logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शराब तस्करों पर मिशन थाना का बड़ा प्रहार, पिकअप में छिपाकर ले जा रही भारी खेप जब्त, चालक गिरफ्तार शेखपुरा. बरबीघा के मिशन थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई ने शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। मौके से पिकअप चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप पिकअप वाहन से ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही मिशन थाना पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को अपने कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान. पिकअप में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब देखकर पुलिस भी सक्रिय हो गई। इसके बाद चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार चालक अपना नाम दिलीप वर्णवाल और घर धनबाद बता रहा है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि शराब की खेप धनबाद से चली थी और बरौनी पहुंचाई जानी थी। अब पुलिस की नजर शराब के इस पूरे नेटवर्क पर है। खेप किसने भेजी, किसके इशारे पर भेजी गई और बरौनी में किसे डिलीवरी होनी थी, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। पुलिस की पूछताछ के बाद तस्करी से जुड़े कई और नाम सामने आने की संभावना है।

1 hr ago
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
1 hr ago

शराब तस्करों पर मिशन थाना का बड़ा प्रहार, पिकअप में छिपाकर ले जा रही भारी खेप जब्त, चालक गिरफ्तार शेखपुरा. बरबीघा के मिशन थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई ने शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। मौके से पिकअप चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप पिकअप वाहन से ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही मिशन थाना पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को अपने कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान. पिकअप में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब देखकर पुलिस भी सक्रिय हो गई। इसके बाद चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार चालक अपना नाम दिलीप वर्णवाल और घर धनबाद बता रहा है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि शराब की खेप धनबाद से चली थी और बरौनी पहुंचाई जानी थी। अब पुलिस की नजर शराब के इस पूरे नेटवर्क पर है। खेप किसने भेजी, किसके इशारे पर भेजी गई और बरौनी में किसे डिलीवरी होनी थी, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। पुलिस की पूछताछ के बाद तस्करी से जुड़े कई और नाम सामने आने की संभावना है।

More news from Bihar and nearby areas
  • फरक्का जल संधि रद्द करने की मांग, बरबीघा विधायक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस शेखपुरा। फरक्का जल संधि को रद्द करने की मांग को लेकर बरबीघा विधायक कुमार पुष्पांजय ने शुक्रवार को शहर स्थित जदयू कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने फरक्का जल संधि से बिहार को होने वाले नुकसान और गंगा नदी से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने कहा कि बिहार के हितों को ध्यान में रखते हुए फरक्का जल संधि की समीक्षा कर इसे रद्द किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर गंगा किनारे स्थित बिहार के 12 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नदी, जल संसाधन और राज्य के हितों से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक ने कहा कि गंगा बिहार की जीवनरेखा है और इसके जल प्रवाह एवं संसाधनों पर राज्य का अधिकार सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाने की बात कही।
    3
    फरक्का जल संधि रद्द करने की मांग, बरबीघा विधायक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
शेखपुरा। फरक्का जल संधि को रद्द करने की मांग को लेकर बरबीघा विधायक कुमार पुष्पांजय ने शुक्रवार को शहर स्थित जदयू कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने फरक्का जल संधि से बिहार को होने वाले नुकसान और गंगा नदी से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने कहा कि बिहार के हितों को ध्यान में रखते हुए फरक्का जल संधि की समीक्षा कर इसे रद्द किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर गंगा किनारे स्थित बिहार के 12 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नदी, जल संसाधन और राज्य के हितों से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक ने कहा कि गंगा बिहार की जीवनरेखा है और इसके जल प्रवाह एवं संसाधनों पर राज्य का अधिकार सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाने की बात कही।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    46 min ago
  • तियाय में गणेश पूजा और चार दिवसीय मेले को लेकर हुई बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन का संकल्प तियाय गांव में गणेश पूजा सह चार दिवसीय मेले को लेकर शुक्रवार की शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा और मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी ने पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों से आयोजन के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है, इसलिए सभी लोग पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। थानाध्यक्ष ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। बैठक में ग्रामीणों और पूजा समिति के सदस्यों ने गणेश पूजा एवं मेले को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
    1
    तियाय में गणेश पूजा और चार दिवसीय मेले को लेकर हुई बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन का संकल्प
तियाय गांव में गणेश पूजा सह चार दिवसीय मेले को लेकर शुक्रवार की शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा और मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।
करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी ने पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों से आयोजन के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है, इसलिए सभी लोग पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
थानाध्यक्ष ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। बैठक में ग्रामीणों और पूजा समिति के सदस्यों ने गणेश पूजा एवं मेले को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • तियाय में गणेश पूजा व चार दिवसीय मेले को लेकर शांति समिति की बैठक तियाय में गणेश पूजा व चार दिवसीय मेले को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने का लिया संकल्प। गौरतलब है कि तियाय गांव में गणेश पूजा सह चार दिवसीय मेला को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार की शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा एवं मेला के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आपसी भाईचारा कायम रखने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन संपन्न कराने में प्रशासन और पुलिस को सहयोग देने का संकल्प लिया।बैठक की जानकारी करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी ने दी। उन्होंने बताया कि गणेश पूजा और चार दिवसीय मेला के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा और विधि व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों एवं पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि पूजा और मेला के दौरान किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और समन्वय से ही धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सकता है। बैठक में मेला के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने को लेकर भी चर्चा की गई। पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे संपन्न हुई।
    1
    तियाय में गणेश पूजा व चार दिवसीय मेले को लेकर शांति समिति की बैठक
तियाय में गणेश पूजा व चार दिवसीय मेले को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने का लिया संकल्प। गौरतलब है कि तियाय गांव में गणेश पूजा सह चार दिवसीय मेला को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार की शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा एवं मेला के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आपसी भाईचारा कायम रखने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन संपन्न कराने में प्रशासन और पुलिस को सहयोग देने का संकल्प लिया।बैठक की जानकारी करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी ने दी। उन्होंने बताया कि गणेश पूजा और चार दिवसीय मेला के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा और विधि व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों एवं पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि पूजा और मेला के दौरान किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और समन्वय से ही धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सकता है।
बैठक में मेला के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने को लेकर भी चर्चा की गई। पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
बैठक शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे संपन्न हुई।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • बीजेपी में ऊपर से लेकर नीचे तक, न संवेदना है, न ज़िम्मेदारी का भाव है बिहार में 5 किलो मुफ्त राशन बिहार का विकास मान लिया जाता है
    1
    बीजेपी में ऊपर से लेकर नीचे तक, न संवेदना है, न ज़िम्मेदारी का भाव है
बिहार में 5 किलो मुफ्त राशन बिहार का विकास मान लिया जाता है
    user_Saurav Jbt
    Saurav Jbt
    Waiter/Waitress चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    8 hrs ago
  • लखीसराय पुरानी बाजार शनि देव मंदिर में वार्षिक महोत्सव आयोजित। लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित जिला शनि देव मंदिर परिसर में शुक्रवार को वार्षिक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।इस अवसर पर विद्वान पुरोहितों द्वारा भगवान शनि देव का तेल से अलौकिक श्रृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद विधि-विधान के साथ महाआरती का आयोजन हुआ। महोत्सव को लेकर दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।शुक्रवार की शाम सात बजे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शनि देव से सुख-समृद्धि की कामना की।
    1
    लखीसराय पुरानी बाजार शनि देव मंदिर में वार्षिक महोत्सव आयोजित।
लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित जिला शनि देव मंदिर परिसर में शुक्रवार को वार्षिक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।इस अवसर पर विद्वान पुरोहितों द्वारा भगवान शनि देव का तेल से अलौकिक श्रृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद विधि-विधान के साथ महाआरती का आयोजन हुआ। महोत्सव को लेकर दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।शुक्रवार की शाम  सात बजे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शनि देव से सुख-समृद्धि की कामना की।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    11 min ago
  • नम आंखों से कान्हा को विदाई, गंगा में हुआ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य समापन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भावुक समापन, गंगा में विसर्जित हुईं प्रतिमाएं मोकामा घाट। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आज धूमधाम और भावुक माहौल के बीच पूर्ण समापन हो गया। भगवान श्रीकृष्ण, माता देवकी और वासुदेव समेत सभी प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ गंगा में विसर्जित किया गया। विसर्जन से पहले प्रतिमाओं को मोकामा घाट से कोइलसाइड, पंचमहला और मोकामा घाट क्षेत्र में घुमाया गया। इस दौरान रास्तेभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। सैकड़ों श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण को अंतिम विदाई देने के लिए विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। कई श्रद्धालुओं की आंखों में विदाई का भावुक पल भी नजर आया। पूजा और मेले के कई दिनों के उत्साह के बाद प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ आयोजन का समापन हो गया। वहीं, विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मेडिकल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एम्बुलेंस की भी व्यवस्था रखी गई। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमाओं को गंगा में विसर्जित किया। गाजे-बाजे, जयकारों और नम आंखों के बीच श्रीकृष्ण को विदाई दी गई और जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य समापन हुआ।
    1
    नम आंखों से कान्हा को विदाई, गंगा में हुआ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य समापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भावुक समापन, गंगा में विसर्जित हुईं प्रतिमाएं
मोकामा घाट। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आज धूमधाम और भावुक माहौल के बीच पूर्ण समापन हो गया। भगवान श्रीकृष्ण, माता देवकी और वासुदेव समेत सभी प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ गंगा में विसर्जित किया गया।
विसर्जन से पहले प्रतिमाओं को मोकामा घाट से कोइलसाइड, पंचमहला और मोकामा घाट क्षेत्र में घुमाया गया। इस दौरान रास्तेभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
सैकड़ों श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण को अंतिम विदाई देने के लिए विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। कई श्रद्धालुओं की आंखों में विदाई का भावुक पल भी नजर आया। पूजा और मेले के कई दिनों के उत्साह के बाद प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ आयोजन का समापन हो गया।
वहीं, विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मेडिकल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एम्बुलेंस की भी व्यवस्था रखी गई। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमाओं को गंगा में विसर्जित किया।
गाजे-बाजे, जयकारों और नम आंखों के बीच श्रीकृष्ण को विदाई दी गई और जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य समापन हुआ।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    21 hrs ago
  • दस दिनों में ही धंस गई पंचायत भवन की छत, होगी जांच बाढ़ अनुमंडल में बराह पंचायत के हसपुरा गांव में दस दिन पहले बना पंचायत भवन का छत धंस गया। ग्रामीण निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। अनुसूचित जाति टोला में दस लाख रुपए की लागत से पंचायत भवन का निर्माण होना था। दस दिनों पहले ठेकेदार ने पंचायत भवन के छत की ढलाई कराई थी। लेकिन थोड़ी बारिश में ही पंचायत भवन की छत धंस गई, जो किसी भी समय नीचे गिरने की स्थिति में है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। मुखिया जी ने निर्माण कार्य के दौरान कभी इसकी गुणवत्ता की जांच नहीं की और न ही कोई इंजीनियर ही निरीक्षण के लिए आया। ठेकेदार ने मनमाने तरीके से निर्माण कार्य को पूरा किया है। पंचायत भवन की स्थिति इतनी घटिया है कि यह कुछ महीनों में ही भरभराकर गिर सकती है। हालत यह है कि लोग निर्माणाधीन पंचायत भवन में जाने से भी डरते हैं। ग्रामीणों के हंगामे के बाद अब मुखिया ने पंचायत भवन की छत फिर से तोड़कर निर्माण कराने की बात कही है। जेई और ठेकेदार की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी के बाद अधिकारी भी हरकत में आए हैं और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने पर राजी हुए हैं। बाइट स्थानीय ग्रामीण
    1
    दस दिनों में ही धंस गई पंचायत भवन की छत, होगी जांच
बाढ़ अनुमंडल में बराह पंचायत के हसपुरा गांव में दस दिन पहले बना पंचायत भवन का छत धंस गया। ग्रामीण निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। अनुसूचित जाति टोला में दस लाख रुपए की लागत से पंचायत भवन का निर्माण होना था। दस दिनों पहले ठेकेदार ने पंचायत भवन के छत की ढलाई कराई थी। लेकिन थोड़ी बारिश में ही पंचायत भवन की छत धंस गई, जो किसी भी समय नीचे गिरने की स्थिति में है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। मुखिया जी ने निर्माण कार्य के दौरान कभी इसकी गुणवत्ता की जांच नहीं की और न ही कोई इंजीनियर ही निरीक्षण के लिए आया। ठेकेदार ने मनमाने तरीके से निर्माण कार्य को पूरा किया है। पंचायत भवन की स्थिति इतनी घटिया है कि यह कुछ महीनों में ही भरभराकर गिर सकती है। हालत यह है कि लोग निर्माणाधीन पंचायत भवन में जाने से भी डरते हैं। ग्रामीणों के हंगामे के बाद अब मुखिया ने पंचायत भवन की छत फिर से तोड़कर निर्माण कराने की बात कही है। जेई और ठेकेदार की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी के बाद अधिकारी भी हरकत में आए हैं और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने पर राजी हुए हैं।
बाइट स्थानीय ग्रामीण
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • शराब तस्करों पर मिशन थाना का बड़ा प्रहार, पिकअप में छिपाकर ले जा रही भारी खेप जब्त, चालक गिरफ्तार शेखपुरा. बरबीघा के मिशन थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई ने शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। मौके से पिकअप चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप पिकअप वाहन से ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही मिशन थाना पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को अपने कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान. पिकअप में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब देखकर पुलिस भी सक्रिय हो गई। इसके बाद चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार चालक अपना नाम दिलीप वर्णवाल और घर धनबाद बता रहा है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि शराब की खेप धनबाद से चली थी और बरौनी पहुंचाई जानी थी। अब पुलिस की नजर शराब के इस पूरे नेटवर्क पर है। खेप किसने भेजी, किसके इशारे पर भेजी गई और बरौनी में किसे डिलीवरी होनी थी, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। पुलिस की पूछताछ के बाद तस्करी से जुड़े कई और नाम सामने आने की संभावना है।
    1
    शराब तस्करों पर मिशन थाना का बड़ा प्रहार, पिकअप में छिपाकर ले जा रही भारी खेप जब्त, चालक गिरफ्तार
शेखपुरा. बरबीघा के मिशन थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई ने शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। मौके से पिकअप चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप पिकअप वाहन से ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही मिशन थाना पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को अपने कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान. पिकअप में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब देखकर पुलिस भी सक्रिय हो गई। इसके बाद चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार चालक अपना नाम दिलीप वर्णवाल और घर धनबाद बता रहा है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि शराब की खेप धनबाद से चली थी और बरौनी पहुंचाई जानी थी। अब पुलिस की नजर शराब के इस पूरे नेटवर्क पर है। खेप किसने भेजी, किसके इशारे पर भेजी गई और बरौनी में किसे डिलीवरी होनी थी, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। पुलिस की पूछताछ के बाद तस्करी से जुड़े कई और नाम सामने आने की संभावना है।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.