हम सरकार से अपना संवैधानिक अधिकार मांग रहे हैं दया की भीख नहीं। उत्तर प्रदेश ही नहीं पुरे देश में वंचित अतिपिछड़े उपेक्षित वर्गों को सामान्य वर्ग के अत्याचारी लठैतों से तो अश्पृश्यता एवं असमानता की परेशानी है ही उसके साथ ओबीसी के साधन संपन्न काश्तकार सामर्थ्यवान अथवा तानाशाहों की भी संख्या कम नहीं है तथा जो बचा खुचा मर्म रहता है उसे एससी एसटी एक्ट पुरा कर देता है। सही मायने में आज तक इस विशाल आवादी का दर्द कोई सुने और निवारण करे यैसी सरकार आई ही नहीं, रहा सवाल शासन प्रशासन और न्यायपालिका की तो ये सब सिर्फ और सिर्फ धनबली प्रभावशालियों के रक्षक है न कि गरीब कमजोरों के क्योंकि पैसा बोलता है। लेकिन एक बात लोग भूल रहे हैं कि श्रृष्टि के सर्वांगीण विकास का ढांचा इसी निचले पायदान पर टिका है और जो दुनिया को ऐसो आराम दें सकता है वह अपने पर जब आ जाएगा तो वही अंग्रेजो वाली हाल होगी। कौन नहीं जानता है कि इतिहास में सच्चाई दबाई गई है यानी देश को आजाद कराने में मुगलों और अंग्रेजों के साथ समस्त बाह्य शक्तियों से लोहा लेने का कार्य डटकर यदि कोई किया है तो वो यहीं वंचित अतिपिछड़ा उपेक्षित भूमिहीन मजदुरा वर्ग है जिसको योजनाबद्ध तरीके से कूटरचित षड़यंत्रकारियो द्वारा बार बार उजाड़ने का प्रयास किया जाता रहा है।
हम सरकार से अपना संवैधानिक अधिकार मांग रहे हैं दया की भीख नहीं। उत्तर प्रदेश ही नहीं पुरे देश में वंचित अतिपिछड़े उपेक्षित वर्गों को सामान्य वर्ग के अत्याचारी लठैतों से तो अश्पृश्यता एवं असमानता की परेशानी है ही उसके साथ ओबीसी के साधन संपन्न काश्तकार सामर्थ्यवान अथवा तानाशाहों की भी संख्या कम नहीं है तथा जो बचा खुचा मर्म रहता है उसे एससी एसटी एक्ट पुरा कर देता है। सही मायने में आज तक इस विशाल आवादी का दर्द कोई सुने और निवारण करे यैसी सरकार आई ही नहीं, रहा सवाल शासन प्रशासन और न्यायपालिका की तो ये सब सिर्फ और सिर्फ धनबली प्रभावशालियों के रक्षक है न कि गरीब कमजोरों के क्योंकि पैसा बोलता है। लेकिन एक बात लोग भूल रहे हैं कि श्रृष्टि के सर्वांगीण विकास का ढांचा इसी निचले पायदान पर टिका है और जो दुनिया को ऐसो आराम दें सकता है वह अपने पर जब आ जाएगा तो वही अंग्रेजो वाली हाल होगी। कौन नहीं जानता है कि इतिहास में सच्चाई दबाई गई है यानी देश को आजाद कराने में मुगलों और अंग्रेजों के साथ समस्त बाह्य शक्तियों से लोहा लेने का कार्य डटकर यदि कोई किया है तो वो यहीं वंचित अतिपिछड़ा उपेक्षित भूमिहीन मजदुरा वर्ग है जिसको योजनाबद्ध तरीके से कूटरचित षड़यंत्रकारियो द्वारा बार बार उजाड़ने का प्रयास किया जाता रहा है।
- Post by Shailendra Pandey1
- "ऐंंग" आकाशवाणी 19 2 2026 ई0 आज गुरुवार है, बृहस्पतिवार है । आज का दिन "भगवान विष्णु " को समर्पित माना जाता है। मित्रों! आइए, प्रातः बंदन करते हुए , सुप्रभात कहते हुए , गुड मॉर्निंग बोलते हुए , विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का ध्यान करते हुए , भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी जी के श्री चरणों में प्रणाम करते हुए , अपने कुल देताओं तथा अपने पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए , आज के दिनचर्या का प्रारंभ करते हैं । *जय श्री राम *✍️ 🌺🙏🌺🚩🕉🌺.1
- *डीएम की अध्यक्षता में मख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।* संत कबीर नगर जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। बैठक में सी0एम0 युवा अभियान के बारे में उपायुक्त उद्योग/सदस्य सचिव द्वारा योजना के बारे में भी विस्तृत रूप से अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया, साथ ही अवगत कराया गया कि मिशन निदेशक, मिशन कार्यालय, सी0एम0 युवा, लखनऊ द्वारा दिनांक 20.02.2026 को जनपद पर वृहद ऋण वितरण कैम्प का आयोजन किये जाने का निर्देश दिया गया है, जिसके अनुपालन में दिनांक 20.02.2026 को सी0 एम0 युवा योजनान्तर्गत जनपद पर वृहद ऋण वितरण कैम्प का आयोजन किया गया है, जिस हेतु जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त बैंकों को 300 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस सम्बन्ध में अध्यक्ष द्वारा खराब प्रगति वाले बैंक शाखा प्रबन्धकों पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया, तथा उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि यदि एक सप्ताह में प्रगति में सुधार नहीं होता है तो खराब प्रगति वाले बैकों के उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित करायें। बैठक में अध्यक्ष द्वारा बैठक में उपस्थित जिला बैंकर्स, सभी क्षेत्रीय प्रबन्धक /जिला सम्न्वयकों को निर्देशित किया गया कि उक्त योजनान्तर्गत विभिन्न बैंक शाखाओं में लम्बित ऋण पत्रावलियों का निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर करना सुनिश्चित करें, ताकि दिनांक 20.02.2026 को जनपद स्तर पर आयोजित वृहद ऋण वितरण कार्यक्रम में अधिक से अधिक ऋण वितरण कराया जा सकें तथा प्रतिनिधि अग्रणी जिला प्रबन्धक, एस0बी0आई0 एवं उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि इस अभियान को व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति समयबद्ध सुनिश्चित किया जाये। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधि अग्रणी जिला प्रबन्धक, एस0बी0आई0 लीड बैंक को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि उद्योग विभाग की योजनाओं में सम्बन्धित बैंको में लम्बित आवेदन पत्रों का फॉलोअप करते हुए, प्रगति कराना सुनिश्चित करें, तथा वं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत बैंक शाखा स्तर पर स्वीकृति/वितरण हेतु लम्बित आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, जिससे सी0एम0 डैशबोर्ड की प्रगति में सुधार हो सके। बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला बैंक समन्वयकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने बैंक शाखा प्रबन्धकों की नियमित समीक्षा करें, तथा उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि खराब प्रगति वाले बैंक शाखा प्रबन्धकों को एक सप्ताह का समय दिया जाय, इसके बाद भी अगर प्रगति में सुधार नहीं होता है, तो खराब प्रगति वाले बैंक शाखा प्रबन्धकों के साथ पृथक से बैठक आहूत की जाय। इस अवसर पर उद्यमी *अनिल कुमार पांडे द्वारा बैग टी बी तथा दोनों तरफ दिखने वाली टीवी को लेकर रीप्रजेन्ट किया जिससे जनपद में नए उद्योग को बढ़ावा मिले। बैठक में उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा, जितेन्द्र कुमार गौतम, सहायक आयुक्त उद्योग एवं समस्त जिला बैंक समन्वयक उपस्थित रहें।4
- संत कबीर नगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर निजीकरण एवं उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में चल रहे आंदोलन के 450 दिन पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 20 फरवरी को प्रदेश भर में “विरोध दिवस” मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के सभी जनपदों, परियोजनाओं एवं कार्यस्थलों पर बिजली कर्मी शांतिपूर्ण लेकिन प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन करेंगे। संघर्ष समिति के पदाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि “विरोध दिवस” के अंतर्गत सभी ऊर्जा निगमों के नियमित कर्मचारी, संविदा कर्मी, जूनियर इंजीनियर एवं अभियंता भोजनावकाश अथवा कार्यालय समय के उपरांत अपने-अपने कार्यस्थलों पर एकजुट होकर विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन बिजली कर्मियों के अधिकारों, सम्मान एवं सुरक्षित कार्य वातावरण की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है। संघर्ष समिति ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन से अपील की है कि जब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री अरविन्द कुमार शर्मा विधानसभा में स्पष्ट रूप से यह कह चुके हैं कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है और 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, तो ऐसी स्थिति में निजीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं है। प्रबंधन को अपनी झूठी प्रतिष्ठा की जिद छोड़ते हुए निजीकरण की समस्त प्रक्रिया तत्काल निरस्त करनी चाहिए, ताकि ऊर्जा निगमों में स्वस्थ, सकारात्मक एवं सहयोगात्मक कार्य वातावरण स्थापित हो सके। संघर्ष समिति के पदाधिकारी धीरेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि निजीकरण के विरोध में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे बिजली कर्मियों के विरुद्ध लगातार उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां की जा रही हैं, जिससे कर्मचारियों में व्यापक असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है। इसके बावजूद बिजली कर्मी पूरी निष्ठा के साथ उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं और आंदोलन के दौरान भी किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी उपभोक्ता हित सर्वोपरि रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन वास्तव में विद्युत व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देना चाहता है, तो निजीकरण की प्रक्रिया को तत्काल समाप्त कर बिजली कर्मियों के मनोबल को बढ़ाए, जिससे वे और अधिक समर्पण के साथ व्यवस्था को मजबूत बना सकें। आज आंदोलन के 447वें दिन प्रदेश के सभी जनपदों एवं परियोजनाओं पर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में संत कबीर नगर में हुए प्रदर्शन में श्रवण प्रजापति, सूरज प्रजापति, संजय यादव, धीरेन्द्र यादव, रंजन कुमार, आशीष कुमार, प्रिंस गुप्ता, संतोष गुप्ता, आर्यन कुमार, वीरेंद्र मौर्य, मनोज यादव, रमेश प्रजापति, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में बिजली कर्मी उपस्थित रहे।1
- Gorakhpur | एक वीडियो जो बदलेगा सोच – स्कूल को बचाना क्यों है जरूरी..? Gorakhpur में सामने आया एक ऐसा वीडियो, जो हर अभिभावक और जिम्मेदार नागरिक को सोचने पर मजबूर कर देगा। स्कूल की जर्जर हालत, टूटी दीवारें, गंदगी और जलभराव—क्या यही है हमारे बच्चों का भविष्य? सरकारी योजनाओं के बावजूद अगर विद्यालयों की स्थिति बदहाल है, तो सवाल उठना लाज़मी है। बच्चे जहां शिक्षा लेने आते हैं, वही स्थान अगर असुरक्षित हो जाए तो यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि भविष्य से खिलवाड़ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। अब ज़रूरत है कि प्रशासन तुरंत संज्ञान ले और स्कूल की मरम्मत व साफ-सफाई की ठोस व्यवस्था करे। 👉 स्कूल को बचाना क्यों ज़रूरी है? क्योंकि स्कूल सिर्फ इमारत नहीं, बल्कि समाज का भविष्य है।1
- सोशल मीडिया पर झूठे आरोप व अभद्र वीडियो अपलोड कर परिवार की मानहानि — मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग सेवा में, श्रीमान् थानाध्यक्ष महोदय, थाना बेवाना, जनपद अम्बेडकरनगर। विषय: सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब) पर आपत्तिजनक एवं मानहानिकारक वीडियो अपलोड कर छवि धूमिल करने एवं मानसिक उत्पीड़न किए जाने के संबंध में प्रार्थना-पत्र। महोदय, सविनय निवेदन है कि प्रार्थी राम किशोर चौहान पुत्र स्व० रामलाल चौहान, निवासी ग्राम पक्खनपुर, थाना बेवाना, जनपद अम्बेडकरनगर का स्थायी निवासी एवं सम्मानित नागरिक है। प्रार्थी अपने परिवार सहित गांव में शांतिपूर्वक जीवनयापन कर रहा है। प्रार्थी के ही गांव की निवासी मनीषा चौहान पत्नी हृदय राम चौहान, निवासी ग्राम पक्खनपुर, थाना बेवाना, जनपद अम्बेडकरनगर, प्रार्थी एवं उसके परिवार के प्रति ईर्ष्या, जलन एवं द्वेष की भावना रखती हैं। इसी दुर्भावना के चलते वह प्रार्थी के पुत्र विकास एवं भोला पर लगातार झूठे एवं मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए वीडियो बनाती हैं। वह छेड़खानी, मारपीट आदि जैसे गंभीर आरोपों का निराधार प्रचार-प्रसार कर रही हैं, जिससे प्रार्थी के परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँच रही है। उक्त महिला द्वारा अपने इंस्टाग्राम आईडी “Manisha Chauhan 0089” से एक वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें प्रार्थी एवं उसके पुत्रों के विरुद्ध अपशब्दों, गाली-गलौज एवं अत्यंत अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। उक्त वीडियो को जानबूझकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (इंस्टाग्राम, एवं यूट्यूब) पर प्रसारित किया जा रहा है, जिससे गांव एवं समाज में प्रार्थी के परिवार की छवि धूमिल हो रही है। इस प्रकार का कृत्य न केवल मानहानिकारक है, बल्कि आईटी एक्ट एवं भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। उक्त महिला द्वारा निरंतर इस प्रकार के कृत्य से प्रार्थी एवं उसके परिवार को मानसिक तनाव, सामाजिक अपमान एवं भय का वातावरण झेलना पड़ रहा है। अतः श्रीमान्जी से सादर निवेदन है कि प्रार्थना-पत्र में वर्णित तथ्यों का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए संबंधित इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड वीडियो की जांच कर मनीषा चौहान पत्नी हृदय राम चौहान के विरुद्ध मानहानि, आईटी एक्ट तथा अन्य सुसंगत धाराओं में तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करने की कृपा करें। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति रोकने हेतु उचित प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जाए।1
- Post by Satyam1
- आकाशवाणी 1802 2026 ई0 शुभ रात्रि !🙏 GOOD NIGHT 🙏 प्रेम से बोलो राधे राधे 🌹❤✍️🌹❤🙏🌺1