logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलान में जन्माष्टमी पर श्याम लाल मिशन एकेडमी के बच्चों ने मन मोहा, मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही खास ​कलान। श्याम लाल मिशन इंग्लिश एकेडमी विद्यालय परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक पोशाकें पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मटकी फोड़ प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। ​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान बच्चों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं और सांस्कृतिक नृत्यों से वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान पूरा परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। ​समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश राठौर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, "भारतीय संस्कृति और पर्व हमारी धरोहर हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्कारों का विकास होता है। बच्चों की यह सुंदर और जीवंत प्रस्तुतियां हमारी संस्कृति की सजीव झलक पेश करती हैं और भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, प्रेम व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।" ​इन बच्चों ने बाँधी समां सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्याम लाल मिशन एकेडमी के बच्चों आराध्या, सनाया, नेहा, नंदिनी, वसुंधरा, शिवन्या, निशि, काव्या, महिमा, पावनी, आरोही, शिखा, रिया, अनन्या, तेजस्वी और हर्षित ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। वहीं राधा-कृष्ण के रूप में वेदांश, रियांश, सूर्यांश, रुद्राक्षी, वेदिका, नंदिनी, अनुराग, सार्थक, आकाश, प्रज्ञा, अभी, मिस्टी और अदिति ने अपनी बाल लीलाओं और अदाओं से सभी का मन मोह लिया। ​गणमान्य लोग रहे मौजूद कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत कलान के चेयरमैन हरि नारायण गुप्ता, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष विनोद गुप्ता तथा सभासद रामकुमार 'मीठे' विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, बच्चे एवं क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

8 hrs ago
user_Leagel India
Leagel India
कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

कलान में जन्माष्टमी पर श्याम लाल मिशन एकेडमी के बच्चों ने मन मोहा, मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही खास ​कलान। श्याम लाल मिशन इंग्लिश एकेडमी विद्यालय परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक पोशाकें पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मटकी फोड़ प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। ​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान बच्चों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं और सांस्कृतिक नृत्यों से वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान पूरा परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। ​समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश राठौर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, "भारतीय संस्कृति और पर्व हमारी धरोहर हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्कारों का विकास होता है। बच्चों की यह सुंदर और जीवंत प्रस्तुतियां हमारी संस्कृति की सजीव झलक पेश करती हैं और भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, प्रेम व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।" ​इन बच्चों ने बाँधी समां सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्याम लाल मिशन एकेडमी के बच्चों आराध्या, सनाया, नेहा, नंदिनी, वसुंधरा, शिवन्या, निशि, काव्या, महिमा, पावनी, आरोही, शिखा, रिया, अनन्या, तेजस्वी और हर्षित ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। वहीं राधा-कृष्ण के रूप में वेदांश, रियांश, सूर्यांश, रुद्राक्षी, वेदिका, नंदिनी, अनुराग, सार्थक, आकाश, प्रज्ञा, अभी, मिस्टी और अदिति ने अपनी बाल लीलाओं और अदाओं से सभी का मन मोह लिया। ​गणमान्य लोग रहे मौजूद कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत कलान के चेयरमैन हरि नारायण गुप्ता, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष विनोद गुप्ता तथा सभासद रामकुमार 'मीठे' विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, बच्चे एवं क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर। दिनांक 02 सितंबर 2026 को यूनिटेटिव फॉर मॉरल एंड कल्चरल ट्रेनिंग फाउंडेशन एवं इंटरनेशनल सेंटर इंग्लिश स्कूल, बी एस पार्क आर्य नगर, कानपुर के संयुक्त तत्वाधान में देश के वीर सैनिकों के शौर्य, साहस एवं बलिदान को नमन करने के उद्देश्य से परम वीर बंधन कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। परम वीर बंधन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यालय के 21 विद्यार्थियों ने 21 परम वीर चक्र पाने वाले सैनिकों की वीरगाथा, शौर्य एवं राष्ट्र के प्रति उनके बलिदान पर दिए जाने वाला भाषण रहा। प्रत्येक विद्यार्थी एक वीर सैनिक की गौरवगाथा को अपने शब्दों में प्रस्तुत किया तथा उनके अदम्य साहस और देशभक्ति से सभी को परिचित कराया। इन 21 विद्यार्थियों के भाषणों में से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 5 विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयनित पांचों विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट वक्तव्य, प्रस्तुति एवं वीर सैनिकों की गौरवगाथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मा० वारंट ऑफिसर राजेश मिश्रा (रिटायर्ड) एवं वारंट ऑफिसर अजय कुमार मिश्रा (रिटायर्ड) जो अपने साथी विंग कमांडर अभिनन्दन के साथ वर्ष 2019 बालाकोट स्ट्राइक ऑपरेशन को अदम्य साहस के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया था, कार्यक्रम में उपस्तिथ रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिपाली दीक्षित, पत्नी ब्रिगेडियर दर्पण दीक्षित, नवेंदु शुक्ला, प्रमुख, आर.एस.एस समन्वय, शैलेन्द्र द्विवेदी, शिक्षाविद्, पूजा सहगल, प्रधानाचार्या, कान्य कुब्जा पब्लिक स्कूल, कानपुर तथा प्रो. डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, प्राचार्य, प्रो. एच.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, कानपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पल्लवी मिश्रा, सदस्य, प्रबंधन समिति, सुमालिका प्रभात प्रधानाचार्या, गरिमा श्रीवास्तव, विद्यालय काउंसलर, तथा मृदु चौहान, प्रशासनिक निदेशक की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
    1
    कानपुर। दिनांक 02 सितंबर 2026 को यूनिटेटिव फॉर मॉरल एंड कल्चरल ट्रेनिंग फाउंडेशन एवं इंटरनेशनल सेंटर इंग्लिश स्कूल, बी एस पार्क आर्य नगर, कानपुर के संयुक्त तत्वाधान में देश के वीर सैनिकों के शौर्य, साहस एवं बलिदान को नमन करने के उद्देश्य से परम वीर बंधन कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। परम वीर बंधन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यालय के 21 विद्यार्थियों ने 21 परम वीर चक्र पाने वाले सैनिकों की वीरगाथा, शौर्य एवं राष्ट्र के प्रति उनके बलिदान पर दिए जाने वाला भाषण रहा। प्रत्येक विद्यार्थी एक वीर सैनिक की गौरवगाथा को अपने शब्दों में प्रस्तुत किया तथा उनके अदम्य साहस और देशभक्ति से सभी को परिचित कराया। इन 21 विद्यार्थियों के भाषणों में से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 5 विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयनित पांचों विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट वक्तव्य, प्रस्तुति एवं वीर सैनिकों की गौरवगाथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मा० वारंट ऑफिसर राजेश मिश्रा (रिटायर्ड) एवं वारंट ऑफिसर अजय कुमार मिश्रा (रिटायर्ड) जो अपने साथी विंग कमांडर अभिनन्दन के साथ वर्ष 2019 बालाकोट स्ट्राइक ऑपरेशन को अदम्य साहस के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया था, कार्यक्रम में उपस्तिथ रहे।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिपाली दीक्षित, पत्नी ब्रिगेडियर दर्पण दीक्षित, नवेंदु शुक्ला, प्रमुख, आर.एस.एस समन्वय, शैलेन्द्र द्विवेदी, शिक्षाविद्, पूजा सहगल, प्रधानाचार्या, कान्य कुब्जा पब्लिक स्कूल, कानपुर तथा प्रो. डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, प्राचार्य, प्रो. एच.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, कानपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पल्लवी मिश्रा, सदस्य, प्रबंधन समिति, सुमालिका प्रभात प्रधानाचार्या, गरिमा श्रीवास्तव, विद्यालय काउंसलर, तथा मृदु चौहान, प्रशासनिक निदेशक की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट 3 महीने से गायब भाई की शिकायत लेकर योगी जी से मिलने आई महिला
    1
    फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट 3 महीने से गायब भाई की शिकायत लेकर योगी जी से मिलने आई महिला
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों को डबल इंजन सरकार का सहारा* *फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों को डबल इंजन सरकार का सहारा* *फर्रुखाबाद, 03 सितंबर 2026:* जनपद फर्रुखाबाद में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए आयोजित राहत वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने गंगा में आई बाढ़ से प्रभावित *1,000 परिवारों को राहत सामग्री किट* का वितरण किया। राहत किट में 26 प्रकार की आवश्यक सामग्री शामिल है। a24f कार्यक्रम के दौरान बाढ़ में आश्रयहीन हुए परिवारों को पुनर्वास के लिए *आवासीय भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र* और *आपदा मोचक निधि से राहत राशि* का वितरण किया गया। इस अवसर पर *31 बेघर बाढ़ पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री आवासीय भूमि का पट्टा* और मकान निर्माण के लिए *प्रत्येक को 1.20 लाख रुपये का चेक* दिया गया, ताकि वे दोबारा अपना आशियाना खड़ा कर सकें। acbf *बाढ़ की स्थिति:* प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक गंगा की बाढ़ से जनपद के करीब 70 गांव प्रभावित हैं। 19,295 परिवारों के 78,671 लोग बाढ़ से घिरे हैं, करीब 7,200 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है और 127 ग्रामीण बेघर हुए हैं। 2ab9 कार्यक्रम का आयोजन फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में किया गया था, जहां वाटरप्रूफ पंडाल में करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। acbf मुख्यमंत्री ने कहा - > "आपदा की इस कठिन घड़ी में डबल इंजन सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ आपके साथ खड़ी है और आप तक हर मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।" मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया और पीड़ित परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
    1
    फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों को डबल इंजन सरकार का सहारा*

*फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों को डबल इंजन सरकार का सहारा*
*फर्रुखाबाद, 03 सितंबर 2026:* जनपद फर्रुखाबाद में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए आयोजित राहत वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री ने गंगा में आई बाढ़ से प्रभावित *1,000 परिवारों को राहत सामग्री किट* का वितरण किया। राहत किट में 26 प्रकार की आवश्यक सामग्री शामिल है। a24f
कार्यक्रम के दौरान बाढ़ में आश्रयहीन हुए परिवारों को पुनर्वास के लिए *आवासीय भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र* और *आपदा मोचक निधि से राहत राशि* का वितरण किया गया।
इस अवसर पर *31 बेघर बाढ़ पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री आवासीय भूमि का पट्टा* और मकान निर्माण के लिए *प्रत्येक को 1.20 लाख रुपये का चेक* दिया गया, ताकि वे दोबारा अपना आशियाना खड़ा कर सकें। acbf
*बाढ़ की स्थिति:*
प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक गंगा की बाढ़ से जनपद के करीब 70 गांव प्रभावित हैं। 19,295 परिवारों के 78,671 लोग बाढ़ से घिरे हैं, करीब 7,200 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है और 127 ग्रामीण बेघर हुए हैं। 2ab9
कार्यक्रम का आयोजन फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में किया गया था, जहां वाटरप्रूफ पंडाल में करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। acbf
मुख्यमंत्री ने कहा -
> "आपदा की इस कठिन घड़ी में डबल इंजन सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ आपके साथ खड़ी है और आप तक हर मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।"
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया और पीड़ित परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
    user_फर्रुखाबाद लोकल न्यूज़
    फर्रुखाबाद लोकल न्यूज़
    News Anchor फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *बंद पड़े आरओ प्लांट में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी और दो बाल अपचारी गिरफ्तार* एटा। थाना मलावन पुलिस ने करीब पांच दिन पूर्व बंद पड़े आरओ प्लांट में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सामान के साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त नकदी बरामद की है। मामले में दो अन्य आरोपी अभी वांछित बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को वादी ने थाना मलावन में सूचना दी थी कि बंद पड़े आरओ प्लांट में जाकर देखने पर वहां से मोटर, पंखे और चिलर सहित अन्य सामान गायब मिला। सूचना के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जि. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच के दौरान घटना में शामिल आरोपियों को चिह्नित किया। पुलिस ने प्रवीन पुत्र डोरीलाल निवासी लालडुण्डवारा, विष्णु पुत्र महावीर निवासी लालडुण्डवारा और अख्तर पुत्र मौहम्मद हफीज निवासी सराय मोहल्ला, थाना सकीट समेत दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बंद पड़ी फैक्ट्रियों और प्रतिष्ठानों की रेकी कर वहां से कॉपर के तार, मोटर, चिलर और अन्य कीमती सामान चोरी करते थे। चोरी के सामान को बेचकर प्राप्त रकम से अपने खाने-पीने के शौक पूरे करते थे। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चार मोटर कॉइल, चार पंखा कॉइल, 6.300 किलोग्राम जला हुआ कॉपर तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या RJ 60 PS 6552 तथा चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त 7,200 रुपये बरामद किए गए हैं। विवेचना एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(3)/317(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। मामले में प्रकाश में आए राहुल पुत्र रहीसपाल और पूरन पुत्र मुकुट सिंह निवासी लालडुण्डवारा थाना मलावन अभी वांछित हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर प्रयास तेज कर दिए हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव चौहान, उपनिरीक्षक निश्चल सोलंकी, उपनिरीक्षक रामलाल सिंह, कांस्टेबल कार्तिक शर्मा, शारुख खान, अनुज कुमार, परवेन्द्र कुमार और प्रशांत कुमार शामिल रहे।
    1
    *बंद पड़े आरओ प्लांट में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी और दो बाल अपचारी गिरफ्तार*


एटा। थाना मलावन पुलिस ने करीब पांच दिन पूर्व बंद पड़े आरओ प्लांट में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सामान के साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त नकदी बरामद की है। मामले में दो अन्य आरोपी अभी वांछित बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को वादी ने थाना मलावन में सूचना दी थी कि बंद पड़े आरओ प्लांट में जाकर देखने पर वहां से मोटर, पंखे और चिलर सहित अन्य सामान गायब मिला। सूचना के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जि. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच के दौरान घटना में शामिल आरोपियों को चिह्नित किया। पुलिस ने प्रवीन पुत्र डोरीलाल निवासी लालडुण्डवारा, विष्णु पुत्र महावीर निवासी लालडुण्डवारा और अख्तर पुत्र मौहम्मद हफीज निवासी सराय मोहल्ला, थाना सकीट समेत दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी बंद पड़ी फैक्ट्रियों और प्रतिष्ठानों की रेकी कर वहां से कॉपर के तार, मोटर, चिलर और अन्य कीमती सामान चोरी करते थे। चोरी के सामान को बेचकर प्राप्त रकम से अपने खाने-पीने के शौक पूरे करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चार मोटर कॉइल, चार पंखा कॉइल, 6.300 किलोग्राम जला हुआ कॉपर तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या RJ 60 PS 6552 तथा चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त 7,200 रुपये बरामद किए गए हैं। विवेचना एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(3)/317(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
मामले में प्रकाश में आए राहुल पुत्र रहीसपाल और पूरन पुत्र मुकुट सिंह निवासी लालडुण्डवारा थाना मलावन अभी वांछित हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर प्रयास तेज कर दिए हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव चौहान, उपनिरीक्षक निश्चल सोलंकी, उपनिरीक्षक रामलाल सिंह, कांस्टेबल कार्तिक शर्मा, शारुख खान, अनुज कुमार, परवेन्द्र कुमार और प्रशांत कुमार शामिल रहे।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • इन कलयुगी बेटों को देखिए जमीन के विवाद में दो बेटों ने बीच सड़क पर अपने ही पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि बेटे अपनी मां अंजना राउत के नाम की जमीन बेचने से नाराज थे। इसी बात को लेकर दोनों बेटों ने बीच सड़क पर पिता के साथ मारपीट की। वीडियो महाराष्ट्र के इंदापुर का है।
    1
    इन कलयुगी बेटों को देखिए
जमीन के विवाद में दो बेटों ने बीच सड़क पर अपने ही पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी।
बताया जा रहा है कि बेटे अपनी मां अंजना राउत के नाम की जमीन बेचने से नाराज थे। इसी बात को लेकर दोनों बेटों ने बीच सड़क पर पिता के साथ मारपीट की।
वीडियो महाराष्ट्र के इंदापुर का है।
    user_Ravendra Jadon पत्रकार
    Ravendra Jadon पत्रकार
    Farmer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बदायूं। गुरुवार की दोपहर कछला गंगाघाट पहुंचा बिसौली का रहने वाला एक नागरिक पुल पर पहुंच कर उफनती गंगा नदी में एकाएक जान देने की नीयत से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि इस दौरान घाट पर मौजूद पंचायत कर्मी और गोताखोर ने तत्परता दिखाते हुए उसे गहरे पानी से निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए उझानी अस्पताल भेजा जहां से परिजन उसे अपने साथ इलाज को ले गए। जिले के उपनगर बिसौली की प्रेम कालोनी निवासी 4O वर्षीय राजीव गुप्ता पुत्र तेजपाल गुप्ता आज दोपहर कछला गंगाघाट पर पहुंचने के बाद पुल पर पहुंच गए और अचानक आत्महत्या के इरादे से उफनती गंगा नदी में छंगाल लगा दी। बताते है कि राजीव को गंगा नदी में कूदते देख घाट और पुल पर मौजूद लोगो ने शोर मचा दिया जिस पर घाट पर मौजूद पंचायत कर्मी डेबिट तोमर गोताखोर नन्हे कश्यप के गंगा नदी में उतर गया और पानी के बहाब के साथ डूबते हुए बह रहे राजीव को पानी से बाहर निकाला।
    1
    बदायूं। गुरुवार की दोपहर कछला गंगाघाट पहुंचा बिसौली का रहने वाला एक नागरिक पुल पर पहुंच कर उफनती गंगा नदी में एकाएक जान देने की नीयत से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि इस दौरान घाट पर मौजूद पंचायत कर्मी और गोताखोर ने तत्परता दिखाते हुए उसे गहरे पानी से निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए उझानी अस्पताल भेजा जहां से परिजन उसे अपने साथ इलाज को ले गए।
जिले के उपनगर बिसौली की प्रेम कालोनी निवासी 4O वर्षीय राजीव गुप्ता पुत्र तेजपाल गुप्ता आज दोपहर कछला गंगाघाट पर पहुंचने के बाद पुल पर पहुंच गए और अचानक आत्महत्या के इरादे से उफनती गंगा नदी में छंगाल लगा दी। बताते है कि राजीव को गंगा नदी में कूदते देख घाट और पुल पर मौजूद लोगो ने शोर मचा दिया जिस पर घाट पर मौजूद पंचायत कर्मी डेबिट तोमर गोताखोर नन्हे कश्यप के गंगा नदी में उतर गया और पानी के बहाब के साथ डूबते हुए बह रहे राजीव को पानी से बाहर निकाला।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • फर्रुखाबाद ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद में सीएम योगी से तटबंध और गंगा ड्रेजिंग की मांग की गई।
    1
    फर्रुखाबाद ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद में सीएम योगी से तटबंध और गंगा ड्रेजिंग की मांग की गई।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर 🚨 10 फीसदी कमीशन के आरोप से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग में स्थानांतरण को लेकर सोमवार को विवाद खड़ा हो गया। सिविल अस्पताल लिंजीगंज के चिकित्सक डॉ. राणप्रताप ने सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनसे 10 फीसदी कमीशन मांगा गया और कमीशन न देने पर स्थानांतरण नहीं रोकने की बात कही गई। हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। स्थानांतरण के विरोध में डॉक्टर और कर्मचारी सीएमओ कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए घेराव किया। डॉ. राणप्रताप ने ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और अपना स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के कुछ महत्वपूर्ण पटल पर चार-पांच वर्षों से जमे कर्मचारियों को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। प्रदर्शन के बाद सीएमओ कार्यालय ने 5 सितंबर को वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। अब निगाहें 5 सितंबर की बैठक पर हैं कि आरोपों पर क्या जवाब सामने आता है और क्या मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाती है।
    1
    उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर 
🚨 10 फीसदी कमीशन के आरोप से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग में स्थानांतरण को लेकर सोमवार को विवाद खड़ा हो गया। सिविल अस्पताल लिंजीगंज के चिकित्सक डॉ. राणप्रताप ने सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनसे 10 फीसदी कमीशन मांगा गया और कमीशन न देने पर स्थानांतरण नहीं रोकने की बात कही गई। हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
स्थानांतरण के विरोध में डॉक्टर और कर्मचारी सीएमओ कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए घेराव किया। डॉ. राणप्रताप ने ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और अपना स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग के कुछ महत्वपूर्ण पटल पर चार-पांच वर्षों से जमे कर्मचारियों को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। प्रदर्शन के बाद सीएमओ कार्यालय ने 5 सितंबर को वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
अब निगाहें 5 सितंबर की बैठक पर हैं कि आरोपों पर क्या जवाब सामने आता है और क्या मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाती है।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनाया जन्माष्टमी का पर्व उझानी,(बदायूं)। किड्स प्लेनेट प्ले स्कूल में योगीराज श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पर्व उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। राधा-कृष्ण बने बच्चों ने योगीराज की बाल लीलाओं का सजीव मंचन कर मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों को धार्मिक उल्लास से भर दिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाने के लिए स्कूल के नन्हें मुन्नें बच्चें अपने घरों से राधा-कृष्ण, वासुदेव और सुदामा के स्वरूप में सज कर पहुंचे थे। जन्माष्टमी के पर्व का शुभारंभ योगीराज भगवान श्री कृष्ण के प्रति श्रद्धा और प्रार्थना से कराया गया। इस अवसर पर स्कूल संचालक वंदना बब्बर ने योगीराज श्री कृष्ण के जीवन और उनके संदेशों को सरल-रोचक तरीके से समझाते हुए कहा कि श्रीकृष्ण ने सदैव प्रेम, सच्चाई, मित्रता और अच्छे कर्मों का संदेश दिया। इस अवसर पर बच्चों ने राधा-कृष्ण के मनमोहक नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से श्रीकृष्ण और सुदामा की सच्ची मित्रता पर आधारित प्रस्तुति ने सभी को भक्ति से भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
    1
    नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनाया जन्माष्टमी का पर्व
उझानी,(बदायूं)। किड्स प्लेनेट प्ले स्कूल में योगीराज श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पर्व उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। राधा-कृष्ण बने बच्चों ने योगीराज की बाल लीलाओं का सजीव मंचन कर मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों को धार्मिक उल्लास से भर दिया। 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाने के लिए स्कूल के नन्हें मुन्नें बच्चें अपने घरों से राधा-कृष्ण, वासुदेव और सुदामा के स्वरूप में सज कर पहुंचे थे। जन्माष्टमी के पर्व का शुभारंभ योगीराज भगवान श्री कृष्ण के प्रति श्रद्धा और प्रार्थना से कराया गया। इस अवसर पर स्कूल संचालक वंदना बब्बर ने योगीराज श्री कृष्ण के जीवन और उनके संदेशों को सरल-रोचक तरीके से समझाते हुए कहा कि श्रीकृष्ण ने सदैव प्रेम, सच्चाई, मित्रता और अच्छे कर्मों का संदेश दिया। इस अवसर पर बच्चों ने राधा-कृष्ण के मनमोहक नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से श्रीकृष्ण और सुदामा की सच्ची मित्रता पर आधारित प्रस्तुति ने सभी को भक्ति से भाव-विभोर कर दिया।  कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.