logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पश्चिम चंपारण में भीषण अग्निकांड: 150 घर जले, करोड़ों की संपत्ति राख, एक बच्ची गंभीर** **पश्चिम चंपारण में भीषण अग्निकांड: 150 घर जले, करोड़ों की संपत्ति राख, एक बच्ची गंभीर** **बेतिया/बैरिया:** पश्चिम चम्पारण के बैरिया प्रखंड स्थित लौकरिया पंचायत के वार्ड संख्या 3 और 5 के मुसहरी टोला में शुक्रवार शाम करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लगभग 150 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट की आशंका जता रहे हैं, जबकि कई लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीण अपने घरों से सामान तक नहीं निकाल सके। पीड़ितों के अनुसार, इस अग्निकांड में करीब 100 बकरियां, 8 मोटरसाइकिल, नगदी, गहने, कपड़े, खाद्यान्न और बिछावन समेत सब कुछ जलकर खाक हो गया। सुदामा पासवान ने बताया कि उनके करीब एक लाख रुपये भी आग में जल गए। घटना में सरोज मांझी की 10 वर्षीय बेटी शिवानी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नारायण प्रसाद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जा रही है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों के बीच प्लास्टिक शीट, भोजन और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाए। साथ ही रात में रोशनी की भी व्यवस्था की जा रही है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मौसम में पछुआ हवा के चलते आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सतर्क रहें। खाना बनाते समय पास में पानी रखें और तेज हवा के दौरान चूल्हा न जलाएं। मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

2 hrs ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

पश्चिम चंपारण में भीषण अग्निकांड: 150 घर जले, करोड़ों की संपत्ति राख, एक बच्ची गंभीर** **पश्चिम चंपारण में भीषण अग्निकांड: 150 घर जले, करोड़ों की संपत्ति राख, एक बच्ची गंभीर** **बेतिया/बैरिया:** पश्चिम चम्पारण के बैरिया प्रखंड स्थित लौकरिया पंचायत के वार्ड संख्या 3 और 5 के मुसहरी टोला में शुक्रवार शाम करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लगभग 150 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट की आशंका जता रहे हैं, जबकि कई लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीण अपने घरों से सामान तक नहीं निकाल सके। पीड़ितों के अनुसार, इस अग्निकांड में करीब 100 बकरियां, 8 मोटरसाइकिल, नगदी, गहने, कपड़े, खाद्यान्न और बिछावन समेत सब कुछ जलकर खाक हो गया। सुदामा पासवान ने बताया कि उनके करीब एक लाख रुपये भी आग में जल गए। घटना में सरोज मांझी की 10 वर्षीय बेटी शिवानी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नारायण प्रसाद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जा रही है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों के बीच प्लास्टिक शीट, भोजन और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाए। साथ ही रात में रोशनी की भी व्यवस्था की जा रही है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मौसम में पछुआ हवा के चलते आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सतर्क रहें। खाना बनाते समय पास में पानी रखें और तेज हवा के दौरान चूल्हा न जलाएं। मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

More news from बिहार and nearby areas
  • मझौलिया प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसडा हिंदी में शनिवार को शिक्षकों की लापरवाही के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग उठाई। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में 110 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं और छह शिक्षक पदस्थापित हैं, बावजूद इसके पढ़ाई की स्थिति बेहद खराब है। आरोप है कि शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं आते और कक्षा में पढ़ाने के बजाय मोबाइल चलाने में व्यस्त रहते हैं। इतना ही नहीं, सवाल उठाने पर शिक्षक राजेंद्र कुमार द्वारा अभिभावकों को धमकाने की बात भी सामने आई है, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। प्रदर्शन में सरपंच पति राजेश पासवान, नरेश साह, शीतल कुमार, राजकुमार साह, प्रह्लाद साह, मुन्ना साह, प्रमोद साह, अनवर हुसैन, नाजिम आलम, रतन लाल साह, संतोष कुमार, विजय पासवान, निजामुद्दीन अंसारी, वार्ड सदस्य अर्जुन साह, मोहन साह, राजेश कुमार, खुशबुन निशा, जानकी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर विद्यालय के सभी शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग की। वहीं प्रधानाध्यापिका आशा सिंह ने भी शिक्षकों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए बताया कि कई बार समझाने के बावजूद शिक्षक निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित शिकायत दी है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफीजुर्रहमान ने बताया कि शिकायत के आधार पर सभी पांच सहायक शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    4
    मझौलिया प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसडा हिंदी में शनिवार को शिक्षकों की लापरवाही के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में 110 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं और छह शिक्षक पदस्थापित हैं, बावजूद इसके पढ़ाई की स्थिति बेहद खराब है। आरोप है कि शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं आते और कक्षा में पढ़ाने के बजाय मोबाइल चलाने में व्यस्त रहते हैं। इतना ही नहीं, सवाल उठाने पर शिक्षक राजेंद्र कुमार द्वारा अभिभावकों को धमकाने की बात भी सामने आई है, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है।
प्रदर्शन में सरपंच पति राजेश पासवान, नरेश साह, शीतल कुमार, राजकुमार साह, प्रह्लाद साह, मुन्ना साह, प्रमोद साह, अनवर हुसैन, नाजिम आलम, रतन लाल साह, संतोष कुमार, विजय पासवान, निजामुद्दीन अंसारी, वार्ड सदस्य अर्जुन साह, मोहन साह, राजेश कुमार, खुशबुन निशा, जानकी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर विद्यालय के सभी शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग की।
वहीं प्रधानाध्यापिका आशा सिंह ने भी शिक्षकों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए बताया कि कई बार समझाने के बावजूद शिक्षक निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित शिकायत दी है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफीजुर्रहमान ने बताया कि शिकायत के आधार पर सभी पांच सहायक शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    27 min ago
  • **पश्चिम चंपारण में भीषण अग्निकांड: 150 घर जले, करोड़ों की संपत्ति राख, एक बच्ची गंभीर** **बेतिया/बैरिया:** पश्चिम चम्पारण के बैरिया प्रखंड स्थित लौकरिया पंचायत के वार्ड संख्या 3 और 5 के मुसहरी टोला में शुक्रवार शाम करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लगभग 150 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट की आशंका जता रहे हैं, जबकि कई लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीण अपने घरों से सामान तक नहीं निकाल सके। पीड़ितों के अनुसार, इस अग्निकांड में करीब 100 बकरियां, 8 मोटरसाइकिल, नगदी, गहने, कपड़े, खाद्यान्न और बिछावन समेत सब कुछ जलकर खाक हो गया। सुदामा पासवान ने बताया कि उनके करीब एक लाख रुपये भी आग में जल गए। घटना में सरोज मांझी की 10 वर्षीय बेटी शिवानी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नारायण प्रसाद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जा रही है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों के बीच प्लास्टिक शीट, भोजन और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाए। साथ ही रात में रोशनी की भी व्यवस्था की जा रही है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मौसम में पछुआ हवा के चलते आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सतर्क रहें। खाना बनाते समय पास में पानी रखें और तेज हवा के दौरान चूल्हा न जलाएं। मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
    1
    **पश्चिम चंपारण में भीषण अग्निकांड: 150 घर जले, करोड़ों की संपत्ति राख, एक बच्ची गंभीर**
**बेतिया/बैरिया:** पश्चिम चम्पारण के बैरिया प्रखंड स्थित लौकरिया पंचायत के वार्ड संख्या 3 और 5 के मुसहरी टोला में शुक्रवार शाम करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लगभग 150 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट की आशंका जता रहे हैं, जबकि कई लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीण अपने घरों से सामान तक नहीं निकाल सके।
पीड़ितों के अनुसार, इस अग्निकांड में करीब 100 बकरियां, 8 मोटरसाइकिल, नगदी, गहने, कपड़े, खाद्यान्न और बिछावन समेत सब कुछ जलकर खाक हो गया। सुदामा पासवान ने बताया कि उनके करीब एक लाख रुपये भी आग में जल गए।
घटना में सरोज मांझी की 10 वर्षीय बेटी शिवानी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही नारायण प्रसाद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जा रही है।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों के बीच प्लास्टिक शीट, भोजन और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाए। साथ ही रात में रोशनी की भी व्यवस्था की जा रही है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मौसम में पछुआ हवा के चलते आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सतर्क रहें। खाना बनाते समय पास में पानी रखें और तेज हवा के दौरान चूल्हा न जलाएं।
मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • मझौलिया में पुलिस से झड़प के दो आरोपी आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा मझौलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस से झड़प के मामले में दो नामजद अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी शुक्रवार के दोपहर करीब एक बजे पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 256/26 के तहत दर्ज प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त ब्रह्मा कुमार (20 वर्ष), पिता वकील महतो एवं कृष्णा महतो (55 वर्ष), पिता स्वर्गीय कुंवर महतो, दोनों निवासी बहुअरवा चैनपुर को पुलिस से झड़प करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अपराधियों एवं अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
    1
    मझौलिया में पुलिस से झड़प के दो आरोपी आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा 
मझौलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस से झड़प के मामले में दो नामजद अभियुक्तो  को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी शुक्रवार के दोपहर करीब एक बजे पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 256/26 के तहत दर्ज प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त ब्रह्मा कुमार (20 वर्ष), पिता वकील महतो एवं कृष्णा महतो (55 वर्ष), पिता स्वर्गीय कुंवर महतो, दोनों निवासी बहुअरवा चैनपुर को पुलिस से झड़प करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अपराधियों एवं अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    5 hrs ago
  • Sham Hai dhuan dhuan please like support share 🙏🏻❤️ me 🤲 please like support share
    1
    Sham Hai dhuan dhuan please like support share 🙏🏻❤️ me 🤲 please like support share
    user_Boss Hasnain Vlogs
    Boss Hasnain Vlogs
    Taxi Driver मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
  • चोरी की बाइक पर 150 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ सुगौली पुलिस ने एक कारोबारी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल। इधर सुगौली पुलिस की ततपरता से आये दिन शराब और कारोबारी पकड़े जा रहे हैं।
    1
    चोरी की बाइक पर 150 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ सुगौली पुलिस ने एक कारोबारी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल। इधर सुगौली पुलिस की ततपरता से आये दिन शराब और कारोबारी पकड़े जा रहे हैं।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    7 min ago
  • मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर पंचायत के चैता वार्ड संख्या 4 में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को दहला दिया। मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब मृतका का शव एक कार से बरामद हुआ। इस घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 28 वर्षीय करिश्मा पाण्डेय, पत्नी राधेश्याम पाण्डेय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। साथ ही मृतका के पति, सास और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी, ताकि कार खरीदी जा सके। परिजनों के अनुसार, कर्ज लेकर यह रकम देने के बावजूद करिश्मा को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। हालात इतने बिगड़े कि कुछ समय पहले उसे घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद वह करीब छह महीने तक मायके में रही। बताया जाता है कि 18 फरवरी 2026 को पंचायत स्तर पर समझौता हुआ, जिसके बाद करिश्मा दोबारा ससुराल गई थी। लेकिन घटना से एक दिन पहले परिजनों को उससे मिलने नहीं दिया गया। शुक्रवार को जब परिजन पुलिस के साथ पहुंचे, तो देखा कि शव को कार में ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही बरामद कर लिया। करिश्मा अपने पीछे 6 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार और दो बेटियां—9 वर्षीय पुष्पांजलि कुमारी एवं 5 वर्षीय झुनमून कुमार—को छोड़ गई हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया। मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर पंचायत के चैता वार्ड संख्या 4 में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को दहला दिया। मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब मृतका का शव एक कार से बरामद हुआ। इस घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 28 वर्षीय करिश्मा पाण्डेय, पत्नी राधेश्याम पाण्डेय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। साथ ही मृतका के पति, सास और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है।
मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी, ताकि कार खरीदी जा सके। परिजनों के अनुसार, कर्ज लेकर यह रकम देने के बावजूद करिश्मा को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। हालात इतने बिगड़े कि कुछ समय पहले उसे घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद वह करीब छह महीने तक मायके में रही।
बताया जाता है कि 18 फरवरी 2026 को पंचायत स्तर पर समझौता हुआ, जिसके बाद करिश्मा दोबारा ससुराल गई थी। लेकिन घटना से एक दिन पहले परिजनों को उससे मिलने नहीं दिया गया। शुक्रवार को जब परिजन पुलिस के साथ पहुंचे, तो देखा कि शव को कार में ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही बरामद कर लिया।
करिश्मा अपने पीछे 6 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार और दो बेटियां—9 वर्षीय पुष्पांजलि कुमारी एवं 5 वर्षीय झुनमून कुमार—को छोड़ गई हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया।
मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
  • यूपी लखनऊ हाईकोर्ट परिसर में एक महिला अपने बच्चे के साथ पांचवीं मंजिल की छत पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगी। एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वहां के पुलिस इंचार्ज पांडेय जी की बुद्धिमानी से महिला को बचाया गया।
    1
    यूपी लखनऊ हाईकोर्ट परिसर में एक महिला अपने बच्चे के साथ पांचवीं मंजिल की छत पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगी। एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वहां के पुलिस इंचार्ज पांडेय जी की बुद्धिमानी से महिला को बचाया गया।
    user_RAJHANSH VERMA N.O.K.Live
    RAJHANSH VERMA N.O.K.Live
    Classified ads newspaper publisher तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लड़की अपहरण मामले में फरार आरोपियों के घर नवलपुर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार नवलपुर थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में लड़की अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपियों के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चिपकाया। थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची और विधिवत इश्तिहार तामिल करते हुए आरोपियों को शीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। शुक्रवार के दोपहर करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार नवलपुर थाना कांड संख्या 171/25 के तहत नवलपुर गांव निवासी निरंजन राम, ओमप्रकाश राम, रंजीत राम, वीरेंद्र राम एवं रेखा देवी के खिलाफ लड़की अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन सभी आरोपी फरार चल रहे थे। इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने उनके घरों पर इश्तिहार चस्पा किया। थाना अध्यक्ष ने साउंड सिस्टम के माध्यम से ग्रामीणों से अपील की कि आरोपियों को जल्द से जल्द हाजिर कराया जाए। पुलिस का कहना है कि यदि आरोपी शीघ्र आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    लड़की अपहरण मामले में फरार आरोपियों के घर नवलपुर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार
नवलपुर थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में लड़की अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपियों के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चिपकाया। थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची और विधिवत इश्तिहार तामिल करते हुए आरोपियों को शीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। शुक्रवार के दोपहर करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार नवलपुर थाना कांड संख्या 171/25 के तहत नवलपुर गांव निवासी निरंजन राम, ओमप्रकाश राम, रंजीत राम, वीरेंद्र राम एवं रेखा देवी के खिलाफ लड़की अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन सभी आरोपी फरार चल रहे थे। इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने उनके घरों पर इश्तिहार चस्पा किया। थाना अध्यक्ष ने साउंड सिस्टम के माध्यम से ग्रामीणों से अपील की कि आरोपियों को जल्द से जल्द हाजिर कराया जाए। पुलिस का कहना है कि यदि आरोपी शीघ्र आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.