ब्राह्मण छात्रावास का भूमिपूजन संपन्न, रक्षाबंधन पर मनाया जाएगा संस्कृत दिवस देवरिया: देवभूमि देवरिया में देवभाषा सेवी ब्राह्मण कल्याण परिषद के तत्वावधान में लंबे आर्थिक संघर्ष के बाद ब्राह्मण छात्रावास की आधारशिला वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रखी गई। भूमिपूजन कार्यक्रम के उपरांत डॉ. मधुसूदन मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में प्रबुद्ध विद्वानों की एक विशेष गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के पावन अवसर पर देववाणी संस्कृत दिवस मनाने का संकल्प लिया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्याय ने कहा कि संस्कृत केवल किसी एक धर्म या संप्रदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समस्त भारतीय भाषाओं की जननी और ज्ञान परंपरा की संवाहक है। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी श्रावण पूर्णिमा को संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जो नई पीढ़ी को भारत के समृद्ध साहित्य और संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। सांस्कृतिक और वैज्ञानिक धरोहर: वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कालिदास, भवभूति और बाणभट्ट की रचनाएं जहां संस्कृत साहित्य की संपन्नता दर्शाती हैं, वहीं पाणिनि की अष्टाध्यायी में वैज्ञानिक व्याकरण और कौटिल्य के अर्थशास्त्र में राजनीति, न्याय व कूटनीति का उत्कृष्ट दर्शन मिलता है। उपस्थिति: कार्यक्रम में आद्या प्रसाद शुक्ला, गिरीश चंद तिवारी, डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, डॉ. मकसूदन मिश्र, बृजेश कुमार पांडेय, राहुल मणि, अनिल मणि, रमेश मिश्रा, विपिन बिहारी शुक्ला और दिनेश कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
ब्राह्मण छात्रावास का भूमिपूजन संपन्न, रक्षाबंधन पर मनाया जाएगा संस्कृत दिवस देवरिया: देवभूमि देवरिया में देवभाषा सेवी ब्राह्मण कल्याण परिषद के तत्वावधान में लंबे आर्थिक संघर्ष के बाद ब्राह्मण छात्रावास की आधारशिला वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रखी गई। भूमिपूजन कार्यक्रम के उपरांत डॉ. मधुसूदन मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में प्रबुद्ध विद्वानों की एक विशेष गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के पावन अवसर पर देववाणी संस्कृत दिवस मनाने का संकल्प लिया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्याय ने कहा कि संस्कृत केवल किसी एक धर्म या संप्रदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समस्त भारतीय भाषाओं की जननी और ज्ञान परंपरा की संवाहक है। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी श्रावण पूर्णिमा को संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जो नई पीढ़ी को भारत के समृद्ध साहित्य और संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। सांस्कृतिक और वैज्ञानिक धरोहर: वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कालिदास, भवभूति और बाणभट्ट की रचनाएं जहां संस्कृत साहित्य की संपन्नता दर्शाती हैं, वहीं पाणिनि की अष्टाध्यायी में वैज्ञानिक व्याकरण और कौटिल्य के अर्थशास्त्र में राजनीति, न्याय व कूटनीति का उत्कृष्ट दर्शन मिलता है। उपस्थिति: कार्यक्रम में आद्या प्रसाद शुक्ला, गिरीश चंद तिवारी, डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, डॉ. मकसूदन मिश्र, बृजेश कुमार पांडेय, राहुल मणि, अनिल मणि, रमेश मिश्रा, विपिन बिहारी शुक्ला और दिनेश कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
- अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू। दुकानदारों को सोमवार तक अंतिम मोहलत, इसके बाद होगी सख्त कार्रवाई। नवीन बस स्टैंड के लिए नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू। दुकानदारों को सोमवार तक अंतिम मोहलत, इसके बाद होगी सख्त कार्रवाई। 📍 चिचोली, बैतूल 📰 जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 🎤 रिपोर्ट: राजेंद्र प्रसाद यादव1
- रक्षाबंधन महापर्व के अवसर पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद...... रक्षाबंधन का महापर्व है, जिसके दृष्टिगत जनपद देवरिया की पुलिस सतर्क है, महिला संबंधी अपराधों का हॉट-स्पाट चिन्हित कर लिया गया है, एवं महिलाओं द्वारा विजिट करने वाले स्थान जैसे बाजार व यात्रा करने वाले स्थान जैसे बस स्टॉप, वहां पर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है एवं पेट्रोलिंग बढ़ाया गया है, इसके साथ साथ डीजीपी महोदय के आदेश के क्रम में जनपद देवरिया की एंटी रोमियो टीम एवं महिला सशक्तिकरण की टीम भी अलग से सक्रिय है, किसी भी परेशानी की स्थिति में आपको अवगत किया जाता है कि आप 112 डायल करें, 10 मिनट के अंदर आपको पुलिस सहायता मिल जायेगी। आप सभी लोगों को देवरिया पुलिस की तरफ से रक्षाबंधन की बहुत शुभकामनाएं।2
- राखी विद खाकी: देवरिया पुलिस और बेटियों के बीच मजबूत हुआ सुरक्षा का बंधन रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देवरिया पुलिस द्वारा “राखी विद खाकी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों और स्कूली छात्राओं के बीच स्नेह, सम्मान और सुरक्षा का अनोखा रिश्ता देखने को मिला। रिजर्व पुलिस लाइन देवरिया में आर.बी.टी. स्कूल की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन, सुख-समृद्धि और सफलता की मंगलकामना की। वहीं पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छात्राओं को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया। इसी क्रम में एलबीएस स्कूल खामपार की छात्राओं ने थानाध्यक्ष खामपार बलराम सिंह सहित पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को चॉकलेट और मिठाई वितरित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया। थाना सुरौली में जीवन ज्योति स्कूल बैदा के बच्चों एवं एकल विद्यालय पकड़ी बाजार के स्टाफ ने पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा। थानाध्यक्ष अविनाश मौर्य ने बच्चों को चॉकलेट देकर उनका उत्साह बढ़ाया और सुरक्षा का वचन दिया। भटनी थाने में नेशनल पब्लिक स्कूल, शाखा भटनी के बच्चों ने थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद दिया। बच्चों की इस पहल से थाने का माहौल भावुक और खुशनुमा हो गया। वहीं गौरीबाजार थाने में एसबीटी पब्लिक स्कूल और डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय सहित पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा। रुद्रपुर में प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर पुलिसकर्मियों के साथ सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल पहुंचे और छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान छात्राओं को भरोसा दिलाया गया कि देवरिया पुलिस बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाभिमान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। “राखी विद खाकी” कार्यक्रम के माध्यम से देवरिया पुलिस ने महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। रक्षाबंधन के इस अवसर पर राखी के पवित्र धागे ने खाकी और बेटियों के बीच सुरक्षा, स्नेह और विश्वास के रिश्ते को और मजबूत किया।1
- मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज, 308 करोड़ की 80 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जनसभा स्थल पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री दो विधानसभा क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही दोनों विधानसभा क्षेत्रों से जुटने वाले लोगों को संबोधित भी करेंगे। जिलाधिकारी देवरिया के निर्देशन में जनसभा स्थल पर मंच, पंडाल, बैठने, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी, डीआईजी समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लगातार मौके का निरीक्षण कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में करीब 80 विकास परियोजनाओं, जिनकी कुल लागत लगभग 308 करोड़ रुपये है, का लोकार्पण एवं शिलान्यास प्रस्तावित है। इसे स्थानीय जनता के लिए बड़ी विकास सौगात माना जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। रेंज स्तर से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है, जिसे विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी के लिए तैनात किया जाएगा। डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा1
- मझौली राज में 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का होगा आगमन, 80 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास मझौली राज में 29 अगस्त को मुख्यमंत्री का होगा आगमन 80 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा चाक चौबंद की गई, व्यवस्था कार्यक्रम स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण1
- देवरिया न्यूज़ रिपोर्टर विनोद भारती माता और भाई बहने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं है 2026 28 तारीख योगी सरकार ने आपको नियम दिया है की ट्रेन बस ऑटो से लेकर सब कुछ फ्री रहेगा1
- सीएमओ श्रीमती ज्योति सुनेरे ने बताया कि मार्च माह से अब तक अतिक्रमणकारियों को तीन से चार बार नोटिस दिए जा चुके चिचोली नवीन बस स्टैंड के संचालन के लिए नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार तक अतिक्रमण हटाने की अंतिम मोहलत, नहीं हटाने पर होगी सख्त कार्रवाई चिचोली। नवीन बस स्टैंड को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर परिषद चिचोली द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कार्रवाई नगर परिषद सीएमओ श्रीमती ज्योति सुनेरे एवं तहसीलदार श्याम सिंग उईके की उपस्थिति में की गई। प्रशासन द्वारा कार्रवाई से पहले संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे। बुधवार को भी दुकानदारों को समझाइश देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की गई थी। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर नगर परिषद की टीम ने जेसीबी की मदद से बस स्टैंड के समीप किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। त्योहार के चलते सोमवार तक मोहलत कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने आगामी त्योहारों का हवाला देते हुए कुछ समय देने की मांग की। व्यापारियों की मांग को देखते हुए सीएमओ श्रीमती ज्योति सुनेरे ने मानवीय आधार पर स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार तक की मोहलत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोमवार तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर परिषद का अमला दोबारा सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी करेगा। मार्च से जारी किए जा रहे थे नोटिस सीएमओ श्रीमती ज्योति सुनेरे ने बताया कि मार्च माह से अब तक अतिक्रमणकारियों को तीन से चार बार नोटिस दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई निष्पक्ष रूप से की जा रही है, ताकि नवीन बस स्टैंड का संचालन जल्द शुरू हो सके और आम जनता को आवागमन में सुविधा मिले। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद का अमला, राजस्व विभाग की टीम एवं पुलिस बल मौजूद रहा। रिपोर्ट: राजेंद्र प्रसाद यादव, संवाददाता चिचोली जन जन की आवाज़ न्यूज़ 243
- दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति हिरासत में, महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति हिरासत में, महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज देवरिया, 27 अगस्त। थाना खामपार क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना और महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को महिला के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी को पति द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि चलती गाड़ी से महिला को धक्का दिए जाने के बाद उसकी मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर थाना खामपार पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति निखिल यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर वर्तमान में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री मनोज कुमार ने मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।1