logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीट विवाद ने लिया हिंसक रूप,ट्रेन के जनरल कोच में मारपीट से मचा हड़कंप। आबू रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची जम्मू तवी-अहमदाबाद ट्रेन के जनरल कोच में सीट को लेकर यात्रियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया, ट्रेन के अंदर यात्रियों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए, जिससे कोच में अफरा-तफरी मच गई, मारपीट के दौरान ट्रेन की खिड़की का कांच भी टूट गया, घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यात्री आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं, उस समय कोच में बच्चे और महिलाएं भी मौजूद थे यात्रियों में घटन को लेकर डर और तनाव का माहौल बन गया, बताया जा रहा है कि सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हिंसक रूप ले बैठा, वहीं घटना के संबंध में जीआरपी और आरपीएफ ने किसी भी परिवादी द्वारा रिपोर्ट नहीं देना बताया। रिपोर्टर - रितिक सरगरा, आबूरोड

14 hrs ago
user_Ritik Sargara
Ritik Sargara
पत्रकार Abu Road, Sirohi•
14 hrs ago

सीट विवाद ने लिया हिंसक रूप,ट्रेन के जनरल कोच में मारपीट से मचा हड़कंप। आबू रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची जम्मू तवी-अहमदाबाद ट्रेन के जनरल कोच में सीट को लेकर यात्रियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया, ट्रेन के अंदर यात्रियों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए, जिससे कोच में अफरा-तफरी मच गई, मारपीट के दौरान ट्रेन की खिड़की का कांच भी टूट गया, घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यात्री आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं, उस समय कोच में बच्चे और महिलाएं भी मौजूद थे यात्रियों में घटन को लेकर डर और तनाव का माहौल बन गया, बताया जा रहा है कि सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हिंसक रूप ले बैठा, वहीं घटना के संबंध में जीआरपी और आरपीएफ ने किसी भी परिवादी द्वारा रिपोर्ट नहीं देना बताया। रिपोर्टर - रितिक सरगरा, आबूरोड

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रानीवाड़ा में पिछले करीब 15 दिनों से लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ मंगलवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापार मंडल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी सुबह 11 बजे बिजली विभाग कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और धरना देकर बिजली व्यवस्था में तुरंत सुधार की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष छैल सिंह सोलंकी ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के सहायक अभियंता अनिल कुमार सेन फोन कॉल का जवाब नहीं देते और समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। व्यापारी रमेश कुमार माली ने बताया कि लगातार बिजली कटौती से छोटे व्यापारियों का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वेल्डिंग वर्कशॉप, बॉडी रिपेयरिंग की दुकानें, आटा चक्की, जूस सेंटर, होटल और सर्विसिंग सेंटर सहित कई व्यवसाय प्रभावित हैं। बिजली नहीं होने से बाजार में गर्मी और बढ़ जाती है, जिससे ग्राहक भी दुकानों पर आने से बचते हैं। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद सहायक अभियंता अनिल कुमार सेन मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता की। उन्होंने 24 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने चेतावनी के साथ धरना समाप्त कर दिया। व्यापारियों ने साफ कहा कि यदि तय समय में स्थिति नहीं सुधरी तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। धरने में रमेश कुमार माली, कांतिलाल प्रजापत, चंदन सिंह सोलंकी, मसराराम प्रजापत, सतीश कुमावत, कांतिलाल महेश्वरी, पहाड़सिंह, दिनेश रावल, भंवरसिंह, रणछोड़ाराम चौधरी, केरनाथ, छोटूसिंह, भंवरलाल मोदी, हरीश पुरोहित, दीपक माली और वसनाराम देवासी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
    1
    रानीवाड़ा में पिछले करीब 15 दिनों से लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ मंगलवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापार मंडल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी सुबह 11 बजे बिजली विभाग कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और धरना देकर बिजली व्यवस्था में तुरंत सुधार की मांग की।
व्यापार मंडल अध्यक्ष छैल सिंह सोलंकी ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के सहायक अभियंता अनिल कुमार सेन फोन कॉल का जवाब नहीं देते और समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
व्यापारी रमेश कुमार माली ने बताया कि लगातार बिजली कटौती से छोटे व्यापारियों का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वेल्डिंग वर्कशॉप, बॉडी रिपेयरिंग की दुकानें, आटा चक्की, जूस सेंटर, होटल और सर्विसिंग सेंटर सहित कई व्यवसाय प्रभावित हैं। बिजली नहीं होने से बाजार में गर्मी और बढ़ जाती है, जिससे ग्राहक भी दुकानों पर आने से बचते हैं।
करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद सहायक अभियंता अनिल कुमार सेन मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता की। उन्होंने 24 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने चेतावनी के साथ धरना समाप्त कर दिया।
व्यापारियों ने साफ कहा कि यदि तय समय में स्थिति नहीं सुधरी तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
धरने में रमेश कुमार माली, कांतिलाल प्रजापत, चंदन सिंह सोलंकी, मसराराम प्रजापत, सतीश कुमावत, कांतिलाल महेश्वरी, पहाड़सिंह, दिनेश रावल, भंवरसिंह, रणछोड़ाराम चौधरी, केरनाथ, छोटूसिंह, भंवरलाल मोदी, हरीश पुरोहित, दीपक माली और वसनाराम देवासी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
    user_Jitendra dahiya
    Jitendra dahiya
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • फालना विप्र फाउंडेशन फालना के द्वारा आज अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा चटपटी हनुमान जी मंदिर परिसर पर विशेष पूजा अर्चना के बाद सभी के गले में दुपट्टे को हाथों में परशुराम के शास्त्र लेकर निकली जो नेहरू कॉलोनी होते हुए मैंन चौराहे से होते हुए बेडल रोड से सालासर बालाजी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई इस दौरान जगह-जगह पर पुष्प वर्षा एवं जलपान के विभिन्न भामाशाह द्वारा व्यवस्था की गई जिसका शोभायात्रा में चल रहे हैं परशुराम के भक्तों ने लिया भाग अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया कि सालासर बालाजी मंदिर परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और अगले साल के होने वाले कार्यक्रम के लिए बोलियां लगाई गई और इस बार के कार्यक्रम में सहयोग के लिए भामाशाह का सम्मान माला साफा व मोमेंटो देकर किया गया।
    1
    फालना विप्र फाउंडेशन फालना के द्वारा आज अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा चटपटी हनुमान जी मंदिर परिसर पर विशेष पूजा अर्चना के बाद सभी के गले में दुपट्टे को हाथों में परशुराम के शास्त्र लेकर निकली जो नेहरू कॉलोनी होते हुए मैंन चौराहे से होते हुए बेडल रोड से सालासर बालाजी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई इस दौरान जगह-जगह पर पुष्प वर्षा एवं जलपान के विभिन्न भामाशाह द्वारा व्यवस्था की गई जिसका शोभायात्रा में चल रहे हैं परशुराम के भक्तों ने लिया भाग 
अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया कि सालासर बालाजी मंदिर परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और अगले साल के  होने वाले कार्यक्रम के लिए  बोलियां लगाई गई और इस बार के कार्यक्रम में सहयोग के लिए भामाशाह का सम्मान  माला साफा व मोमेंटो देकर किया गया।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • डूंगरपुर। जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के चुंडावाड़ा गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैल को ढूंढने निकले एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक की पीठ पर चाकू से गहरा वार लगा है, जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। - मामले के अनुसार, चुंडावाड़ा निवासी पंकज बलात अपने ही गांव में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था। शादी की रस्में चल रही थीं और मंडप का माहौल था, तभी अचानक एक बैल खूंटे से रस्सी तुड़ाकर भाग निकला। बैल को पकड़ने के लिए गांव के कई लोग पीछे दौड़े, जिनमें पंकज भी शामिल था।बैल को तलाशते समय रास्ते में गांव के ही कुछ अज्ञात बदमाशों ने पंकज को घेर लिया। बदमाशों ने पहले युवक के साथ लात-घूसों से जमकर मारपीट की और फिर अचानक चाकू से उसकी पीठ पर वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में घायल पंकज को बिछीवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वर्तमान में घायल युवक का जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में उपचार चल रहा है। हालांकि अभी तक मामले की कोई रिपोर्ट पुलिस को नहीं दी गई है।
    1
    डूंगरपुर। जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के चुंडावाड़ा गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैल को ढूंढने निकले एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक की पीठ पर चाकू से गहरा वार लगा है, जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
- मामले के अनुसार, चुंडावाड़ा निवासी पंकज बलात अपने ही गांव में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था। शादी की रस्में चल रही थीं और मंडप का माहौल था, तभी अचानक एक बैल खूंटे से रस्सी तुड़ाकर भाग निकला। बैल को पकड़ने के लिए गांव के कई लोग पीछे दौड़े, जिनमें पंकज भी शामिल था।बैल को तलाशते समय रास्ते में गांव के ही कुछ अज्ञात बदमाशों ने पंकज को घेर लिया। बदमाशों ने पहले युवक के साथ लात-घूसों से जमकर मारपीट की और फिर अचानक चाकू से उसकी पीठ पर वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में घायल पंकज को बिछीवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वर्तमान में घायल युवक का जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में उपचार चल रहा है। हालांकि अभी तक मामले की कोई रिपोर्ट पुलिस को नहीं दी गई है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • डूंगरपुर। जिले में भगवान परशुराम जयंती जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। शहर के नया महादेव मंदिर परिसर स्थित भगवान परशुरामजी मंदिर में रविवार सुबह विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जयकारों के बीच विधि-विधान से अभिषेक किया और आरती उतारी। उन्होंने सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।
    1
    डूंगरपुर। जिले में भगवान परशुराम जयंती जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। शहर के नया महादेव मंदिर परिसर स्थित भगवान परशुरामजी मंदिर में रविवार सुबह विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जयकारों के बीच विधि-विधान से अभिषेक किया और आरती उतारी। उन्होंने सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • बादिया वडली गोविन्द गुरू आश्रय मन्दिर से भक्तों का कार्यक्रम आखातीज का हवन करके वीडु गंगा पवित्र जल कुण्ड से छाणी मगरी धाम बेडसा तक पैदल यात्रा कर छाणी मगरी धाम बेडसा में इन्द्र की थोणी में कई भक्तों ने खेती-बाड़ी अन्न धन भरपुर पैदावार के लिए हवन किया गया जिसमें तेज प्रकाश, अम्बा लाल ,भेमजी भाई, कान्ति लाल जी महंत ताजुराम जी नरेंद्र जी, रमेश जी एमलाल रोत आदि भक्तों ने इस पद यात्रा में भाग लिया।
    4
    बादिया वडली गोविन्द गुरू आश्रय मन्दिर से भक्तों का कार्यक्रम आखातीज का हवन करके वीडु गंगा पवित्र जल कुण्ड से छाणी मगरी धाम बेडसा तक पैदल यात्रा कर छाणी मगरी धाम बेडसा में इन्द्र की थोणी में कई भक्तों ने खेती-बाड़ी अन्न धन भरपुर पैदावार के लिए हवन किया गया जिसमें तेज प्रकाश, अम्बा लाल ,भेमजी भाई, कान्ति लाल जी महंत ताजुराम जी नरेंद्र जी, रमेश जी एमलाल रोत आदि भक्तों ने इस पद यात्रा में भाग लिया।
    user_जय गुरू महाराज
    जय गुरू महाराज
    Voice of people Jothari, Dungarpur•
    10 hrs ago
  • उदयपुर में अब गर्मी अपने तेवर दिखाने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल से 1 मई के बीच तापमान 45°C के पार जा सकता है। ऐसे में अपनी और परिवार की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। तेज धूप से बचें, ज्यादा पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। नींबू पानी, दही और छाछ जैसी चीज़ों का सेवन करें ताकि गर्मी से राहत मिल सके। 👉 इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें।
    1
    उदयपुर में अब गर्मी अपने तेवर दिखाने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल से 1 मई के बीच तापमान 45°C के पार जा सकता है। ऐसे में अपनी और परिवार की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
तेज धूप से बचें, ज्यादा पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। नींबू पानी, दही और छाछ जैसी चीज़ों का सेवन करें ताकि गर्मी से राहत मिल सके।
👉 इस जरूरी जानकारी को अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें।
    user_RDX News
    RDX News
    Local News Reporter वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • वीडियो यदि हकीकत है तो इस पर रेल विभाग की ओर से कार्रवाई करनी चाहिए और प्रशासन पर बने मकान को तोड़ना चाहिए
    1
    वीडियो यदि हकीकत है तो इस पर रेल विभाग की ओर से कार्रवाई करनी चाहिए और प्रशासन पर बने मकान को तोड़ना चाहिए
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र में लिमडी गांव के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। घायल को भर्ती करवाया गया है।
    1
    डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र में लिमडी गांव के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। घायल को भर्ती करवाया गया है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • महाराज श्री भुराधर जी के सानिध्य में साहेटी समस्त मेट कोटवाल की बेलापती के साथ छाणी मगरी धाम बेडसा में हवन किया गया जिसमें बांसवाड़ा गुजरात वागड़ मालवा चोरासी क्षेत्रों के मेट कोटवाल सामिल हुऐ।
    4
    महाराज श्री भुराधर जी के सानिध्य में साहेटी समस्त मेट कोटवाल की बेलापती के साथ छाणी मगरी धाम बेडसा में हवन किया गया जिसमें बांसवाड़ा गुजरात वागड़ मालवा चोरासी क्षेत्रों के मेट कोटवाल सामिल हुऐ।
    user_जय गुरू महाराज
    जय गुरू महाराज
    Voice of people Jothari, Dungarpur•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.