Shuru
Apke Nagar Ki App…
मैनपुरी एसपी गणेश प्रसाद साहब के निर्देश पर महिला थाने में किया गया परिवार परामर्श केंद्र जिसमें 14 फाइलों पर की गई सुनवाई
Mainpuri explorer
मैनपुरी एसपी गणेश प्रसाद साहब के निर्देश पर महिला थाने में किया गया परिवार परामर्श केंद्र जिसमें 14 फाइलों पर की गई सुनवाई
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रिपोर्टर अमित कौशिक बौद्ध पूर्णिमा पर मैनपुरी में निकली भव्य रैली, उमड़ा जनसैलाब मैनपुरी में बौद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रैली के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया तथा भंडारों का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। यह रैली मैनपुरी के भावत चौराहे के पास से प्रारंभ होकर आगरा रोड स्थित गौतम बुद्ध स्कूल तक निकाली गई। रैली में भगवान गौतम बुद्ध की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे, बैंड-बाजों और जय भीम के नारों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। रैली में शामिल लोगों ने भगवान बुद्ध के बताए शांति, प्रेम और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। रास्ते भर श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल और खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई थी। रैली के समापन पर गौतम बुद्ध स्कूल परिसर में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। सभा में वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए समाज में शिक्षा, समानता और मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया।1
- आज उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक और भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मैनपुरी के 'गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज' (भावत चौराहा) से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों— क्रिश्चियन तिराहा, सदर बाजार और सिंधिया तिराहा तक पहुंची। इस वीडियो में देखें कैसे 'बुद्धं शरणं गच्छामि' के जयघोष से पूरा जनपद गूंज उठा और कैसे सजीव झांकियों ने सबका मन मोह लिया। 📌वीडियो में क्या खास है: भव्य शोभा यात्रा का सीधा प्रसारण। मैनपुरी की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब। भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित अद्भुत झांकियां। सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल। Don't forget to Like, Share and Subscribe to GD NEWS NETWORK!1
- मैनपुरी जिले में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर किसान सेवा संगठन के लोगों ने स्मार्ट मीटर को लेकर पुतला दहन किया बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे भी लगाए हैं, मैनपुरी जिले में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर किसान सेवा संगठन के लोगों ने स्मार्ट मीटर को लेकर पुतला दहन किया बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे भी लगाए हैं मैनपुरी कोतवाली थाना क्षेत्र के तांगा स्टैंड पर पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें संगठन के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे हैं और के की सरकार इस अपने आदेश को वापस ले ले2
- नमस्कार, आप देख रहे हैं ब्रेकिंग न्यूज़ और मैं हूँ आपके साथ. आपका मोहित गुप्ता, संपादक, जनपद, मैनपुरी.. जनपद मैनपुरी से एक सकारात्मक और सराहनीय पहल की खबर सामने आ रही है।आज 19 फाइल पर सुनवाई हुई मैनपुरी में हर शुक्रवार को, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह के निर्देशन में महिला थाने में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया जाता है। इस परामर्श केंद्र का उद्देश्य है—टूटते हुए रिश्तों को जोड़ना और परिवारों में बढ़ रहे विवादों को सुलझाना। आपको बता दें कि अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ जाता है कि रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं। ऐसे मामलों को परिवार परामर्श केंद्र में भेजा जाता है। यहाँ मौजूद अनुभवी सदस्य, दोनों पक्षों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हैं और आपसी समझ व संवाद के माध्यम से रिश्तों को फिर से जोड़ने का प्रयास करते हैं। परामर्श केंद्र की मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि कई टूटते हुए रिश्ते दोबारा जुड़ रहे हैं और परिवारों में खुशियां लौट रही हैं। कई मामलों में आपसी सहमति बनने के बाद दंपत्तियों को समझाकर खुशी-खुशी विदा भी किया जाता है। बाइट: मनोरमा चौहान मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट बने रहिए हमारे साथ… हर खबर पर हमारी नजर।1
- एलाऊ। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क इलाज उपलब्ध कराना है। लेकिन स्थानीय स्तर पर इस योजना के नाम पर ही वसूली के आरोप सामने आ रहे हैं। ब्लॉक जागीर क्षेत्र के किशनी-मैनपुरी मार्ग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर में आयुष्मान कक्ष में तैनात कर्मचारी चांदनी पर कार्ड में करेक्शन के नाम पर अवैध वसूली करने के आरोप लगे हैं। क्षेत्र के गांव एलाऊ निवासी रामकुमार और उनकी पत्नी पूनम ने आरोप लगाया कि उनसे कार्ड में संशोधन के नाम पर 187 रुपये मांगे गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक मामला नहीं है। कई कार्ड धारकों से 100 से 200 रुपये तक की वसूली की जा रही है। आरोप है कि काम समय पर नहीं किया जाता और लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। कुछ मरीज तो घंटों अस्पताल परिसर में इंतजार करने के बाद बिना काम कराए ही लौट जाते हैं। अस्पताल के बाहर जमीन पर बैठे इंतजार करते लोगों की तस्वीरें भी आम हैं। बताया जा रहा है कि कार्ड में छोटी-मोटी त्रुटि जैसे नाम में एक अक्षर की गलती या पते में बदलाव को ठीक कराने के लिए भी पैसे मांगे जाते हैं। इससे पहले भी ऐसे मामलों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। जिससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी के साथ-साथ तंज भी देखने को मिल रहा है। एक बुजुर्ग ने कहा बीमारी से ज्यादा तो ये करेक्शन ही भारी पड़ रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब योजना का उद्देश्य ही मुफ्त इलाज देना है, तो करेक्शन के नाम पर यह वसूली किस नियम के तहत की जा रही है। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस करेक्शन गेम पर कब रोक लगाते हैं और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।1
- मैनपुरी शहर में बड़े ही धूमधाम के साथ बुद्ध पूर्णिमा पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा समाज के लोगों ने बढ़-कर कर लिया भाग1
- Post by Anil kumar Singh Journalist1
- Post by Mainpuri explorer1