फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों को डबल इंजन सरकार का सहारा* *फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों को डबल इंजन सरकार का सहारा* *फर्रुखाबाद, 03 सितंबर 2026:* जनपद फर्रुखाबाद में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए आयोजित राहत वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने गंगा में आई बाढ़ से प्रभावित *1,000 परिवारों को राहत सामग्री किट* का वितरण किया। राहत किट में 26 प्रकार की आवश्यक सामग्री शामिल है। a24f कार्यक्रम के दौरान बाढ़ में आश्रयहीन हुए परिवारों को पुनर्वास के लिए *आवासीय भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र* और *आपदा मोचक निधि से राहत राशि* का वितरण किया गया। इस अवसर पर *31 बेघर बाढ़ पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री आवासीय भूमि का पट्टा* और मकान निर्माण के लिए *प्रत्येक को 1.20 लाख रुपये का चेक* दिया गया, ताकि वे दोबारा अपना आशियाना खड़ा कर सकें। acbf *बाढ़ की स्थिति:* प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक गंगा की बाढ़ से जनपद के करीब 70 गांव प्रभावित हैं। 19,295 परिवारों के 78,671 लोग बाढ़ से घिरे हैं, करीब 7,200 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है और 127 ग्रामीण बेघर हुए हैं। 2ab9 कार्यक्रम का आयोजन फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में किया गया था, जहां वाटरप्रूफ पंडाल में करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। acbf मुख्यमंत्री ने कहा - > "आपदा की इस कठिन घड़ी में डबल इंजन सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ आपके साथ खड़ी है और आप तक हर मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।" मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया और पीड़ित परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों को डबल इंजन सरकार का सहारा* *फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों को डबल इंजन सरकार का सहारा* *फर्रुखाबाद, 03 सितंबर 2026:* जनपद फर्रुखाबाद में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए आयोजित राहत वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने गंगा में आई बाढ़ से प्रभावित *1,000 परिवारों को राहत सामग्री किट* का वितरण किया। राहत किट में 26 प्रकार की आवश्यक सामग्री शामिल है। a24f कार्यक्रम के दौरान बाढ़ में आश्रयहीन हुए परिवारों को पुनर्वास के लिए *आवासीय भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र* और *आपदा मोचक निधि से राहत राशि* का वितरण किया गया। इस अवसर पर *31 बेघर बाढ़ पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री आवासीय भूमि का पट्टा* और मकान निर्माण के लिए *प्रत्येक को 1.20 लाख रुपये का चेक* दिया गया, ताकि वे दोबारा अपना आशियाना खड़ा कर सकें। acbf *बाढ़ की स्थिति:* प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक गंगा की बाढ़ से जनपद के करीब 70 गांव प्रभावित हैं। 19,295 परिवारों के 78,671 लोग बाढ़ से घिरे हैं, करीब 7,200 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है और 127 ग्रामीण बेघर हुए हैं। 2ab9 कार्यक्रम का आयोजन फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में किया गया था, जहां वाटरप्रूफ पंडाल में करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। acbf मुख्यमंत्री ने कहा - > "आपदा की इस कठिन घड़ी में डबल इंजन सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ आपके साथ खड़ी है और आप तक हर मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।" मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया और पीड़ित परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
- फर्रुखाबाद ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद में सीएम योगी से तटबंध और गंगा ड्रेजिंग की मांग की गई।1
- सफाई कर्मियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, ,,,,,,,,,,,,, जलालाबाद। सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी मधुसूदन गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। सफाई कर्मियों का आरोप है कि नगर पालिका में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों के साथ पालिका द्वारा अन्याय किया जा रहा है। प्रेम प्रकाश वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी, के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने पालिका प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2011 से 2023 तक कर्मचारी आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य करते रहे, लेकिन नए ठेकेदार और पालिका अधिकारियों की कथित मिलीभगत के चलते उन्हें रातों-रात आउटसोर्सिंग व्यवस्था से हटाकर दिहाड़ी मजदूरी पर धकेल दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्षों से नगर की सफाई व्यवस्था को संभाल रहे कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार उनके अधिकारों और भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सफाई कर्मियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पुरानी व्यवस्था बहाल करने तथा कर्मचारियों के हित में उचित निर्णय लेने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान सफाई कर्मियों ने अपनी समस्याओं को एसडीएम के समक्ष विस्तार से रखा।1
- परशुरामपुरी में स्वीट बचपन प्ले स्कूल में ABVP ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव परशुरामपुरी में स्वीट बचपन प्ले स्कूल में ABVP ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों, मटकी फोड़ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन परशुरामपुरी, 3 सितंबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के तत्वावधान में स्वीट बचपन प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप एवं उनके जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में ABVP के प्रदेश सह-मंत्री संजय गुप्ता की विशेष सहभागिता रही। इस अवसर पर शिवा सक्सेना, नगर विशेष आमंत्रित सदस्य, नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता तथा समाजसेवी केशव मिश्रा जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह का मुख्य आकर्षण नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां रहीं। बच्चों ने राधा, कृष्ण, सुदामा एवं अन्य पात्रों का रूप धारण कर श्रीकृष्ण के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को बेहद सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। श्रीकृष्ण और सुदामा की अटूट मित्रता पर आधारित प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया और बच्चों को सच्ची मित्रता, प्रेम एवं समानता का संदेश दिया। कार्यक्रम में आश्रम में बालकृष्ण द्वारा शिक्षा ग्रहण करने के प्रसंग को भी बच्चों ने आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से बच्चों को शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और गुरु के महत्व का संदेश दिया गया। जन्माष्टमी समारोह में मटकी फोड़ कार्यक्रम ने विशेष उत्साह पैदा किया। नन्हे बच्चों ने पूरे जोश और उमंग के साथ इसमें सहभागिता की। वहीं मणिहारी का भेष धारण कर श्याम के चूड़ियां बेचने आने की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में एक अलग ही रंग भर दिया और उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को खूब आकर्षित किया। इसके साथ ही बच्चों ने कृष्ण की बाल लीलाओं, भजन, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे विद्यालय परिसर को कृष्णमय बना दिया। नन्हे बच्चों की मासूमियत, आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने तालियों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. आनंद गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति और हमारी गौरवशाली परंपराओं से बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से जोड़ना उनके समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सहयोग और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन बच्चों को प्रेम, मित्रता, कर्म, साहस, अनुशासन और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विद्यालय का उद्देश्य शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कार एवं जीवन-मूल्यों से जोड़ना भी है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। स्वीट बचपन प्ले स्कूल में आयोजित यह भव्य जन्माष्टमी महोत्सव भारतीय संस्कृति, संस्कार, शिक्षा और नन्ही प्रतिभाओं का सुंदर संगम बनकर सामने आया और बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।1
- OYO होटल पर प्रशासन का शिकंजा, संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप हाईवे स्थित NK रिलैक्स OYO होटल में कार्रवाई, तीन महिलाएं हिरासत में; होटल सीज, संचालक की भूमिका भी जांच के घेरे में एटा। जनपद में संचालित OYO होटलों को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के लिप्टन चौकी अंतर्गत हाईवे स्थित NK रिलैक्स OYO होटल पर छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में नायब तहसीलदार आकाश लावण्य, थाना कोतवाली देहात पुलिस, महिला थाना पुलिस तथा चाइल्ड हेल्पलाइन/सीडब्ल्यूसी की संयुक्त टीम ने होटल पर छापेमारी की। बताया गया कि पुलिस एवं प्रशासनिक टीम द्वारा होटल में जांच के दौरान तीन महिलाएं मिलीं, जिनमें एक नाबालिग होने की जानकारी सामने आई है। टीम ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नाबालिग से संबंधित मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है। कार्रवाई के दौरान होटल से संबंधित दस्तावेजों एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की भी जांच की गई। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद NK रिलैक्स OYO होटल को सीज कर दिया गया। वहीं होटल संचालक की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई की भनक लगने के बाद होटल संचालक के मौके से चले जाने की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। OYO होटलों की गतिविधियों पर उठते रहे हैं सवाल जनपद में अलीगंज रोड, मंडी समिति क्षेत्र, आगरा रोड और कासगंज रोड सहित विभिन्न मार्गों पर संचालित OYO होटलों को लेकर समय-समय पर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह के सवाल उठते रहे हैं। कुछ स्थानीय लोगों द्वारा ऐसे होटलों की आड़ में कथित अनैतिक गतिविधियां संचालित होने के आरोप भी लगाए जाते रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की वास्तविकता संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस एवं प्रशासन की ताजा कार्रवाई के बाद अब यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या आने वाले दिनों में जनपद के अन्य OYO होटलों की भी इसी प्रकार जांच की जाएगी। एक कार्रवाई के बाद कई सवाल NK रिलैक्स OYO होटल पर हुई कार्रवाई ने प्रशासन की गंभीरता का संकेत जरूर दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह कार्रवाई केवल एक होटल तक सीमित रहेगी या फिर जनपद में संचालित अन्य OYO होटलों के दस्तावेज, पंजीकरण, ग्राहकों के रिकॉर्ड, सुरक्षा व्यवस्था और गतिविधियों की भी व्यापक जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस द्वारा हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के लिप्टन चौकी अंतर्गत हाईवे स्थित NK रिलैक्स OYO होटल का है।1
- एटा– क्षेत्राधिकारी नगर और नायब तहसीलदार द्वारा महिला थाना और सीडब्ल्यूसी की संयुक्त टीम सहित OYO होटल में की गई छापेमारी, तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में की गई कार्रवाई, क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह द्वारा नायब तहसीलदार आकाश लावण्य, थाना कोतवाली देहात पुलिस, महिला थाना पुलिस व चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने की oyo होटल मे छापेमारी, थाना कोतवाली देहात की लिप्टन चौकी क्षेत्र में स्थित NK रिलैक्स OYO होटल में छापेमारी की गई तो तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली, होटल को सील किया गया है, उक्त महिलाओं से पूछताछ सहित अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है,1
- सरकारी चकरोड़ पर किसान ने चला दिया था हल, डीएम के आदेश पर प्रशासन ने हटाया कब्जा सरकारी चकरोड़ पर किसान ने चला दिया था हल, डीएम के आदेश पर प्रशासन ने हटाया कब्जा कन्नौज संवाददाता। खेत और मकान तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं मिलने से परेशान किसान की शिकायत पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम के आदेश पर राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर सरकारी चकरोड़ की नाप-जोख कर उसे कब्जामुक्त करा दिया। प्रशासन ने ग्राम पंचायत के अधिकारियों को चकरोड़ पर सड़क बनवाने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। जानकारी के अनुसार ठठिया थाना क्षेत्र के बलनापुर निवासी किसान देशराज ने डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को लिखित शिकायत देकर बताया था कि गांव के सत्यराम ने अपने खेत के पास से निकली करीब 180 मीटर लंबी और तीन मीटर चौड़ी सरकारी चकरोड़ को जोतकर अपने खेत में मिला लिया है। किसान का कहना था कि संबंधित खेत मेन रोड से लगा हुआ है, जिसके कारण सरकारी रास्ते पर कब्जा कर लिया गया। चकरोड़ बंद होने से उसे अपने मकान और खेत तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही अन्य किसानों के सामने भी खेतों तक पहुंचने की समस्या खड़ी हो गई थी। किसान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तहसील तिर्वा के अधिकारियों को सरकारी चकरोड़ को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए। डीएम के आदेश पर गुरुवार को शाम नायब तहसीलदार सतीश कन्नौजिया के नेतृत्व में राजस्व टीम गांव पहुंची। लेखपाल अर्पित कटियार और शोभित कटियार ने मौके पर पहुंचकर सरकारी अभिलेखों के आधार पर चकरोड़ की नाप-जोख की। नाप-जोख के दौरान सरकारी चकरोड़ की भूमि को चिह्नित कर उसे कब्जामुक्त कराया गया। इसके बाद नायब तहसीलदार ने ग्राम पंचायत बलनापुर के सचिव पवन और प्रधान प्रतिनिधि मोहित राठौर को सरकारी चकरोड़ पर सड़क बनवाने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों और किसानों को आवागमन के लिए स्थायी रास्ता मिल सके। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान गांव में काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सरकारी रास्ता कब्जामुक्त होने के बाद किसान और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अब चकरोड़ पर सड़क बनने से लोगों को अपने घरों और खेतों तक पहुंचने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।1
- फर्रुखाबाद ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद में गुरुवार सुबह करीब 11:40 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन मैदान पहुंचे।1
- उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर 🚨 10 फीसदी कमीशन के आरोप से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग में स्थानांतरण को लेकर सोमवार को विवाद खड़ा हो गया। सिविल अस्पताल लिंजीगंज के चिकित्सक डॉ. राणप्रताप ने सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनसे 10 फीसदी कमीशन मांगा गया और कमीशन न देने पर स्थानांतरण नहीं रोकने की बात कही गई। हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। स्थानांतरण के विरोध में डॉक्टर और कर्मचारी सीएमओ कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए घेराव किया। डॉ. राणप्रताप ने ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और अपना स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के कुछ महत्वपूर्ण पटल पर चार-पांच वर्षों से जमे कर्मचारियों को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। प्रदर्शन के बाद सीएमओ कार्यालय ने 5 सितंबर को वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। अब निगाहें 5 सितंबर की बैठक पर हैं कि आरोपों पर क्या जवाब सामने आता है और क्या मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाती है।1
- एटा में OYO बोर्ड लगे होटल में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का छापा देखें रिपोर्ट#fecbook #insta #letestnews #shortvideo1