logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सफाई कर्मियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, ,,,,,,,,,,,,, जलालाबाद। सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी मधुसूदन गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। सफाई कर्मियों का आरोप है कि नगर पालिका में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों के साथ पालिका द्वारा अन्याय किया जा रहा है। प्रेम प्रकाश वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी, के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने पालिका प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2011 से 2023 तक कर्मचारी आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य करते रहे, लेकिन नए ठेकेदार और पालिका अधिकारियों की कथित मिलीभगत के चलते उन्हें रातों-रात आउटसोर्सिंग व्यवस्था से हटाकर दिहाड़ी मजदूरी पर धकेल दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्षों से नगर की सफाई व्यवस्था को संभाल रहे कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार उनके अधिकारों और भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सफाई कर्मियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पुरानी व्यवस्था बहाल करने तथा कर्मचारियों के हित में उचित निर्णय लेने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान सफाई कर्मियों ने अपनी समस्याओं को एसडीएम के समक्ष विस्तार से रखा।

14 hrs ago
user_विमल गुप्ता पत्रकार
विमल गुप्ता पत्रकार
Advertising agency जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

सफाई कर्मियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, ,,,,,,,,,,,,, जलालाबाद। सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी मधुसूदन गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। सफाई कर्मियों का आरोप है कि नगर पालिका में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों के साथ पालिका द्वारा अन्याय किया जा रहा है। प्रेम प्रकाश वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी, के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने पालिका प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2011 से 2023 तक कर्मचारी आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य करते रहे, लेकिन नए ठेकेदार और पालिका अधिकारियों की कथित मिलीभगत के चलते उन्हें रातों-रात आउटसोर्सिंग व्यवस्था से हटाकर दिहाड़ी मजदूरी पर धकेल दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्षों से नगर की सफाई व्यवस्था को संभाल रहे कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार उनके अधिकारों और भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सफाई कर्मियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पुरानी व्यवस्था बहाल करने तथा कर्मचारियों के हित में उचित निर्णय लेने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान सफाई कर्मियों ने अपनी समस्याओं को एसडीएम के समक्ष विस्तार से रखा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सफाई कर्मियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, ,,,,,,,,,,,,, जलालाबाद। सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी मधुसूदन गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। सफाई कर्मियों का आरोप है कि नगर पालिका में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों के साथ पालिका द्वारा अन्याय किया जा रहा है। प्रेम प्रकाश वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी, के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने पालिका प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2011 से 2023 तक कर्मचारी आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य करते रहे, लेकिन नए ठेकेदार और पालिका अधिकारियों की कथित मिलीभगत के चलते उन्हें रातों-रात आउटसोर्सिंग व्यवस्था से हटाकर दिहाड़ी मजदूरी पर धकेल दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्षों से नगर की सफाई व्यवस्था को संभाल रहे कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार उनके अधिकारों और भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सफाई कर्मियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पुरानी व्यवस्था बहाल करने तथा कर्मचारियों के हित में उचित निर्णय लेने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान सफाई कर्मियों ने अपनी समस्याओं को एसडीएम के समक्ष विस्तार से रखा।
    1
    सफाई कर्मियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, ,,,,,,,,,,,,,
जलालाबाद। सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी मधुसूदन गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। सफाई कर्मियों का आरोप है कि नगर पालिका में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों के साथ पालिका द्वारा अन्याय किया जा रहा है। प्रेम प्रकाश वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी, के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने पालिका प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2011 से 2023 तक कर्मचारी आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य करते रहे, लेकिन नए ठेकेदार और पालिका अधिकारियों की कथित मिलीभगत के चलते उन्हें रातों-रात आउटसोर्सिंग व्यवस्था से हटाकर दिहाड़ी मजदूरी पर धकेल दिया गया।
उन्होंने कहा कि वर्षों से नगर की सफाई व्यवस्था को संभाल रहे कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार उनके अधिकारों और भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सफाई कर्मियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पुरानी व्यवस्था बहाल करने तथा कर्मचारियों के हित में उचित निर्णय लेने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान सफाई कर्मियों ने अपनी समस्याओं को एसडीएम के समक्ष विस्तार से रखा।
    user_विमल गुप्ता पत्रकार
    विमल गुप्ता पत्रकार
    Advertising agency जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • परशुरामपुरी में स्वीट बचपन प्ले स्कूल में ABVP ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव परशुरामपुरी में स्वीट बचपन प्ले स्कूल में ABVP ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों, मटकी फोड़ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन परशुरामपुरी, 3 सितंबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के तत्वावधान में स्वीट बचपन प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप एवं उनके जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में ABVP के प्रदेश सह-मंत्री संजय गुप्ता की विशेष सहभागिता रही। इस अवसर पर शिवा सक्सेना, नगर विशेष आमंत्रित सदस्य, नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता तथा समाजसेवी केशव मिश्रा जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह का मुख्य आकर्षण नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां रहीं। बच्चों ने राधा, कृष्ण, सुदामा एवं अन्य पात्रों का रूप धारण कर श्रीकृष्ण के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को बेहद सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। श्रीकृष्ण और सुदामा की अटूट मित्रता पर आधारित प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया और बच्चों को सच्ची मित्रता, प्रेम एवं समानता का संदेश दिया। कार्यक्रम में आश्रम में बालकृष्ण द्वारा शिक्षा ग्रहण करने के प्रसंग को भी बच्चों ने आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से बच्चों को शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और गुरु के महत्व का संदेश दिया गया। जन्माष्टमी समारोह में मटकी फोड़ कार्यक्रम ने विशेष उत्साह पैदा किया। नन्हे बच्चों ने पूरे जोश और उमंग के साथ इसमें सहभागिता की। वहीं मणिहारी का भेष धारण कर श्याम के चूड़ियां बेचने आने की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में एक अलग ही रंग भर दिया और उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को खूब आकर्षित किया। इसके साथ ही बच्चों ने कृष्ण की बाल लीलाओं, भजन, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे विद्यालय परिसर को कृष्णमय बना दिया। नन्हे बच्चों की मासूमियत, आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने तालियों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. आनंद गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति और हमारी गौरवशाली परंपराओं से बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से जोड़ना उनके समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सहयोग और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन बच्चों को प्रेम, मित्रता, कर्म, साहस, अनुशासन और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विद्यालय का उद्देश्य शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कार एवं जीवन-मूल्यों से जोड़ना भी है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। स्वीट बचपन प्ले स्कूल में आयोजित यह भव्य जन्माष्टमी महोत्सव भारतीय संस्कृति, संस्कार, शिक्षा और नन्ही प्रतिभाओं का सुंदर संगम बनकर सामने आया और बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।
    1
    परशुरामपुरी में स्वीट बचपन प्ले स्कूल में ABVP ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
परशुरामपुरी में स्वीट बचपन प्ले स्कूल में ABVP ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों, मटकी फोड़ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
परशुरामपुरी, 3 सितंबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के तत्वावधान में स्वीट बचपन प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप एवं उनके जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम में ABVP के प्रदेश सह-मंत्री संजय गुप्ता की विशेष सहभागिता रही। इस अवसर पर शिवा सक्सेना, नगर विशेष आमंत्रित सदस्य, नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता तथा समाजसेवी केशव मिश्रा जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह का मुख्य आकर्षण नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां रहीं। बच्चों ने राधा, कृष्ण, सुदामा एवं अन्य पात्रों का रूप धारण कर श्रीकृष्ण के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को बेहद सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। श्रीकृष्ण और सुदामा की अटूट मित्रता पर आधारित प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया और बच्चों को सच्ची मित्रता, प्रेम एवं समानता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में आश्रम में बालकृष्ण द्वारा शिक्षा ग्रहण करने के प्रसंग को भी बच्चों ने आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से बच्चों को शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और गुरु के महत्व का संदेश दिया गया।
जन्माष्टमी समारोह में मटकी फोड़ कार्यक्रम ने विशेष उत्साह पैदा किया। नन्हे बच्चों ने पूरे जोश और उमंग के साथ इसमें सहभागिता की। वहीं मणिहारी का भेष धारण कर श्याम के चूड़ियां बेचने आने की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में एक अलग ही रंग भर दिया और उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को खूब आकर्षित किया।
इसके साथ ही बच्चों ने कृष्ण की बाल लीलाओं, भजन, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे विद्यालय परिसर को कृष्णमय बना दिया। नन्हे बच्चों की मासूमियत, आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने तालियों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. आनंद गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति और हमारी गौरवशाली परंपराओं से बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से जोड़ना उनके समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सहयोग और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन बच्चों को प्रेम, मित्रता, कर्म, साहस, अनुशासन और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विद्यालय का उद्देश्य शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कार एवं जीवन-मूल्यों से जोड़ना भी है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
स्वीट बचपन प्ले स्कूल में आयोजित यह भव्य जन्माष्टमी महोत्सव भारतीय संस्कृति, संस्कार, शिक्षा और नन्ही प्रतिभाओं का सुंदर संगम बनकर सामने आया और बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।
    user_R. N. SHARMA
    R. N. SHARMA
    Media house जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कलान में जन्माष्टमी पर श्याम लाल मिशन एकेडमी के बच्चों ने मन मोहा, मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही खास ​कलान। श्याम लाल मिशन इंग्लिश एकेडमी विद्यालय परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक पोशाकें पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मटकी फोड़ प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। ​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान बच्चों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं और सांस्कृतिक नृत्यों से वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान पूरा परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। ​समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश राठौर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, "भारतीय संस्कृति और पर्व हमारी धरोहर हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्कारों का विकास होता है। बच्चों की यह सुंदर और जीवंत प्रस्तुतियां हमारी संस्कृति की सजीव झलक पेश करती हैं और भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, प्रेम व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।" ​इन बच्चों ने बाँधी समां सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्याम लाल मिशन एकेडमी के बच्चों आराध्या, सनाया, नेहा, नंदिनी, वसुंधरा, शिवन्या, निशि, काव्या, महिमा, पावनी, आरोही, शिखा, रिया, अनन्या, तेजस्वी और हर्षित ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। वहीं राधा-कृष्ण के रूप में वेदांश, रियांश, सूर्यांश, रुद्राक्षी, वेदिका, नंदिनी, अनुराग, सार्थक, आकाश, प्रज्ञा, अभी, मिस्टी और अदिति ने अपनी बाल लीलाओं और अदाओं से सभी का मन मोह लिया। ​गणमान्य लोग रहे मौजूद कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत कलान के चेयरमैन हरि नारायण गुप्ता, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष विनोद गुप्ता तथा सभासद रामकुमार 'मीठे' विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, बच्चे एवं क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    कलान में जन्माष्टमी पर श्याम लाल मिशन एकेडमी के बच्चों ने मन मोहा, मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही खास
​कलान। श्याम लाल मिशन इंग्लिश एकेडमी विद्यालय परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक पोशाकें पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मटकी फोड़ प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान बच्चों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं और सांस्कृतिक नृत्यों से वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान पूरा परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।
​समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश राठौर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, "भारतीय संस्कृति और पर्व हमारी धरोहर हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्कारों का विकास होता है। बच्चों की यह सुंदर और जीवंत प्रस्तुतियां हमारी संस्कृति की सजीव झलक पेश करती हैं और भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, प्रेम व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।"
​इन बच्चों ने बाँधी समां
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्याम लाल मिशन एकेडमी के बच्चों आराध्या, सनाया, नेहा, नंदिनी, वसुंधरा, शिवन्या, निशि, काव्या, महिमा, पावनी, आरोही, शिखा, रिया, अनन्या, तेजस्वी और हर्षित ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। वहीं राधा-कृष्ण के रूप में वेदांश, रियांश, सूर्यांश, रुद्राक्षी, वेदिका, नंदिनी, अनुराग, सार्थक, आकाश, प्रज्ञा, अभी, मिस्टी और अदिति ने अपनी बाल लीलाओं और अदाओं से सभी का मन मोह लिया।
​गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत कलान के चेयरमैन हरि नारायण गुप्ता, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष विनोद गुप्ता तथा सभासद रामकुमार 'मीठे' विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, बच्चे एवं क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Leagel India
    Leagel India
    कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जिला हरदोई में बिलग्राम कस्बा में धूमधाम से उर्स मनाया गया जिला हरदोई में बिलग्राम कस्बा में धूमधाम से उर्स मनाया गया तमाम अकीदत मनदो ने आकर हाजिरी दी और कुल में शामिल हुए
    1
    जिला हरदोई में बिलग्राम कस्बा में धूमधाम से उर्स मनाया गया
जिला हरदोई में बिलग्राम कस्बा में धूमधाम से उर्स मनाया गया तमाम अकीदत मनदो ने आकर हाजिरी दी और कुल में शामिल हुए
    user_Kmaludeen
    Kmaludeen
    शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ****अजीजगंज वालों जागो*** अजीजगंज में बाढ़ के खतरे के बीच बंधे के किनारे मिट्टी खनन, मौत का मंजर तैयार करने में लगा गर्रा पुल का ठेकदार ..................... जमकर बंधे के किनारे की मिट्टी निकलवाकर पुल के प्रयोग में ले रहा .......................... सोता जिला प्रशासन, अजीजगंज वासियों ने तत्काल कार्रवाई की माँग की ...................... गर्रा पुल का ठेकेदार अजीजगंज डूबने का बना रहा पूरा प्लान #शाहजहांपुर। अजीजगंज में बाढ़ की संभावित स्थिति के बीच बंधे के किनारे मिट्टी खुदाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नए पुल के निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा मिट्टी खुदवाई जा रही है। स्थानीय पार्षद मनीष गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया और आरोप लगाया कि बंधे के किनारे से मिट्टी निकालने से उसकी मजबूती प्रभावित हो सकती है। उन्होंने सवाल उठाया कि बंधे के किनारे मिट्टी निकालने की अनुमति किसने दी। मोहल्ले वासियों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि वह अधिकारियों से मामले की जांच कर अनुमति/ठेका रद्द कराने की मांग करेंगे। उनका कहना है कि बंधा कमजोर हुआ तो अजीजगंज क्षेत्र में जलभराव का गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। और पूरा अजीजगंज डूब जाएगा। दरअसल, गर्रा नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे पहले ही लोगों में भय की स्थिति बनी हुई है शाहजहाँपुर पुलिस UP Police DM Shahjahanpur Admfr Shahjahanpur
    2
    ****अजीजगंज वालों जागो***

अजीजगंज में बाढ़ के खतरे के बीच बंधे के किनारे मिट्टी खनन, मौत का मंजर तैयार करने में लगा गर्रा पुल का ठेकदार
.....................
जमकर बंधे के किनारे की मिट्टी निकलवाकर पुल के प्रयोग में ले रहा
..........................
सोता जिला प्रशासन, अजीजगंज वासियों ने तत्काल कार्रवाई की माँग की
......................
गर्रा पुल का ठेकेदार अजीजगंज डूबने का बना रहा पूरा प्लान

#शाहजहांपुर। अजीजगंज में बाढ़ की संभावित स्थिति के बीच बंधे के किनारे मिट्टी खुदाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नए पुल के निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा मिट्टी खुदवाई जा रही है। स्थानीय पार्षद मनीष गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया और आरोप लगाया कि बंधे के किनारे से मिट्टी निकालने से उसकी मजबूती प्रभावित हो सकती है। उन्होंने सवाल उठाया कि बंधे के किनारे मिट्टी निकालने की अनुमति किसने दी। मोहल्ले वासियों में काफी आक्रोश है।  उनका कहना है कि वह अधिकारियों से मामले की जांच कर अनुमति/ठेका रद्द कराने की मांग करेंगे। उनका कहना है कि बंधा कमजोर हुआ तो अजीजगंज क्षेत्र में जलभराव का गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। और पूरा अजीजगंज डूब जाएगा। दरअसल, गर्रा नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे पहले ही लोगों में भय की स्थिति बनी हुई है

शाहजहाँपुर पुलिस UP Police DM Shahjahanpur Admfr Shahjahanpur
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ...सुबह 8:53 बजे तक सीट पर नहीं मिले चिकित्सक, मरीज करते रहे इंतजार। नाहिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निर्धारित समय पर चिकित्सक की मौजूदगी पर सवाल, मरीजों को हुई परेशानी। पुवायां। नाहिल गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार सुबह निर्धारित समय के बाद भी चिकित्सक अपनी सीट पर मौजूद नहीं मिले। इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे मरीज चिकित्सक के आने का इंतजार करते नजर आए। स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की अनुपस्थिति की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद गुरुवार सुबह मौके की स्थिति देखी गई। सुबह 8:53 बजे तक चिकित्सक अपने कक्ष में मौजूद नहीं थे। स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद लोगों से जानकारी लेने पर बताया गया कि चिकित्सक अभी स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचे हैं। करीब नौ बजे तक मौके पर मौजूद रहने के बावजूद चिकित्सक ड्यूटी पर आते दिखाई नहीं दिए। इस दौरान इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को इंतजार करना पड़ा। निर्धारित समय पर चिकित्सक के उपलब्ध न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति और ड्यूटी के निर्धारित समय की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित किए जाने की अपेक्षा है। नोट: चिकित्सक के स्वास्थ्य केंद्र पर अनुपस्थित रहने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। संबंधित चिकित्सक अथवा स्वास्थ्य विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रकाशित किया जा सकता है।
    1
    ...सुबह 8:53 बजे तक सीट पर नहीं मिले चिकित्सक, मरीज करते रहे इंतजार। 

नाहिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निर्धारित समय पर चिकित्सक की मौजूदगी पर सवाल, मरीजों को हुई परेशानी। 

पुवायां। नाहिल गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार सुबह निर्धारित समय के बाद भी चिकित्सक अपनी सीट पर मौजूद नहीं मिले। इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे मरीज चिकित्सक के आने का इंतजार करते नजर आए।

स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की अनुपस्थिति की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद गुरुवार सुबह मौके की स्थिति देखी गई। सुबह 8:53 बजे तक चिकित्सक अपने कक्ष में मौजूद नहीं थे। स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद लोगों से जानकारी लेने पर बताया गया कि चिकित्सक अभी स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचे हैं।

करीब नौ बजे तक मौके पर मौजूद रहने के बावजूद चिकित्सक ड्यूटी पर आते दिखाई नहीं दिए। इस दौरान इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को इंतजार करना पड़ा। निर्धारित समय पर चिकित्सक के उपलब्ध न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मामले में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति और ड्यूटी के निर्धारित समय की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित किए जाने की अपेक्षा है।

नोट: चिकित्सक के स्वास्थ्य केंद्र पर अनुपस्थित रहने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। संबंधित चिकित्सक अथवा स्वास्थ्य विभाग का पक्ष 
प्राप्त होने पर उसे भी प्रकाशित किया जा सकता है।
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *अवगत कराना है कि आज दिनांक 03.09.2026 को थाना शाहाबाद पर सूचना प्राप्त हुई कि दुर्गावती पत्नी दुर्गाप्रसाद उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम मिश्रीपुर थाना शाहाबाद जनपद हरदोई को उनके पति दुर्गाप्रसाद द्वारा घरेलू विवाद के चलते लाइसेंसी शस्त्र से गोली मार कर घायल कर दिया गया है। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल महिला को उपचार हेतु सीएचसी शाहाबाद ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा प्रथमिक उपचार के उपरांत बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय हरदोई रेफर किया गया है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दुर्गाप्रसाद की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। उक्त घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद श्री आलोक राज नारायण की बाइट ।* *अवगत कराना है कि आज दिनांक 03.09.2026 को थाना शाहाबाद पर सूचना प्राप्त हुई कि दुर्गावती पत्नी दुर्गाप्रसाद उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम मिश्रीपुर थाना शाहाबाद जनपद हरदोई को उनके पति दुर्गाप्रसाद द्वारा घरेलू विवाद के चलते लाइसेंसी शस्त्र से गोली मार कर घायल कर दिया गया है। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल महिला को उपचार हेतु सीएचसी शाहाबाद ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा प्रथमिक उपचार के उपरांत बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय हरदोई रेफर किया गया है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दुर्गाप्रसाद की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। उक्त घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद श्री आलोक राज नारायण की बाइट ।*
    1
    *अवगत कराना है कि आज दिनांक 03.09.2026 को थाना शाहाबाद पर सूचना प्राप्त हुई कि दुर्गावती पत्नी दुर्गाप्रसाद उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम मिश्रीपुर थाना शाहाबाद जनपद हरदोई को उनके पति दुर्गाप्रसाद द्वारा घरेलू विवाद के चलते लाइसेंसी शस्त्र से गोली मार कर घायल कर दिया गया है। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल महिला को उपचार हेतु सीएचसी शाहाबाद ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा प्रथमिक उपचार के उपरांत बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय हरदोई रेफर किया गया है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दुर्गाप्रसाद की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। उक्त घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद श्री आलोक राज नारायण की बाइट ।*
*अवगत कराना है कि आज दिनांक 03.09.2026 को थाना शाहाबाद पर सूचना प्राप्त हुई कि दुर्गावती पत्नी दुर्गाप्रसाद उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम मिश्रीपुर थाना शाहाबाद जनपद हरदोई को उनके पति दुर्गाप्रसाद द्वारा घरेलू विवाद के चलते लाइसेंसी शस्त्र से गोली मार कर घायल कर दिया गया है। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल महिला को उपचार हेतु सीएचसी शाहाबाद ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा प्रथमिक उपचार के उपरांत बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय हरदोई रेफर किया गया है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दुर्गाप्रसाद की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। उक्त घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद श्री आलोक राज नारायण की बाइट ।*
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    15 hrs ago
  • #हरदोई। पति ने पत्नी के मारी गोली, घरेलू विवाद में महिला को मारी गोली, गंभीर घायल महिला को जिला अस्पताल किया गया रेफर, शाहाबाद कोतवाली के मिश्रीपुर का मामला।
    1
    #हरदोई। पति ने पत्नी के मारी गोली, घरेलू विवाद में महिला को मारी गोली, गंभीर घायल महिला को जिला अस्पताल किया गया रेफर, शाहाबाद कोतवाली के मिश्रीपुर का मामला।
    user_मुनीश कुमार पत्रकार
    मुनीश कुमार पत्रकार
    पत्रकार Shahabad, Hardoi•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.