बदायूं। गुरुवार की दोपहर कछला गंगाघाट पहुंचा बिसौली का रहने वाला एक नागरिक पुल पर पहुंच कर उफनती गंगा नदी में एकाएक जान देने की नीयत से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि इस दौरान घाट पर मौजूद पंचायत कर्मी और गोताखोर ने तत्परता दिखाते हुए उसे गहरे पानी से निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए उझानी अस्पताल भेजा जहां से परिजन उसे अपने साथ इलाज को ले गए। जिले के उपनगर बिसौली की प्रेम कालोनी निवासी 4O वर्षीय राजीव गुप्ता पुत्र तेजपाल गुप्ता आज दोपहर कछला गंगाघाट पर पहुंचने के बाद पुल पर पहुंच गए और अचानक आत्महत्या के इरादे से उफनती गंगा नदी में छंगाल लगा दी। बताते है कि राजीव को गंगा नदी में कूदते देख घाट और पुल पर मौजूद लोगो ने शोर मचा दिया जिस पर घाट पर मौजूद पंचायत कर्मी डेबिट तोमर गोताखोर नन्हे कश्यप के गंगा नदी में उतर गया और पानी के बहाब के साथ डूबते हुए बह रहे राजीव को पानी से बाहर निकाला।
बदायूं। गुरुवार की दोपहर कछला गंगाघाट पहुंचा बिसौली का रहने वाला एक नागरिक पुल पर पहुंच कर उफनती गंगा नदी में एकाएक जान देने की नीयत से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि इस दौरान घाट पर मौजूद पंचायत कर्मी और गोताखोर ने तत्परता दिखाते हुए उसे गहरे पानी से निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए उझानी अस्पताल भेजा जहां से परिजन उसे अपने साथ इलाज को ले गए। जिले के उपनगर बिसौली की प्रेम कालोनी निवासी 4O वर्षीय राजीव गुप्ता पुत्र तेजपाल गुप्ता आज दोपहर कछला गंगाघाट पर पहुंचने के बाद पुल पर पहुंच गए और अचानक आत्महत्या के इरादे से उफनती गंगा नदी में छंगाल लगा दी। बताते है कि राजीव को गंगा नदी में कूदते देख घाट और पुल पर मौजूद लोगो ने शोर मचा दिया जिस पर घाट पर मौजूद पंचायत कर्मी डेबिट तोमर गोताखोर नन्हे कश्यप के गंगा नदी में उतर गया और पानी के बहाब के साथ डूबते हुए बह रहे राजीव को पानी से बाहर निकाला।
- बदायूं। गुरुवार की दोपहर कछला गंगाघाट पहुंचा बिसौली का रहने वाला एक नागरिक पुल पर पहुंच कर उफनती गंगा नदी में एकाएक जान देने की नीयत से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि इस दौरान घाट पर मौजूद पंचायत कर्मी और गोताखोर ने तत्परता दिखाते हुए उसे गहरे पानी से निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए उझानी अस्पताल भेजा जहां से परिजन उसे अपने साथ इलाज को ले गए। जिले के उपनगर बिसौली की प्रेम कालोनी निवासी 4O वर्षीय राजीव गुप्ता पुत्र तेजपाल गुप्ता आज दोपहर कछला गंगाघाट पर पहुंचने के बाद पुल पर पहुंच गए और अचानक आत्महत्या के इरादे से उफनती गंगा नदी में छंगाल लगा दी। बताते है कि राजीव को गंगा नदी में कूदते देख घाट और पुल पर मौजूद लोगो ने शोर मचा दिया जिस पर घाट पर मौजूद पंचायत कर्मी डेबिट तोमर गोताखोर नन्हे कश्यप के गंगा नदी में उतर गया और पानी के बहाब के साथ डूबते हुए बह रहे राजीव को पानी से बाहर निकाला।1
- पुलिस हिरासत में राजेश कोरी की मौत का मामला गरमाया न्याय की मांग तेज बदायूं BIG BREAKING *संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा* फोनों 9026249659 पुलिस हिरासत में राजेश कोरी की मौत का मामला गरमाया न्याय की मांग को लेकर पत्नी रूपवती अटसेना गांव में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं दातागंज कोतवाली मामला अंबेडकर प्रतिमा के सामने रूपवती कोरी का अनिश्चितकालीन धरना समर्थन में बड़ी संख्या में ग्रामीण धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव समेत कांग्रेसियों ने धरने को दिया समर्थन हाईकोर्ट के जज से न्यायिक जांच कराने की मांग दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग विधवा रूपवती कोरी को सरकारी नौकरी और दातागंज में आवास देने की मांग परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग राजेश कोरी के चार बच्चों की मुफ्त शिक्षा की भी मांग धरने को लेकर दातागंज क्षेत्र में मामला गरमाया, पुलिस-प्रशासन पर टिकी निगाहें।1
- भक्ति, संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम—फ्यूचर लीडर्स स्कूल में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव भक्ति, संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम—फ्यूचर लीडर्स स्कूल में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों, रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी ने मोहा मन; नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कृष्ण-लीलाओं को किया जीवंत बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भक्ति, संस्कृति, कला और प्रतिभा से सजा भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों ने उत्साह, उमंग और आत्मविश्वास के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों की राधा-कृष्ण, यशोदा मैया और नंद बाबा की मनमोहक वेशभूषा रही। मासूम बच्चों ने अपने मनोहारी रूप, भाव-भंगिमाओं और प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को जीवंत कर दिया। नन्हे कान्हा और राधा के रूप में सजे बच्चों ने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। जन्माष्टमी समारोह के अंतर्गत कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने सोलो एवं ग्रुप डांस की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यार्थियों ने कृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण की भक्ति, भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी ऊर्जा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता ने कार्यक्रम में चार-चाँद लगा दिए। समारोह में प्रस्तुत की गई कारागार एवं बाँके बिहारी जी की झांकियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। कारागार की झांकी के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग को प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया गया, जबकि बाँके बिहारी जी की झांकी ने पूरे वातावरण को श्रद्धा और भक्ति से भर दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने कृष्ण लीला और डांडिया जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में भक्ति, उल्लास और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न कार्यक्रमों ने न केवल उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और लोक-संस्कृति से जोड़ने का सार्थक संदेश भी दिया। समारोह का सबसे रोमांचक क्षण दही-हांडी कार्यक्रम रहा। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ इसमें भाग लिया। दही-हांडी के दौरान विद्यालय परिसर तालियों, उत्साह और जयकारों से गूंज उठा, जिससे जन्माष्टमी समारोह का उल्लास और भी बढ़ गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर वी. पी. सिंह ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य, प्रेम और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मकता का विकास करते हैं। विद्यालय के एम.डी. राहुल कुमार सिंह ने कहा कि जन्माष्टमी जैसे पर्व विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से परिचित कराने का श्रेष्ठ माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानना और उसे मंच प्रदान करना विद्यालय की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, साहस, कर्म और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों की झांकियों, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। शिक्षकों एवं स्टाफ का रहा महत्वपूर्ण योगदान कार्यक्रम को सफल एवं आकर्षक बनाने में सी. के. शर्मा, कीर्ति गुप्ता, टिंकल जैन, अनामिका सिंह, निकिता गुप्ता, प्रियंका सिंह, पारस शर्मा, केशव शर्मा, साक्षी गुप्ता, काजल राठौर, परमेंद्र सिंह, रूबी मौर्य, सिदरा खान, विशेष चौहान, प्रीति श्रीवास्तव, तैबा फातमा, शालिनी शर्मा, महिमा गुप्ता, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.), प्रशांत सिंह, मुनीश शर्मा, रागिनी मिश्रा, शिफा सैफी, प्रिया सैनी, आलिया तारिक, दीक्षा राठौर, रश्मि शर्मा, प्रज्ञा वार्ष्णेय, सोनिया गुप्ता, अनम अंसारी, अदिति वार्ष्णेय, श्रुतिकीर्ति, अमन कुमार, शुभी शर्मा, भावना शाक्य, खुशी, चमन सक्सेना, हर्ष यादव, कोमल शर्मा, संचित शर्मा, प्रीति माहेश्वरी, सनी शर्मा, आंचल एवं सृष्टि शर्मा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। फ्यूचर लीडर्स स्कूल का यह जन्माष्टमी महोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, भारतीय संस्कृति और संस्कारों का ऐसा जीवंत उत्सव बनकर सामने आया, जिसने सभी के मन में भक्ति, आनंद और गौरव की भावना भर दी।1
- दातागंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में दलित युवक राजेश कोरी की मौत का मामला राजेश कोरी की पत्नी रूपवती अटसेना गांव में अंबेडकर प्रतिमा के सामने न्याय की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई हैं। उनके समर्थन में गांव के काफी लोग पहुंच गए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव और कांग्रेसियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर मृतक राजेश कोरी की विधवा रूपवती कोरी के धरने को समर्थन दिया है। रूपवती कोरी की मांगें निम्नवत हैं - 1.राजेश कोरी की दातागंज में पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले की हाईकोर्ट के जज से न्यायिक जांच कराई जाए।दोषी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए। 2.राजेश कोरी की विधवा रूपवती कोरी को सरकारी नौकरी और दातागंज कस्बे में आवास दिया जाए। 3.परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा और राजेश कोरी के चार बच्चों को मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जाए।2
- Bareilly crime mahila aaropi aspataal se farar/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ duty per do mahila policekarmi nilambit/ jila aspataal mein mahila aaropi farar/ Bareilly aspataal mahila ka dukh itna bada sambhalna mushkil hua/ Bareilly crime mahila aaropi aspataal se farar/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ duty per do mahila policekarmi nilambit/ jila aspataal mein mahila aaropi farar/ Bareilly aspataal mahila ka dukh itna bada sambhalna mushkil hua/1
- आदर्श कांवड़ यात्रा-2026 की सफलता पर पुलिस-प्रशासन और कांवड़ जत्थेदारों , व्यापारियों का हुआ सम्मान बरेली। महादेव सेवा समिति की ओर से गुरुवार को आईएमए हॉल, बरेली में श्रवण प्रहरी सम्मान-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सावन माह के दौरान आदर्श कांवड़ यात्रा-2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में योगदान देने वाले पुलिस, प्रशासन, कांवड़ जत्थेदारों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। समिति के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष की सफलता के बाद इस वर्ष भी श्रवण प्रहरी सम्मान का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आदर्श कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में समाज और प्रशासन के समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि इस बार सावन माह के दौरान उर्स का आयोजन भी साथ-साथ था, लेकिन सभी समुदायों और प्रशासन के सहयोग से दोनों आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और सफल रहे। उन्होंने कहा कि बरेली को आदर्श जिला बनाना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है और सामाजिक सहभागिता से यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि बरेली पुलिस और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय के कारण पिछले कई वर्षों से बड़े धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहे हैं। उन्होंने कांवड़ जत्थेदारों, मीडिया और स्वयंसेवकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य जिले के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने कहा कि इस वर्ष कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस और सामाजिक संगठनों ने योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप पूरी यात्रा व्यवस्थित और आदर्श रूप में संपन्न हुई। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक शशांक भाटिया ने सभी कांवड़ आयोजकों और स्वयंसेवकों को बधाई दी। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तर मुकेश चंद्र मिश्र, पुलिस अधीक्षक दक्षिण अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात अकमल खान, एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी, एसडीएम सदर इशिता किशोर, नगर मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा, जिले के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, सामाजिक संगठन, व्यापारी और चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राखी गंगवार, रोहित और राकेश ने किया। आयोजन में अभिलाष वर्मा, हेमा अग्रवाल, ज्ञानेंद्र गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, मनीष चंडोक, रामकुमार पाल, सुनील वर्मा, अरविंद गंगवार, विकास मेहरोत्रा, लवलीन कपूर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। बाईट अविनाश सिंह जिला अधिकारी बाइट। दुर्गेश गुप्ता आदर्श कांवड़ यात्रा-2026 की सफलता पर पुलिस-प्रशासन और कांवड़ जत्थेदारों , व्यापारियों का हुआ सम्मान बरेली। महादेव सेवा समिति की ओर से गुरुवार को आईएमए हॉल, बरेली में श्रवण प्रहरी सम्मान-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सावन माह के दौरान आदर्श कांवड़ यात्रा-2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में योगदान देने वाले पुलिस, प्रशासन, कांवड़ जत्थेदारों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। समिति के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष की सफलता के बाद इस वर्ष भी श्रवण प्रहरी सम्मान का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आदर्श कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में समाज और प्रशासन के समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि इस बार सावन माह के दौरान उर्स का आयोजन भी साथ-साथ था, लेकिन सभी समुदायों और प्रशासन के सहयोग से दोनों आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और सफल रहे। उन्होंने कहा कि बरेली को आदर्श जिला बनाना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है और सामाजिक सहभागिता से यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि बरेली पुलिस और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय के कारण पिछले कई वर्षों से बड़े धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहे हैं। उन्होंने कांवड़ जत्थेदारों, मीडिया और स्वयंसेवकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य जिले के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने कहा कि इस वर्ष कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस और सामाजिक संगठनों ने योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप पूरी यात्रा व्यवस्थित और आदर्श रूप में संपन्न हुई। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक शशांक भाटिया ने सभी कांवड़ आयोजकों और स्वयंसेवकों को बधाई दी। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तर मुकेश चंद्र मिश्र, पुलिस अधीक्षक दक्षिण अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात अकमल खान, एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी, एसडीएम सदर इशिता किशोर, नगर मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा, जिले के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, सामाजिक संगठन, व्यापारी और चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राखी गंगवार, रोहित और राकेश ने किया। आयोजन में अभिलाष वर्मा, हेमा अग्रवाल, ज्ञानेंद्र गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, मनीष चंडोक, रामकुमार पाल, सुनील वर्मा, अरविंद गंगवार, विकास मेहरोत्रा, लवलीन कपूर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। बाईट अविनाश सिंह जिला अधिकारी बाइट। दुर्गेश गुप्ता1
- 4=PM महिला पत्रकार को दिल्ली पुलिस ने मारा इस का कारण यह था कि मुख्यमंत्री से सवाल क्यों पूछा हमारे लिए कोई नेता एवं सरकार बताए कि अगर कोई पत्रकार आप से सवाल पूछ रहे हैं तो आप को डर किस बात का है ज़बाब देने में आप से कोई सवाल ना पूछें तो आप सब पत्रकार लोगों को जेल में बंद कर दें और हर पत्रकार से उसकी पत्रकारिता करने का हक़ छीन लें हर किसी पत्रकार पर बैन लगा दें कि कोई पत्रकारता नहीं करेगा जय हिन्द जय भारत जय संविधान1
- नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनाया जन्माष्टमी का पर्व उझानी,(बदायूं)। किड्स प्लेनेट प्ले स्कूल में योगीराज श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पर्व उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। राधा-कृष्ण बने बच्चों ने योगीराज की बाल लीलाओं का सजीव मंचन कर मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों को धार्मिक उल्लास से भर दिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाने के लिए स्कूल के नन्हें मुन्नें बच्चें अपने घरों से राधा-कृष्ण, वासुदेव और सुदामा के स्वरूप में सज कर पहुंचे थे। जन्माष्टमी के पर्व का शुभारंभ योगीराज भगवान श्री कृष्ण के प्रति श्रद्धा और प्रार्थना से कराया गया। इस अवसर पर स्कूल संचालक वंदना बब्बर ने योगीराज श्री कृष्ण के जीवन और उनके संदेशों को सरल-रोचक तरीके से समझाते हुए कहा कि श्रीकृष्ण ने सदैव प्रेम, सच्चाई, मित्रता और अच्छे कर्मों का संदेश दिया। इस अवसर पर बच्चों ने राधा-कृष्ण के मनमोहक नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से श्रीकृष्ण और सुदामा की सच्ची मित्रता पर आधारित प्रस्तुति ने सभी को भक्ति से भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।1