Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीजेपी में ऊपर से लेकर नीचे तक, न संवेदना है, न ज़िम्मेदारी का भाव है बिहार में 5 किलो मुफ्त राशन बिहार का विकास मान लिया जाता है
Saurav Jbt
बीजेपी में ऊपर से लेकर नीचे तक, न संवेदना है, न ज़िम्मेदारी का भाव है बिहार में 5 किलो मुफ्त राशन बिहार का विकास मान लिया जाता है
More news from बिहार and nearby areas
- चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के अंगपुर गांव में गुरुवार की शाम मूसलाधार बारिश के दौरान शिव मंदिर पर अचानक वज्रपात गिरने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के अंगपुर गांव में गुरुवार की शाम मूसलाधार बारिश के दौरान शिव मंदिर पर अचानक वज्रपात गिरने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वज्रपात की तेज आवाज से आसपास के लोग सहम गए और बारिश के बीच लोग सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब 6 बजे क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ शिव मंदिर पर वज्रपात गिरा। घटना के बाद आसपास के लोगों में कुछ देर तक दहशत का माहौल रहा। लोग मंदिर के आसपास जमा होकर घटना की जानकारी लेते नजर आए। वज्रपात के दौरान मंदिर के आसपास तेज आवाज होने से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय मंदिर के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई। बारिश के दौरान वज्रपात की घटना से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर भी चिंता देखी गई।घटना गुरुवार की शाम करीब 6 बजे की बताई गई है।1
- चोरों के बढ़े हौसले, मुख्य मार्ग की वर्कशॉप भी नहीं सुरक्षित! शेखपुरा-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर चिंतामनचक मोड़ और हंसापुर के बीच पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल वर्कशॉप में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। भिखनी गांव निवासी दुकानदार दिनेश कुमार के अनुसार, चोर दुकान से सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद दुकानदार पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार छोटी-बड़ी चोरी की घटनाएं हो रही हैं। मुख्य मार्ग पर चोरी की घटना से लोगों में पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने चोरों पर जल्द कार्रवाई की मांग की है।1
- Saharanpur Masjid: सहारनपुर की मस्जिद तोड़ हिन्दू मुस्लिम कर चुनाव जीतना चाहती हैं BJP बोले सुप्रीम कोर्ट वकील शाहीद अली #SaharanpurMosque #AdvShahidAli #YogiAdityanath #IqraChoudhary #SaharanpurNews #RashidKamaal #R24News Disclaimer - वक्ता के विचारों को R24 News समर्थन नहीं करता Saharanpur Masjid: सहारनपुर की मस्जिद तोड़ हिन्दू मुस्लिम कर चुनाव जीतना चाहती हैं BJP बोले सुप्रीम कोर्ट वकील शाहीद अली #SaharanpurMosque #AdvShahidAli #YogiAdityanath #IqraChoudhary #SaharanpurNews #RashidKamaal #R24News Disclaimer - वक्ता के विचारों को R24 News समर्थन नहीं करता1
- जमुई में ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन: देशभक्ति और सौहार्द की गूंज से झूमे श्रोता जमुई में ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन: देशभक्ति और सौहार्द की गूंज से झूमे श्रोता1
- 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, पुराने ई-चालान पर 50 प्रतिशत तक छूट का प्रावधान जमुई व्यवहार न्यायालय परिसर से 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह ने लोगों से सुलहनीय लंबित मामलों का निपटारा कराने की अपील की। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि 90 दिनों से अधिक पुराने ई-चालान के निपटारे पर नियमानुसार अधिकतम 50% तक छूट का प्रावधान है। वाहन चालकों से पूर्व-पंजीकरण कराने की अपील की गई है।1
- नम आंखों से कान्हा को विदाई, गंगा में हुआ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य समापन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भावुक समापन, गंगा में विसर्जित हुईं प्रतिमाएं मोकामा घाट। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आज धूमधाम और भावुक माहौल के बीच पूर्ण समापन हो गया। भगवान श्रीकृष्ण, माता देवकी और वासुदेव समेत सभी प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ गंगा में विसर्जित किया गया। विसर्जन से पहले प्रतिमाओं को मोकामा घाट से कोइलसाइड, पंचमहला और मोकामा घाट क्षेत्र में घुमाया गया। इस दौरान रास्तेभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। सैकड़ों श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण को अंतिम विदाई देने के लिए विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। कई श्रद्धालुओं की आंखों में विदाई का भावुक पल भी नजर आया। पूजा और मेले के कई दिनों के उत्साह के बाद प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ आयोजन का समापन हो गया। वहीं, विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मेडिकल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एम्बुलेंस की भी व्यवस्था रखी गई। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमाओं को गंगा में विसर्जित किया। गाजे-बाजे, जयकारों और नम आंखों के बीच श्रीकृष्ण को विदाई दी गई और जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य समापन हुआ।1
- महुली बाजार में तेज रफ्तार बाइक का कहर, बुजुर्ग महिला को मारी जोरदार टक्कर; हालत गंभीर शेखपुरा. महुली थाना क्षेत्र के महुली बाजार में गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने बाजार करने आई एक बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घायल महिला की पहचान अरियरी प्रखंड क्षेत्र के चोरबर गांव निवासी लाक्षों यादव की पत्नी ग्रिजा देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह महुली बाजार में खरीदारी करने आई थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से निकल गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में महिला का इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर, पुलिस बाइक सवार की पहचान और घटना की जांच में जुटी है।1
- मिशन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। मिशन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर पिकअप को जब्त कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान धनबाद निवासी दिलीप वर्णवाल के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन से शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मिशन थाना की पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी शुरू की। संदिग्ध पिकअप को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली। इसके बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को थाना लाया।गिरफ्तार चालक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि शराब की खेप धनबाद से भेजी गई थी और इसे बरौनी पहुंचाना था। इसके बाद पुलिस ने शराब की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब किस व्यक्ति ने भेजी थी, किसके निर्देश पर इसे बरौनी भेजा जा रहा था और वहां किस व्यक्ति को इसकी डिलीवरी दी जानी थी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ और जांच के आधार पर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सकती है। पुलिस बरामद शराब और वाहन के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। कार्रवाई शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे की गई।1
- टिटैहियॉं हरनी कुरवाटांड से जमुई जाने वाला का पुल हुवा क्ष टिटैहियॉं हरनी कुरवाटांड से जमुई जाने वाला का पुल हुवा क्ष1