Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेतिया: डीएम ने की स्व-गणना, लोगों से की भागीदारी की अपील जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने स्वयं स्व-गणना कर लोगों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने जिलेवासियों से 01 मई 2026 तक स्व-गणना में भाग लेने की अपील की है। घर बैठे आसान प्रक्रिया से अपनी जानकारी दर्ज करें— 🌐 बेतिया: डीएम ने की स्व-गणना, लोगों से की भागीदारी की अपील जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने स्वयं स्व-गणना कर लोगों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने जिलेवासियों से 01 मई 2026 तक स्व-गणना में भाग लेने की अपील की है। घर बैठे आसान प्रक्रिया से अपनी जानकारी दर्ज करें— 🌐
A9Bharat News
बेतिया: डीएम ने की स्व-गणना, लोगों से की भागीदारी की अपील जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने स्वयं स्व-गणना कर लोगों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने जिलेवासियों से 01 मई 2026 तक स्व-गणना में भाग लेने की अपील की है। घर बैठे आसान प्रक्रिया से अपनी जानकारी दर्ज करें— 🌐 बेतिया: डीएम ने की स्व-गणना, लोगों से की भागीदारी की अपील जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने स्वयं स्व-गणना कर लोगों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने जिलेवासियों से 01 मई 2026 तक स्व-गणना में भाग लेने की अपील की है। घर बैठे आसान प्रक्रिया से अपनी जानकारी दर्ज करें— 🌐
More news from बिहार and nearby areas
- एक और लड़का लड़की योगापट्टी से भागा है तू बदलते जा रहा है इसकी पुष्टि है नहीं a9भारत नहीं करती 😂💕👍😊👏1
- योगापट्टी प्रखंड के बलुआ भवानीपुर पंचायत के कौवलापुर गांव में सरकारी योजनाओं की हकीकत एक दिव्यांग की बेबसी में साफ नजर आ रही है। यहां के निवासी धर्मेंद्र राम, जो शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, पिछले एक महीने से शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि पाने के लिए प्रखंड कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें उनका हक नहीं मिल सका है। धर्मेंद्र राम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए कर्ज लेकर किसी तरह अपना काम पूरा किया। उन्हें उम्मीद थी कि सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि समय पर मिल जाएगी, जिससे वे अपना कर्ज चुका सकेंगे। लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी जब उनके खाते में पैसा नहीं पहुंचा, तो उनकी परेशानियां और बढ़ गईं। अपनी समस्या को लेकर धर्मेंद्र कई बार प्रखंड कार्यालय पहुंचे, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला, समाधान नहीं। उनका आरोप है कि अधिकारियों द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही और उन्हें बार-बार टाल दिया जाता है। उन्होंने स्वच्छता प्रवेक्षक टुना शर्मा पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हर बार यही कहा जाता है कि पैसा भेज दिया गया है, जबकि उनके बैंक खाते में अब तक कोई राशि नहीं आई है। दूसरी ओर, स्वच्छता प्रवेक्षक टुना शर्मा ने दावा किया है कि राशि लाभुक के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है और देरी की वजह बैंकिंग प्रक्रिया या तकनीकी समस्या हो सकती है। उन्होंने धर्मेंद्र को बैंक जाकर अपने खाते की पूरी जानकारी जांचने की सलाह दी है। यह मामला न सिर्फ एक व्यक्ति की परेशानी को उजागर करता है, बल्कि यह भी सवाल खड़ा करता है कि आखिर सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर जरूरतमंदों तक क्यों नहीं पहुंच पा रहा है। एक दिव्यांग व्यक्ति को अपने हक के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाना पड़ रहा है, जो व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब जरूरत है कि संबंधित विभाग इस मामले में त्वरित जांच कर सच्चाई सामने लाए और जल्द से जल्द धर्मेंद्र राम को उनकी प्रोत्साहन राशि दिलाई जाए, ताकि उन्हें इस आर्थिक और मानसिक संकट से राहत मिल सके।1
- भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना ज्ञान भारतम में सहयोग करने वाले बेतिया के विशिष्ट नागरिकों को जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने सम्मानित किया। 20.04.2026.1
- सोमवार के दिन प्रखंड क्षेत्र के हरपुर गढ़वा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 08 में लाखों के लागत से राम जानकी मंदिर बन कर तैयार है।इसी के निमित विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया है।उक्त बातों की जानकारी महायज्ञ पूजा समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप चौरसिया ने दी।उन्होंने बताया कि हजारों की संख्या में कुंवारी कन्याओं ने यज्ञ स्थल से हरपुर , विरवा,गढ़वा बाजार ,सेमरा होते हुए बथना घाट से सिकरहना नदी से जल भरकर यज्ञ स्थल पर लाया गया।जहां आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नव दिवसीय विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हो गया।उन्होंने बताया कि इस यज्ञ में यजमान सिद्धेश्वर मिश्र,नित्यानंद मिश्र सहित ग्यारह यजमान है।इस जल यात्रा में जनप्रतिनिधियों ,समाजसेवियों तथा ग्रामीणों ने जगह जगह पर ठंडा पानी तथा मिष्ठान की व्यवस्था की गई थी।इसी कड़ी में रमपुरवा महानवा पंचायत के समाजसेवी उपेंद्र कुमार के सौजन्य से कुंवारी कन्याओं तथा श्रद्धालु भक्तों के लिए ठंडा शर्बत व मिष्ठान का प्रबंध किया गया था।सुरक्षा के दृष्टि कोण से पुलिस पदाधिकारी भी तैनात रहे ।आचार्य श्री पंडित तथा सहयोगियों के साथ यज्ञ स्थल पर बौद्धिक मंत्रोच्चार के साथ नव दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ कर दिया गया।बतादे की 23 अप्रैल को नवनिर्मित राम जानकी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा ।4
- बैरिया प्रखंड के फुलियाखांड पंचायत अंतर्गत बैरा टोला गांव में शुक्रवार रात हुई हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार 4-5 बाइक पर सवार करीब 20 हमलावरों ने राधेश्याम यादव पर हमला कर चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। रविवार दोपहर करीब दो बजे नौतन विधानसभा के विधायक सह आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया कि मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाएगी। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।1
- गांव में एक्साइज विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जब्त की गई शराब को नष्ट नहीं किया जाता। आरोप के मुताबिक वही शराब दोबारा बाजार में भेज दी जाती है। इसको लेकर ग्रामीणों में लंबे समय से आक्रोश था। छापेमारी के दौरान ही स्थिति अचानक बिगड़ गई। ग्रामीणों ने विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।1
- मिर्जा टोला छावनी बेतिया आमना उर्दू हाई स्कूल के सामने 2022 में पक्के नल बनाने के वादे करके मिट्टी का खुदाई किया गया लेकिन 2026 हो गया अभी तक कोई नाला बनाने नहीं आया हम लोगों ने दो-चार बार स्थानीय महापौर को भी सूचना दिया था लिखित में कि यहां कृपया करके नाला बनवाई है लेकिन अभी वह भी कोई एक्शन नहीं ले पाए और नहीं नगर निगम के कोई पदाधिकारी इसको सीरियस लेता है । रोड छावनी से जीएमसी तक को जोड़ता है यहां कई बार लोग गड्ढे में गिर गए हैं कितना बार बच्चे गिर गया है हमेशा पानी जमा रहता है मच्छर लगे रहते हैं नाले से बदबू आती है लेकिन किसी को कुछ लेना-देना नहीं है कृपा करके अगर कोई वैसा हो तो कृपया करके नाला का काम पूर्ण कराएं।1
- **स्लोगन – नगर पंचायत बैठक में पार्षदों का फूटा गुस्सा** **नल-जल, स्ट्रीट लाइट और अनियमितता पर ईओ से जवाब तलब** **पूर्वी चंपारण से अमरूल आलम खान की रिपोर्ट** **मोतिहारी।** जिले के सुगौली नगर पंचायत में सोमवार को आयोजित बैठक में पार्षदों का गुस्सा खुलकर सामने आया। पिछले चार महीनों से विकास कार्य ठप रहने पर पार्षदों ने मुख्य पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) से कड़े शब्दों में जवाब तलब किया। बैठक की शुरुआत से ही माहौल गरम रहा और कई मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पार्षदों ने नल-जल योजना की बदहाली, कई वार्डों में ठप जलापूर्ति और लंबित टेंडर प्रक्रिया पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही स्ट्रीट लाइट की खराब स्थिति, अनावश्यक खरीदारी और जिम उपकरणों के खराब होने का मामला भी जोर-शोर से उठाया गया। बैठक के दौरान जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में गड़बड़ी और अवैध वसूली के आरोप भी सामने आए, जिस पर पार्षदों ने कड़ी आपत्ति जताई। ईओ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पार्षदों ने व्यवस्था में सुधार की मांग की। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद नसरीन अली ने की, जिसमें उप मुख्य पार्षद सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे।1