इनर व्हील क्लब ऑफ गया (सनराइज) द्वारा दंत स्वास्थ्य जागरूकता एवं निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन गया,समाज सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय इनर व्हील क्लब ऑफ गया (सनराइज) द्वारा शंकर बालिका प्राथमिक विद्यालय, दुर्गा स्थान, न्यू गोदाम, गया में दंत स्वास्थ्य जागरूकता एवं निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया है। शिविर में प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. सुनीता एवं डॉ. मानसी राजपूत ने छात्राओं के दांतों का निःशुल्क परीक्षण किया तथा उन्हें दांतों की नियमित सफाई, सही ब्रश करने की तकनीक एवं मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सभी छात्राओं को दवाइयाँ, डेंटल ऑइंटमेंट, मेडिकेटेड टूथपेस्ट एवं माउथवॉश का निःशुल्क वितरण भी किया गया है। इस क्लब की अध्यक्षा मधु प्रिया ने अपने संबोधन में कहा कि "स्वस्थ मुस्कान, स्वस्थ जीवन की पहचान है।" उन्होंने बच्चों से प्रतिदिन दो बार ब्रश करने एवं नियमित दंत परीक्षण कराने का आग्रह किया है। सचिव श्रीमती स्नेहा शाही ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ उन्हें जीवनभर अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। इस सेवा कार्य में क्लब की सदस्य डॉ. सादिया सूरी, दीपाली, अम्बरीन, वंदना तथा शाज़िया ने सक्रिय सहभागिता निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इनर व्हील क्लब विद्यालय की शिक्षिकाओं रचना एवं इंदु का विशेष आभार व्यक्त करता है, जिनके सहयोग से छात्राओं के साथ प्रभावी संवाद स्थापित हुआ तथा दंत स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी सफलतापूर्वक साझा की जा सकी। इस कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्षा, सचिव एवं सभी सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति ने आयोजन को सफल बनाया है। विद्यालय परिवार ने इनर व्हील क्लब ऑफ गया (सनराइज) के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। यह आयोजन क्लब की "सेवा, संवेदना और स्वास्थ्य" के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण रहा है।

- पितृ पक्ष मेला 2026: गया जंक्शन पर श्रद्धालुओं के लिए हाईटेक तैयारियां पितृ पक्ष मेले को लेकर गया जंक्शन पर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और पुलिस अधीक्षक ने स्टेशन पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए की जा रही पितृ पक्ष मेला 2026: गया जंक्शन पर श्रद्धालुओं के लिए हाईटेक तैयारियां पितृ पक्ष मेले को लेकर गया जंक्शन पर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और पुलिस अधीक्षक ने स्टेशन पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यात्री सुविधा, हेल्प डेस्क और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि पितृ पक्ष मेले के दौरान रोजाना लगभग एक लाख श्रद्धालुओं के गया पहुंचने की संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन, रेलवे और पुलिस समन्वय के साथ काम कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। 🎥 सुनिए, व्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने क्या कहा...1
- सावन की हरियाली में विश्व स्तनपान सप्ताह: पौधारोपण से दिया स्वस्थ माँ, स्वस्थ शिशु और सुरक्षित भविष्य का संदेश बोधगय। मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह (1–7 अगस्त 2026) के अवसर पर “सावन में पौधारोपण: एक स्वस्थ पर्यावरण, एक स्वस्थ माँ, एक स्वस्थ शिशु, एक सुरक्षित भविष्य” विषय पर जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम को विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 की थीम “जीवन की एक टिकाऊ (सतत) शुरुआत के लिए स्तनपान: जो कारगर है उसे मजबूत करें"। अर्थात “जीवन की सतत एवं स्वस्थ शुरुआत के लिए स्तनपान: जो प्रभावी है, उसे और सशक्त बनाएँ” से जोड़ते हुए मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली के महत्व पर बल दिया गया है। कार्यशाला में दक्षिणी बिहार के युवा शक्ति प्रमुख प्रिंस कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए हैं। उन्होंने छात्राओं को “वेस्ट से बेस्ट” की अवधारणा के अंतर्गत घरेलू अपशिष्ट एवं अनुपयोगी पदार्थों से उपयोगी वस्तुएँ तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने वेस्ट सामग्री से फिनाइल, प्लास्टिक कचरे से ईको-ब्रिक तथा घर में उपलब्ध विभिन्न अनुपयोगी सामग्रियों से अन्य उपयोगी वस्तुएँ तैयार करने की विधियाँ समझाईं। इसके साथ ही कचरे के पृथक्करण, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया है। इस कार्यशाला का विशेष आकर्षण “पर्यावरण ताली” रही, जिसे श्री प्रिंस कुमार ने छात्राओं को सिखाया है। इसके माध्यम से स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी का संदेश सरल और सहभागितापूर्ण तरीके से दिया गया है। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं तथा आज की युवतियों, जो भविष्य की माताएँ हैं, के स्वास्थ्य से विशेष रूप से जोड़ा गया है। बताया गया कि स्वस्थ मातृत्व एवं स्वस्थ शिशु के लिए पौष्टिक आहार के साथ-साथ शुद्ध वायु, स्वच्छ जल, स्वच्छ परिवेश और प्रदूषण-मुक्त वातावरण भी अत्यंत आवश्यक हैं। पर्यावरण की गुणवत्ता का प्रभाव वर्तमान पीढ़ी के साथ आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग द्वारा छात्राओं को पौधे प्रदान किए गए, जिन्हें वे अपने घरों में लगाकर उनकी देखभाल करेंगी। इस पहल के माध्यम से छात्राओं को स्वयं पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया है। कार्यशाला ने स्तनपान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पौधारोपण और घरेलू अपशिष्ट प्रबंधन को एक साझा उद्देश्य से जोड़ते हुए यह संदेश दिया कि स्वस्थ एवं सुरक्षित भावी पीढ़ी के निर्माण के लिए स्वस्थ पर्यावरण आवश्यक है। कार्यक्रम “स्वस्थ पर्यावरण–स्वस्थ माँ–स्वस्थ शिशु–सुरक्षित भविष्य” के संकल्प के साथ संपन्न हुआ है।3
- पितृपक्ष मेला को लेकर नगर निगम गया जी के नगर आयुक्त डॉoगगन कुमार एवं अन्य निगम अधिकारियों के साथ शहर के महत्वपूर्ण स्थलो का किए निरीक्षण।1
- बिहार पुलिस का बड़ा कदम: बॉडी कैमरा, ई-चालान और जाम नियंत्रण को लेकर नई व्यवस्था लागू1
- स्कूल की बदहाली पर छात्रों का हल्ला बोल ! एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्र ! मिड-डे मील से लेकर गंदे शौचालय तक खोली स्कूल की पोल ! टेकारी एसडीएम ने दिए जांच के आदेश !1
- गया जिले के कोच में मोटर पंपसेट चोरी करने के दौरान तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा।1