दहेज की बलि चढ़ी एक और जिंदगी: कार में मिला विवाहिता का शव, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर पंचायत के चैता वार्ड संख्या 4 में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को दहला दिया। मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब मृतका का शव एक कार से बरामद हुआ। इस घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 28 वर्षीय करिश्मा पाण्डेय, पत्नी राधेश्याम पाण्डेय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। साथ ही मृतका के पति, सास और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी, ताकि कार खरीदी जा सके। परिजनों के अनुसार, कर्ज लेकर यह रकम देने के बावजूद करिश्मा को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। हालात इतने बिगड़े कि कुछ समय पहले उसे घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद वह करीब छह महीने तक मायके में रही। बताया जाता है कि 18 फरवरी 2026 को पंचायत स्तर पर समझौता हुआ, जिसके बाद करिश्मा दोबारा ससुराल गई थी। लेकिन घटना से एक दिन पहले परिजनों को उससे मिलने नहीं दिया गया। शुक्रवार को जब परिजन पुलिस के साथ पहुंचे, तो देखा कि शव को कार में ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही बरामद कर लिया। करिश्मा अपने पीछे 6 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार और दो बेटियां—9 वर्षीय पुष्पांजलि कुमारी एवं 5 वर्षीय झुनमून कुमार—को छोड़ गई हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया। मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

- मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर पंचायत के चैता वार्ड संख्या 4 में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को दहला दिया। मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब मृतका का शव एक कार से बरामद हुआ। इस घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 28 वर्षीय करिश्मा पाण्डेय, पत्नी राधेश्याम पाण्डेय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। साथ ही मृतका के पति, सास और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी, ताकि कार खरीदी जा सके। परिजनों के अनुसार, कर्ज लेकर यह रकम देने के बावजूद करिश्मा को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। हालात इतने बिगड़े कि कुछ समय पहले उसे घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद वह करीब छह महीने तक मायके में रही। बताया जाता है कि 18 फरवरी 2026 को पंचायत स्तर पर समझौता हुआ, जिसके बाद करिश्मा दोबारा ससुराल गई थी। लेकिन घटना से एक दिन पहले परिजनों को उससे मिलने नहीं दिया गया। शुक्रवार को जब परिजन पुलिस के साथ पहुंचे, तो देखा कि शव को कार में ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही बरामद कर लिया। करिश्मा अपने पीछे 6 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार और दो बेटियां—9 वर्षीय पुष्पांजलि कुमारी एवं 5 वर्षीय झुनमून कुमार—को छोड़ गई हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया। मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- यूपी लखनऊ हाईकोर्ट परिसर में एक महिला अपने बच्चे के साथ पांचवीं मंजिल की छत पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगी। एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वहां के पुलिस इंचार्ज पांडेय जी की बुद्धिमानी से महिला को बचाया गया।1
- I love you ❤️1
- **पश्चिम चंपारण में भीषण अग्निकांड: 150 घर जले, करोड़ों की संपत्ति राख, एक बच्ची गंभीर** **बेतिया/बैरिया:** पश्चिम चम्पारण के बैरिया प्रखंड स्थित लौकरिया पंचायत के वार्ड संख्या 3 और 5 के मुसहरी टोला में शुक्रवार शाम करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लगभग 150 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट की आशंका जता रहे हैं, जबकि कई लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीण अपने घरों से सामान तक नहीं निकाल सके। पीड़ितों के अनुसार, इस अग्निकांड में करीब 100 बकरियां, 8 मोटरसाइकिल, नगदी, गहने, कपड़े, खाद्यान्न और बिछावन समेत सब कुछ जलकर खाक हो गया। सुदामा पासवान ने बताया कि उनके करीब एक लाख रुपये भी आग में जल गए। घटना में सरोज मांझी की 10 वर्षीय बेटी शिवानी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नारायण प्रसाद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जा रही है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों के बीच प्लास्टिक शीट, भोजन और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाए। साथ ही रात में रोशनी की भी व्यवस्था की जा रही है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मौसम में पछुआ हवा के चलते आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सतर्क रहें। खाना बनाते समय पास में पानी रखें और तेज हवा के दौरान चूल्हा न जलाएं। मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।1
- बिहार की शिक्षा व्यवस्था की कड़वी सच्चाई: सुधार या सिर्फ दिखावा? | Reality of Bihar Education 2026 #reelsviralシ #viralreel #trendingvideo #trendingreel #education #reality #AddmissionOpen1
- बिहार की शिक्षा व्यवस्था की कड़वी सच्चाई: सुधार या सिर्फ दिखावा? | Reality of Bihar Education 2026 #reelsviralシ #viralreel #trendingvideo #trendingreel #education #reality #AddmissionOpen1
- मझौलिया में पुलिस से झड़प के दो आरोपी आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा मझौलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस से झड़प के मामले में दो नामजद अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी शुक्रवार के दोपहर करीब एक बजे पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 256/26 के तहत दर्ज प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त ब्रह्मा कुमार (20 वर्ष), पिता वकील महतो एवं कृष्णा महतो (55 वर्ष), पिता स्वर्गीय कुंवर महतो, दोनों निवासी बहुअरवा चैनपुर को पुलिस से झड़प करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अपराधियों एवं अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।1
- पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड अंतर्गत लौकरिया पंचायत के वार्ड संख्या 3 और 5 में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस विनाशकारी आगलगी में करीब 150 से अधिक घर जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं और उनके सामने जीवन यापन का गहरा संकट खड़ा हो गया है। इस दर्दनाक घटना में घरों में रखे कपड़े, बर्तन, अनाज सहित सभी जरूरी सामान जलकर खाक हो गए। आग की चपेट में आकर दर्जनों मवेशियों की भी मौत हो गई, जिससे प्रभावित परिवारों की आर्थिक स्थिति और भी दयनीय हो गई है। वहीं एक नाबालिग बच्ची भी गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक आग अपना भयानक असर दिखा चुकी थी और पूरा इलाका राख में तब्दील हो चुका था। इसी बीच स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री नारायण प्रसाद ने घटना को गंभीरता से लेते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस आगलगी में करीब 150 से अधिक घर जलकर नष्ट हो गए हैं। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवारों तक जल्द से जल्द राहत सामग्री पहुंचाई जाए और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाए। फिलहाल प्रशासन की टीम गांव में पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही है। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और उन्हें तत्काल मदद की सख्त जरूरत है। अब सभी की नजरें प्रशासनिक कार्रवाई और राहत कार्यों पर टिकी हैं, ताकि इस भीषण त्रासदी से उबरने में लोगों को सहारा मिल सके।1