Shuru
Apke Nagar Ki App…
मझौलिया में पुलिस से झड़प के दो आरोपी आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा मझौलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस से झड़प के मामले में दो नामजद अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी शुक्रवार के दोपहर करीब एक बजे पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 256/26 के तहत दर्ज प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त ब्रह्मा कुमार (20 वर्ष), पिता वकील महतो एवं कृष्णा महतो (55 वर्ष), पिता स्वर्गीय कुंवर महतो, दोनों निवासी बहुअरवा चैनपुर को पुलिस से झड़प करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अपराधियों एवं अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
Makhan Kumar
मझौलिया में पुलिस से झड़प के दो आरोपी आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा मझौलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस से झड़प के मामले में दो नामजद अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी शुक्रवार के दोपहर करीब एक बजे पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 256/26 के तहत दर्ज प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त ब्रह्मा कुमार (20 वर्ष), पिता वकील महतो एवं कृष्णा महतो (55 वर्ष), पिता स्वर्गीय कुंवर महतो, दोनों निवासी बहुअरवा चैनपुर को पुलिस से झड़प करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अपराधियों एवं अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
More news from बिहार and nearby areas
- **पश्चिम चंपारण में भीषण अग्निकांड: 150 घर जले, करोड़ों की संपत्ति राख, एक बच्ची गंभीर** **बेतिया/बैरिया:** पश्चिम चम्पारण के बैरिया प्रखंड स्थित लौकरिया पंचायत के वार्ड संख्या 3 और 5 के मुसहरी टोला में शुक्रवार शाम करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लगभग 150 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट की आशंका जता रहे हैं, जबकि कई लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीण अपने घरों से सामान तक नहीं निकाल सके। पीड़ितों के अनुसार, इस अग्निकांड में करीब 100 बकरियां, 8 मोटरसाइकिल, नगदी, गहने, कपड़े, खाद्यान्न और बिछावन समेत सब कुछ जलकर खाक हो गया। सुदामा पासवान ने बताया कि उनके करीब एक लाख रुपये भी आग में जल गए। घटना में सरोज मांझी की 10 वर्षीय बेटी शिवानी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नारायण प्रसाद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जा रही है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों के बीच प्लास्टिक शीट, भोजन और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाए। साथ ही रात में रोशनी की भी व्यवस्था की जा रही है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मौसम में पछुआ हवा के चलते आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सतर्क रहें। खाना बनाते समय पास में पानी रखें और तेज हवा के दौरान चूल्हा न जलाएं। मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।1
- मझौलिया में पुलिस से झड़प के दो आरोपी आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा मझौलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस से झड़प के मामले में दो नामजद अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी शुक्रवार के दोपहर करीब एक बजे पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 256/26 के तहत दर्ज प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त ब्रह्मा कुमार (20 वर्ष), पिता वकील महतो एवं कृष्णा महतो (55 वर्ष), पिता स्वर्गीय कुंवर महतो, दोनों निवासी बहुअरवा चैनपुर को पुलिस से झड़प करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अपराधियों एवं अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।1
- मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर पंचायत अंतर्गत चैता वार्ड संख्या 4 में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस एवं एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। वही मृतिका की पहचान चैता वार्ड नं 4 निवासी राधेश्याम पाण्डेय की 28 वर्षीय पत्नी करिश्मा पाण्डेय के रुप मे की गई है। मृतका की मां शोभा देवी एवं पिता मुचकुन्द पाण्डेय, निवासी सतभीड़वा वार्ड संख्या 14, ने बताया कि उनकी बेटी की शादी लगभग 13 वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज से महोदीपुर पंचायत के चैता गांव निवासी उमाकांत पाण्डेय के पुत्र राधेश्याम पाण्डेय के साथ हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष द्वारा कार खरीदने के लिए दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी। लगातार दबाव और प्रताड़ना के कारण उन्होंने कर्ज लेकर उक्त राशि दी, जिसके बाद ससुराल वालों ने कार खरीदी।उन्होंने बताया कि मृतिका की एक लड़का 6 वर्षीय आदर्श कुमार, तथा दो लड़की एक 9 वर्षीय पुष्पांजलि कुमारी तथा 5 वर्षीय झुनमून कुमारी है। परिजनों का आरोप है कि इसके बावजूद उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता रहा और एक समय उसे घर से निकाल दिया गया। करीब छह माह तक वह मायके में रही। बाद में थाना में शिकायत के बाद 18 फरवरी 2026 को पंचायत के माध्यम से समझौता हुआ और वह पुनः ससुराल लौट गई। मायके वालों ने बताया कि घटना के एक दिन पूर्व जब वे बेटी से मिलने पहुंचे तो ससुराल पक्ष ने उन्हें मिलने नहीं दिया और गाली-गलौज कर भगा दिया। शुक्रवार सुबह जब फोन पर संपर्क नहीं हो सका, तो पुलिस के साथ पहुंचे परिजनों ने देखा कि शव को कार में ले जाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार सहित शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा ससुर, सास और पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।4
- Sham Hai dhuan dhuan please like support share 🙏🏻❤️ me 🤲 please like support share1
- नौतन / थाना क्षेत्र के धुमनगर कचहरी टोला गांव के वार्ड नंबर 10 में गुरुवार की दोपहर में एक नवविवाहिता की मौत संदिग्ध स्थिति में हों गई है। घटना की सुचना पर दल बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान, एस आई केशव सिंह, मो. अशलम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। मृतका की पहचान अनीष कुमार राम की 25 वर्षीय पत्नी प्रिया कुमारी बताई गई है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच बेतिया में भेज दिया है । वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अभी मृतका के परिजनों के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी है।फिलहाल अपने स्तर से पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है ।।1
- पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड अंतर्गत लौकरिया पंचायत के वार्ड संख्या 3 और 5 में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस विनाशकारी आगलगी में करीब 150 से अधिक घर जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं और उनके सामने जीवन यापन का गहरा संकट खड़ा हो गया है। इस दर्दनाक घटना में घरों में रखे कपड़े, बर्तन, अनाज सहित सभी जरूरी सामान जलकर खाक हो गए। आग की चपेट में आकर दर्जनों मवेशियों की भी मौत हो गई, जिससे प्रभावित परिवारों की आर्थिक स्थिति और भी दयनीय हो गई है। वहीं एक नाबालिग बच्ची भी गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक आग अपना भयानक असर दिखा चुकी थी और पूरा इलाका राख में तब्दील हो चुका था। इसी बीच स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री नारायण प्रसाद ने घटना को गंभीरता से लेते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस आगलगी में करीब 150 से अधिक घर जलकर नष्ट हो गए हैं। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवारों तक जल्द से जल्द राहत सामग्री पहुंचाई जाए और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाए। फिलहाल प्रशासन की टीम गांव में पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही है। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और उन्हें तत्काल मदद की सख्त जरूरत है। अब सभी की नजरें प्रशासनिक कार्रवाई और राहत कार्यों पर टिकी हैं, ताकि इस भीषण त्रासदी से उबरने में लोगों को सहारा मिल सके।1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन गांव में बीती देर रात अज्ञात हमलावरों ने घर में सो रही मां-बेटी पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब मां-बेटी अपने घर में सो रही थीं। देर रात हमलावर चुपके से घर में घुसे और उन पर तेजाब डालकर मौके से फरार हो गए। हमले के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। मां का इलाज अभी जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक केशव कुमार मिश्रा गुरुवार देर रात करीब 2 बजे मौकेकुमार मिश्रा गुरुवार देर रात करीब 2 बजे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। गोरखपुर जोन के डीआईजी ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग भयभीत हैं और सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।, तेजाब कांडः घर में सो रही मां-बेटी पर हमला,1
- लड़की अपहरण मामले में फरार आरोपियों के घर नवलपुर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार नवलपुर थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में लड़की अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपियों के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चिपकाया। थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची और विधिवत इश्तिहार तामिल करते हुए आरोपियों को शीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। शुक्रवार के दोपहर करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार नवलपुर थाना कांड संख्या 171/25 के तहत नवलपुर गांव निवासी निरंजन राम, ओमप्रकाश राम, रंजीत राम, वीरेंद्र राम एवं रेखा देवी के खिलाफ लड़की अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन सभी आरोपी फरार चल रहे थे। इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने उनके घरों पर इश्तिहार चस्पा किया। थाना अध्यक्ष ने साउंड सिस्टम के माध्यम से ग्रामीणों से अपील की कि आरोपियों को जल्द से जल्द हाजिर कराया जाए। पुलिस का कहना है कि यदि आरोपी शीघ्र आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।1