logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सबसे ज्यादा नुकसान किस का होता है बारिश आने पर पूरी फसल खराब हो गई

6 hrs ago
user_Bharu jaat duriya
Bharu jaat duriya
Actor बीजोलीया, भीलवाड़ा, राजस्थान•
6 hrs ago

सबसे ज्यादा नुकसान किस का होता है बारिश आने पर पूरी फसल खराब हो गई

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सुनसान मकान में चोरी, ताले तोड़कर अलमारी खंगाली रायपुर मारवाड़ के गांव गिरी में सीनियर स्कूल के पास स्थित ढगलाराम /बीरम जी सिंगाड़िया के सुनसान मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखी अलमारियों के ताले भी तोड़ दिए। चोरों ने पूरे घर का सामान इधर-उधर बिखेर दिया और कीमती सामान की तलाश में कमरों की तलाशी ली। घटना का पता तब चला जब आसपास के लोगों ने घर के ताले टूटे हुए देखे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने परिवार को सूचना दी।
    1
    सुनसान मकान में चोरी, ताले तोड़कर अलमारी खंगाली
रायपुर मारवाड़ के गांव गिरी में सीनियर स्कूल के पास स्थित ढगलाराम /बीरम जी सिंगाड़िया के सुनसान मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखी अलमारियों के ताले भी तोड़ दिए।
चोरों ने पूरे घर का सामान इधर-उधर बिखेर दिया और कीमती सामान की तलाश में कमरों की तलाशी ली। घटना का पता तब चला जब आसपास के लोगों ने घर के ताले टूटे हुए देखे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने परिवार को सूचना दी।
    user_Jairam Singaria
    Jairam Singaria
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • उदयपुर जिले के तुलसीदास जी की सराय गांव में फॉल्ट ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। कार्यालय से शटडाउन लेने के बाद किसी ने लापरवाही से लाइन चालू कर दी थी। इस हादसे में ब्लास्ट के साथ लाइनमैन का शरीर बुरी तरह फटकर पोल से नीचे गिर गया। हादसे के बाद शुक्रवार को डबोक हॉस्पिटल के बाहर परिजनों व ग्रामीणों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मावली तहसीलदार, डबोक थानाधिकारी गणपत नाथ, अधीक्षण अभियंता राकेश करण मौके पर पहुंचे।
    1
    उदयपुर जिले के तुलसीदास जी की सराय गांव में फॉल्ट ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। कार्यालय से शटडाउन लेने के बाद किसी ने लापरवाही से लाइन चालू कर दी थी। इस हादसे में ब्लास्ट के साथ लाइनमैन का शरीर बुरी तरह फटकर पोल से नीचे गिर गया। हादसे के बाद शुक्रवार को डबोक हॉस्पिटल के बाहर परिजनों व ग्रामीणों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मावली तहसीलदार, डबोक थानाधिकारी गणपत नाथ, अधीक्षण अभियंता राकेश करण मौके पर पहुंचे।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • ब्यावर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों एक नया ठगी का गिरोह सक्रिय है। ये ठग खुद को श्रम विभाग का कर्मचारी बताकर गरीब श्रमिकों को फोन करते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के बहाने रिश्वत की मांग करते हैं। कई श्रमिक अब तक इनके जाल में फंसकर ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर चुके हैं। ​श्रम कल्याण अधिकारी की अपील: ​विभाग कभी भी किसी को कॉल करके पैसे नहीं मांगता। ​किसी भी झांसे या लालच में न आएं। ​अधिक जानकारी के लिए सीधे कार्यालय (कॉलेज रोड, जयमंदिर सिनेमा के पास, ब्यावर) में संपर्क करें।
    1
    ब्यावर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों एक नया ठगी का गिरोह सक्रिय है। ये ठग खुद को श्रम विभाग का कर्मचारी बताकर गरीब श्रमिकों को फोन करते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के बहाने रिश्वत की मांग करते हैं। कई श्रमिक अब तक इनके जाल में फंसकर ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर चुके हैं।
​श्रम कल्याण अधिकारी की अपील:
​विभाग कभी भी किसी को कॉल करके पैसे नहीं मांगता।
​किसी भी झांसे या लालच में न आएं।
​अधिक जानकारी के लिए सीधे कार्यालय (कॉलेज रोड, जयमंदिर सिनेमा के पास, ब्यावर) में संपर्क करें।
    user_Vijay mehraniya
    Vijay mehraniya
    Media Consultant ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) ब्रेकिंग न्यूज पत्रकार श्याम सैनी संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ” अभियान के जैतारण विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर राजपुरोहित पर्यवेक्षक नियुक्त जैतारण विधानसभा में “संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ” अभियान का पर्यवेक्षक राजपुरोहित प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। जैतारण विधानसभा क्षेत्र के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर राजपुरोहित को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। किशोर राजपुरोहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के महासचिव हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनका लंबा अनुभव रहा है। उनकी नियुक्ति से जैतारण क्षेत्र में पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, राजपुरोहित क्षेत्र में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और जनसंपर्क को बढ़ाने पर विशेष ध्यान देंगे। साथ ही वे अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन और निगरानी भी करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में अभियान को गति मिलेगी और संगठन और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।
    1
    रायपुर (ब्यावर) ब्रेकिंग न्यूज
पत्रकार श्याम सैनी 
संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ” अभियान के जैतारण विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर राजपुरोहित पर्यवेक्षक नियुक्त
जैतारण विधानसभा में “संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ” अभियान का पर्यवेक्षक राजपुरोहित 
प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। जैतारण विधानसभा क्षेत्र के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर राजपुरोहित को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
किशोर राजपुरोहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के महासचिव हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनका लंबा अनुभव रहा है। उनकी नियुक्ति से जैतारण क्षेत्र में पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, राजपुरोहित क्षेत्र में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और जनसंपर्क को बढ़ाने पर विशेष ध्यान देंगे। साथ ही वे अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन और निगरानी भी करेंगे।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में अभियान को गति मिलेगी और संगठन और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • ब्यावर में ‘जहर’ का कारोबार: रीको की 4 फैक्ट्रियों पर छापा, 10,500 किलो नकली मिर्च पाउडर सीज सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर | राजस्थान सरकार के ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने ब्यावर के रीको क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए मसालों में मिलावट के काले खेल का भंडाफोड़ किया है। जिला कलेक्टर कमल राम मीणा और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. संजय गहलोत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने चार औद्योगिक इकाइयों पर अचानक छापेमारी कर भारी मात्रा में असुरक्षित खाद्य सामग्री जब्त की है। चापड़ और सिंथेटिक रंग के घोल से बन रही थी ‘लाल मिर्च’ निरीक्षण के दौरान महावीर उद्योग, गोकुल उद्योग, गादिया सप्लायर्स और गुलाब चन्द्र उत्तमचन्द फर्मों पर भारी अनियमितताएं पाई गईं। जांच में सामने आया कि मिर्च पाउडर में तीखापन और वजन बढ़ाने के लिए गेहूँ के चापड़ और सिंथेटिक कलर्स का इस्तेमाल किया जा रहा था। मौके पर मौजूद गंदगी और निर्माण का तरीका पूरी तरह से असुरक्षित और अस्वच्छ पाया गया। मौके पर ही सीज किया गया भारी स्टॉक: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित स्टॉक को मौके पर ही सीज कर दिया: मिर्च पाउडर: 10,500 किलोग्राम धनिया पाउडर: 1,550 किलोग्राम गेहूँ का चापड़ (मिलावट हेतु): 700 किलोग्राम हल्दी पाउडर: भारी मात्रा में जब्त लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी, मालिकों पर होगी सख्त कार्रवाई टीम ने हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर के नमूने लेकर राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, जयपुर भेज दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि लैब रिपोर्ट में नमूने ‘असुरक्षित’ पाए जाते हैं, तो संबंधित फर्मों के लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिए जाएंगे और मालिकों (अनिल कुमार जैन, रित जैन, महेंद्र कुमार जैन) के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जीरो टॉलरेंस: अगला निशाना होटल, रेस्टोरेंट और अनाज मंडियां जांच टीम के सदस्य विनोद कुमार शर्मा, अमित शर्मा और नारायण सिंह ने बताया कि यह अभियान रुकने वाला नहीं है। आगामी दिनों में शहर के होटलों, कैफे और रेस्टोरेंट की सघन जांच होगी। मिठाई की दुकानों और अनाज मंडियों में विशेष निरीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा, तेल और फल-सब्जी विक्रेताओं के नमूनों की भी जांच की जाएगी।
    2
    ब्यावर में ‘जहर’ का कारोबार: रीको की 4 फैक्ट्रियों पर छापा, 10,500 किलो नकली मिर्च पाउडर सीज
सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत
ब्यावर | राजस्थान सरकार के ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने ब्यावर के रीको क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए मसालों में मिलावट के काले खेल का भंडाफोड़ किया है। जिला कलेक्टर कमल राम मीणा और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. संजय गहलोत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने चार औद्योगिक इकाइयों पर अचानक छापेमारी कर भारी मात्रा में असुरक्षित खाद्य सामग्री जब्त की है।
चापड़ और सिंथेटिक रंग के घोल से बन रही थी ‘लाल मिर्च’
निरीक्षण के दौरान महावीर उद्योग, गोकुल उद्योग, गादिया सप्लायर्स और गुलाब चन्द्र उत्तमचन्द फर्मों पर भारी अनियमितताएं पाई गईं। जांच में सामने आया कि मिर्च पाउडर में तीखापन और वजन बढ़ाने के लिए गेहूँ के चापड़ और सिंथेटिक कलर्स का इस्तेमाल किया जा रहा था। मौके पर मौजूद गंदगी और निर्माण का तरीका पूरी तरह से असुरक्षित और अस्वच्छ पाया गया।
मौके पर ही सीज किया गया भारी स्टॉक:
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित स्टॉक को मौके पर ही सीज कर दिया:
मिर्च पाउडर: 10,500 किलोग्राम
धनिया पाउडर: 1,550 किलोग्राम
गेहूँ का चापड़ (मिलावट हेतु): 700 किलोग्राम
हल्दी पाउडर: भारी मात्रा में जब्त
लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी, मालिकों पर होगी सख्त कार्रवाई
टीम ने हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर के नमूने लेकर राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, जयपुर भेज दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि लैब रिपोर्ट में नमूने ‘असुरक्षित’ पाए जाते हैं, तो संबंधित फर्मों के लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिए जाएंगे और मालिकों (अनिल कुमार जैन, रित जैन, महेंद्र कुमार जैन) के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जीरो टॉलरेंस: अगला निशाना होटल, रेस्टोरेंट और अनाज मंडियां
जांच टीम के सदस्य विनोद कुमार शर्मा, अमित शर्मा और नारायण सिंह ने बताया कि यह अभियान रुकने वाला नहीं है। आगामी दिनों में शहर के होटलों, कैफे और रेस्टोरेंट की सघन जांच होगी। मिठाई की दुकानों और अनाज मंडियों में विशेष निरीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा, तेल और फल-सब्जी विक्रेताओं के नमूनों की भी जांच की जाएगी।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • डूंगला- उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में नवकार महामंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डूंगला के महावीर भवन में प्रातः 8:00 बजे से नवकार महामंत्र का जाप प्रारंभ हुआ। इस मौके पर समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। महावीर भवन में विराजित महासती आदि ठाणा तीन ने नवकार महामंत्र के जाप को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाओं के साथ बताया कि नवकार मंत्र एक मंत्र ही नहीं विश्व के कल्याण को सार्थक बनाता है यही नहीं इस मंत्र से सारे राग द्वेष दुख दर्द दूर हो जाते हैं। इसको दिवस के रूप में ही नहीं प्रतिदिन करने से जहां एक और मन में आ रहे विभिन्न प्रकार के उद्देग को शांत करता है । वहीं समाज कल्याण के साथ विश्व का कल्याण हो ऐसा इस मंत्र में शक्ति बसी हुई। कार्यक्रम में नवकारसी का भी आयोजन हुआ । इस मौके पर जैन श्रावक संघ के मंत्री कनकमाल दक, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष सुरेश पितलिया, मंत्री रमेश मेहता, नवयुग मंडल अध्यक्ष नमन दक, मंत्री धीरज मेहता सहित समाज के विभिन्न पदाधिकारीयो के साथ समाज जन उपस्थित थे। इस मौके पर मनीष दाणी द्वारा बताया गया कि दिवाकर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने विश्व कल्याण को लेकर नवकार महामंत्र का जाप किया । इसके साथ ही चिकारड़ा में भी विश्व नवकार दिवस पर पूरे विश्व शांति के लिए नवकार मंत्र का जाप गुरुवार सुबह 8,01 बजे से 9,01 बजे तक समता भवन में आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाओं ने भाग लेते हुए मंत्रो का जाप किया। इसमें युवा वर्ग के साथ बालिकाओ एवं महिला मंडल ने पूरे जोश के साथ कार्यकम को सफल बनाया। जाप पश्चात मांगलिक श्रवण बद्रीलाल जैन ने कराया। शांत क्रांति जैन संघ द्वारा प्रभावना वितरक की गई। इस मौके पर संग मंत्री पप्पल बोहरा ने सभी का आभार व्यक्त किया। संघ अध्यक्ष संपत लाल छाजेड़ एवं कोषाध्यक्ष सुरेश जैन सहित कार्यकारिणी अन्य सदस्य मौजूद थे।
    3
    डूंगला- उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में नवकार महामंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डूंगला के महावीर भवन में प्रातः 8:00 बजे से नवकार महामंत्र  का जाप प्रारंभ हुआ। इस मौके पर समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। महावीर भवन में विराजित महासती आदि ठाणा तीन ने नवकार महामंत्र के जाप को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाओं के साथ बताया कि नवकार मंत्र एक मंत्र ही नहीं विश्व के कल्याण को सार्थक बनाता है यही नहीं इस मंत्र से सारे राग द्वेष दुख दर्द दूर हो जाते हैं। इसको दिवस के रूप में ही नहीं प्रतिदिन करने से जहां एक और मन में आ रहे विभिन्न प्रकार के उद्देग को शांत करता है । वहीं समाज कल्याण के साथ विश्व का कल्याण हो ऐसा इस मंत्र में शक्ति बसी हुई।  कार्यक्रम में नवकारसी का भी आयोजन हुआ । इस मौके पर जैन श्रावक संघ के मंत्री कनकमाल दक, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष सुरेश पितलिया, मंत्री रमेश मेहता, नवयुग मंडल अध्यक्ष नमन दक, मंत्री धीरज मेहता सहित समाज के विभिन्न पदाधिकारीयो के साथ समाज जन उपस्थित थे। इस मौके पर मनीष दाणी द्वारा बताया गया कि दिवाकर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने विश्व कल्याण को लेकर नवकार महामंत्र का जाप किया । इसके साथ ही चिकारड़ा में भी विश्व नवकार दिवस पर पूरे विश्व शांति के लिए नवकार मंत्र का जाप गुरुवार सुबह 8,01 बजे से 9,01 बजे तक समता भवन में आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाओं ने भाग लेते हुए मंत्रो का जाप किया।  इसमें युवा वर्ग के साथ बालिकाओ एवं महिला मंडल ने पूरे जोश के साथ कार्यकम को सफल बनाया। जाप पश्चात मांगलिक श्रवण बद्रीलाल जैन ने कराया। शांत क्रांति जैन संघ द्वारा प्रभावना वितरक की गई। इस मौके पर संग मंत्री पप्पल बोहरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।  संघ अध्यक्ष संपत लाल छाजेड़ एवं कोषाध्यक्ष सुरेश जैन सहित कार्यकारिणी अन्य सदस्य मौजूद थे।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Advertising agency डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Post by Alert Nation News
    1
    Post by Alert Nation News
    user_Alert Nation News
    Alert Nation News
    चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • सलूम्बर जिले के लसाड़िया क्षेत्र में जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनैद पी पी के निर्देश पर प्रशासन ने झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 4 क्लीनिक सीज कर दिए। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार लसाड़िया उपखंड मुख्यालय पर 3 एवं आंजणी क्षेत्र में 1 क्लीनिक पर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई लसाड़िया तहसीलदार रामजीलाल गुर्जर, सीआई भरत सिंह राजपुरोहित, चिकित्सक डॉ. गौरव परमार एवं ड्रग इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की संयुक्त टीम द्वारा की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
    1
    सलूम्बर जिले के लसाड़िया क्षेत्र में जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनैद पी पी के निर्देश पर प्रशासन ने झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 4 क्लीनिक सीज कर दिए। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार लसाड़िया उपखंड मुख्यालय पर 3 एवं आंजणी क्षेत्र में 1 क्लीनिक पर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई लसाड़िया तहसीलदार रामजीलाल गुर्जर, सीआई भरत सिंह राजपुरोहित, चिकित्सक डॉ. गौरव परमार एवं ड्रग इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की संयुक्त टीम द्वारा की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए श्रम विभाग के अधिकारी ने एक बेबस मां को न्याय दिलाया है, जिसके मृतक बेटे की एक महीने की सैलरी कंपनी ने रोक रखी थी। अपने बेटे को खोने के गम में डूबी मां जब शिकायत लेकर विभाग पहुंची, तो अधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत एक्शन लिया और खुद कंपनी के दफ्तर जाकर मौके पर ही बकाया वेतन का भुगतान करवाया। यह रिपोर्ट न केवल एक मां के संघर्ष की जीत है, बल्कि उन सभी के लिए एक उम्मीद है जो अपने हक के लिए दर-दर भटक रहे हैं—देखिए कैसे एक अधिकारी की सक्रियता से एक परिवार को उसका अधिकार मिला।"
    1
    मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए श्रम विभाग के अधिकारी ने एक बेबस मां को न्याय दिलाया है, जिसके मृतक बेटे की एक महीने की सैलरी कंपनी ने रोक रखी थी। अपने बेटे को खोने के गम में डूबी मां जब शिकायत लेकर विभाग पहुंची, तो अधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत एक्शन लिया और खुद कंपनी के दफ्तर जाकर मौके पर ही बकाया वेतन का भुगतान करवाया। यह रिपोर्ट न केवल एक मां के संघर्ष की जीत है, बल्कि उन सभी के लिए एक उम्मीद है जो अपने हक के लिए दर-दर भटक रहे हैं—देखिए कैसे एक अधिकारी की सक्रियता से एक परिवार को उसका अधिकार मिला।"
    user_Vijay mehraniya
    Vijay mehraniya
    Media Consultant ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.