शिक्षकों की लापरवाही पर भड़के अभिभावक, स्कूल में प्रदर्शन कार्रवाई की मांग तेज ।। मझौलिया प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसडा हिंदी में शनिवार को शिक्षकों की लापरवाही के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग उठाई। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में 110 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं और छह शिक्षक पदस्थापित हैं, बावजूद इसके पढ़ाई की स्थिति बेहद खराब है। आरोप है कि शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं आते और कक्षा में पढ़ाने के बजाय मोबाइल चलाने में व्यस्त रहते हैं। इतना ही नहीं, सवाल उठाने पर शिक्षक राजेंद्र कुमार द्वारा अभिभावकों को धमकाने की बात भी सामने आई है, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। प्रदर्शन में सरपंच पति राजेश पासवान, नरेश साह, शीतल कुमार, राजकुमार साह, प्रह्लाद साह, मुन्ना साह, प्रमोद साह, अनवर हुसैन, नाजिम आलम, रतन लाल साह, संतोष कुमार, विजय पासवान, निजामुद्दीन अंसारी, वार्ड सदस्य अर्जुन साह, मोहन साह, राजेश कुमार, खुशबुन निशा, जानकी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर विद्यालय के सभी शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग की। वहीं प्रधानाध्यापिका आशा सिंह ने भी शिक्षकों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए बताया कि कई बार समझाने के बावजूद शिक्षक निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित शिकायत दी है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफीजुर्रहमान ने बताया कि शिकायत के आधार पर सभी पांच सहायक शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षकों की लापरवाही पर भड़के अभिभावक, स्कूल में प्रदर्शन कार्रवाई की मांग तेज ।। मझौलिया प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसडा हिंदी में शनिवार को शिक्षकों की लापरवाही के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग उठाई। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में 110 छात्र-छात्राएं
नामांकित हैं और छह शिक्षक पदस्थापित हैं, बावजूद इसके पढ़ाई की स्थिति बेहद खराब है। आरोप है कि शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं आते और कक्षा में पढ़ाने के बजाय मोबाइल चलाने में व्यस्त रहते हैं। इतना ही नहीं, सवाल उठाने पर शिक्षक राजेंद्र कुमार द्वारा अभिभावकों को धमकाने की बात भी सामने आई है, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। प्रदर्शन में सरपंच पति राजेश पासवान,
नरेश साह, शीतल कुमार, राजकुमार साह, प्रह्लाद साह, मुन्ना साह, प्रमोद साह, अनवर हुसैन, नाजिम आलम, रतन लाल साह, संतोष कुमार, विजय पासवान, निजामुद्दीन अंसारी, वार्ड सदस्य अर्जुन साह, मोहन साह, राजेश कुमार, खुशबुन निशा, जानकी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर विद्यालय के सभी शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग की। वहीं प्रधानाध्यापिका आशा सिंह
ने भी शिक्षकों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए बताया कि कई बार समझाने के बावजूद शिक्षक निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित शिकायत दी है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफीजुर्रहमान ने बताया कि शिकायत के आधार पर सभी पांच सहायक शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- मझौलिया प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसडा हिंदी में शनिवार को शिक्षकों की लापरवाही के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग उठाई। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में 110 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं और छह शिक्षक पदस्थापित हैं, बावजूद इसके पढ़ाई की स्थिति बेहद खराब है। आरोप है कि शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं आते और कक्षा में पढ़ाने के बजाय मोबाइल चलाने में व्यस्त रहते हैं। इतना ही नहीं, सवाल उठाने पर शिक्षक राजेंद्र कुमार द्वारा अभिभावकों को धमकाने की बात भी सामने आई है, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। प्रदर्शन में सरपंच पति राजेश पासवान, नरेश साह, शीतल कुमार, राजकुमार साह, प्रह्लाद साह, मुन्ना साह, प्रमोद साह, अनवर हुसैन, नाजिम आलम, रतन लाल साह, संतोष कुमार, विजय पासवान, निजामुद्दीन अंसारी, वार्ड सदस्य अर्जुन साह, मोहन साह, राजेश कुमार, खुशबुन निशा, जानकी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर विद्यालय के सभी शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग की। वहीं प्रधानाध्यापिका आशा सिंह ने भी शिक्षकों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए बताया कि कई बार समझाने के बावजूद शिक्षक निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित शिकायत दी है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफीजुर्रहमान ने बताया कि शिकायत के आधार पर सभी पांच सहायक शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।4
- **पश्चिम चंपारण में भीषण अग्निकांड: 150 घर जले, करोड़ों की संपत्ति राख, एक बच्ची गंभीर** **बेतिया/बैरिया:** पश्चिम चम्पारण के बैरिया प्रखंड स्थित लौकरिया पंचायत के वार्ड संख्या 3 और 5 के मुसहरी टोला में शुक्रवार शाम करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लगभग 150 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट की आशंका जता रहे हैं, जबकि कई लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीण अपने घरों से सामान तक नहीं निकाल सके। पीड़ितों के अनुसार, इस अग्निकांड में करीब 100 बकरियां, 8 मोटरसाइकिल, नगदी, गहने, कपड़े, खाद्यान्न और बिछावन समेत सब कुछ जलकर खाक हो गया। सुदामा पासवान ने बताया कि उनके करीब एक लाख रुपये भी आग में जल गए। घटना में सरोज मांझी की 10 वर्षीय बेटी शिवानी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नारायण प्रसाद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जा रही है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों के बीच प्लास्टिक शीट, भोजन और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाए। साथ ही रात में रोशनी की भी व्यवस्था की जा रही है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मौसम में पछुआ हवा के चलते आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सतर्क रहें। खाना बनाते समय पास में पानी रखें और तेज हवा के दौरान चूल्हा न जलाएं। मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।1
- मझौलिया में पुलिस से झड़प के दो आरोपी आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा मझौलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस से झड़प के मामले में दो नामजद अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी शुक्रवार के दोपहर करीब एक बजे पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 256/26 के तहत दर्ज प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त ब्रह्मा कुमार (20 वर्ष), पिता वकील महतो एवं कृष्णा महतो (55 वर्ष), पिता स्वर्गीय कुंवर महतो, दोनों निवासी बहुअरवा चैनपुर को पुलिस से झड़प करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अपराधियों एवं अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।1
- चोरी की बाइक पर 150 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ सुगौली पुलिस ने एक कारोबारी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल। इधर सुगौली पुलिस की ततपरता से आये दिन शराब और कारोबारी पकड़े जा रहे हैं।1
- पूर्वी चंपारण पहाड़पुर कोटवा गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को 501 कुंवारी कन्याओं की भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया गया। कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि यह महायज्ञ क्षेत्र1
- Post by Talk On Chair1
- बिहार के सीएम रेस में गोपालगंज के जनक राम का भी नाम शामिल1
- लड़की अपहरण मामले में फरार आरोपियों के घर नवलपुर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार नवलपुर थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में लड़की अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपियों के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चिपकाया। थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची और विधिवत इश्तिहार तामिल करते हुए आरोपियों को शीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। शुक्रवार के दोपहर करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार नवलपुर थाना कांड संख्या 171/25 के तहत नवलपुर गांव निवासी निरंजन राम, ओमप्रकाश राम, रंजीत राम, वीरेंद्र राम एवं रेखा देवी के खिलाफ लड़की अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन सभी आरोपी फरार चल रहे थे। इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने उनके घरों पर इश्तिहार चस्पा किया। थाना अध्यक्ष ने साउंड सिस्टम के माध्यम से ग्रामीणों से अपील की कि आरोपियों को जल्द से जल्द हाजिर कराया जाए। पुलिस का कहना है कि यदि आरोपी शीघ्र आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।1