ओसाह सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन: किसानों की समृद्धि के लिए सहकारिता को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम ओसाह सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन: किसानों की समृद्धि के लिए सहकारिता को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम शिवगढ़ रायबरेली। विकासखंड के अंतर्गत नवनिर्मित बी-पैक्स ओसाह सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन समारोह शुक्रवार को अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी व आयोजक राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज जी एवं ग्राम प्रधान श्री मनोज त्रिवेदी जी द्वारा संयुक्त रूप से कराया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विवेक विक्रम सिंह ने उपस्थित विशाल किसान जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बी-पैक्स समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा, "हमारा संकल्प जिला सहकारी बैंक के माध्यम से हर किसान तक बैंकिंग और लोन की सुविधाओं को बेहद सरल तरीके से पहुँचाना है, ताकि किसी भी किसान भाई को खाद-बीज या आर्थिक तंगी के लिए परेशान न होना पड़े।"विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत सिंह जी ने क्षेत्र के विकास पर जोर देते हुए कहा कि ओसाह में इस समिति के खुलने से शिवगढ़ विकासखंड के किसानों को एक ही छत के नीचे कृषि ऋण, उच्च गुणवत्ता वाली खाद और उन्नत बीज आसानी से मिल सकेंगे। उन्होंने इस बेहतरीन प्रयास के लिए आयोजक आलू महाराज और प्रधान मनोज त्रिवेदी की सराहना की। कार्यक्रम में मंच संचालन मनोज त्रिपाठी द्वारा किया गया। समिति के उद्घाटन के ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के कर-कमलों द्वारा क्षेत्र के प्रगतिशील किसान भाइयों को सांकेतिक रूप से उन्नत किस्म के बीज और खाद के पैकेट वितरित कर इस सेवा की आधिकारिक शुरुआत की गई।कार्यक्रम के दौरान सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक विवेक जिला सहकारी बैंक के महापालक बृजेश विश्वकर्मा, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता सुनील सिंह , सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अभिषेक सिंह एवं समिति के सचिव विजय त्रिवेदी सहित क्षेत्र के कई सम्मानित प्रधान, पूर्व प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC), वरिष्ठ नागरिक एवं भारी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में मनोज त्रिवेदी ने आए हुए सभी अतिथियों, विभागीय अधिकारियों और अन्नदाताओं का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।सशक्त किसान, समृद्ध गांव और मजबूत सहकारिता—यही हमारा संकल्प है।
ओसाह सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन: किसानों की समृद्धि के लिए सहकारिता को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम ओसाह सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन: किसानों की समृद्धि के लिए सहकारिता को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम शिवगढ़ रायबरेली। विकासखंड के अंतर्गत नवनिर्मित बी-पैक्स ओसाह सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन समारोह शुक्रवार को अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी
व आयोजक राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज जी एवं ग्राम प्रधान श्री मनोज त्रिवेदी जी द्वारा संयुक्त रूप से कराया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विवेक विक्रम सिंह ने उपस्थित विशाल किसान जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बी-पैक्स समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा, "हमारा संकल्प जिला सहकारी बैंक के माध्यम से हर किसान तक बैंकिंग और लोन की सुविधाओं को बेहद सरल तरीके से पहुँचाना है, ताकि किसी भी किसान भाई को खाद-बीज या आर्थिक तंगी के लिए परेशान
न होना पड़े।"विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत सिंह जी ने क्षेत्र के विकास पर जोर देते हुए कहा कि ओसाह में इस समिति के खुलने से शिवगढ़ विकासखंड के किसानों को एक ही छत के नीचे कृषि ऋण, उच्च गुणवत्ता वाली खाद और उन्नत बीज आसानी से मिल सकेंगे। उन्होंने इस बेहतरीन प्रयास के लिए आयोजक आलू महाराज और प्रधान मनोज त्रिवेदी की सराहना की। कार्यक्रम में मंच संचालन मनोज त्रिपाठी द्वारा किया गया। समिति के उद्घाटन के ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के कर-कमलों द्वारा क्षेत्र के प्रगतिशील किसान भाइयों को सांकेतिक रूप से उन्नत किस्म के बीज और
खाद के पैकेट वितरित कर इस सेवा की आधिकारिक शुरुआत की गई।कार्यक्रम के दौरान सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक विवेक जिला सहकारी बैंक के महापालक बृजेश विश्वकर्मा, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता सुनील सिंह , सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अभिषेक सिंह एवं समिति के सचिव विजय त्रिवेदी सहित क्षेत्र के कई सम्मानित प्रधान, पूर्व प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC), वरिष्ठ नागरिक एवं भारी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में मनोज त्रिवेदी ने आए हुए सभी अतिथियों, विभागीय अधिकारियों और अन्नदाताओं का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।सशक्त किसान, समृद्ध गांव और मजबूत सहकारिता—यही हमारा संकल्प है।
- नमस्कार मैं शिव कुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली सलोन तहसील से रिपोर्टर रायबरेली से अखिलेश यादव की रायबरेली जनसभा में बारिश के बीच भी कार्यकर्ता डटे रहे मंच से गुजरते हुए अखिलेश यादव ने P D A संविधान आरक्षण बेरोजगारी महंगाई कानून व्यवस्था और बारिश बनी इम्तिहान डटे रहे सपा अखिलेश यादव के इंतजार में जी आईसी मैदान में भीण2
- निर्दलीय प्रत्याशी सरफराज अली ने किया नामांकन, समर्थकों में दिखा जोश सलोन, रायबरेली। सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार, 24 सितंबर को निर्दलीय प्रत्याशी सरफराज अली ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने प्रत्याशी के पक्ष में नारे लगाकर जोश का प्रदर्शन किया। नामांकन के बाद सरफराज अली ने कहा कि सलोन नगर पंचायत क्षेत्र की जनता कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया तो क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा। उन्होंने विकास कार्यों को गति देने और नागरिकों की समस्याओं को लेकर सक्रियता से काम करने की बात कही। नामांकन के दौरान मोहम्मद इरशाद राइन, शान ट्रेडर, बुद्धे सलमानी, अशरफ मेवाती, हाजी वसीम चौधरी, अफताब आलम, अकरम प्रधान, मोहम्मद हकीम समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। नामांकन के साथ ही सलोन नगर पंचायत उपचुनाव में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।1
- जय जगजीवन जय सत्यनाम साहेब बंदगी आप समस्त् देशवासियों एवं मित्रों को परिवार सहित अनंत् चतुर्दशी के पावन अवसर पर अनंत् हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। आप सभी के जीवन में परिवार सहित अमन् चैन सुख समृद्धि शांति समर्थ स्वामी जगजीवन साहेब प्रदान करे। पराग प्रसाद रावत महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच1
- तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पूर्व बैंक कर्मियों द्वारा प्रदर्शन एवं रैली सरकार द्वारा बनाए जा रहे दबाव से नहीं घबराने वाले बैंक कर्मी तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पूर्व बैंक कर्मियों द्वारा प्रदर्शन एवं रैली सरकार द्वारा बनाए जा रहे दबाव से नहीं घबराने वाले बैंक कर्मी ========================= लखनऊ। केंद्र सरकार बैंक कर्मियों की 5 दिवसीय बैंकिंग व लंबित मांगों को पूरा करने के बजाए उन्हें डराने व धमकाने का प्रयास कर रही है, पर वे सरकार के इन कृत्यों से घबराने वाले नही हैं। सभी *बैंककर्मी (75% से अधिक जेन जी) अपनी मांगों के पूरा होने तक संघर्ष करने को संकल्पित हैं।* इसी क्रम में बैंक कर्मियों ने आज सायं स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर प्रदर्शन किया एवं रैली निकाली, जिसमें बैंककर्मी अत्यंत आक्रोशित नजर आए तथा आर-पार के संघर्ष का एलान कर दिया। बैंक नेताओं (सभी कामरेड) एस के संगतानी और लक्ष्मण सिंह ने कहा कि हमारी एकता और संघर्षशीलता से सरकार बुरी तरह घबराई हुई है और उल्टे सीधे निर्णय ले रही है, यही हमारी जीत की शुरुआत है। संदीप सिंह और वी के माथुर ने कहा कि सरकार बैंक प्रबंधन से अपने ही अधिकारियों, कर्मचारियों को एफआईआर और ट्रांसफर का भय दिखाने का निर्देश दे रही है, जो कि अत्यन्त निंदनीय है। अशोक अग्रवाल और सचिन केशरवानी ने सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार से बैंककर्मियों को सजग रहने को कहा। शकील अहमद, राकेश पाण्डेय और धनंजय सिंह ने बताया कि रिजर्व बैंक तथा अन्य बहुत से विभागों के संघटन भी हमारे संघर्ष को समर्थन और सहयोग दे रहे है। कामरेड आशुतोष वर्मा, तारकेश्वर चौहान, आकाश शर्मा, शिव कुमार सिंह, बृजेश तिवारी ने बताया कि एसबीआई और पीएनबी सहित कई बैंकों के प्रबंधन ने द्विपक्षीय समझौते के प्राविधानों का उल्लंघन करते हुए रविवार 27 को बैंक खोलने का परिपत्र जारी किया है। हम इसका विरोध करते है। स्वाति सिंह, भारती शर्मा, आनंद सिंह, अभिषेक, गौरव, विंध्य विक्रम आदि ने इस तरह के आदेशों का अनुपालन सिरे से ख़ारिज कर दिया। अनिल तिवारी मीडिया प्रभारी ने बताया फोरम द्वारा 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल आहूत की गई है तथा मांगे पूरी न होने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल घोषित की गई है। अनिल तिवारी (मीडिया प्रभारी)1
- थाना अलीगंज क्षेत्र स्थित सड़क पर गिरा पेड़, मौके पर पहुंची पुलिस.. ब्रेकिंग लखनऊ थाना अलीगंज पुरनिया में सड़क पर गिरा पेड़, मौके पर पहुंची पुलिस.. लगातार बारिश के बीच सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ.. सूचना मिलते ही एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा मौके पर पहुंचे.. इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार और पुरनिया चौकी प्रभारी शुभम तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद। नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची, पेड़ हटाने का काम जारी। पुलिस ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था, यातायात सुचारु कराने में जुटी टीम। बारिश के बीच भी अलीगंज पुलिस मौके पर मुस्तैद।1
- 🌹 ग़ज़ल — ख़ामोशी का मातम 🌹 ✍️ सोनी शुक्ला ‘क्रांति’ वो गया तो मेरे अंदर भी कुछ मर गया, मैं बची तो हूँ मगर पहले-सी मैं रही नहीं। जिसे अपना समझकर उम्र भर सजदा किया, उसके जाने के बाद कोई दुआ हुई नहीं। मैंने आवाज़ दी थी उसे आख़िरी बार मगर, मेरी आवाज़ मेरे ही घर से बाहर गई नहीं। वो कहता था—“तुम्हें छोड़कर कहाँ जाऊँगा”, आज देखो, उसकी कोई खबर आई नहीं। मेरी आँखों में जो ठहरा था एक ख़्वाब कभी, वक़्त की धूल में उसकी कोई तस्वीर रही नहीं। मैंने रिश्तों को बहुत दिल से निभाया लेकिन, मेरे हिस्से में कभी सच्ची वफ़ा आई नहीं। अब किसी से भी मोहब्बत का भरोसा कैसे हो, एक बार टूटा हुआ दिल फिर से जुड़ा नहीं। सोनी, दर्द को काग़ज़ पर उतार देती हूँ, वरना सीने में ये ख़ामोशी समाती नहीं। मैंने रोना भी बहुत चाहा मगर क्या करती, मेरी आँखों में भी अब अश्कों की जगह रही नहीं। 💔 🌹 कुछ दर्द आवाज़ नहीं करते, बस इंसान को अंदर से बदल देते हैं। 🌹 ✍️ सोनी शुक्ला ‘क्रांति’ लेखिका एवं कवयित्री संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष — जनहित सर्व समाज सेवा समिति 📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश 🌹 ग़ज़ल — ख़ामोशी का मातम 🌹 ✍️ सोनी शुक्ला ‘क्रांति’ वो गया तो मेरे अंदर भी कुछ मर गया, मैं बची तो हूँ मगर पहले-सी मैं रही नहीं। जिसे अपना समझकर उम्र भर सजदा किया, उसके जाने के बाद कोई दुआ हुई नहीं। मैंने आवाज़ दी थी उसे आख़िरी बार मगर, मेरी आवाज़ मेरे ही घर से बाहर गई नहीं। वो कहता था—“तुम्हें छोड़कर कहाँ जाऊँगा”, आज देखो, उसकी कोई खबर आई नहीं। मेरी आँखों में जो ठहरा था एक ख़्वाब कभी, वक़्त की धूल में उसकी कोई तस्वीर रही नहीं। मैंने रिश्तों को बहुत दिल से निभाया लेकिन, मेरे हिस्से में कभी सच्ची वफ़ा आई नहीं। अब किसी से भी मोहब्बत का भरोसा कैसे हो, एक बार टूटा हुआ दिल फिर से जुड़ा नहीं। सोनी, दर्द को काग़ज़ पर उतार देती हूँ, वरना सीने में ये ख़ामोशी समाती नहीं। मैंने रोना भी बहुत चाहा मगर क्या करती, मेरी आँखों में भी अब अश्कों की जगह रही नहीं। 💔 🌹 कुछ दर्द आवाज़ नहीं करते, बस इंसान को अंदर से बदल देते हैं। 🌹 ✍️ सोनी शुक्ला ‘क्रांति’ लेखिका एवं कवयित्री संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष — जनहित सर्व समाज सेवा समिति 📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश1
- क्षेत्र की चरमराई बिजली व्यवस्था के खिलाफ किसान यूनियन के कार्यकर्ता धरने पर बैठे बरसात में बरसात के बावजूद पावर हाउस प्रांगण में सैकड़ो किसान दे रहे हैं धरना क्षेत्र की चरमराई बिजली व्यवस्था के खिलाफ किसान यूनियन के कार्यकर्ता धरने पर बैठे बरसात में बरसात के बावजूद पावर हाउस प्रांगण में सैकड़ो किसान दे रहे हैं धरना बछरावां रायबरेली। क्षेत्र की लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था से नाराज सैकड़ो किसान शुक्रवार की सुबह से पावर हाउस प्रांगण में धरने पर बैठ गए। नाराज किसानों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है अंधाधुंध कटौती जारी है, हाल्ट पर समय पर शिकायतों का निस्तारण भी नहीं हो रहा है। पूरा विभाग किसने की शिकायतों की अनसुनी कर रहा है। धरने पर बैठे किसान क्रांति सरकार के नेता आकाश मिश्रा ने कहा कि विशुनपुर पावर हाउस से मिलने वाली बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। क्षेत्र के किसानों को 8-10 घंटे बिजली मुश्किल से मिल पा रही है। पूरे क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान है कई बार विद्युत उपकेंद्र पर इसकी शिकायत भी की गई परंतु कोई भी निराकरण नहीं निकल रहा है। बिजली की कटौती के साथ-साथ लोकल फाल्ट की खराबी से घंटो बिजली गायब रहती है । गर्मी के दिनों में लोग बिजली न मिलने से परेशान है उन्होंने कहा जिन किसानों के खेतों में ट्यूबवेल हैं उन्हें भी बिजली न मिलने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। बरसात के बावजूद किसान पावर हाउस पर भारी संख्या में धरने पर बैठे हैं। इस मौके पर संगठन के सैकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।3
- इतना घटिया काम कभी लोकतंत्र में नहीं हुआ होगा जो इस इलेक्शन कमीशन ने किया है ; अखिलेश यादव1
- भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच 27 सितंबर 2026 को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। करीब दो महीने से अधिक के लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम के दो सबसे सीनियर और दिग्गज बल्लेबाज, रोहित शर्मा और विराट कोहली, इस मुकाबले से एक साथ वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। रोहित और विराट की वापसी पर ताजा अपडेट नेट्स में जमकर बहाया पसीना: तिरुवनंतपुरम पहुँचने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। विराट कोहली नेट्स पर बेहद शानदार लय में दिखे, जहाँ उन्होंने कुलदीप यादव और नमन धीर के खिलाफ कुछ बेहतरीन छक्के लगाए। वहीं रोहित शर्मा ने बारिश की बाधा के बाद अलग ग्रुप में बल्लेबाजी की और प्रसिद्ध कृष्णा की शॉर्ट गेंदों पर स्ट्रोकप्ले का अभ्यास किया। [1, 2] 2027 वनडे विश्व कप पर नजर: दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने टी20आई से संन्यास ले लिया है, इसलिए अब उनका पूरा ध्यान वनडे फॉर्मेट और आगामी 2027 आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप की तैयारियों पर है। इस सीरीज में कप्तान शुभमन गिल टीम की कमान संभाल रहे हैं, जबकि केएल राहुल उपकप्तान की भूमिका में हैं। [1, 2, 3] विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका: विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने से सिर्फ 59 रन दूर हैं। इस सीरीज में वह सचिन तेंदुलकर के बाद इस मुकाम तक पहुँचने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन सकते हैं। भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे (02:00 PM IST) से शुरू होंगे: [1] मैचतारीखस्थानपहला वनडे27 सितंबर 2026ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरमदूसरा वनडे30 सितंबर 2026बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटीतीसरा वनडे03 अक्टूबर 2026महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी एशियाई खेलों की प्रतिबद्धताओं के कारण उपलब्ध नहीं हैं, जिससे युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। [1, 2] क्या आप इस मैच की भारतीय प्लेइंग इलेवन (संभावित) देखना चाहते हैं, या आप यह जानना चाहते हैं कि इस मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहाँ उपलब्ध होगी?1