Shuru
Apke Nagar Ki App…
चोरों के बढ़े हौसले, मुख्य मार्ग की वर्कशॉप भी नहीं सुरक्षित! शेखपुरा-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर चिंतामनचक मोड़ और हंसापुर के बीच पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल वर्कशॉप में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। भिखनी गांव निवासी दुकानदार दिनेश कुमार के अनुसार, चोर दुकान से सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद दुकानदार पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार छोटी-बड़ी चोरी की घटनाएं हो रही हैं। मुख्य मार्ग पर चोरी की घटना से लोगों में पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने चोरों पर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
NK 24 News
चोरों के बढ़े हौसले, मुख्य मार्ग की वर्कशॉप भी नहीं सुरक्षित! शेखपुरा-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर चिंतामनचक मोड़ और हंसापुर के बीच पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल वर्कशॉप में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। भिखनी गांव निवासी दुकानदार दिनेश कुमार के अनुसार, चोर दुकान से सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद दुकानदार पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार छोटी-बड़ी चोरी की घटनाएं हो रही हैं। मुख्य मार्ग पर चोरी की घटना से लोगों में पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने चोरों पर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
More news from Bihar and nearby areas
- शराब तस्करों पर मिशन थाना का बड़ा प्रहार, पिकअप में छिपाकर ले जा रही भारी खेप जब्त, चालक गिरफ्तार शेखपुरा. बरबीघा के मिशन थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई ने शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। मौके से पिकअप चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप पिकअप वाहन से ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही मिशन थाना पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को अपने कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान. पिकअप में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब देखकर पुलिस भी सक्रिय हो गई। इसके बाद चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार चालक अपना नाम दिलीप वर्णवाल और घर धनबाद बता रहा है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि शराब की खेप धनबाद से चली थी और बरौनी पहुंचाई जानी थी। अब पुलिस की नजर शराब के इस पूरे नेटवर्क पर है। खेप किसने भेजी, किसके इशारे पर भेजी गई और बरौनी में किसे डिलीवरी होनी थी, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। पुलिस की पूछताछ के बाद तस्करी से जुड़े कई और नाम सामने आने की संभावना है।1
- तियाय में गणेश पूजा और चार दिवसीय मेले को लेकर हुई बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन का संकल्प तियाय गांव में गणेश पूजा सह चार दिवसीय मेले को लेकर शुक्रवार की शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा और मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी ने पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों से आयोजन के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है, इसलिए सभी लोग पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। थानाध्यक्ष ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। बैठक में ग्रामीणों और पूजा समिति के सदस्यों ने गणेश पूजा एवं मेले को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।1
- तियाय में गणेश पूजा व चार दिवसीय मेले को लेकर शांति समिति की बैठक तियाय में गणेश पूजा व चार दिवसीय मेले को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने का लिया संकल्प। गौरतलब है कि तियाय गांव में गणेश पूजा सह चार दिवसीय मेला को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार की शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा एवं मेला के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आपसी भाईचारा कायम रखने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन संपन्न कराने में प्रशासन और पुलिस को सहयोग देने का संकल्प लिया।बैठक की जानकारी करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी ने दी। उन्होंने बताया कि गणेश पूजा और चार दिवसीय मेला के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा और विधि व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों एवं पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि पूजा और मेला के दौरान किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और समन्वय से ही धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सकता है। बैठक में मेला के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने को लेकर भी चर्चा की गई। पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे संपन्न हुई।1
- बीजेपी में ऊपर से लेकर नीचे तक, न संवेदना है, न ज़िम्मेदारी का भाव है बिहार में 5 किलो मुफ्त राशन बिहार का विकास मान लिया जाता है1
- दो साईबर अपराधी पार्वती से गिरफ्तार काशीचक शाहपुर थाना क्षेत्र के पार्वती गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। दो साईबर अपराधी पार्वती से गिरफ्तार काशीचक शाहपुर थाना क्षेत्र के पार्वती गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चार स्क्रीन टच मोबाइल और दो पेज डेटा शीट भी बरामद किया गया है। मालूम हो कि शाहपुर थाना क्षेत्र के लगभग गांव में युवा वर्ग इस ठगी के धंधे में लिप्त हो जाने के कारण यह क्षेत्र साईबर अपराधीयों का गढ़ बन गया है। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार पाण्डेय ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर पार्वती गांव में दिलीप रजक के घर पर छापा मारा गया। यहीं से दोनों साइबर अपराधियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पार्वती गांव निवासी दिलीप रजक के 19 वर्षीय बेटे शंकर कुमार और नालंदा जिले के कतरीसराय प्रखंड निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल और दो मोबाइल डेटा शीट जब्त की हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि विशेष पुछताछ जारी है । छापेमारी टीम में Asi इन्द्रजीत कुमार सहनी, Asi प्रेम कुमार और PSI राजलक्ष्मी कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।4
- 🌿 छुईमुई (लाजवंती) प्रकृति का अद्भुत पौधा है। छूते ही इसकी पत्तियाँ सिकुड़ जाती हैं और कुछ समय बाद फिर खुल जाती हैं। 🌱 आइए, इस अनोखे पौधे को बेवजह न तोड़ें और इसका संरक्षण करें। हर पौधा प्रकृति की अनमोल धरोहर है। 💚 🌱 पौधे बचाएँ, प्रकृति बचाएँ, भविष्य बचाएँ। 🌍 #छुईमुई #लाजवंती #पौधासंरक्षण #प्रकृतिबचाओ #हरियाली #SavePlants #Nature 🌿 छुईमुई (लाजवंती) प्रकृति का अद्भुत पौधा है। छूते ही इसकी पत्तियाँ सिकुड़ जाती हैं और कुछ समय बाद फिर खुल जाती हैं। 🌱 आइए, इस अनोखे पौधे को बेवजह न तोड़ें और इसका संरक्षण करें। हर पौधा प्रकृति की अनमोल धरोहर है। 💚 🌱 पौधे बचाएँ, प्रकृति बचाएँ, भविष्य बचाएँ। 🌍 #छुईमुई #लाजवंती #पौधासंरक्षण #प्रकृतिबचाओ #हरियाली #SavePlants #Nature1
- डीएम के आदेश पर भी बिजली कार्यालय नहीं हटा, बाढ़ में 3 फीट पानी के बीच उपभोक्ताओं की आफत! शेखपुरा. घाटकुसुम्भा प्रखंड में बाढ़ के बीच बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्राम कोयला में संचालित विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कार्यालय तक पहुंचने वाले रास्ते पर करीब तीन फीट पानी बह रहा है। तेज धार के कारण उपभोक्ताओं के लिए कार्यालय पहुंचना जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्युत प्रशाखा कार्यालय को प्रखंड मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर कोयला में संचालित किया जा रहा है, जहां सार्वजनिक वाहन की सुविधा भी नहीं है। इससे उपभोक्ताओं को शिकायत और अन्य बिजली संबंधी कार्यों के लिए पैदल जाना पड़ता है। सबसे गंभीर सवाल यह है कि कार्यालय 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र परिसर में संचालित हो रहा है। उपभोक्ताओं के परिसर में आने से विद्युत पैनल से छेड़छाड़ की आशंका बनी रहती है, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा बताया जा रहा है। बताया गया कि 7 सितंबर को बाढ़ निरीक्षण के दौरान डीएम शेखर आनंद ने विद्युत कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार को प्रशाखा कार्यालय प्रखंड मुख्यालय में स्थानांतरित करने का मौखिक निर्देश दिया था। बीडीओ ने भी कार्यालय के लिए कमरा उपलब्ध होने की बात कही थी। इसके बावजूद कार्यालय स्थानांतरित नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं।1
- ब्रह्मभोज में कीर्तन करने पहुचा एक कलाकार पर दुष्कर्म का आरोप लगा आरोपी गिरफ्तार1