Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय जगजीवन जय सत्यनाम साहेब बंदगी आप समस्त् देशवासियों एवं मित्रों को परिवार सहित अनंत् चतुर्दशी के पावन अवसर पर अनंत् हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। आप सभी के जीवन में परिवार सहित अमन् चैन सुख समृद्धि शांति समर्थ स्वामी जगजीवन साहेब प्रदान करे। पराग प्रसाद रावत महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच
Parag Prasad Rawat
जय जगजीवन जय सत्यनाम साहेब बंदगी आप समस्त् देशवासियों एवं मित्रों को परिवार सहित अनंत् चतुर्दशी के पावन अवसर पर अनंत् हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। आप सभी के जीवन में परिवार सहित अमन् चैन सुख समृद्धि शांति समर्थ स्वामी जगजीवन साहेब प्रदान करे। पराग प्रसाद रावत महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- निर्दलीय प्रत्याशी सरफराज अली ने किया नामांकन, समर्थकों में दिखा जोश सलोन, रायबरेली। सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार, 24 सितंबर को निर्दलीय प्रत्याशी सरफराज अली ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने प्रत्याशी के पक्ष में नारे लगाकर जोश का प्रदर्शन किया। नामांकन के बाद सरफराज अली ने कहा कि सलोन नगर पंचायत क्षेत्र की जनता कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया तो क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा। उन्होंने विकास कार्यों को गति देने और नागरिकों की समस्याओं को लेकर सक्रियता से काम करने की बात कही। नामांकन के दौरान मोहम्मद इरशाद राइन, शान ट्रेडर, बुद्धे सलमानी, अशरफ मेवाती, हाजी वसीम चौधरी, अफताब आलम, अकरम प्रधान, मोहम्मद हकीम समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। नामांकन के साथ ही सलोन नगर पंचायत उपचुनाव में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।1
- जय जगजीवन जय सत्यनाम साहेब बंदगी आप समस्त् देशवासियों एवं मित्रों को परिवार सहित अनंत् चतुर्दशी के पावन अवसर पर अनंत् हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। आप सभी के जीवन में परिवार सहित अमन् चैन सुख समृद्धि शांति समर्थ स्वामी जगजीवन साहेब प्रदान करे। पराग प्रसाद रावत महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच1
- ओसाह सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन: किसानों की समृद्धि के लिए सहकारिता को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम ओसाह सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन: किसानों की समृद्धि के लिए सहकारिता को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम शिवगढ़ रायबरेली। विकासखंड के अंतर्गत नवनिर्मित बी-पैक्स ओसाह सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन समारोह शुक्रवार को अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी व आयोजक राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज जी एवं ग्राम प्रधान श्री मनोज त्रिवेदी जी द्वारा संयुक्त रूप से कराया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विवेक विक्रम सिंह ने उपस्थित विशाल किसान जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बी-पैक्स समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा, "हमारा संकल्प जिला सहकारी बैंक के माध्यम से हर किसान तक बैंकिंग और लोन की सुविधाओं को बेहद सरल तरीके से पहुँचाना है, ताकि किसी भी किसान भाई को खाद-बीज या आर्थिक तंगी के लिए परेशान न होना पड़े।"विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत सिंह जी ने क्षेत्र के विकास पर जोर देते हुए कहा कि ओसाह में इस समिति के खुलने से शिवगढ़ विकासखंड के किसानों को एक ही छत के नीचे कृषि ऋण, उच्च गुणवत्ता वाली खाद और उन्नत बीज आसानी से मिल सकेंगे। उन्होंने इस बेहतरीन प्रयास के लिए आयोजक आलू महाराज और प्रधान मनोज त्रिवेदी की सराहना की। कार्यक्रम में मंच संचालन मनोज त्रिपाठी द्वारा किया गया। समिति के उद्घाटन के ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के कर-कमलों द्वारा क्षेत्र के प्रगतिशील किसान भाइयों को सांकेतिक रूप से उन्नत किस्म के बीज और खाद के पैकेट वितरित कर इस सेवा की आधिकारिक शुरुआत की गई।कार्यक्रम के दौरान सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक विवेक जिला सहकारी बैंक के महापालक बृजेश विश्वकर्मा, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता सुनील सिंह , सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अभिषेक सिंह एवं समिति के सचिव विजय त्रिवेदी सहित क्षेत्र के कई सम्मानित प्रधान, पूर्व प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC), वरिष्ठ नागरिक एवं भारी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में मनोज त्रिवेदी ने आए हुए सभी अतिथियों, विभागीय अधिकारियों और अन्नदाताओं का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।सशक्त किसान, समृद्ध गांव और मजबूत सहकारिता—यही हमारा संकल्प है।4
- भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच 27 सितंबर 2026 को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। करीब दो महीने से अधिक के लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम के दो सबसे सीनियर और दिग्गज बल्लेबाज, रोहित शर्मा और विराट कोहली, इस मुकाबले से एक साथ वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। रोहित और विराट की वापसी पर ताजा अपडेट नेट्स में जमकर बहाया पसीना: तिरुवनंतपुरम पहुँचने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। विराट कोहली नेट्स पर बेहद शानदार लय में दिखे, जहाँ उन्होंने कुलदीप यादव और नमन धीर के खिलाफ कुछ बेहतरीन छक्के लगाए। वहीं रोहित शर्मा ने बारिश की बाधा के बाद अलग ग्रुप में बल्लेबाजी की और प्रसिद्ध कृष्णा की शॉर्ट गेंदों पर स्ट्रोकप्ले का अभ्यास किया। [1, 2] 2027 वनडे विश्व कप पर नजर: दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने टी20आई से संन्यास ले लिया है, इसलिए अब उनका पूरा ध्यान वनडे फॉर्मेट और आगामी 2027 आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप की तैयारियों पर है। इस सीरीज में कप्तान शुभमन गिल टीम की कमान संभाल रहे हैं, जबकि केएल राहुल उपकप्तान की भूमिका में हैं। [1, 2, 3] विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका: विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने से सिर्फ 59 रन दूर हैं। इस सीरीज में वह सचिन तेंदुलकर के बाद इस मुकाम तक पहुँचने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन सकते हैं। भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे (02:00 PM IST) से शुरू होंगे: [1] मैचतारीखस्थानपहला वनडे27 सितंबर 2026ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरमदूसरा वनडे30 सितंबर 2026बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटीतीसरा वनडे03 अक्टूबर 2026महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी एशियाई खेलों की प्रतिबद्धताओं के कारण उपलब्ध नहीं हैं, जिससे युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। [1, 2] क्या आप इस मैच की भारतीय प्लेइंग इलेवन (संभावित) देखना चाहते हैं, या आप यह जानना चाहते हैं कि इस मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहाँ उपलब्ध होगी?1
- मलिकमऊ चौराहे पर ट्रक ने बोलेरो में मारी टक्कर, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहे के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने सपा की रैली से लौट रही बोलेरो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रायबरेली आगमन को लेकर कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को लेकर गई बोलेरो वापस लौट रही थी। इसी दौरान मलिकमऊ चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार कराया गया। सूचना पर मिल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- मलवां औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर, 135 श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण और सरकारी योजनाओं से जोड़े गए श्रमिक 'लेबर चौक' पोर्टल पर मौके पर हुआ पंजीकरण, श्रमिक कल्याण योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी1
- क्षेत्र की चरमराई बिजली व्यवस्था के खिलाफ किसान यूनियन के कार्यकर्ता धरने पर बैठे बरसात में बरसात के बावजूद पावर हाउस प्रांगण में सैकड़ो किसान दे रहे हैं धरना क्षेत्र की चरमराई बिजली व्यवस्था के खिलाफ किसान यूनियन के कार्यकर्ता धरने पर बैठे बरसात में बरसात के बावजूद पावर हाउस प्रांगण में सैकड़ो किसान दे रहे हैं धरना बछरावां रायबरेली। क्षेत्र की लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था से नाराज सैकड़ो किसान शुक्रवार की सुबह से पावर हाउस प्रांगण में धरने पर बैठ गए। नाराज किसानों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है अंधाधुंध कटौती जारी है, हाल्ट पर समय पर शिकायतों का निस्तारण भी नहीं हो रहा है। पूरा विभाग किसने की शिकायतों की अनसुनी कर रहा है। धरने पर बैठे किसान क्रांति सरकार के नेता आकाश मिश्रा ने कहा कि विशुनपुर पावर हाउस से मिलने वाली बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। क्षेत्र के किसानों को 8-10 घंटे बिजली मुश्किल से मिल पा रही है। पूरे क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान है कई बार विद्युत उपकेंद्र पर इसकी शिकायत भी की गई परंतु कोई भी निराकरण नहीं निकल रहा है। बिजली की कटौती के साथ-साथ लोकल फाल्ट की खराबी से घंटो बिजली गायब रहती है । गर्मी के दिनों में लोग बिजली न मिलने से परेशान है उन्होंने कहा जिन किसानों के खेतों में ट्यूबवेल हैं उन्हें भी बिजली न मिलने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। बरसात के बावजूद किसान पावर हाउस पर भारी संख्या में धरने पर बैठे हैं। इस मौके पर संगठन के सैकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।3
- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: ‘नए उत्तर प्रदेश’ की बढ़ती आर्थिक शक्ति का भव्य प्रदर्शन रायबरेली : उत्तर प्रदेश को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान देने के उद्देश्य से आयोजित UP International Trade Show 2026 के भव्य उद्घाटन समारोह में प्रदेश की औद्योगिक प्रगति और विकास की झलक देखने को मिली। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोजर मार्ट में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा सीट से विधायक एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने भी प्रमुखता से सहभागिता की। ’नए उत्तर प्रदेश’ की बदलती तस्वीर कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने सोशल मीडिया पर इस वैश्विक आयोजन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश आज अपनी औद्योगिक क्षमता, रिकॉर्ड निवेश, नवाचार, उद्यमिता और निर्यात के बल पर वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। उन्होंने कहा, “यह ट्रेड शो ‘नए उत्तर प्रदेश’ की बढ़ती आर्थिक शक्ति, बदलते औद्योगिक परिदृश्य और वैश्विक सम्भावनाओं का जीवंत प्रतिबिंब है। राज्य सरकार निवेश, रोजगार और विकास की नई संभावनाओं के साथ निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है।” कार्यक्रम की मुख्य बातें: वैश्विक सहभागिता: इस 5-दिवसीय ट्रेड शो में दुनिया भर के कई देशों के प्रतिनिधि, अंतरराष्ट्रीय खरीदार (Buyers), एमएसएमई (MSME) उद्योग और ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ODOP) के उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं। निवेश और रोजगार: गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था और औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए इसे राज्य में रोजगार और व्यापार के नए अवसरों का प्रतीक बताया। वैश्विक मंच पर पहचान: इस शो के माध्यम से उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों और विनिर्माण क्षमता को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।1
- बारिश में नाले में फंसी चार पहिया गाड़ी, खखरेरू में अधूरे निर्माण पर उठे सवाल उत्तरप्रदेश । जनपद फतेहपुर की नगर पंचायत खखरेरू में बारिश के दौरान एक चार पहिया वाहन नाले में उतर जाने की घटना ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जवाहर इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार के पास हुए इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने अधूरे निर्माण कार्य और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।1