logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फरक्का जल संधि रद्द करने की मांग, बरबीघा विधायक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस शेखपुरा। फरक्का जल संधि को रद्द करने की मांग को लेकर बरबीघा विधायक कुमार पुष्पांजय ने शुक्रवार को शहर स्थित जदयू कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने फरक्का जल संधि से बिहार को होने वाले नुकसान और गंगा नदी से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने कहा कि बिहार के हितों को ध्यान में रखते हुए फरक्का जल संधि की समीक्षा कर इसे रद्द किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर गंगा किनारे स्थित बिहार के 12 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नदी, जल संसाधन और राज्य के हितों से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक ने कहा कि गंगा बिहार की जीवनरेखा है और इसके जल प्रवाह एवं संसाधनों पर राज्य का अधिकार सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाने की बात कही।

1 hr ago
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
1 hr ago

फरक्का जल संधि रद्द करने की मांग, बरबीघा विधायक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस शेखपुरा। फरक्का जल संधि को रद्द करने की मांग को लेकर बरबीघा विधायक कुमार पुष्पांजय ने शुक्रवार को शहर स्थित जदयू कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने फरक्का जल संधि से बिहार को होने वाले नुकसान और गंगा नदी से

25eafe7f-4564-4da7-b620-c43f7d64d6aa

जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने कहा कि बिहार के हितों को ध्यान में रखते हुए फरक्का जल संधि की समीक्षा कर इसे रद्द किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर गंगा किनारे स्थित बिहार के 12 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से

002f7c9e-1c97-4bd8-965a-d35288a445c6

लोगों को नदी, जल संसाधन और राज्य के हितों से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक ने कहा कि गंगा बिहार की जीवनरेखा है और इसके जल प्रवाह एवं संसाधनों पर राज्य का अधिकार सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाने की बात कही।

More news from बिहार and nearby areas
  • चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के अंगपुर गांव में गुरुवार की शाम मूसलाधार बारिश के दौरान शिव मंदिर पर अचानक वज्रपात गिरने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के अंगपुर गांव में गुरुवार की शाम मूसलाधार बारिश के दौरान शिव मंदिर पर अचानक वज्रपात गिरने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वज्रपात की तेज आवाज से आसपास के लोग सहम गए और बारिश के बीच लोग सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब 6 बजे क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ शिव मंदिर पर वज्रपात गिरा। घटना के बाद आसपास के लोगों में कुछ देर तक दहशत का माहौल रहा। लोग मंदिर के आसपास जमा होकर घटना की जानकारी लेते नजर आए। वज्रपात के दौरान मंदिर के आसपास तेज आवाज होने से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय मंदिर के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई। बारिश के दौरान वज्रपात की घटना से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर भी चिंता देखी गई।घटना गुरुवार की शाम करीब 6 बजे की बताई गई है।
    1
    चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के अंगपुर गांव में गुरुवार की शाम मूसलाधार बारिश के दौरान शिव मंदिर पर अचानक वज्रपात गिरने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के अंगपुर गांव में गुरुवार की शाम मूसलाधार बारिश के दौरान शिव मंदिर पर अचानक वज्रपात गिरने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वज्रपात की तेज आवाज से आसपास के लोग सहम गए और बारिश के बीच लोग सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब 6 बजे क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ शिव मंदिर पर वज्रपात गिरा। घटना के बाद आसपास के लोगों में कुछ देर तक दहशत का माहौल रहा। लोग मंदिर के आसपास जमा होकर घटना की जानकारी लेते नजर आए।
वज्रपात के दौरान मंदिर के आसपास तेज आवाज होने से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय मंदिर के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई। बारिश के दौरान वज्रपात की घटना से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर भी चिंता देखी गई।घटना गुरुवार की शाम करीब 6 बजे की बताई गई है।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    7 hrs ago
  • बिहार शरीफ में वेंडिंग जोन और पार्किंग जोन की मांग बिहार शरीफ, 11 सितंबर 2026। शहर में बढ़ती ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को लेकर नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक श्री हृदय कांत और अनुमंडल पदाधिकारी श्री क्रिस्टल श्रीवास्तव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। चैंबर ने ठेला एवं फुटपाथ दुकानदारों के लिए व्यवस्थित वेंडिंग जोन तथा प्रमुख बाजारों में पार्किंग जोन बनाने की मांग की। चैंबर का कहना है कि इससे अतिक्रमण और जाम की समस्या कम होगी और आम लोगों को भी राहत मिलेगी। चैंबर अध्यक्ष अनिल कुमार अकेला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। वंदे भारत न्यूज़, बिहारशरीफ नालंदा। रिपोर्ट—रमेंद्र कुमार।
    1
    बिहार शरीफ में वेंडिंग जोन और पार्किंग जोन की मांग
बिहार शरीफ, 11 सितंबर 2026।
शहर में बढ़ती ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को लेकर नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक श्री हृदय कांत और अनुमंडल पदाधिकारी श्री क्रिस्टल श्रीवास्तव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
चैंबर ने ठेला एवं फुटपाथ दुकानदारों के लिए व्यवस्थित वेंडिंग जोन तथा प्रमुख बाजारों में पार्किंग जोन बनाने की मांग की। चैंबर का कहना है कि इससे अतिक्रमण और जाम की समस्या कम होगी और आम लोगों को भी राहत मिलेगी।
चैंबर अध्यक्ष अनिल कुमार अकेला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वंदे भारत न्यूज़, बिहारशरीफ नालंदा।
रिपोर्ट—रमेंद्र कुमार।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    27 min ago
  • बिहार शरीफ में वेंडिंग जोन और पार्किंग जोन की मांग बिहार शरीफ, 11 सितंबर 2026। शहर में बढ़ती ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को लेकर नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक श्री हृदय कांत और अनुमंडल पदाधिकारी श्री क्रिस्टल श्रीवास्तव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। चैंबर ने ठेला एवं फुटपाथ दुकानदारों के लिए व्यवस्थित वेंडिंग जोन तथा प्रमुख बाजारों में पार्किंग जोन बनाने की मांग की। चैंबर का कहना है कि इससे अतिक्रमण और जाम की समस्या कम होगी और आम लोगों को भी राहत मिलेगी। चैंबर अध्यक्ष अनिल कुमार अकेला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। वंदे भारत न्यूज़, बिहारशरीफ नालंदा। रिपोर्ट—रमेंद्र कुमार। बिहार शरीफ में वेंडिंग जोन और पार्किंग जोन की मांग बिहार शरीफ, 11 सितंबर 2026। शहर में बढ़ती ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को लेकर नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक श्री हृदय कांत और अनुमंडल पदाधिकारी श्री क्रिस्टल श्रीवास्तव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। चैंबर ने ठेला एवं फुटपाथ दुकानदारों के लिए व्यवस्थित वेंडिंग जोन तथा प्रमुख बाजारों में पार्किंग जोन बनाने की मांग की। चैंबर का कहना है कि इससे अतिक्रमण और जाम की समस्या कम होगी और आम लोगों को भी राहत मिलेगी। चैंबर अध्यक्ष अनिल कुमार अकेला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। वंदे भारत न्यूज़, बिहारशरीफ नालंदा। रिपोर्ट—रमेंद्र कुमार।
    1
    बिहार शरीफ में वेंडिंग जोन और पार्किंग जोन की मांग
बिहार शरीफ, 11 सितंबर 2026।
शहर में बढ़ती ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को लेकर नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक श्री हृदय कांत और अनुमंडल पदाधिकारी श्री क्रिस्टल श्रीवास्तव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
चैंबर ने ठेला एवं फुटपाथ दुकानदारों के लिए व्यवस्थित वेंडिंग जोन तथा प्रमुख बाजारों में पार्किंग जोन बनाने की मांग की। चैंबर का कहना है कि इससे अतिक्रमण और जाम की समस्या कम होगी और आम लोगों को भी राहत मिलेगी।
चैंबर अध्यक्ष अनिल कुमार अकेला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वंदे भारत न्यूज़, बिहारशरीफ नालंदा।
रिपोर्ट—रमेंद्र कुमार।
बिहार शरीफ में वेंडिंग जोन और पार्किंग जोन की मांग
बिहार शरीफ, 11 सितंबर 2026।
शहर में बढ़ती ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को लेकर नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक श्री हृदय कांत और अनुमंडल पदाधिकारी श्री क्रिस्टल श्रीवास्तव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
चैंबर ने ठेला एवं फुटपाथ दुकानदारों के लिए व्यवस्थित वेंडिंग जोन तथा प्रमुख बाजारों में पार्किंग जोन बनाने की मांग की। चैंबर का कहना है कि इससे अतिक्रमण और जाम की समस्या कम होगी और आम लोगों को भी राहत मिलेगी।
चैंबर अध्यक्ष अनिल कुमार अकेला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वंदे भारत न्यूज़, बिहारशरीफ नालंदा।
रिपोर्ट—रमेंद्र कुमार।
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    30 min ago
  • दस दिनों में ही धंस गई पंचायत भवन की छत, होगी जांच बाढ़ अनुमंडल में बराह पंचायत के हसपुरा गांव में दस दिन पहले बना पंचायत भवन का छत धंस गया। ग्रामीण निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। अनुसूचित जाति टोला में दस लाख रुपए की लागत से पंचायत भवन का निर्माण होना था। दस दिनों पहले ठेकेदार ने पंचायत भवन के छत की ढलाई कराई थी। लेकिन थोड़ी बारिश में ही पंचायत भवन की छत धंस गई, जो किसी भी समय नीचे गिरने की स्थिति में है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। मुखिया जी ने निर्माण कार्य के दौरान कभी इसकी गुणवत्ता की जांच नहीं की और न ही कोई इंजीनियर ही निरीक्षण के लिए आया। ठेकेदार ने मनमाने तरीके से निर्माण कार्य को पूरा किया है। पंचायत भवन की स्थिति इतनी घटिया है कि यह कुछ महीनों में ही भरभराकर गिर सकती है। हालत यह है कि लोग निर्माणाधीन पंचायत भवन में जाने से भी डरते हैं। ग्रामीणों के हंगामे के बाद अब मुखिया ने पंचायत भवन की छत फिर से तोड़कर निर्माण कराने की बात कही है। जेई और ठेकेदार की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी के बाद अधिकारी भी हरकत में आए हैं और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने पर राजी हुए हैं। बाइट स्थानीय ग्रामीण
    1
    दस दिनों में ही धंस गई पंचायत भवन की छत, होगी जांच
बाढ़ अनुमंडल में बराह पंचायत के हसपुरा गांव में दस दिन पहले बना पंचायत भवन का छत धंस गया। ग्रामीण निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। अनुसूचित जाति टोला में दस लाख रुपए की लागत से पंचायत भवन का निर्माण होना था। दस दिनों पहले ठेकेदार ने पंचायत भवन के छत की ढलाई कराई थी। लेकिन थोड़ी बारिश में ही पंचायत भवन की छत धंस गई, जो किसी भी समय नीचे गिरने की स्थिति में है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। मुखिया जी ने निर्माण कार्य के दौरान कभी इसकी गुणवत्ता की जांच नहीं की और न ही कोई इंजीनियर ही निरीक्षण के लिए आया। ठेकेदार ने मनमाने तरीके से निर्माण कार्य को पूरा किया है। पंचायत भवन की स्थिति इतनी घटिया है कि यह कुछ महीनों में ही भरभराकर गिर सकती है। हालत यह है कि लोग निर्माणाधीन पंचायत भवन में जाने से भी डरते हैं। ग्रामीणों के हंगामे के बाद अब मुखिया ने पंचायत भवन की छत फिर से तोड़कर निर्माण कराने की बात कही है। जेई और ठेकेदार की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी के बाद अधिकारी भी हरकत में आए हैं और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने पर राजी हुए हैं।
बाइट स्थानीय ग्रामीण
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • सैलाब में डूबी जिंदगी! बेडरूम से किचन तक पानी ही पानी, बुजुर्ग मचान पर तो परिवार चौकी पर चूल्हा रखकर काट रहे दिन—खगड़िया में डेढ़ लाख से ज्यादा आबादी बाढ़ से बेहाल
    1
    सैलाब में डूबी जिंदगी! बेडरूम से किचन तक पानी ही पानी, बुजुर्ग मचान पर तो परिवार चौकी पर चूल्हा रखकर काट रहे दिन—खगड़िया में डेढ़ लाख से ज्यादा आबादी बाढ़ से बेहाल
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच
    1
    अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच
    user_Anil Paswan
    Anil Paswan
    Actor बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    11 hrs ago
  • शराब तस्करों पर मिशन थाना का बड़ा प्रहार, पिकअप में छिपाकर ले जा रही भारी खेप जब्त, चालक गिरफ्तार शेखपुरा. बरबीघा के मिशन थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई ने शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। मौके से पिकअप चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप पिकअप वाहन से ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही मिशन थाना पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को अपने कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान. पिकअप में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब देखकर पुलिस भी सक्रिय हो गई। इसके बाद चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार चालक अपना नाम दिलीप वर्णवाल और घर धनबाद बता रहा है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि शराब की खेप धनबाद से चली थी और बरौनी पहुंचाई जानी थी। अब पुलिस की नजर शराब के इस पूरे नेटवर्क पर है। खेप किसने भेजी, किसके इशारे पर भेजी गई और बरौनी में किसे डिलीवरी होनी थी, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। पुलिस की पूछताछ के बाद तस्करी से जुड़े कई और नाम सामने आने की संभावना है।
    1
    शराब तस्करों पर मिशन थाना का बड़ा प्रहार, पिकअप में छिपाकर ले जा रही भारी खेप जब्त, चालक गिरफ्तार
शेखपुरा. बरबीघा के मिशन थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई ने शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। मौके से पिकअप चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप पिकअप वाहन से ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही मिशन थाना पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को अपने कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान. पिकअप में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब देखकर पुलिस भी सक्रिय हो गई। इसके बाद चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार चालक अपना नाम दिलीप वर्णवाल और घर धनबाद बता रहा है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि शराब की खेप धनबाद से चली थी और बरौनी पहुंचाई जानी थी। अब पुलिस की नजर शराब के इस पूरे नेटवर्क पर है। खेप किसने भेजी, किसके इशारे पर भेजी गई और बरौनी में किसे डिलीवरी होनी थी, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। पुलिस की पूछताछ के बाद तस्करी से जुड़े कई और नाम सामने आने की संभावना है।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    2 hrs ago
  • मिशन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। मिशन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर पिकअप को जब्त कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान धनबाद निवासी दिलीप वर्णवाल के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन से शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मिशन थाना की पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी शुरू की। संदिग्ध पिकअप को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली। इसके बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को थाना लाया।गिरफ्तार चालक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि शराब की खेप धनबाद से भेजी गई थी और इसे बरौनी पहुंचाना था। इसके बाद पुलिस ने शराब की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब किस व्यक्ति ने भेजी थी, किसके निर्देश पर इसे बरौनी भेजा जा रहा था और वहां किस व्यक्ति को इसकी डिलीवरी दी जानी थी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ और जांच के आधार पर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सकती है। पुलिस बरामद शराब और वाहन के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। कार्रवाई शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे की गई।
    1
    मिशन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की।
मिशन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर पिकअप को जब्त कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान धनबाद निवासी दिलीप वर्णवाल के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन से शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मिशन थाना की पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी शुरू की। संदिग्ध पिकअप को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली। इसके बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को थाना लाया।गिरफ्तार चालक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि शराब की खेप धनबाद से भेजी गई थी और इसे बरौनी पहुंचाना था। इसके बाद पुलिस ने शराब की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब किस व्यक्ति ने भेजी थी, किसके निर्देश पर इसे बरौनी भेजा जा रहा था और वहां किस व्यक्ति को इसकी डिलीवरी दी जानी थी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ और जांच के आधार पर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सकती है। पुलिस बरामद शराब और वाहन के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। कार्रवाई शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे की गई।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    7 hrs ago
  • राहत शिविर में पॉलीथिन बांटने पर हंगामा, गार्ड से झड़प बाढ़ अनुमंडल में राहत सामग्री बांटने को लेकर ब्लॉक भवन के परिसर में लगे राहत शिविर में हंगामा मच गया। बाढ़ पीड़ितों और सुरक्षा गार्ड के बीच पॉलीथिन बांटने को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर बाढ़ थाने की पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री देने के लिए अधिकारियों के निर्देश पर उनका आधार कार्ड सुबह जमा कर लिया गया था। पॉलीथिन और अन्य राहत सामग्री देने के लिए उन्हें लाइन में इंतजार करने के लिए कहा गया। जब बाढ़ पीड़ित देर तक लाइन में लगने के बाद भी राहत सामग्री नहीं मिली, तब कुछ लोग अपना आधार कार्ड वापस लेने के लिए सुरक्षा गार्ड के रूम में घुस गए। गार्ड ने उन्हें अपने कमरे से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। गार्ड ने हंगामा कर रहे एक लड़के को पकड़कर बाढ़ थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया। ब्लॉक भवन में बंडा दियारा के करीब 250 बाढ़ पीड़ित एक हफ्ते से राहत शिविर में डेरा डाले हैं, जिनके लिए स्थानीय प्रशासन ने सामुदायिक किचन के अलावा रहने की व्यवस्था की है। बाइट राहत शिविर में तैनात गार्ड सुनील पाठक, सबइंस्पेक्टर, बाढ़ थाना
    1
    राहत शिविर में पॉलीथिन बांटने पर हंगामा, गार्ड से झड़प
बाढ़ अनुमंडल में राहत सामग्री बांटने को लेकर ब्लॉक भवन के परिसर में लगे राहत शिविर में हंगामा मच गया। बाढ़ पीड़ितों और सुरक्षा गार्ड के बीच पॉलीथिन बांटने को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर बाढ़ थाने की पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री देने के लिए अधिकारियों के निर्देश पर उनका आधार कार्ड सुबह जमा कर लिया गया था। पॉलीथिन और अन्य राहत सामग्री देने के लिए उन्हें लाइन में इंतजार करने के लिए कहा गया। जब बाढ़ पीड़ित देर तक लाइन में लगने के बाद भी राहत सामग्री नहीं मिली, तब कुछ लोग अपना आधार कार्ड वापस लेने के लिए सुरक्षा गार्ड के रूम में घुस गए। गार्ड ने उन्हें अपने कमरे से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। गार्ड ने हंगामा कर रहे एक लड़के को पकड़कर बाढ़ थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया। ब्लॉक भवन में बंडा दियारा के करीब 250 बाढ़ पीड़ित एक हफ्ते से राहत शिविर में डेरा डाले हैं, जिनके लिए स्थानीय प्रशासन ने सामुदायिक किचन के अलावा रहने की व्यवस्था की है। 
बाइट राहत शिविर में तैनात गार्ड
सुनील पाठक, सबइंस्पेक्टर, बाढ़ थाना
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.