Shuru
Apke Nagar Ki App…
Shailendra Pandey
More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
- Post by Ashwini Kumar Pandey2
- संत कबीर नगर,।धर्मसिंहवा संतकबीरनगर की पावन भूमि पर विष्णु महायज्ञ के रजत जयंती वर्ष (25वें वर्ष) के अवसर पर आयोजित महोत्सव का भव्य शुभारंभ विराट कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। इस ऐतिहासिक एवं अलौकिक आयोजन में नगर पंचायत क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आबालवृद्ध नर-नारी, संत-महात्मा एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।शोभा यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगलगान करती हुई चल रही थीं, वहीं भक्तों का उमड़ा सैलाब ढोल-नगाड़ों एवं भक्ति संगीत की मधुर धुनों पर झूमता-नाचता हुआ जयकारे लगाते हुए अद्भुत और दिव्य दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। लगभग एक किलोमीटर लंबी यह भव्य शोभा यात्रा प्राचीन काली मंदिर से प्रारंभ होकर गौरीराई स्थित हनुमान मंदिर से होते हुए नगर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन करती हुई ऐतिहासिक मंशा पोखरा पहुंची, जहां वैदिक आचार्यों द्वारा विधिवत वरुण पूजन एवं यज्ञ से संबंधित आवश्यक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रमुख राजेश त्रिपाठी ने बताया कि महायज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन अपराह्न 2 बजे से चैतन्य महाप्रभु परंपरा की सुप्रसिद्ध आचार्य साध्वी निकुंज मंजरी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का सुमधुर वाचन किया जाएगा। वहीं प्रत्येक रात्रि 8 बजे से अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त अयोध्याधाम के प्रसिद्ध रामलीला मंडल द्वारा श्रीराम चरित का सजीव मंचन प्रस्तुत किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। राजेश त्रिपाठी जी ने समस्त सनातन धर्मावलंबियों से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित तिथियों में समय से पहुंचकर कथा का अमृतपान करें एवं रात्रिकालीन रामलीला के माध्यम से प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों से जुड़कर अपने जीवन को धर्म, भक्ति और संस्कारों से समृद्ध बनाएं।1
- गोरखपुर सिविल कोर्ट में वकीलों का धरना दूसरे दिन भी जारी | एडवोकेट नफीस अख्तर की 4 सूत्रीय मांगें | Bar Association Election Update1
- परीक्षा से लौटती युवती से सीट के बहाने दरिंदगी: चलती ट्रेन में TTE की हैवानियत, NCC कैडेट से दुष्कर्म कर फरार। एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा देकर लौट रही एक युवती के साथ चलती ट्रेन में जो हुआ, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में सफर कर रही युवती को सीट दिलाने का झांसा देकर टीटीई ने अपने केबिन में बुलाया और वहीं उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी टीटीई फरार हो गया, जबकि पीड़िता ने साहस दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी।1
- Post by Abc Hindustan1
- Post by Satyam1
- 18 2 2026 शिकायत है ! आकाशवाणी, 👉🏾 नमामि गंगे , *पेयजल ग्रामीण क्षेत्र *! नमामि गंगे ;- भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है । इस योजना के अंतर्गत सभी गांव में शुद्ध पेय जल की आपूर्ति प्रत्येक घर तक पहुंचाने की योजना है । "हर घर जल हर घर नल" हर घर जल , ऐसा नारा भारत सरकार ने दिया है । जैसा की स्पष्ट दिखाई दे रहा है ,यह पानी का स्टेशन ग्राम पंचायत भगवानपुर के लिए बनाया गया है। ✍️ ग्राम पंचायत भगवानपुर, ब्लॉक बघौली, तहसील खलीलाबाद ,जनपद संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। यह पानी का स्टेशन पिछले 2 साल से बन रहा है । इसका निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन यह अभी तक पूरा नहीं हुआ है । आधा अधूरा काम करके छोड़ दिया गया है। जिसके कारण गांव में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है । किसी भी घर में पानी नहीं पहुंच रहा है । 🔻शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए ! ऐसा क्यों हो रहा है ? पानी क्यों नहीं हर घर में पहुंच रहा है?1
- कराटे कोच चंद्र प्रकाश मौर्य इंटरनेशनल प्लेयर एवं गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए हैं। उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण ने उन्हें खेल जगत में विशेष पहचान दिलाई है। वे बच्चों और युवाओं को आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और देशभक्ति की प्रेरणा देते हुए क्षेत्र व देश का नाम निरंतर रोशन कर रहे हैं। 🥋🏆1
- भागवत कथा...सियासी हलके में खलबली - दोनों डिप्टी सीएम का आगमन - कथा को न जोड़े राजनीति से... अवधेश द्विवेदी Ambedkarnagar_news1