ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज में सिधवलिया की अंचलाधिकारी (सीओ प्रीतिलता और 10 हजार रुपये के इनामी भू-माफिया बदमाश के बीच बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस ऑडियो के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हडकंप मच गया है। जिलाधिकारी पवन कमार सिन्हा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी प्रीतिलता पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। वायरल ऑडियो में सीओ की बातचीत फरार अपराधी रंजन यादव से होने का दावा किया जा रहा है। इसमें सरकारी जमीन पर आंगनबाडी केंद्र बनाने के मुद्दे पर चर्चा की गई है। साथ ही, अपराधी को विभागीय कार्रवार्ई से बचाने और उसकी मदद करने की बात भी सामने आई है। हालांकि, यह ऑडियो करीब दो साल पुराना बताया जा रहा है, जो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। रंजन यादव गोपालगंज के कुख्यात अपराधी सुरेश यादव की पश्चिम बंगाल के हावडा में हुईं हत्या के मामले में पिछले छह माह से फरार है। गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।इस संदर्भ में जिलाधिकारी पवन कमार सिन्हा ने बताया कि सोशल साडट पर वायरल हो रहे ऑडियो रिकॉर्डिंग में अंचलाधिकारी प्रीतिलता और जिले के शातिर अपराधी-सह-भू-माफिया के बीच बातचीत स्पष्ट रूप से सूनी जा सकती है। इसमें अंचलाधिकारी द्वारा एक अपराधी का अभिवादन करते हुए सुनियोजित षड्यंत्र के तहत सरकारी भूमि की बंदरबांट का प्रयास किया जा रहा है।डीएम ने आगे कहा कि ऑडियो क्लिप में अंचलाधिकारी द्वारा सरकारी भूमि के एक हिस्से में आंगनबाडी भवन का निर्माण कराने का प्रस्ताव भू-माफिया को दिया जा रहा है, जबाकि शेष संपूर्ण भू-भाग भू-माफियाओं के हाथों में सौंपने हेतू मान-मनव्वौल किया जा रहा है।परन्तु प्रीतिलता, अधिसूचित अंचला अधिकारी, सिधवलिया द्वारा भ-माफियाओं को संरक्षित एवं संपोषित कर उनकी मिलीभगत से सरकारी भूमि के बंदरबांट का प्रयास किया जाना निःसंदेह एक संज्ञेय अपराध एवं एक लोकसेवक के लिए निरूपित आचार नियमावली 1973 के नियम-3 के सर्वथा प्रतिकूल है। है। अतएव प्रीतिलता, अधिसूचित अंचल अधिकारी, सिधवलिया के उक्त वर्णित कृत्य के लिए उनके विरूद्ध विधिक कार्रवाई किया जाना अत्यंत आवश्यक है। अतः उपरोक्त परिप्रेक्ष्य में प्रियव्रत कुमार, प्रभारी अंचल अधिकारी. सिधवलिया को आदेश दिया जाता है कि प्रीतिलता के उक्त वर्णित कृत्यों के लिए उनके विरूद्ध स्थानीय थाना में सूसंगत धाराओं के अंतर्गत 24 घंटे के अंदर प्राथमिकी दर्ज कराते हुये अनुपालन से अनिवार्य रूप से अवगत कराना सुनिश्चत करें...

- गोपालगंज जिले के हथुआ में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत एक बार फिर सामने आई है। हथुआ अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार चंदन ने रामदुलारी कुंवर अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जिसमें बड़ी लापरवाही उजागर हुई। निरीक्षण के दौरान तीन चिकित्सक—डॉ. मनीष कुमार, डॉ. प्रभात कुमार और डॉ. रंजन कुमार—बिना किसी सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए।1
- बिहार की शिक्षा व्यवस्था की कड़वी सच्चाई: सुधार या सिर्फ दिखावा? | Reality of Bihar Education 2026 #reelsviralシ #viralreel #trendingvideo #trendingreel #education #reality #AddmissionOpen1
- क्लास 11th का नया फाउंडेशन बैच प्रातः 6:00 बजे से प्रारंभ हो चुका है मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 91109912811
- पूर्वी चंपारण पहाड़पुर कोटवा गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को 501 कुंवारी कन्याओं की भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया गया। कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि यह महायज्ञ क्षेत्र1
- andar Dala Siwan Lakshmi nursing Home ke piche char number gali आंदोलन सिवान लक्ष्मी नर्सिंग होम के पीछे चार नंबर गली रोड बहुत खराब है इस पर कोई सरकार का नजर नहीं है1
- नौतन / थाना क्षेत्र के धुमनगर कचहरी टोला गांव के वार्ड नंबर 10 में गुरुवार की दोपहर में एक नवविवाहिता की मौत संदिग्ध स्थिति में हों गई है। घटना की सुचना पर दल बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान, एस आई केशव सिंह, मो. अशलम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। मृतका की पहचान अनीष कुमार राम की 25 वर्षीय पत्नी प्रिया कुमारी बताई गई है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच बेतिया में भेज दिया है । वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अभी मृतका के परिजनों के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी है।फिलहाल अपने स्तर से पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है ।।1
- mahakumbh ki biral girl monnlisa ki muskil badhti hi ja rahi hai pahle muslim ladke se shadi ab ghar walon ne kaha monalisa nabalig hai uski umar 16sal 2mahina bataya ja raha hai1
- क्लास 11th का नया फाउंडेशन बैच प्रातः 6:00 बजे से प्रारंभ हो चुका है मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 91109912811
- **पश्चिम चंपारण में भीषण अग्निकांड: 150 घर जले, करोड़ों की संपत्ति राख, एक बच्ची गंभीर** **बेतिया/बैरिया:** पश्चिम चम्पारण के बैरिया प्रखंड स्थित लौकरिया पंचायत के वार्ड संख्या 3 और 5 के मुसहरी टोला में शुक्रवार शाम करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लगभग 150 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट की आशंका जता रहे हैं, जबकि कई लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीण अपने घरों से सामान तक नहीं निकाल सके। पीड़ितों के अनुसार, इस अग्निकांड में करीब 100 बकरियां, 8 मोटरसाइकिल, नगदी, गहने, कपड़े, खाद्यान्न और बिछावन समेत सब कुछ जलकर खाक हो गया। सुदामा पासवान ने बताया कि उनके करीब एक लाख रुपये भी आग में जल गए। घटना में सरोज मांझी की 10 वर्षीय बेटी शिवानी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नारायण प्रसाद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जा रही है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों के बीच प्लास्टिक शीट, भोजन और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाए। साथ ही रात में रोशनी की भी व्यवस्था की जा रही है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मौसम में पछुआ हवा के चलते आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सतर्क रहें। खाना बनाते समय पास में पानी रखें और तेज हवा के दौरान चूल्हा न जलाएं। मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।1