Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीसराय पुरानी बाजार शनि देव मंदिर में वार्षिक महोत्सव आयोजित। लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित जिला शनि देव मंदिर परिसर में शुक्रवार को वार्षिक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।इस अवसर पर विद्वान पुरोहितों द्वारा भगवान शनि देव का तेल से अलौकिक श्रृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद विधि-विधान के साथ महाआरती का आयोजन हुआ। महोत्सव को लेकर दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।शुक्रवार की शाम सात बजे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शनि देव से सुख-समृद्धि की कामना की।
Atmanand Singh
लखीसराय पुरानी बाजार शनि देव मंदिर में वार्षिक महोत्सव आयोजित। लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित जिला शनि देव मंदिर परिसर में शुक्रवार को वार्षिक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।इस अवसर पर विद्वान पुरोहितों द्वारा भगवान शनि देव का तेल से अलौकिक श्रृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद विधि-विधान के साथ महाआरती का आयोजन हुआ। महोत्सव को लेकर दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।शुक्रवार की शाम सात बजे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शनि देव से सुख-समृद्धि की कामना की।
More news from बिहार and nearby areas
- लखीसराय पुरानी बाजार शनि देव मंदिर में वार्षिक महोत्सव आयोजित। लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित जिला शनि देव मंदिर परिसर में शुक्रवार को वार्षिक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।इस अवसर पर विद्वान पुरोहितों द्वारा भगवान शनि देव का तेल से अलौकिक श्रृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद विधि-विधान के साथ महाआरती का आयोजन हुआ। महोत्सव को लेकर दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।शुक्रवार की शाम सात बजे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शनि देव से सुख-समृद्धि की कामना की।1
- तियाय में गणेश पूजा और चार दिवसीय मेले को लेकर हुई बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन का संकल्प तियाय गांव में गणेश पूजा सह चार दिवसीय मेले को लेकर शुक्रवार की शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा और मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी ने पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों से आयोजन के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है, इसलिए सभी लोग पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। थानाध्यक्ष ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। बैठक में ग्रामीणों और पूजा समिति के सदस्यों ने गणेश पूजा एवं मेले को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।1
- बीजेपी में ऊपर से लेकर नीचे तक, न संवेदना है, न ज़िम्मेदारी का भाव है बिहार में 5 किलो मुफ्त राशन बिहार का विकास मान लिया जाता है1
- बाढ़ आपदा 2026 में सरकार प्रशासन की विफलता पर कटाक्ष करते हुए सुने #छोटीभारती ने #कविता के माध्यम से क्या कहा | Mobile Tv News1
- बाढ़ पीड़ितों के बीच राहुल अकेला ने बांटी राहत सामग्री, सामाजिक कार्यकर्ताओं से आगे आने की अपील शेखपुरा- घाटकोसुम्भा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित कई गांवों में शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता राहुल कुमार अकेला ने अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। बाढ़ के कारण प्रभावित लोगों की परेशानियों को देखते हुए उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई और उनका हालचाल जाना। इस दौरान राहुल कुमार अकेला ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में लोगों को एक-दूसरे का सहारा बनना चाहिए। पानी में फंसे और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सक्षम लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में छोटी-सी मदद भी पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। बताया गया कि राहुल कुमार अकेला लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और जरूरतमंद लोगों की सहायता करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक जीवन है, तब तक लोगों की मदद करने का प्रयास करते रहेंगे। राहत वितरण के दौरान उनके सहयोगी भी मौजूद रहे।1
- संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा में योग्यता आधारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन1
- 🌿 छुईमुई (लाजवंती) प्रकृति का अद्भुत पौधा है। छूते ही इसकी पत्तियाँ सिकुड़ जाती हैं और कुछ समय बाद फिर खुल जाती हैं। 🌱 आइए, इस अनोखे पौधे को बेवजह न तोड़ें और इसका संरक्षण करें। हर पौधा प्रकृति की अनमोल धरोहर है। 💚 🌱 पौधे बचाएँ, प्रकृति बचाएँ, भविष्य बचाएँ। 🌍 #छुईमुई #लाजवंती #पौधासंरक्षण #प्रकृतिबचाओ #हरियाली #SavePlants #Nature 🌿 छुईमुई (लाजवंती) प्रकृति का अद्भुत पौधा है। छूते ही इसकी पत्तियाँ सिकुड़ जाती हैं और कुछ समय बाद फिर खुल जाती हैं। 🌱 आइए, इस अनोखे पौधे को बेवजह न तोड़ें और इसका संरक्षण करें। हर पौधा प्रकृति की अनमोल धरोहर है। 💚 🌱 पौधे बचाएँ, प्रकृति बचाएँ, भविष्य बचाएँ। 🌍 #छुईमुई #लाजवंती #पौधासंरक्षण #प्रकृतिबचाओ #हरियाली #SavePlants #Nature1
- फरक्का जल संधि रद्द करने की मांग, बरबीघा विधायक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस शेखपुरा। फरक्का जल संधि को रद्द करने की मांग को लेकर बरबीघा विधायक कुमार पुष्पांजय ने शुक्रवार को शहर स्थित जदयू कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने फरक्का जल संधि से बिहार को होने वाले नुकसान और गंगा नदी से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने कहा कि बिहार के हितों को ध्यान में रखते हुए फरक्का जल संधि की समीक्षा कर इसे रद्द किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर गंगा किनारे स्थित बिहार के 12 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नदी, जल संसाधन और राज्य के हितों से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक ने कहा कि गंगा बिहार की जीवनरेखा है और इसके जल प्रवाह एवं संसाधनों पर राज्य का अधिकार सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाने की बात कही।3