logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीएम सम्राट चौधरी बोले-अपराध एवं अपराधियों के लिए बिहार में कोई स्थान नहीं, कानून का राज हर हाल में कायम रहेगा पटना 18 जून । मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी आज गांधी मैदान में बिहार गृह रक्षा वाहिनी के नवनामांकित गृह रक्षकों के पारण परेड समारोह में शामिल हुये। इस दौरानसीएम सम्राट चौधरी बोले-अपराध एवं अपराधियों के लिए बिहार में कोई स्थान नहीं, कानून का राज हर हाल में कायम रहेगा  सशक्त गृह रक्षा वाहिनी बनेगी सुरक्षित और विकसित बिहार  की आधारशिला : मुख्यमंत्री गृह रक्षा वाहिनी का सुदृढ़ होना बिहार की प्रगति, विकास और बेहतर कानून-व्यवस्था का प्रतीक है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  के समृद्ध बिहार के सपने को साकार करने में पुलिस बल और बिहार गृहरक्षा वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। लोकसभा चुनाव 2024 एवं विधानसभा चुनाव 2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन में होमगार्ड जवानों की भूमिका सराहनीय रही 3 सितंबर 2025 से होमगार्ड जवानों का दैनिक भत्ता 774 रुपये से बढ़ाकर 1121 रुपये किया गया। छात्राओं एवं बेटियों की सुरक्षा के लिए विद्यालयों के आसपास पुलिस दीदी की तैनाती की जाएगी। मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। गृह रक्षा वाहिनी के पारण परेड समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पारण परेड समारोह में नवनामांकित गृह रक्षकों ने परेड और प्रशिक्षण के करतब का अनोखा प्रदर्शन किया है। बिहार गृह रक्षा वाहिनी का सशक्त एवं आधुनिक स्वरूप राज्य की प्रगति और मजबूत होती कानून-व्यवस्था का परिचायक है। परेड में शामिल नवप्रशिक्षित जवानों को मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि आपकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षण राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री   नरेंद्र मोदी  के विकसित भारत और पूर्व मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार  के समृद्ध बिहार बनाने की परिकल्पना को साकार करने में पुलिस बल और गृह रक्षा वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विकास और समृद्धि के लिए सुरक्षित वातावरण अनिवार्य है तथा प्रशिक्षित होमगार्ड जवान  इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में लगभग 1 लाख 10 हजार होम गार्ड के जवानों ने अपनी जिम्मेवारी का बेहतर निर्वहन किया और एक भी जगह री-पोल नहीं हुआ। वर्ष 2025 के विधानसभा चुनावों के दौरान लगभग 44 हजार होम गार्ड के जवानों ने अपनी जिम्मेवारी का बेहतर ढंग से निर्वहन किया। आपकी प्रतिबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल और शांतिपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार ने होमगार्ड जवानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए 3 सितंबर 2025 से उनके दैनिक भत्ते को 774 रुपये से बढ़ाकर 1121 रुपये कर दिया है। उस दौरान मैं वित्त मंत्री था। राज्य सरकार सुरक्षा बलों के हितों और सुविधाओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है तथा भविष्य में भी उनके कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के 13 करोड़ नागरिकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और अपराधियों के लिए बिहार में कोई स्थान नहीं है। राज्य में कानून का राज स्थापित करने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियां पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा सरकार की विशेष प्राथमिकता है। विद्यालयों एवं कॉलेजों के आसपास 5 हजार स्कूटी एवं मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी बेटियों की सुरक्षा में तैनात रहेंगी, जिससे बेटियों को सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 40 डिग्री से अधिक तापमान में आपने जिस कड़ी मेहनत अनुशासन और संयम के साथ इस समारोह को सफल बनाया है, अपने करतब से सभी को मुग्ध किया है, यह प्रशंसनीय और प्रेरणादायी है। बिहार स्पेशल आर्ड फोर्स, पारा मिलिट्री की ट्रेनिंग के समकक्ष हमारे होम गार्ड की भी ट्रेनिंग करायी जा रही है, यह बड़ी बात है। अपने जीवन में बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करने का फायदा पूरे सेवा काल के दौरान मिलता है। नवप्रशिक्षित जवानों से राष्ट्रसेवा, अनुशासन, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की उम्मीद करता हूँ। हमारा विश्वास है कि आप सब बिहार को सुरक्षित, समृद्ध और विकसित बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कार्यक्रम में महानिदेशक-सह-महादेष्टा, बिहार गुहरक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएँ श्रीमती शोभा ओहटकर ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ तथा गृह विभाग के सचिव श्री कुंदन कुमार ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। महानिदेशक-सह-महादेष्टा, बिहार गुहरक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाऐं श्रीमती शोभा ओहटकर ने पारण परेड समारोह के दौरान नवनामांकित गृहरक्षकों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलायी। समारोह के दौरान बिहार गुहरक्षा वाहिनी के प्रशिक्षत महिला एवं पुरूष कमांडो ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपना करतब दिखाया। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, गृह विभाग के सचिव श्री कुंदन कुमार, महानिदेशक-सह-महादेष्टा, बिहार गुहरक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाऐं श्रीमती शोभा ओहटकर, ए०डी०जी० सुरक्षा श्री संजय कुमार सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री मयंक वरवड़े, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री जितेन्द्र राणा, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम० सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

1 hr ago
user_Arun Pandey ki Baat
Arun Pandey ki Baat
Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
1 hr ago

सीएम सम्राट चौधरी बोले-अपराध एवं अपराधियों के लिए बिहार में कोई स्थान नहीं, कानून का राज हर हाल में कायम रहेगा पटना 18 जून । मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी आज गांधी मैदान में बिहार गृह रक्षा वाहिनी के नवनामांकित गृह रक्षकों के पारण परेड समारोह में शामिल हुये। इस दौरानसीएम सम्राट चौधरी बोले-अपराध एवं अपराधियों के लिए बिहार में कोई स्थान नहीं, कानून का राज हर हाल में कायम रहेगा  सशक्त गृह रक्षा वाहिनी बनेगी सुरक्षित और विकसित बिहार  की आधारशिला : मुख्यमंत्री गृह रक्षा वाहिनी का सुदृढ़ होना बिहार की प्रगति, विकास और बेहतर कानून-व्यवस्था का प्रतीक है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  के समृद्ध बिहार के सपने को साकार करने में पुलिस बल और बिहार गृहरक्षा वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। लोकसभा चुनाव 2024 एवं विधानसभा चुनाव 2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन में होमगार्ड जवानों की भूमिका सराहनीय रही 3 सितंबर 2025 से होमगार्ड जवानों का दैनिक भत्ता 774 रुपये से बढ़ाकर 1121 रुपये किया गया। छात्राओं एवं बेटियों की सुरक्षा के लिए विद्यालयों के आसपास पुलिस दीदी की तैनाती की जाएगी। मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। गृह रक्षा वाहिनी के पारण परेड समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पारण परेड समारोह में नवनामांकित गृह रक्षकों ने परेड और प्रशिक्षण के करतब का अनोखा प्रदर्शन किया है। बिहार गृह रक्षा वाहिनी का सशक्त एवं आधुनिक स्वरूप राज्य की प्रगति और मजबूत होती कानून-व्यवस्था का परिचायक है। परेड में शामिल नवप्रशिक्षित जवानों को मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि आपकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षण राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री   नरेंद्र मोदी  के विकसित

6b08154e-4660-4dc7-bec6-c52d75ef6f21

भारत और पूर्व मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार  के समृद्ध बिहार बनाने की परिकल्पना को साकार करने में पुलिस बल और गृह रक्षा वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विकास और समृद्धि के लिए सुरक्षित वातावरण अनिवार्य है तथा प्रशिक्षित होमगार्ड जवान  इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में लगभग 1 लाख 10 हजार होम गार्ड के जवानों ने अपनी जिम्मेवारी का बेहतर निर्वहन किया और एक भी जगह री-पोल नहीं हुआ। वर्ष 2025 के विधानसभा चुनावों के दौरान लगभग 44 हजार होम गार्ड के जवानों ने अपनी जिम्मेवारी का बेहतर ढंग से निर्वहन किया। आपकी प्रतिबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल और शांतिपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार ने होमगार्ड जवानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए 3 सितंबर 2025 से उनके दैनिक भत्ते को 774 रुपये से बढ़ाकर 1121 रुपये कर दिया है। उस दौरान मैं वित्त मंत्री था। राज्य सरकार सुरक्षा बलों के हितों और सुविधाओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है तथा भविष्य में भी उनके कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के 13 करोड़ नागरिकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और अपराधियों के लिए बिहार में कोई स्थान नहीं है। राज्य में कानून का राज स्थापित करने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियां पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा सरकार की विशेष प्राथमिकता है। विद्यालयों एवं कॉलेजों के आसपास 5 हजार स्कूटी एवं मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी बेटियों की सुरक्षा में तैनात

f677d890-3fd4-4b51-b3be-9cb14d2880a1

रहेंगी, जिससे बेटियों को सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 40 डिग्री से अधिक तापमान में आपने जिस कड़ी मेहनत अनुशासन और संयम के साथ इस समारोह को सफल बनाया है, अपने करतब से सभी को मुग्ध किया है, यह प्रशंसनीय और प्रेरणादायी है। बिहार स्पेशल आर्ड फोर्स, पारा मिलिट्री की ट्रेनिंग के समकक्ष हमारे होम गार्ड की भी ट्रेनिंग करायी जा रही है, यह बड़ी बात है। अपने जीवन में बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करने का फायदा पूरे सेवा काल के दौरान मिलता है। नवप्रशिक्षित जवानों से राष्ट्रसेवा, अनुशासन, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की उम्मीद करता हूँ। हमारा विश्वास है कि आप सब बिहार को सुरक्षित, समृद्ध और विकसित बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कार्यक्रम में महानिदेशक-सह-महादेष्टा, बिहार गुहरक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएँ श्रीमती शोभा ओहटकर ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ तथा गृह विभाग के सचिव श्री कुंदन कुमार ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। महानिदेशक-सह-महादेष्टा, बिहार गुहरक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाऐं श्रीमती शोभा ओहटकर ने पारण परेड समारोह के दौरान नवनामांकित गृहरक्षकों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलायी। समारोह के दौरान बिहार गुहरक्षा वाहिनी के प्रशिक्षत महिला एवं पुरूष कमांडो ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपना करतब दिखाया। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, गृह विभाग के सचिव श्री कुंदन कुमार, महानिदेशक-सह-महादेष्टा, बिहार गुहरक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाऐं श्रीमती शोभा ओहटकर, ए०डी०जी० सुरक्षा श्री संजय कुमार सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री मयंक वरवड़े, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री जितेन्द्र राणा, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम० सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

More news from Bihar and nearby areas
  • बिहार के छपरा में रंजीत दांगी जी की पत्नी के श्राद्ध कार्यक्रम में BLCP सुप्रीमो सुभाष कुमार जी ने शिरकत की।
    1
    बिहार के छपरा में रंजीत दांगी जी की पत्नी के श्राद्ध कार्यक्रम में BLCP सुप्रीमो सुभाष कुमार जी ने शिरकत की।
    user_SSDBIHARCOD108
    SSDBIHARCOD108
    News Anchor Patna Rural, Bihar•
    9 hrs ago
  • नौबतपुर थाना क्षेत्र के टिल्लू टोला और रौनिया गांव के बहियार में बुधवार शाम एक अधेड़ व्यक्ति का अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर तेजी से फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने नौबतपुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से इलाके में मानसिक रूप से विक्षिप्त अवस्था में घूमता हुआ देखा गया था।
    1
    नौबतपुर थाना क्षेत्र के टिल्लू टोला और रौनिया गांव के बहियार में बुधवार शाम एक अधेड़ व्यक्ति का अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर तेजी से फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने नौबतपुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से इलाके में मानसिक रूप से विक्षिप्त अवस्था में घूमता हुआ देखा गया था।
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • बिहार सरकार ने पटना समेत 11 शहरों के लिए घोषित सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों में चिन्हित की गई जमीन पर लगी खरीद-बिक्री की रोक हटा दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस संबंध में कुल 29 एजेंडों को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरविंद कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों में जमीन की खरीद-बिक्री की छूट देने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। इस निर्णय के बाद, जिनकी जमीन इन सैटेलाइट टाउनशिप की जद में आई है, वे अब अपनी जमीन बिहार राज्य आवास बोर्ड को बेच सकते हैं। यह बिक्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अधिसूचित बिहार रैयती भूमि क्रय नीति-2026 के तहत की जाएगी। साथ ही, राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद द्वारा अनुमोदित निवेश परियोजनाओं के लिए संबंधित निवेशक को भी जमीन की खरीद-बिक्री की अनुमति दी गई है। इस प्रावधान से भू-स्वामियों की तत्काल वित्तीय आवश्यकताएं पूरी होंगी और सरकारी प्राधिकरण अपनी योजनाओं के लिए भूमि का प्रबंध कर सकेंगे। कैबिनेट ने राज्य में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लागू करने का भी निर्णय लिया है। यह प्रणाली पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर दो चरणों में राज्य के कुल 500 स्थानों पर लगाई जाएगी, जिसका उद्देश्य ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करना और सड़क दुर्घटनाओं को 22 प्रतिशत तक कम करना है। इसके क्रियान्वयन पर अगले 10 वर्षों (2026-27 से 2037-38) में अनुमानित ₹622 करोड़ खर्च होंगे। आईटीएमएस के माध्यम से वाहनों का ऑटोमेटिक चालान कटने, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों या संदिग्ध वाहनों की पहचान करने जैसी व्यवस्थाएं लागू होंगी। इसके अतिरिक्त, राज्य के सभी कार्य विभागों के लिपिकों का एक ही संवर्ग होगा, जिसके लिए 'कार्य विभाग क्षेत्रीय सामान्य लिपिकीय संवर्ग (भर्ती एवं सेवा शर्ते) नियमावली, 2026' के गठन को स्वीकृति मिली है। बिहार नागरिक सुरक्षा क्षेत्रीय आशुलिपिक संवर्ग नियमावली, 2026 के तहत आशुलिपिक के पद पर सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा को 21 से घटाकर 18 वर्ष और प्रोबेशन अवधि को 2 से घटाकर 1 वर्ष किया गया है। वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे के लिए कैमूर जिले के चांद और चैनपुर अंचल में कुल 781.18 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, जिस पर ₹230 करोड़ 64 लाख खर्च का प्रावधान है। राज्य की पांच प्रमुख नदियों – सोन, कियूल, फल्गू, मोरहर और चानन – का पुनर्भरण अध्ययन भी कराया जाएगा, जिसके लिए सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीच्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआई) को यह कार्य ₹2 करोड़ 32 लाख में सौंपा गया है। राज्य सरकार ने बिहार के नागरिकों के लिए सिंधु दर्शन यात्रा की एक विशेष योजना को भी मंजूरी दी है, जिसके तहत 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के अधिकतम 100 लोगों को प्रति वर्ष यात्रा कराई जाएगी और उन्हें यात्रा व्यय का 50% या अधिकतम ₹20,000 प्रति तीर्थ यात्री का अनुदान मिलेगा। मुख्यमंत्री बिहार हेली टूरिज्म सेवा योजना 2026 के तहत वाल्मीकिनगर, मां मुंडेश्वरी मंदिर और राजगीर को हेलिकॉप्टर पर्यटन के लिए शामिल किया गया है। पटना में प्रत्येक शनिवार और रविवार को ₹2100 प्रति सीट की दर से हेलीकॉप्टर जॉय राइड भी संचालित की जाएगी। पर्यटकों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना को भी स्वीकृति मिली है, जिसमें अधिकतम 8 कमरों तक के होमस्टे के लिए प्रति कमरा ₹2.5 लाख की दर से ₹10 लाख तक की कैपिटल सब्सिडी दी जाएगी। महिला, एसएचजी और 18 से 25 वर्ष के युवा उद्यमियों द्वारा संचालित होमस्टे को ₹25,000 प्रति कमरे की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
    1
    बिहार सरकार ने पटना समेत 11 शहरों के लिए घोषित सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों में चिन्हित की गई जमीन पर लगी खरीद-बिक्री की रोक हटा दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस संबंध में कुल 29 एजेंडों को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरविंद कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों में जमीन की खरीद-बिक्री की छूट देने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।

इस निर्णय के बाद, जिनकी जमीन इन सैटेलाइट टाउनशिप की जद में आई है, वे अब अपनी जमीन बिहार राज्य आवास बोर्ड को बेच सकते हैं। यह बिक्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अधिसूचित बिहार रैयती भूमि क्रय नीति-2026 के तहत की जाएगी। साथ ही, राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद द्वारा अनुमोदित निवेश परियोजनाओं के लिए संबंधित निवेशक को भी जमीन की खरीद-बिक्री की अनुमति दी गई है। इस प्रावधान से भू-स्वामियों की तत्काल वित्तीय आवश्यकताएं पूरी होंगी और सरकारी प्राधिकरण अपनी योजनाओं के लिए भूमि का प्रबंध कर सकेंगे।

कैबिनेट ने राज्य में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लागू करने का भी निर्णय लिया है। यह प्रणाली पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर दो चरणों में राज्य के कुल 500 स्थानों पर लगाई जाएगी, जिसका उद्देश्य ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करना और सड़क दुर्घटनाओं को 22 प्रतिशत तक कम करना है। इसके क्रियान्वयन पर अगले 10 वर्षों (2026-27 से 2037-38) में अनुमानित ₹622 करोड़ खर्च होंगे। आईटीएमएस के माध्यम से वाहनों का ऑटोमेटिक चालान कटने, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों या संदिग्ध वाहनों की पहचान करने जैसी व्यवस्थाएं लागू होंगी। इसके अतिरिक्त, राज्य के सभी कार्य विभागों के लिपिकों का एक ही संवर्ग होगा, जिसके लिए 'कार्य विभाग क्षेत्रीय सामान्य लिपिकीय संवर्ग (भर्ती एवं सेवा शर्ते) नियमावली, 2026' के गठन को स्वीकृति मिली है। बिहार नागरिक सुरक्षा क्षेत्रीय आशुलिपिक संवर्ग नियमावली, 2026 के तहत आशुलिपिक के पद पर सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा को 21 से घटाकर 18 वर्ष और प्रोबेशन अवधि को 2 से घटाकर 1 वर्ष किया गया है।

वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे के लिए कैमूर जिले के चांद और चैनपुर अंचल में कुल 781.18 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, जिस पर ₹230 करोड़ 64 लाख खर्च का प्रावधान है। राज्य की पांच प्रमुख नदियों – सोन, कियूल, फल्गू, मोरहर और चानन – का पुनर्भरण अध्ययन भी कराया जाएगा, जिसके लिए सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीच्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआई) को यह कार्य ₹2 करोड़ 32 लाख में सौंपा गया है।

राज्य सरकार ने बिहार के नागरिकों के लिए सिंधु दर्शन यात्रा की एक विशेष योजना को भी मंजूरी दी है, जिसके तहत 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के अधिकतम 100 लोगों को प्रति वर्ष यात्रा कराई जाएगी और उन्हें यात्रा व्यय का 50% या अधिकतम ₹20,000 प्रति तीर्थ यात्री का अनुदान मिलेगा। मुख्यमंत्री बिहार हेली टूरिज्म सेवा योजना 2026 के तहत वाल्मीकिनगर, मां मुंडेश्वरी मंदिर और राजगीर को हेलिकॉप्टर पर्यटन के लिए शामिल किया गया है। पटना में प्रत्येक शनिवार और रविवार को ₹2100 प्रति सीट की दर से हेलीकॉप्टर जॉय राइड भी संचालित की जाएगी। पर्यटकों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना को भी स्वीकृति मिली है, जिसमें अधिकतम 8 कमरों तक के होमस्टे के लिए प्रति कमरा ₹2.5 लाख की दर से ₹10 लाख तक की कैपिटल सब्सिडी दी जाएगी। महिला, एसएचजी और 18 से 25 वर्ष के युवा उद्यमियों द्वारा संचालित होमस्टे को ₹25,000 प्रति कमरे की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
    user_Mukhiyajee Reporter
    Mukhiyajee Reporter
    Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G-7 शिखर सम्मेलन में विश्व के विभिन्न देशों के नेताओं से मुलाकात की। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और अन्य देशों के प्रमुखों के साथ बातचीत की।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G-7 शिखर सम्मेलन में विश्व के विभिन्न देशों के नेताओं से मुलाकात की। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और अन्य देशों के प्रमुखों के साथ बातचीत की।
    user_NEW NEWS BHARAT 365
    NEW NEWS BHARAT 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    12 hrs ago
  • भारतीय क्रिकेट टीम ने एक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 170 रनों से बड़ी जीत हासिल की। इस जीत में शुभमन गिल और ईशान किशन का अहम योगदान रहा। शुभमन गिल ने 154 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए। इन दोनों खिलाड़ियों के शतकीय प्रहारों की बदौलत भारत एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा और अंततः प्रतिद्वंद्वी टीम को बड़े अंतर से हरा दिया।
    1
    भारतीय क्रिकेट टीम ने एक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 170 रनों से बड़ी जीत हासिल की। इस जीत में शुभमन गिल और ईशान किशन का अहम योगदान रहा। शुभमन गिल ने 154 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए। इन दोनों खिलाड़ियों के शतकीय प्रहारों की बदौलत भारत एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा और अंततः प्रतिद्वंद्वी टीम को बड़े अंतर से हरा दिया।
    user_Journalist Rahul
    Journalist Rahul
    Local Politician फुलवारी, पटना, बिहार•
    12 hrs ago
  • ज्ञानबिंदु के रोशन आनंद कदमकुआं थाने पहुंचे और फैजल खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में शिकायत मिलने के लगभग 5 घंटे बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की।
    1
    ज्ञानबिंदु के रोशन आनंद कदमकुआं थाने पहुंचे और फैजल खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में शिकायत मिलने के लगभग 5 घंटे बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की।
    user_ATV network
    ATV network
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    21 hrs ago
  • बिहार की राजधानी पटना में एक मुखिया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और सांसद मनोज तिवारी ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न मुखियाओं को सम्मानित किया गया।
    1
    बिहार की राजधानी पटना में एक मुखिया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और सांसद मनोज तिवारी ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न मुखियाओं को सम्मानित किया गया।
    user_NEW NEWS BHARAT 365
    NEW NEWS BHARAT 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    13 hrs ago
  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा है कि अब कोई भी अपराधी कानून की गिरफ्त से बच नहीं पाएगा। उनके इस ऐलान से स्पष्ट होता है कि राज्य सरकार अपराध नियंत्रण को लेकर गंभीर है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
    1
    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा है कि अब कोई भी अपराधी कानून की गिरफ्त से बच नहीं पाएगा। उनके इस ऐलान से स्पष्ट होता है कि राज्य सरकार अपराध नियंत्रण को लेकर गंभीर है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
    user_Journalist Rahul
    Journalist Rahul
    Local Politician फुलवारी, पटना, बिहार•
    13 hrs ago
  • पटना के फतुहा स्थित टाटा मोटर्स की अधिकृत कमर्शियल व्हीकल डीलरशिप बुद्धा शक्ति प्राइवेट लिमिटेड (बुद्धा टाटा) ने नारायणा के पास अपना पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कंपनी को टाटा मोटर्स द्वारा प्रतिष्ठित "बेस्ट डेब्यूटेंट डीलर अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया, जिसे टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के हाथों प्राप्त किया गया। कंपनी प्रबंधन ने इसे पूरे संगठन के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय बताया। कार्यक्रम का उद्घाटन मैनेजिंग डायरेक्टर तरेश कुमार और प्रीति कुमारी सहित कंपनी के अन्य अधिकारियों ने किया। इस विशेष अवसर पर तीन नए कमर्शियल वाहन मॉडल—टाटा सिग्ना 4932, टाटा प्राइमा 5532 और टाटा अजुरा—का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के वरिष्ठ अधिकारी, चैनल फाइनेंस पार्टनर, प्रमुख ग्राहक, ट्रांसपोर्टर, लॉजिस्टिक्स उद्यमी तथा उद्योग जगत से जुड़े कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कंपनी को मिला यह सम्मान उसके पहले वर्ष के उत्कृष्ट प्रदर्शन, ग्राहक संतुष्टि, सेवा गुणवत्ता और मजबूत संगठनात्मक विकास का परिणाम माना जा रहा है। बुद्धा टाटा ने मात्र एक वर्ष में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए कर्मचारियों की संख्या 25 से बढ़ाकर 160 से अधिक कर ली है। प्रबंधन के अनुसार, कर्मचारियों के विकास, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और सकारात्मक कार्य संस्कृति पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसकी पहचान नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर, कर्मचारी सहायता कार्यक्रम और सुरक्षित कार्य वातावरण जैसी पहलों से हुई है। ग्राहक सेवा के क्षेत्र में भी कंपनी ने 24x7 ग्राहक सहायता, इमरजेंसी सर्विस सपोर्ट, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली और पारदर्शी कार्यशैली के माध्यम से ग्राहकों का भरोसा जीतने में सफलता प्राप्त की है।
    4
    पटना के फतुहा स्थित टाटा मोटर्स की अधिकृत कमर्शियल व्हीकल डीलरशिप बुद्धा शक्ति प्राइवेट लिमिटेड (बुद्धा टाटा) ने नारायणा के पास अपना पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कंपनी को टाटा मोटर्स द्वारा प्रतिष्ठित "बेस्ट डेब्यूटेंट डीलर अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया, जिसे टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के हाथों प्राप्त किया गया। कंपनी प्रबंधन ने इसे पूरे संगठन के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय बताया। कार्यक्रम का उद्घाटन मैनेजिंग डायरेक्टर तरेश कुमार और प्रीति कुमारी सहित कंपनी के अन्य अधिकारियों ने किया।

इस विशेष अवसर पर तीन नए कमर्शियल वाहन मॉडल—टाटा सिग्ना 4932, टाटा प्राइमा 5532 और टाटा अजुरा—का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के वरिष्ठ अधिकारी, चैनल फाइनेंस पार्टनर, प्रमुख ग्राहक, ट्रांसपोर्टर, लॉजिस्टिक्स उद्यमी तथा उद्योग जगत से जुड़े कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कंपनी को मिला यह सम्मान उसके पहले वर्ष के उत्कृष्ट प्रदर्शन, ग्राहक संतुष्टि, सेवा गुणवत्ता और मजबूत संगठनात्मक विकास का परिणाम माना जा रहा है।

बुद्धा टाटा ने मात्र एक वर्ष में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए कर्मचारियों की संख्या 25 से बढ़ाकर 160 से अधिक कर ली है। प्रबंधन के अनुसार, कर्मचारियों के विकास, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और सकारात्मक कार्य संस्कृति पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसकी पहचान नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर, कर्मचारी सहायता कार्यक्रम और सुरक्षित कार्य वातावरण जैसी पहलों से हुई है। ग्राहक सेवा के क्षेत्र में भी कंपनी ने 24x7 ग्राहक सहायता, इमरजेंसी सर्विस सपोर्ट, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली और पारदर्शी कार्यशैली के माध्यम से ग्राहकों का भरोसा जीतने में सफलता प्राप्त की है।
    user_International 24*7
    International 24*7
    Photographer पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.