ्यास किया। [1, 2] 2027 वनडे विश्व कप पर नजर: दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने टी20आई से संन्यास ले लिया है, इसलिए अब उनका पूरा ध्यान वनडे फॉर्मेट और आगामी 2027 आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप की तैयारियों पर है। इस सीरीज में कप्तान शुभमन गिल टीम की कमान संभाल रहे हैं, जबकि केएल राहुल उपकप्तान की भूमिका में हैं। [1, 2, 3] विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका: विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने से सिर्फ 59 रन दूर हैं। इस सीरीज में वह सचिन तेंदुलकर के बाद इस मुकाम तक पहुँचने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन सकते हैं। भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे (02:00 PM IST) से शुरू होंगे: [1] मैचतारीखस्थानपहला वनडे27 सितंबर 2026ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरमदूसरा वनडे30 सितंबर 2026बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटीतीसरा वनडे03 अक्टूबर 2026महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी एशियाई खेलों की प्रतिबद्धताओं के कारण उपलब्ध नहीं हैं, जिससे युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। [1, 2] क्या आप इस मैच की भारतीय प्लेइंग इलेवन (संभावित) देखना चाहते हैं, या आप यह जानना चाहते हैं कि इस मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहाँ उपलब्ध होगी?
    1
    भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच 27 सितंबर 2026 को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।


करीब दो महीने से अधिक के लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम के दो सबसे सीनियर और दिग्गज बल्लेबाज, रोहित शर्मा और विराट कोहली, इस मुकाबले से एक साथ वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।
रोहित और विराट की वापसी पर ताजा अपडेट
नेट्स में जमकर बहाया पसीना: तिरुवनंतपुरम पहुँचने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। विराट कोहली नेट्स पर बेहद शानदार लय में दिखे, जहाँ उन्होंने कुलदीप यादव और नमन धीर के खिलाफ कुछ बेहतरीन छक्के लगाए। वहीं रोहित शर्मा ने बारिश की बाधा के बाद अलग ग्रुप में बल्लेबाजी की और प्रसिद्ध कृष्णा की शॉर्ट गेंदों पर स्ट्रोकप्ले का अभ्यास किया। [1, 2]
2027 वनडे विश्व कप पर नजर: दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने टी20आई से संन्यास ले लिया है, इसलिए अब उनका पूरा ध्यान वनडे फॉर्मेट और आगामी 2027 आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप की तैयारियों पर है। इस सीरीज में कप्तान शुभमन गिल टीम की कमान संभाल रहे हैं, जबकि केएल राहुल उपकप्तान की भूमिका में हैं। [1, 2, 3]
विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका: विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने से सिर्फ 59 रन दूर हैं। इस सीरीज में वह सचिन तेंदुलकर के बाद इस मुकाम तक पहुँचने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन सकते हैं।
भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे (02:00 PM IST) से शुरू होंगे: [1]
मैचतारीखस्थानपहला वनडे27 सितंबर 2026ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरमदूसरा वनडे30 सितंबर 2026बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटीतीसरा वनडे03 अक्टूबर 2026महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी एशियाई खेलों की प्रतिबद्धताओं के कारण उपलब्ध नहीं हैं, जिससे युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। [1, 2]
क्या आप इस मैच की भारतीय प्लेइंग इलेवन (संभावित) देखना चाहते हैं, या आप यह जानना चाहते हैं कि इस मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहाँ उपलब्ध होगी?
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन भूमि पुत्र फतेहपुर की पहल से 30 घंन्टे के अन्दर लगा ट्रांसफार्मर
    1
    भारतीय किसान यूनियन भूमि पुत्र फतेहपुर की पहल से 30 घंन्टे के अन्दर लगा ट्रांसफार्मर
    user_पवन द्विवेदी
    पवन द्विवेदी
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बारिश में नाले में फंसी चार पहिया गाड़ी, खखरेरू में अधूरे निर्माण पर उठे सवाल उत्तरप्रदेश । जनपद फतेहपुर की नगर पंचायत खखरेरू में बारिश के दौरान एक चार पहिया वाहन नाले में उतर जाने की घटना ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जवाहर इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार के पास हुए इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने अधूरे निर्माण कार्य और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    बारिश में नाले में फंसी चार पहिया गाड़ी, खखरेरू में अधूरे निर्माण पर उठे सवाल

उत्तरप्रदेश । जनपद फतेहपुर की नगर पंचायत खखरेरू में बारिश के दौरान एक चार पहिया वाहन नाले में उतर जाने की घटना ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जवाहर इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार के पास हुए इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने अधूरे निर्माण कार्य और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_ज्योति गुप्ता न्यूज
    ज्योति गुप्ता न्यूज
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: ‘नए उत्तर प्रदेश’ की बढ़ती आर्थिक शक्ति का भव्य प्रदर्शन रायबरेली : उत्तर प्रदेश को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान देने के उद्देश्य से आयोजित UP International Trade Show 2026 के भव्य उद्घाटन समारोह में प्रदेश की औद्योगिक प्रगति और विकास की झलक देखने को मिली। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोजर मार्ट में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शामिल हुए। ​इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा सीट से विधायक एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने भी प्रमुखता से सहभागिता की। ​’नए उत्तर प्रदेश’ की बदलती तस्वीर ​कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने सोशल मीडिया पर इस वैश्विक आयोजन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश आज अपनी औद्योगिक क्षमता, रिकॉर्ड निवेश, नवाचार, उद्यमिता और निर्यात के बल पर वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। ​उन्होंने कहा, “यह ट्रेड शो ‘नए उत्तर प्रदेश’ की बढ़ती आर्थिक शक्ति, बदलते औद्योगिक परिदृश्य और वैश्विक सम्भावनाओं का जीवंत प्रतिबिंब है। राज्य सरकार निवेश, रोजगार और विकास की नई संभावनाओं के साथ निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है।” ​कार्यक्रम की मुख्य बातें: ​वैश्विक सहभागिता: इस 5-दिवसीय ट्रेड शो में दुनिया भर के कई देशों के प्रतिनिधि, अंतरराष्ट्रीय खरीदार (Buyers), एमएसएमई (MSME) उद्योग और ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ODOP) के उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं। ​निवेश और रोजगार: गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था और औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए इसे राज्य में रोजगार और व्यापार के नए अवसरों का प्रतीक बताया। ​वैश्विक मंच पर पहचान: इस शो के माध्यम से उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों और विनिर्माण क्षमता को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।
    1
    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: ‘नए उत्तर प्रदेश’ की बढ़ती आर्थिक शक्ति का भव्य प्रदर्शन


रायबरेली : उत्तर प्रदेश को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान देने के उद्देश्य से आयोजित UP International Trade Show 2026 के भव्य उद्घाटन समारोह में प्रदेश की औद्योगिक प्रगति और विकास की झलक देखने को मिली। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोजर मार्ट में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शामिल हुए।
​इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा सीट से विधायक एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने भी प्रमुखता से सहभागिता की।
​’नए उत्तर प्रदेश’ की बदलती तस्वीर
​कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने सोशल मीडिया पर इस वैश्विक आयोजन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश आज अपनी औद्योगिक क्षमता, रिकॉर्ड निवेश, नवाचार, उद्यमिता और निर्यात के बल पर वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
​उन्होंने कहा, “यह ट्रेड शो ‘नए उत्तर प्रदेश’ की बढ़ती आर्थिक शक्ति, बदलते औद्योगिक परिदृश्य और वैश्विक सम्भावनाओं का जीवंत प्रतिबिंब है। राज्य सरकार निवेश, रोजगार और विकास की नई संभावनाओं के साथ निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है।”
​कार्यक्रम की मुख्य बातें:
​वैश्विक सहभागिता: इस 5-दिवसीय ट्रेड शो में दुनिया भर के कई देशों के प्रतिनिधि, अंतरराष्ट्रीय खरीदार (Buyers), एमएसएमई (MSME) उद्योग और ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ODOP) के उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं।
​निवेश और रोजगार: गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था और औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए इसे राज्य में रोजगार और व्यापार के नए अवसरों का प्रतीक बताया।
​वैश्विक मंच पर पहचान: इस शो के माध्यम से उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों और विनिर्माण क्षमता को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 55 दिन के मासूम की मौत से परिवार में मचा हड़कंप,परिजनों ने जिला अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, ब्रेकिंग न्यूज़ हमीरपुर 55 दिन के मासूम की मौत से परिवार में मचा हड़कंप, परिजनों ने जिला अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, मासूम के टीकाकरण के दो दिन बाद ही हो गई मासूम की मौत, परिजनों का आरोप टीकाकरण के बाद बिगड़ी थी मासूम की हालत इलाज के लिए लाये थे जिला अस्पताल,इलाज में देरी की वजह से गई मासूम जान, जिला अस्पताल का अवचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेकर दिए जांच के आदेश, मामला हमीरपुर जनपद के दीवान शत्रुघ्न सिंह जिला अस्पताल का.।। बाइट:– अशोक कुमार DM हमीरपुर
    1
    55 दिन के मासूम की मौत से परिवार में मचा हड़कंप,परिजनों ने जिला अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप,
ब्रेकिंग न्यूज़ हमीरपुर
55 दिन के मासूम की मौत से परिवार में मचा हड़कंप,
परिजनों ने जिला अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप,
मासूम के टीकाकरण के दो दिन बाद ही हो गई मासूम की मौत,
परिजनों का आरोप टीकाकरण के बाद बिगड़ी थी मासूम की हालत इलाज के लिए लाये थे जिला अस्पताल,इलाज में देरी की वजह से गई मासूम जान,
जिला अस्पताल का अवचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेकर दिए जांच के आदेश,
मामला हमीरपुर जनपद के दीवान शत्रुघ्न सिंह जिला अस्पताल का.।।
बाइट:– अशोक कुमार DM हमीरपुर
    user_Mohd Asif patrkaar
    Mohd Asif patrkaar
    Local News Reporter Fatehpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.